लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गूदेदार पौधा

सूची गूदेदार पौधा

गूदेदार पौधा (succulent plant) ऐसे पौधे होते हैं जिनका कोई भाग साधारण से अधिक मोटा या मांसवाला हो। यह अक्सर शुष्क या रेगिस्तानी क्षेत्रों में पानी रखने के लिए देखा जाता है। यह पानी आमतौर से पौधे के पत्तों या टहनियों व शाखों में रखा जाता है और उन्हें काटने पर रस, जल या गोंद देखी जा सकती है। कैक्टस जैसे कई गूदेदार पौधों को अपने असाधारण रूप के लिये सजावटी पौधों के लिये भी उगाया जाता है। .

2 संबंधों: कैरियोफ़िलालीस, कैक्टस

कैरियोफ़िलालीस

कैरियोफ़िलालीस (अंग्रेज़ी: Caryophyllales) सपुष्पक पौधों का एक जीववैज्ञानिक गण है जिसमें कैक्टस, खट्टी पालक और कई मांसाहारी पौधे आते हैं। इनमें से कई गूदेदार पौधे होते हैं और मोटे पत्ते या टहनियाँ रखते हैं। सारी युडिकॉट वनस्पति जातियों के लगभग ६% इसी गण के सदस्य हैं। .

नई!!: गूदेदार पौधा और कैरियोफ़िलालीस · और देखें »

कैक्टस

कैक्टस (cactus) सपुष्पक वनस्पतियों का एक जीववैज्ञानिक कुल है जो अपने मोटे, फूले हुए तनों में पानी बटोरकर शुष्क व रेगिस्तानी परिस्थितियों में जीवित रहने और अपने कांटों से भरे हुए रूप के लिए जाना जाता है। इसकी लगभग १२७ वंशों में संगठित १७५० जातियाँ ज्ञात हैं और वह सभी-की-सभी नवजगत (उत्तर व दक्षिण अमेरिका) की मूल निवासी हैं। इनमें से केवल एक जाति ही पूर्वजगत में अफ़्रीका और श्रीलंका में बिना मानवीय हस्तक्षेप के पहुँची थी और माना जाता है इसे पक्षियों द्वारा फैलाया गया था। कैक्टस लगभग सभी गूदेदार पौधे होते हैं जिनके तनों-टहनियों में विशेषीकरण से पानी बचाया जाता है। इनके पत्तों ने भी विशेषीकरण से कांटो का रूप धारण करा होता है। .

नई!!: गूदेदार पौधा और कैक्टस · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

गूदेदार पौधे, गूदेदार पौधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »