लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गोआ सरकार

सूची गोआ सरकार

गोवा सरकार, एकसदनीय व्यवस्था वाली विधायिका है जिसके अंतर्गत एक चालीस सदस्यों वाली विधान सभा आती है, जिसका मुखिया मुख्यमंत्री होता है। राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। राज्यपाल की भूमिका अधिकतर समारोहिक ही होती है, लेकिन यह तय करने में कि अगली सरकार कौन बनायेगा या फिर विधायिका को निलंबित करने की स्थिति में वो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अपनी आज़ादी से लेकर 1990 तक गोवा पर स्थायी सरकारों का शासन रहा है पर उसके बाद गठबंधन के दौर के कारण राज्य में राजनैतिक अस्थिरता का माहौल है। गोवा ने 15 साल के अंतराल, यानि 1990 से 2005 के दौरान 14 सरकारें देखीं है। 2005 में राज्यपाल ने विधान सभा को भंग करके राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। .

2 संबंधों: धारबन्दोरा, भारत सारावली

धारबन्दोरा

धारबन्दोरा, भारतीय राज्य गोवा के दक्षिण गोवा जिले का एक तालुक है। धारबन्दोरा, महाराष्ट्रीय नववर्ष गुड़ी पड़वा के दिन यानि 4 अप्रैल 2011 को दक्षिण गोवा जिले के छठे तालुक के रूप में अस्तित्व में आया है हालांकि इसके गठन संबंधी अधिसूचना को गोवा सरकार ने 16 मार्च 2011 को जारी किया था। धारबन्दोरा गोवा का बारहवां, सबसे नया और सबसे छोटा तालुक है। इसके गठन के पीछे का उद्देश्य प्रशासन का विकेन्द्रीकरण कर दूर दराज पड़े इलाकों तक प्रशासनिक सेवाओं की पहुँच को सुनिश्चित करना है। इसका गठन संगेम तालुक का विभाजन करके उसके 14 गांवों को लेकर किया गया है तथा इसमें उत्तर गोवा जिले के पोंडा तालुक के उसगांव तथा गंजेम नामक क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है। धारबन्दोरा नामक गांव इस तालुक का मुख्यालय है। कोंकणी और कन्नड़ धारबन्दोरा में प्रयोग में आने वाली प्रमुख भाषायें हैं। .

नई!!: गोआ सरकार और धारबन्दोरा · और देखें »

भारत सारावली

भुवन में भारत भारतीय गणतंत्र दक्षिण एशिया में स्थित स्वतंत्र राष्ट्र है। यह विश्व का सातवाँ सबसे बड़ देश है। भारत की संस्कृति एवं सभ्यता विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति एवं सभ्यताओं में से है।भारत, चार विश्व धर्मों-हिंदू धर्म, सिख धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म के जन्मस्थान है और प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का घर है। मध्य २० शताब्दी तक भारत अंग्रेजों के प्रशासन के अधीन एक औपनिवेशिक राज्य था। अहिंसा के माध्यम से महात्मा गांधी जैसे नेताओं ने भारत देश को १९४७ में स्वतंत्र राष्ट्र बनाया। भारत, १२० करोड़ लोगों के साथ दुनिया का दूसरे सबसे अधिक आबादी वाला देश और दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला लोकतंत्र है। .

नई!!: गोआ सरकार और भारत सारावली · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

गोवा सरकार

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »