लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गोलमाल रिटर्न्स

सूची गोलमाल रिटर्न्स

गोलमाल रिटर्न्स, रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 2008 की एक हिन्दी हास्य फ़िल्म है। यह फ़िल्म गोलमाल श्रृंखला की दुसरी कड़ी है। इस फ़िल्म में पहली फिल्म के ही कलाकार अजय देवगन, तुषार कपूर और अरशद वारसी ने अभिनय किया है। हालांकि पिछली फ़िल्म की शरमन जोशी द्वारा निभाई भूमिका को इस फ़िल्म में श्रेयस तलपड़े ने निभाई है। फिल्म में करीना कपूर, अमृता अरोड़ा और सेलिना जेटली ने भी सहायक भूमिका निभाई है। यह फिल्म में 1989 की फ़िल्म फेखा फेकी का पुनर्निर्माण है, जिसमें अशोक सराफ और लक्ष्मीकांत बर्ड़े ने अभिनय किया था। फिल्म की कहानी 1973 की एक फिल्म, आज की ताज़ा खबर से भी मिलती है। श्री अष्टविनायक सिने विजन लिमिटेड के अंतर्गत ढिल्लिन मेहता द्वारा निर्मित यह फिल्म, 29 अक्तूबर 2008 को प्रदर्शित हुई। फिल्म को आलोचकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही। 5 नवंबर 2010 को, इस फिल्म की अगली कड़ी गोलमाल 3 प्रदर्शित की गई, जोकि 2010 की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली हिन्दी फिल्म थी। .

7 संबंधों: प्रीतम, रोहित शेट्टी, साजिद-फ़रहाद, सेलिना जेटली, व्रजेश हीरजी, गोलमाल (फ़िल्म श्रृंखला), करीना कपूर

प्रीतम

प्रीतम चक्रबोर्ती (चक्रवर्ती) (बंगाली: প্রীতম চক্রবর্ত্তী) जिन्हें प्रीतम के नाम से बेहतर जाना जाता है, (14 जून 1971) बॉलीवुड फिल्मों के एक प्रख्यात भारतीय संगीत निर्देशक, संगीतकार, गायक, वादक और रिकार्ड निर्माता है जो वर्तमान में मुम्बई में रहते हैं।। लगभग डेढ़ दशकों में फैले कैरियर में, प्रीतम ने सौ से अधिक बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत रचना की है। कई शैलियों को कवर कर चुके प्रीतम भारत में सबसे बहुमुखी संगीत संगीतकारों में से एक हैं। वह 2 फिल्मफेयर पुरस्कार, 4 जी सिने अवार्ड्स, 3 स्टार स्क्रीन पुरस्कार, 3 आईफा पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कार जीत चुके हैं। .

नई!!: गोलमाल रिटर्न्स और प्रीतम · और देखें »

रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी (जन्म १४ मार्च १९७३) हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक निर्देशक हैं। रोहित निर्देशित प्रमुख फिल्में गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, ऑल द बेस्टः फन बिगिन्स, गोलमाल ३, सिंघम और बोल बच्चन हैं। इनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में होती है। .

नई!!: गोलमाल रिटर्न्स और रोहित शेट्टी · और देखें »

साजिद-फ़रहाद

साजिद समजी और फ़रहाद समजी एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक और लेखक है। इन्होंने कई फ़िल्में लिखी है जैसे - शिवा सन्डे (२००८ फ़िल्म),डबल धमाल,गोलमाल रिटर्न्स इत्यादि फ़िल्मों का लेखांकन किया है।, Bollywood Hungama .

नई!!: गोलमाल रिटर्न्स और साजिद-फ़रहाद · और देखें »

सेलिना जेटली

सेलिना जेटली (जन्म २४ नवम्बर १९८१), एक भारतीय अभिनेत्री और पूर्व सुंदरी है। उन्हें २००१ में फेमिना मिस इंडिया का ताज पहनाया गया था। .

नई!!: गोलमाल रिटर्न्स और सेलिना जेटली · और देखें »

व्रजेश हीरजी

मुरली शर्मा के साथ व्रजेश का चित्र व्रजेश हीरजी भारतीय अभिनेता है जिन्हें फिल्मों और टीवी पर हास्य किरदारों के लिये जाना जाता है। वह गुजराती रंगमंच में भी सक्रिय है। व्रजेश लोकप्रिय वास्तविक कार्यक्रम बिग बॉस के छ्ठे संस्करण में भी भाग ले चुके हैं। उन्होंने 2015 में रोहिनी बनर्जी से विवाह किया। .

नई!!: गोलमाल रिटर्न्स और व्रजेश हीरजी · और देखें »

गोलमाल (फ़िल्म श्रृंखला)

गोलमाल, रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित भारतीय और ढिल्लिन मेहता द्वारा निर्मित, एक्शन-हास्य फिल्मों की एक श्रृंखला है। अब तक सभी चार फिल्मों में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर मुख्य भुमिका में रहे हैं। पहली फिल्म गोलमाल: फ़न अनलिमिटेड 2006 में प्रदर्शित हुई, दूसरी फिल्म गोलमाल रिटर्न्स 2008 में प्रदर्शित हुई। तीसरी फिल्म गोलमाल 3 को 2010 में प्रदर्शित हुई और उस वर्ष की दूसरी सबसे बड़ी कमाई वाली हिन्दी फिल्म बन गई। इस श्रृंखला की चौथी फ़िल्म गोलमाल अगेन, दीवाली के अवसर पर 20 अक्टूबर 2017 को प्रदर्शित हुई। गोलमाल अब बॉलीवुड में पांचवी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म श्रृंखला है। सीआईडी ​​999 श्रृंखला, सीबीआई श्रृंखला, मेजर महादेवन श्रृंखला और राज़ श्रृंखला के बाद यह पांचवी भारतीय फिल्म फ्रेंचाइज जिसकी चार फ़िल्मे आई है। .

नई!!: गोलमाल रिटर्न्स और गोलमाल (फ़िल्म श्रृंखला) · और देखें »

करीना कपूर

करीना कपूर (जन्म: २१ सितम्बर १९८०) बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। कपूर फ़िल्म परिवार में जन्मी करीना ने अभिनय की शुरुआत साल २००० में रिलीज़ हुई फ़िल्म रिफ्युज़ी के साथ की। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू यानि उस साल अपने अभिनय जीवन की शुरुआत करने वाली अभिनेत्रियों में से सर्वश्रेष्ठ अभिनत्री का पुरस्कार भी मिला। साल २००१ में, अपनी दूसरी फ़िल्म मुझे कुछ कहना है रिलीज़ होने के साथ ही, कपूर को अपनी पहली व्यावसायिक सफलता मिली। इसके बाद इसी साल आई करन जौहर की नाटक से भरपूर फ़िल्म कभी खुशी कभी ग़म में भी करीना नज़र आयीं। ये फ़िल्म उस साल विदेशों में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बन गई और साथ ही करीना के लिए ये तब तक की सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता थी। २००२ और २००३ में लगातार कई फिल्मों की असफलता और एक जैसी भूमिकाएं करने की वजह से करीना को समीक्षालों से काफ़ी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं, उसके बाद करीना ने एक जैसी भूमिकाओं या टाईपकास्ट (typecast) से बचने के लिए ज्यादा मेहनत वाली और कठिन भूमिकाएं लेना शुरू कर दिया। फ़िल्म चमेली (Chameli) में देह व्यापार करने वाली एक लड़की की भूमिका ने उनके करियर की दिशा बदल दी। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फ़िल्मफेयर स्पेशल परफोर्मेंस अवार्ड या फ़िल्मफेयर विशिष्ट प्रदर्शन पुरस्कार (Filmfare Special Performance Award) भी मिला। इसके बाद, फ़िल्म समीक्षकों द्वारा बहुप्रशंसित फिल्मों देव और ओंकारा में अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर समारोह में आलोचकों की दृष्टि से दो सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार (Critics Awards for Best Actress) भी मिले। २००४ और २००६ के बीच अभिनय के क्षेत्र में इतनी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करने के बाद उन्हें बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री के रूप में जाना जाने लगा। वर्ष २००७ में, कपूर ने व्यावसायिक दृष्टि से बेहद सफल रही कॉमेडी-रोमांस फ़िल्म जब वी मेट में अपने प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीता.बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के मामले में भले ही उनकी फिल्मों का प्रदर्शन काफी अलग अलग रहा हो लेकिन करीना ख़ुद को हिन्दी फ़िल्म उद्योग में आज कल की अग्रणी फ़िल्म अभिनेत्री के रूप में स्थापित करने में सफल रही हैं। .

नई!!: गोलमाल रिटर्न्स और करीना कपूर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »