लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गौरा बरहज

सूची गौरा बरहज

गौरा बरहज उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद का एक नगर है। यह घाघरा नदी (सरयू) के तट पर स्थित है। यहाँ का 'सोना मंदिर' प्रसिद्ध है। बरहज प्रसिद्ध गांधीवादी सन्त बाबा राघवदास की कर्मभूमि रही है। बरहज में चार महान तीर्थों का समावेश है जो "बरहज" नाम में भी अपना बोध करा रहे हैं, ब .

5 संबंधों: देवरिया जिला, बाबा राघवदास, राप्ती नदी, रामदरश मिश्र, रोहिणी नदी

देवरिया जिला

देवरिया भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय देवरिया शहर है। देवरिया ज़िला गन्‍ने की खेती और चीनी मिलों के लिए प्रस‍िध्‍द है। यहां की फसलों में धान, गेहूँ, जौ, बाजरा, चना, मटर, अरहर, तिल, सरसों इत्यादि प्रमुख हैं। गंडक, तथा घाघरा इस जिले से हो कर बहती हैं। गंडक नदी एक पौराणिक नदी है; इसका पौराणिक नाम हिरण्यावती है। इन नदियों का यहाँ की सिंचाई में महत्वपूर्ण योगदान है। सिंचाई के अन्य साधनों में नहरें एवं नलकूप प्रमुख हैं। .

नई!!: गौरा बरहज और देवरिया जिला · और देखें »

बाबा राघवदास

बाबा राघवदास (१२ दिसम्बर १८९६ - १५ जनवरी १९५८), भारत के एक सन्त तथा भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी थे। उन्हें 'पूर्वांचल का गांधी' कहा जाता है। .

नई!!: गौरा बरहज और बाबा राघवदास · और देखें »

राप्ती नदी

राप्ती नदी (या पश्चिमी राप्ती) मध्य नेपाल के दक्षिणी भाग की निचली पर्वतश्रेणियों में प्यूथान नगर के उत्तर से निकलती है। गंगा के मैदान में उतरने से पूर्व यह कुछ दूर तक शिवालिक पर्वत के समांतर पश्चिम दिशा में बहती है और मैदानी भाग में पूर्व एवं दक्षिण-दक्षिण-पूर्व दिशाओं में प्रवाहित होकर बरहज नगर (जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश) के समीप घाघरा नदी से मिलती है। यह उत्तर प्रदेश के बहराइच, गोंडा, बस्ती एवं गोरखपुर जिलों के धान एवं गन्ना उत्पादक क्षेत्रों के मध्य से होकर बहती है। बाँसी एवं गोरखपुर इस नदी पर स्थित मुख्य नगर हैं। इसकी सहायक नदियों में मुख्यत: उत्तर के तराई प्रदेश से निकलनेवाली छोटी छोटी अनेक नदियाँ हैं। नदी की कुल लंबाई ६०० किलोमीटर है। यह गोरखपुर से नीचे की ओर बड़ी नौकाओं द्वारा नौगम्य है। .

नई!!: गौरा बरहज और राप्ती नदी · और देखें »

रामदरश मिश्र

डॉ॰ रामदरश मिश्र (जन्म: १५ अगस्त, १९२४) हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार हैं। ये जितने समर्थ कवि हैं उतने ही समर्थ उपन्यासकार और कहानीकार भी। इनकी लंबी साहित्य-यात्रा समय के कई मोड़ों से गुजरी है और नित्य नूतनता की छवि को प्राप्त होती गई है। ये किसी वाद के कृत्रिम दबाव में नहीं आये बल्कि उन्होंने अपनी वस्तु और शिल्प दोनों को सहज ही परिवर्तित होने दिया। अपने परिवेशगत अनुभवों एवं सोच को सृजन में उतारते हुए, उन्होंने गाँव की मिट्टी, सादगी और मूल्यधर्मिता अपनी रचनाओं में व्याप्त होने दिया जो उनके व्यक्तित्व की पहचान भी है। गीत, नई कविता, छोटी कविता, लंबी कविता यानी कि कविता की कई शैलियों में उनकी सर्जनात्मक प्रतिभा ने अपनी प्रभावशाली अभिव्यक्ति के साथ-साथ गजल में भी उन्होंने अपनी सार्थक उपस्थिति रेखांकित की। इसके अतिरक्त उपन्यास, कहानी, संस्मरण, यात्रावृत्तांत, डायरी, निबंध आदि सभी विधाओं में उनका साहित्यिक योगदान बहुमूल्य है। .

नई!!: गौरा बरहज और रामदरश मिश्र · और देखें »

रोहिणी नदी

रोहिणी अथवा रोहिणी नदी का उद्गम नेपाल के लुम्बिनी क्षेत्र के रूपनदेई और कपिलवस्तु जिलों में शिवालिक पर्वत की चौरिया पहाड़ियों से होता है और यह दक्षिण की ओर बहते हुए भातरीय राज्य उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है। गोरखपुर के पास यह राप्ती नदी में बायीं ओर से मिलती है जो इसके बाद गौरा बरहज में घाघरा में मिल जाती है तथा घाघरा बाद में गंगा में मिलती है। कुछ बौद्ध लेखों के अनुसार शाक्यों का नगर कपिलवत्थु और कोलियों का नगर कोलिय इसी रोहिणी नदी के दो किनारों पर स्थित थे। दोनों नगरों के कृषक खेतों की सिंचाई हेतु इस नदी के पानी का इस्तेमाल करते थे। एक साल वर्षा कम होने के परिणामस्वरूप सूखा पड़ने और धान की फसल के सूखना शुरू हो जाने पर दोनों नगरों के लोगों ने इसे अपने खेतों की ओर मोड़ने की इच्छा की।  कोलिय के निवासियों ने कहा कि चूँकि दोनों किनारों के लोगों के इस्तेमाल भर का पानी मौजूद नहीं उन्हें एक बार नदी का पूरा पानी अपने खेतों को मोड़ने से धान की फसल पकने तक जीवित रह सकती है।  दूसरी ओर कपिलवस्तु के लोगों ने तर्क दिया कि इस तरह वे पानी से वंचित रह जायेंगे और निश्चय ही उनकी फसलें बर्बाद हो जाएँगी और उन्हें दूसरों से अन्न खरीदना पड़ेगा।  उन्होंने कहा कि वे भोजन खरीदने के लिये अपनी संपत्ति और धन दूसरे किनारे के लोगों को व्यापर मूल्य केरूप में चुकाने के लिये तैयार नहीं हैं।  दोनों तरफ के लोग पानी चाहते थे और उनके बीच आरोप-प्रत्यारोप और खराब भाषा के प्रयोग से काफ़ी दुर्भावना उत्पन्न हो गयी। जो झगड़ा किसानों के बिच आरंभ हुआ था अंततः मंत्रियों से होते हुए शासकों तक पहुँचा और दोनों ओर के लोग युद्ध के लिये तैयार हो गये। बौद्ध परंपरा यह मानती है कि सिद्धार्थ गौतम ने कपिलवस्तु लौटने पर इस नदी को पर किया था। २००७ - २००८ की बाढ़ के दौरान एक बाँध के टूट जाने से लगभग २८ - ३५ लोग बचाव दल कि एक नाव के डूब जाने से उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के हरखपुर गाँव में मारे गये थे।.

नई!!: गौरा बरहज और रोहिणी नदी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बरहज

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »