लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गिनी

सूची गिनी

गिनी, आधिकारिक तौर पर गिनी गणराज्य, पश्चिम अफ़्रीका में स्थित एक देश है, जिसे पूर्व में फ्रेंच गिनी के नाम से जाना जाता था। अर्द्ध चंद्राकार आकार का यह देश पूर्व से दक्षिण की ओर फैला हुआ है, जहां इसकी पश्चिमी सीमा अंध महासागर से मिलती है। अंध महासागर के अलावा गिनी-बिसाऊ भी देश के पश्चिम में स्थित है। अंदरूनी हिस्सों में उत्तरी सीमा पर सेनेगल और उत्तर और उत्तर-पूर्व में माली स्थित है। दक्षिण पूर्व की ओर कोट द' आईवोर है, दक्षिण में लाइबेरिया और दक्षिण पश्चिम में सियेरा लियोन स्थित हैं। देश के मध्य से बहने वाली नाइजर नदी पानी के साथ-साथ जल परिवहन की सुविधा मुहैय्या कराती है। कोनाक्री देश का सबसे बड़ा शहर और राजधानी होने के साथ-साथ राष्ट्रीय सरकार का मुख्यालय भी है। देश को कभी-कभी पड़ोसी देश गिनी-बिसाउ से अलग बताने के लिए गिनी-कोनाक्री भी कहा जाता है। गिनी में चौबीस जातीय समूहों का वास है, जिनमें से तीन सबसे बड़े और सबसे प्रभावी समूह फुला, मंदिनका और सुसु हैं। .

38 संबंधों: देशों के दूरभाष कूट की सूची, देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची, नरभक्षण, पश्चिम गिनीआई निम्नभूमि वन, पश्चिम अफ्रीका राज्य आर्थिक समुदाय, पश्चिमी अफ्रीका, पश्चिमी अफ्रीकी इबोला महामारी, फ़ुला लोग, फोनियो, बीसवीं शताब्दी, माली, यूटीसी±००:००, राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, लंबाई के आधार पर नदियों की सूची, शमा जैन, श्वेतकंठी रॉकफ़ाउल, सहारा मरुस्थल, सिएरा लियोन, संयुक्त राज्य भूयोजना अफ्रीका के लिए, सैन्य और अर्धसैनिक बलों की संख्या के आधार पर देशों की सूची, सेनेगाम्बियाई भाषाएँ, वनमानुष, वनोन्मूलन, विश्व के सभी देश, गाम्बिया नदी, गिनीयन फ्रांक, गैम्बिया नदी विकास संगठन, गीनिया का ध्वज, आइएसओ ३१६६ - १, इब्राहिमा कैसोरी फोफाना, इस्लामी सहयोग संगठन, कोत दिव्वार, कोनैक्री, अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र, अफ़्रीका, अफ्रीका में विश्व धरोहर स्थलों की सूची, उबला चावल, १ई+११ मी॰²

देशों के दूरभाष कूट की सूची

यह ITU-T की सिफारिश E.164 के अनुसार देशों की दूरभाष कुट सँख्या कि सुची है। .

नई!!: गिनी और देशों के दूरभाष कूट की सूची · और देखें »

देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची

निम्न चार्ट विश्व के देशों को सूचीबद्ध करता है (जैसा की यहां परिभाषित किया गया है), इसमें उनके राजधानीयों के नाम भी शामिल है, यह अंग्रेजी के साथ साथ उस देश की मूल भाषा और/या सरकारी भाषा में दी गयी है। ज टी की कोण नॉन en .

नई!!: गिनी और देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची · और देखें »

नरभक्षण

हैंस स्टैडेन द्वारा कहा गया 1557 में नरभक्षण. लियोंहार्ड कर्ण द्वारा नरभक्षण, 1650 नरभक्षण (नरभक्षण) (नरभक्षण की आदत के लिए विख्यात वेस्ट इंडीज जनजाति कैरीब लोगों के लिए स्पेनिश नाम कैनिबलिस से) एक ऐसा कृत्य या अभ्यास है, जिसमें एक मनुष्य दूसरे मनुष्य का मांस खाया करता है। इसे आदमखोरी (anthropophagy) भी कहा जाता है। हालांकि "कैनिबलिज्म" (नरभक्षण) अभिव्यक्ति के मूल में मनुष्य द्वारा दूसरे मनुष्य के खाने का कृत्य है, लेकिन प्राणीशास्त्र में इसका विस्तार करते हुए किसी भी प्राणी द्वारा अपने वर्ग या प्रकार के सदस्यों के भक्षण के कृत्य को भी शामिल कर लिया गया है। इसमें अपने जोड़े का भक्षण भी शामिल है। एक संबंधित शब्द, "कैनिबलाइजेशन" (अंगोपयोग) के अनेक अर्थ हैं, जो लाक्षणिक रूप से कैनिबलिज्म से व्युत्पन्न हैं। विपणन में, एक उत्पाद के कारण उसी कंपनी के अन्य उत्पाद के बाजार के शेयर के नुकसान के सिलसिले में इसका उल्लेख किया जा सकता है। प्रकाशन में, इसका मतलब अन्य स्रोत से सामग्री लेना हो सकता है। विनिर्माण में, बचाए हुए माल के भागों के पुनःप्रयोग पर इसका उल्लेख हो सकता है। खासकर लाइबेरिया और कांगो में, अनेक युद्धों में हाल ही में नरभक्षण के अभ्यास और उसकी तीव्र निंदा दोनों ही देखी गयी। अतीत में दुनिया भर के मनुष्यों के बीच व्यापक रूप से नरभक्षण का प्रचलन रहा था, जो 19वीं शताब्दी तक कुछ अलग-थलग दक्षिण प्रशांत महासागरीय देशों की संस्कृति में जारी रहा; और, कुछ मामलों में द्वीपीय मेलेनेशिया में, जहां मूलरूप से मांस-बाजारों का अस्तित्व था। फिजी को कभी 'नरभक्षी द्वीप' ('Cannibal Isles') के नाम से जाना जाता था। माना जाता है कि निएंडरथल नरभक्षण किया करते थे, और हो सकता है कि आधुनिक मनुष्यों द्वारा उन्हें ही कैनिबलाइज्ड अर्थात् विलुप्त कर दिया गया हो। अकाल से पीड़ित लोगों के लिए कभी-कभी नरभक्षण अंतिम उपाय रहा है, जैसा कि अनुमान लगाया गया है कि ऐसा औपनिवेशिक रौनोक द्वीप में हुआ था। कभी-कभी यह आधुनिक समय में भी हुआ है। एक प्रसिद्ध उदाहरण है उरुग्वेयन एयर फ़ोर्स फ्लाइट 571 की दुर्घटना, जिसके बाद कुछ बचे हुए यात्रियों ने मृतकों को खाया.

नई!!: गिनी और नरभक्षण · और देखें »

पश्चिम गिनीआई निम्नभूमि वन

पश्चिम गिनीआई निम्नभूमि वन (Western Guinean lowland forests) पश्चिम अफ़्रीका में स्थित एक उष्णकटिबन्धीय एवं उपोष्ण आर्द्र पृथुपर्णी वन क्षेत्र है। यहाँ अटलांटिक महासागर से लेकर कई सौ मील मुख्यभूमि के अन्दर तक निचली ऊँचाई (निम्नभूमि) पर वन फैले हुए हैं। यह जंगल पश्चिमी कोत दिव्वार, लाइबेरिया, दक्षिणपूर्वी गिनी, सिएरा लियोन के अधिकांश भाग और फिर दक्षिणपश्चिमी गिनी में विस्तृत हैं। कोत दिव्वार की सस्सान्द्रा नदी पश्चिम गिनीआई वनों को पूर्वी गिनीआई वनों से अलग करती है। .

नई!!: गिनी और पश्चिम गिनीआई निम्नभूमि वन · और देखें »

पश्चिम अफ्रीका राज्य आर्थिक समुदाय

पश्चिम अफ्रीका राज्य आर्थिक समुदाय; Economic Community of West African States: यह समुदाय मूलत सोलह पश्चिम अफ्रीकी देशों का एक क्षेत्रीय आर्थिक समूह है इसका मुख्यालय अबूजा, नाइजीरिया में स्थित है सदस्यता वाले देश बेनिन, बुर्किना फासो, केप वडें, कोट डी आइवरी, गैम्बिया, घाना, गिनी, गिनी-बिसाऊ, लाइबेरिया, माली, मारिटानिया, नाइजर, नाइजीरिया, सेनेगल, सिएरा लियोन और टोगो। सत्ता पलट के बाद गिनी को 2008 में निलम्बित और नाइजर को 2009 में निलम्वित किया गया। मॉरिटानिया ने 1999 में इसकी सदस्यता छोड़ दी। .

नई!!: गिनी और पश्चिम अफ्रीका राज्य आर्थिक समुदाय · और देखें »

पश्चिमी अफ्रीका

अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी भाग को दक्षिणी अफ्रीका कहते हैं। इसमें बोत्सवानालेसोथोनामीबियादक्षिण अफ्रीकास्वाजीलैंड देश आते हैं। इनके विस्तृत आंकड़े इस प्रकार से हैं:- .

नई!!: गिनी और पश्चिमी अफ्रीका · और देखें »

पश्चिमी अफ्रीकी इबोला महामारी

इबोला वायरस रोग की आज तक की सबसे बड़े पैमाने की महामारी गिनी में दिसंबर 2013 में शुरू हुई और दो वर्ष तक चली।.

नई!!: गिनी और पश्चिमी अफ्रीकी इबोला महामारी · और देखें »

फ़ुला लोग

फ़ुला (Fula) या फ़ुलानी (Fulani) पश्चिमी अफ़्रीका और अफ़्रीका के साहेल क्षेत्र में पूर्व में सूडान व इथियोपिया तक विस्तृत एक समुदाय है। इनकी जनसंख्या २ से २.५ करोड़ के बीच है और यह इस्लाम के अनुयायी हैं। माना जाता है कि इनके कुछ पूर्वज उत्तर अफ़्रीका और मध्य पूर्व से और कुछ पश्चिमी अफ़्रीकी समुदायों से आए थे और यह उनका मिश्रण हैं। यह लगभग सभी फ़ुला भाषा बोलते हैं और इनकी एक विशेष संस्कृति है। इनमें से लगभग एक-तिहाई (यानि ७० से ८० लाख) ख़ानाबदोश हैं। .

नई!!: गिनी और फ़ुला लोग · और देखें »

फोनियो

यह पश्चिम अफ्रीका में उगाया जाने वाला अन्न है, इसकी एक नस्ल भारत में भी खासी पहाडियों में उगाई जाती है, यह बहुत महीन दाने वाली फसल है | यह दीजित्रा कुल का पादप है .

नई!!: गिनी और फोनियो · और देखें »

बीसवीं शताब्दी

ग्रेगरी पंचांग (कलेंडर) के अनुसार ईसा की बीसवीं शताब्दी 1 जनवरी 1901 से 31 दिसम्बर 2000 तक मानी जाती है। कुछ इतिहासवेत्ता 1914 से 1992 तक को संक्षिप्त बीसवीं शती का नाम भी देते हैं। (उन्नीसवी शताब्दी - बीसवी शताब्दी - इक्कीसवी शताब्दी - और शताब्दियाँ) दशक: १९०० का दशक १९१० का दशक १९२० का दशक १९३० का दशक १९४० का दशक १९५० का दशक १९६० का दशक १९७० का दशक १९८० का दशक १९९० का दशक ---- समय के गुज़रने को रेकोर्ड करने के हिसाब से देखा जाये तो बीसवी शताब्दी वह शताब्दी थी जो १९०१ - २००० तक चली थी। मनुष्य जाति के जीवन का लगभग हर पहलू बीसवी शताब्दी में बदल गया।.

नई!!: गिनी और बीसवीं शताब्दी · और देखें »

माली

माली, आधिकारिक तौर पर माली गणराज्य (फ्रांसीसी: République du Mali), पश्चिमी अफ़्रीका में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है। अफ़्रीका का सातवां सबसे बड़े देश माली की सीमा उत्तर में अल्जीरिया, पूर्व में नाइजर, दक्षिण में बुर्किना फ़ासो और कोड द आइवोर, दक्षिण-पश्चिम में गिनी और पश्चिम में सेनेगल और मारितुआना से मिलती है। 12,40,000 वर्ग किमी से कुछ बड़े इस देश की जनसंख्या करीबन 1,30,00,000 है। इसकी राजधानी बमाको है। आठ क्षेत्रों में बंटे माली की उत्तरी सीमा सहारा के मध्य तक जाती है, वहीं देश की दक्षिणी क्षेत्र, जहां अधिकांश आबादी निवास करती है, की विशेषता नाइजर और सेनेगल नदी है। देश की अर्थव्यवस्था खेती और मत्स्य पालन पर निर्भर है। माली के कुछ प्राकृतिक संसाधनों में सोना, यूरेनियम और नमक शामिल है। माली दुनिया के सबसे निर्धनतम देशों में शुमार किया जाता है। आज का माली कभी ट्रांस-सहारा व्यापार पर नियंत्रण रखने वाले तीन साम्राज्यों, घाना साम्राज्य, माली साम्राज्य (जिससे माली नाम लिया गया है) और सोनघाई साम्राज्य का एक हिस्सा था। 1800 के अंत में यह फ्रांसीसी नियंत्रण में आ गया और फ्रांसीसी सूडान का एक हिस्सा बन गया। 1959 में माली से सेनेगल से माली संघ के नाम से स्वतंत्र हो गया। एक साल बाद माली संघ स्वतंत्र राष्ट्र माली बन गया। एक दलीय शासन के लंबे दौर के बाद 1991 में हुए तख्तापलट के बाद गणतंत्र और बहु-दलीय राज्य के रूप में नए संविधान और सत्ता का गठन किया गया। देश की करीबन आधी आबादी अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा, 1.25 अमेरिकी डालर से प्रतिदिन कम आमदनी, पर गुजर-बसर करती है। श्रेणी:अफ़्रीका के देश श्रेणी:देश श्रेणी:पश्चिम अफ्रीका के देश श्रेणी:स्थलरुद्ध देश.

नई!!: गिनी और माली · और देखें »

यूटीसी±००:००

यूटीसी±००:००, (UTC±00:00) यूटीसी से शून्य घंटे आगे और शून्य घंटे पीछे का समय मंडल है, यानि विश्व भर में नागरिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये मापे जाने वाले समय का केंद्र बिंदु व आधार है। इसका उपयोग निम्न क्षेत्रों में समय मापने के लिये किया जाता है।.

नई!!: गिनी और यूटीसी±००:०० · और देखें »

राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति

राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियाँ (या NOCs) दुनिया भर में ओलम्पिक आंदोलन के राष्ट्रीय घटक हैं। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के नियंत्रण में रहते हुए, वे ओलम्पिक खेलों में अपने लोगों की भागीदारी के आयोजन के लिए उत्तरदायी हैं। वे भविष्य के ओलम्पिक खेलों के लिए प्रत्याशी के रूप में अपने स्वायत्त क्षेत्रों के नगरों को मनोनीत कर सकते है। राओस भी अपने भौगोलिक सीमाओं के भीतर राष्ट्रीय स्तर पर अपने खिलाड़ियों के विकास और कोचों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दे सकते हैं। वर्ष २००८ तक कुल २०५ रा.ओ.स. है जो प्रभुसत्ता संपन्न और अन्य भौगोलिक क्षेत्रों दोनों का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। सयुंक्त राष्ट्र के सभी १९२ सदस्यों और १३ अन्य क्षेत्रों की ओलम्पिक समितियां हैं.

नई!!: गिनी और राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति · और देखें »

लंबाई के आधार पर नदियों की सूची

एक जलपोत से नील नदी का दृश्य, मिस्र में लक्सर और असवान के बीच. यह पृथ्वी पर सबसे लंबी नदियों की सूची है। इसमें 1,000 किलोमीटर से अधिक वाले नदी तंत्र शामिल हैं। .

नई!!: गिनी और लंबाई के आधार पर नदियों की सूची · और देखें »

शमा जैन

शमा जैन(जन्म:10 सितंबर 1959) एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक है, जिन्हें जून 2017 में ग्रीस में भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वे वर्ष 1983 बैच की आईएफएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे कोत द'ईवोआर के भारतीय राजदूत रह चुके हैं। साथ ही इन्हें सिएरा लियोन, लाइबेरिया और गिनी हेतु भी समवर्ती मान्यता दी गयी थी। .

नई!!: गिनी और शमा जैन · और देखें »

श्वेतकंठी रॉकफ़ाउल

श्वेतकंठी रॉकफाउल श्वेतकंठी रॉकफ़ाउल (White-necked rockfowl, वैज्ञानिक नाम:Picathartes gymnocephalus) एक मझले आकार की चिड़िया है जिसकी गर्दन और पूँछ दोनों लम्बी होती है। आमतौर पर यह चिड़िया पच्छिमी अफ़्रीका में घाना से लेकर गिनी तक, पथरीले जंगली इलाकों में पायी जाती है। यह चिड़िया जलधाराओं और इन्सेलबर्ग के आसपास अपना आवास बनाना पसंद करती है। इसकी कोई उप-प्रजाति अबी तक नहीं पहचानी गयी है, हालाँकि, कुछ लोग इसे सितकंठी रॉकफाउल के साथ मिला कर एक सुपरस्पीशीज कल्पित करते हैं। चिड़िया का ऊपरी हिस्सा जैसे पीठ और पूँछ का ऊपरी भाग गहरे स्लेटी या लगभग काले रंग का होता है। पेट और पूँछ के हिस्से सफ़ेद होते हैं। चोंच काली और सिर और मुँह पीलापन लिए भूरे रंग का होता है जबकि सिर का पिछला हिस्सा गहरे स्लेटी या काले रंग का होता है। आँखे बड़ी और गहरे भूरे रंग की होती हैं। इनका प्राथमिक भोजन छोटे कीड़े-मकोड़े हैं हालाँकि ये अपने बच्चों को छोटे आकार के मेंढक भी खिलाती है। यहाँ प्रजाति आवास के विनाश के कारण खतरे की सूची में दर्ज की गयी है। इकोपर्यटन में रूचि रखने वालों द्वारा यह सबसे अधिक पसंद की जाने वाली चिड़ियों में से भी एक मानी जाती है। .

नई!!: गिनी और श्वेतकंठी रॉकफ़ाउल · और देखें »

सहारा मरुस्थल

पाठ.

नई!!: गिनी और सहारा मरुस्थल · और देखें »

सिएरा लियोन

सिएरा लियोन, अधिकारक तौर पर सिएरा लियोन का गणराज्य, पश्चिमी अफ़्रीका का एक देश है जिस की सरहदों के उत्तर-पूर्व में गिनी, दक्षिण-पूर्व में लाईबेरिया और दक्षिण-पश्चिम में अंध महासागर हैं। इसकी जलवायु गर्मि-खंडीय है और वातावरण बहु-भांति है जिस में सावना (सूखे पेड़ और घास का मैदान) से ले कर ऊषण-कटिबंधीय क्षेत्र के घने जंगल शामिल हैं। इसका कुल क्षेत्रफ़ल ७१,७४० वर्ग कि॰मी॰ है और चार भौगोलिक क्षेत्रों में बांटा गया है: उत्तरी सूबा, पूर्वी सूबा, दक्षिणी सूबा और पश्चिमी क्षेत्र जो आगे से १४ ज़िलों में बाँटे गए हैं। इन ज़िलों की अपनी सीधे तौर पर चुनी हुई स्थानीय सरकार है जिसको ज़िला कौंसिल कहा जाता है और जिसका प्रमुख कौंसिल का सदर होता है। .

नई!!: गिनी और सिएरा लियोन · और देखें »

संयुक्त राज्य भूयोजना अफ्रीका के लिए

कोई विवरण नहीं।

नई!!: गिनी और संयुक्त राज्य भूयोजना अफ्रीका के लिए · और देखें »

सैन्य और अर्धसैनिक बलों की संख्या के आधार पर देशों की सूची

विश्व के देशों में २००९ तक सक्रीय बल इस सूची में विश्व के देशों के संख्या के आधार पर सेना और अर्धसैनिक बल है । इसमें पूर्णकालिक सेना और अर्धसैनिक बल सम्मिलित है । .

नई!!: गिनी और सैन्य और अर्धसैनिक बलों की संख्या के आधार पर देशों की सूची · और देखें »

सेनेगाम्बियाई भाषाएँ

सेनेगाम्बियाई भाषाएँ (Senegambian languages) पश्चिम अफ़्रीका में बोले जाने वाली कुछ भाषाओं का एक भाषा-परिवार है। यह नाइजर-कांगो भाषा-परिवार की एक शाखा है और इसमें फ़ुला भाषा की सभी उपभाषाएँ, सेरेर भाषा और सेनेगल की राष्ट्रभाषा (वोलोफ़ भाषा) शामिल हैं। सेनेगाम्बियाई भाषाओं के बोलने वाले सेनेगल, गाम्बिया, दक्षिणी मॉरीतानिया, गिनी-बिसाऊ और गिनी में रहते हैं। .

नई!!: गिनी और सेनेगाम्बियाई भाषाएँ · और देखें »

वनमानुष

दो तरुण '''वनमानुष''' वनमानुष या चिंपैंज़ी (Chimpanzee - Pan troglodytes) प्राइमेट् गण (Order primate) का प्रसिद्ध स्तनपोषी जीव है, जो अफ्रीका के घने जंगलों में, गिनी से लेकर कांगो तथा पश्चिमी यूगैंडा तक के जंगलों में पाया जाता है। अफ्रीका का यह प्रसिद्ध (ape) कद में गोरिल्ला से कुछ छोटा होता है, किंतु बुद्धिमानी में सब वानरों से आगे है। .

नई!!: गिनी और वनमानुष · और देखें »

वनोन्मूलन

वनोन्मूलन का अर्थ है वनों के क्षेत्रों में पेडों को जलाना या काटना ऐसा करने के लिए कई कारण हैं; पेडों और उनसे व्युत्पन्न चारकोल को एक वस्तु के रूप में बेचा जा सकता है और मनुष्य के द्वारा उपयोग में लिया जा सकता है जबकि साफ़ की गयी भूमि को चरागाह (pasture) या मानव आवास के रूप में काम में लिया जा सकता है। पेडों को इस प्रकार से काटने और उन्हें पुनः न लगाने के परिणाम स्वरुप आवास (habitat) को क्षति पहुंची है, जैव विविधता (biodiversity) को नुकसान पहुंचा है और वातावरण में शुष्कता (aridity) बढ़ गयी है। साथ ही अक्सर जिन क्षेत्रों से पेडों को हटा दिया जाता है वे बंजर भूमि में बदल जाते हैं। आंतरिक मूल्यों के लिए जागरूकता का अभाव या उनकी उपेक्षा, उत्तरदायी मूल्यों की कमी, ढीला वन प्रबन्धन और पर्यावरण के कानून, इतने बड़े पैमाने पर वनोन्मूलन की अनुमति देते हैं। कई देशों में वनोन्मूलन निरंतर की जाती है जिसके परिणामस्वरूप विलोपन (extinction), जलवायु में परिवर्तन, मरुस्थलीकरण (desertification) और स्वदेशी लोगों के विस्थापन जैसी प्रक्रियाएं देखने में आती हैं। .

नई!!: गिनी और वनोन्मूलन · और देखें »

विश्व के सभी देश

यह विश्व के देशों की सूची, एक सिंहावलोकन कराती है, विश्व के राष्ट्रों का, जो कि देवनागरी वर्णक्रमानुसार व्यवस्थित है। इसमें स्वतंत्र राज्य भी सम्मिलित हैं। (जो कि अन्तराष्ट्रीय मान्यताप्राप्त हैं और जो अमान्यता प्राप्त), हैं, बसे हुए हैंपरतंत्र क्षेत्र, एवं खास शासकों के क्षेत्र भी। ऐसे समावेश मानदण्ड अनुसार यह सूची शब्द `देश' एवं `सार्वभौम राष्ट्र' को पर्यायवाची नहीं मानती। जैसा कि प्रायः साधारण बोलचाल में प्रयोग किया जाता है। कृप्या ध्यान रखें कि किन्हीं खास परिस्थितिवश एवं किन्हीं खास भाषाओं में 'देश' शब्द को सर्वथा प्रतिबंधात्मक अर्थ समझा जाता है। अतः केवल 193 निम्नलिखित प्रविष्टियाँ ही प्रथम शब्द (देश या राष्ट्र) में समझे जाएं। यह सूची दिए गए देशों के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी क्षेत्रों को आवृत्त करती है, अर्थात क्षेत्र, जलीय क्षेत्र (जिसमें जलीय आंतरिक क्षेत्र एवं थल से लगे जलीय क्षेत्र भी आते हैं), विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र, कॉण्टीनेण्टल शैल्फ, एवं हवाई क्षेत्र.

नई!!: गिनी और विश्व के सभी देश · और देखें »

गाम्बिया नदी

निओकोलो-कोबा राष्ट्रीय उद्यान से बहती हुई गाम्बिया नदी गाम्बिया नदी, अफ़्रीका की एक प्रमुख नदी है, जो उत्तरी गिनी के फ़ोटा जालोन (Fouta Djallon) पठार से निकलकर १,१३० किमी पश्चिम में बहती हुई अंध महासागर में गिरती है। इस नदी का आधा भाग नौकायन के योग्य है। यह नदी प्रमुखतः गाम्बिया नामक देश के नाम से जानी जाती है जो अफ़्रीकी मुख्यभूमि पर सबसे छोटा देश है और इस देश में नदी के निचले बहाव का आधा भाग और दो किनारे पड़ते हैं। फ़ोटा जालोन से आगे बढ़ते हुए यह नदी उत्तर-पश्चिम में बहती हुई सेनेगल के टांबाकौन्डा प्रांत में प्रवेश करती है, जहाँ यह निओकोलो-कोबा राष्ट्रीय उद्यान (Parc National du Niokolo Koba) से बहती हुई निकलती है और फिर नीरी को और कोलोउन्तोउ नदियाँ इसमें मिलती हैं और फिर यह नदी गाम्बिया में फाटोटो नामक स्थान पर प्रवेश करती है। इस बिन्दू के बाद नदी आमतौर पर पश्चिम की ओर ही बहती है, लेकिन घुमावदार मार्ग से होती हुई यह महासागर में मिलने के स्थान पर लगभग १० किमी चौड़ी हो जाती है। नदी के मुहाने पर जुफुरे नामक स्थान पर स्थित, जेम्स द्वीप, एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह स्थान दास-व्यापार के लिए प्रयुक्त किया जाता था। .

नई!!: गिनी और गाम्बिया नदी · और देखें »

गिनीयन फ्रांक

गिनीयन फ्रैंक (आईएसओ 4,217 कोड: GNF) गिनी की मुद्रा है। .

नई!!: गिनी और गिनीयन फ्रांक · और देखें »

गैम्बिया नदी विकास संगठन

गैम्बिया नदी विकास संगठन; Gambia River Basin Organistion: (OMVG)यह संगठन गैम्बिया नदी के संसाधनों के विकास में समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से चार देशों को एक मंच पर लाता है। इसका मुख्यालय डकार सेनेगल में स्थित है। सदस्यता वाले देश गैम्बिया, गिनी, गिनी-बिसाऊ और सेनेगल हैं। .

नई!!: गिनी और गैम्बिया नदी विकास संगठन · और देखें »

गीनिया का ध्वज

गीनिया का ध्वज गीनिया का राष्ट्रीय ध्वज है। श्रेणी:गीनिया श्रेणी:ध्वज.

नई!!: गिनी और गीनिया का ध्वज · और देखें »

आइएसओ ३१६६ - १

देशों की सूची - ISO 3166-1.

नई!!: गिनी और आइएसओ ३१६६ - १ · और देखें »

इब्राहिमा कैसोरी फोफाना

इब्राहिमा कैसोरी फोफाना (जन्म: 1954 or 1955) गिनी के एक राजनेता हैं, जो गिनी के प्रधानमंत्री हैं। 21 मई, 2018 को उन्होने गिनी के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस पद पर इन्होंने ममादी यूला का स्थान लिया। इससे पूर्व वे सरकार में निवेश और निजी क्षेत्र के संबंधों के प्रभारी मंत्री थे। आधिकारिक तौर पर गिनी गणराज्य पश्चिम अफ्रीका में स्थित देश है जिसे पूर्व में फ्रेंच गिनी के नाम से जाना जाता था। इसकी राजधानी कॉजाक्री है। वर्तमान में अल्फा कोंडे इसके राष्ट्रपति हैं। (हिन्दी: इब्राहिमा कैसोरी फोफाना गिनी के प्रधानमंत्री नियुक्त) .

नई!!: गिनी और इब्राहिमा कैसोरी फोफाना · और देखें »

इस्लामी सहयोग संगठन

निलंबित देश ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कारपोरेशन: Organisation of Islamic Cooperation (OIC) इस्लामिक देशों के मध्य सभी विषयों में सहयोग को प्रोत्साहित करता है। जिसका औपचारिक नाम: ऑर्गेनाइजेशन डी ला को-ऑपरेशन इस्लामिक (फ्रेंच)। मुख्यालय: जेद्दा, (सऊदी अरब) मेँ स्थित है तथा सदस्यता वाले देश: अफगानिस्तान, अल्बानिया, अल्जीरिया, अज़रबैजान, बहरीन, बांग्लादेश, बेनिन, ब्रूनेई, दार-ए- सलाम, बुर्किना फासो, कैमरून, चाड, कोमोरोस, आईवरी कोस्ट, जिबूती, मिस्र, गैबॉन, गाम्बिया, गिनी, गिनी-बिसाऊ, गुयाना, इंडोनेशिया, ईरान, इराक, जार्डन, कजाखस्तान, कुवैत, किरगिज़स्तान, लेबनान, लीबिया, मलेशिया, मालदीव, माली, मॉरिटानिया, मोरक्को, मोजाम्बिक, नाइजर, नाइजीरिया, ओमान, पाकिस्तान, फिलिस्तीन, कतर, सऊदी अरब, सेनेगल, सियरा लिओन, सोमालिया, सूडान, सूरीनाम, सीरिया, ताजिकिस्तान, टोगो, ट्यूनीशिया, तुर्की, तुर्कमेनिस्तान, युगांडा, संयुक्त अरब अमीरात, उज्बेकिस्तान, यमन। और आधिकारिक भाषाएं: अरबी, अंग्रेजी और फ्रांसीसी है। .

नई!!: गिनी और इस्लामी सहयोग संगठन · और देखें »

कोत दिव्वार

कोत दिव्वार (Côte d'Ivoire), जिसका पुराना नाम आईवरी कोस्ट था, पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है। यहाँ की सरकार देश के अंग्रेज़ी नाम आईवरी कोस्ट के प्रयोग को आधिकारिक रूप से हतोत्साहित कर फ़्रान्सीसी शब्द कोत दिव्वार के प्रयोग को महत्व देती है। 1985 में देश की सरकार ने देश का नाम आधिकारिक रूप से कोत दिव्वार कर दिया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि भविष्य मे देश को सभी भाषाओं में इसी नाम से जाना जाए। इसकी सीमाएं पश्चिम में लाईबेरिया एवं गिनी से, उत्तर में माली एवं बुर्किना फासो से, पूर्व में घाना से एवं दक्षिण में गिनी की खाडी़ से मिलती है। देश में लोकतंत्र है, लेकिन राष्ट्रपति के हाथों में अत्यधिक कार्यपालन शक्तियां निहित हैं। देश की राजधानी यामोसुकरो है और आधिकारिक भाषा फ्रांसीसी है। देश 19 क्षेत्रों और 58 विभागों में विभक्त है। कोत दिव्वार की अर्थव्यवस्था बाजारवाद पर आधारित है और कृषि पर अत्यधिक निर्भर है। .

नई!!: गिनी और कोत दिव्वार · और देखें »

कोनैक्री

कोनैक्री अफ्रीका के गीनिया देश की राजधानी है। श्रेणी:अफ्रीका के शहर श्रेणी:अफ़्रीका में राजधानियाँ.

नई!!: गिनी और कोनैक्री · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र

अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन में राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्यओं की सूची है। अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन का चिन्ह .

नई!!: गिनी और अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र · और देखें »

अफ़्रीका

अफ़्रीका वा कालद्वीप, एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह 37°14' उत्तरी अक्षांश से 34°50' दक्षिणी अक्षांश एवं 17°33' पश्चिमी देशान्तर से 51°23' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं। मुख्य मध्याह्न रेखा (0°) अफ्रीका महाद्वीप के घाना देश की राजधानी अक्रा शहर से होकर गुजरती है। यहाँ सेरेनगेती और क्रुजर राष्‍ट्रीय उद्यान है तो जलप्रपात और वर्षावन भी हैं। एक ओर सहारा मरुस्‍थल है तो दूसरी ओर किलिमंजारो पर्वत भी है और सुषुप्‍त ज्वालामुखी भी है। युगांडा, तंजानिया और केन्या की सीमा पर स्थित विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी तथा सम्पूर्ण पृथ्वी पर मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झीलहै। यह झील दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील के पानी का स्रोत भी है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसी महाद्वीप में सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ और यहीं से जाकर वे दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे मानव सभ्‍यता की जन्‍मभूमि माना जाता है। यहाँ विश्व की दो प्राचीन सभ्यताओं (मिस्र एवं कार्थेज) का भी विकास हुआ था। अफ्रीका के बहुत से देश द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्र हुए हैं एवं सभी अपने आर्थिक विकास में लगे हुए हैं। अफ़्रीका अपनी बहुरंगी संस्कृति और जमीन से जुड़े साहित्य के कारण भी विश्व में जाना जाता है। .

नई!!: गिनी और अफ़्रीका · और देखें »

अफ्रीका में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

युनेस्को द्वारा घोषित अफ्रीका में विश्व धरोहर स्थलों की सूची .

नई!!: गिनी और अफ्रीका में विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

उबला चावल

उबला चावल धान को छिलका सहित आंशिक रूप से उबालने के बाद उसे सुखाकर जो चावल निकाला जाता है उसे उबला चावल (Parboiled rice) कहते हैं। इसके लिये, धान को पहले पानी में कुछ समय के भिग्कर रखा जाता है, फिर उसे उबाला जाता है और अन्ततः सुखा लिया जाता है। इस प्रक्रिया को अपनाने से ढेंका या हाथ से भी चावल निकालने में आसानी होती है। इसके अलावा इस प्रक्रिया के करने से चावल में चमक आती है तथा उसमें पोषक तत्त्व अधिक रह जाते हैं। विश्व का लगभग ५०% उबला चावल खाया जाता है। भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, म्यान्मार, मलेशिया, नेपाल, श्री लंका, गिनिया, दक्षिण, अफ्रीका, इटली, स्पेन, नाइजेरिया, थाईलैण्ड, स्विट्जरलैण्ड और फ्रांस में उबालकर चावल निकालने की विधि प्रचलित है। .

नई!!: गिनी और उबला चावल · और देखें »

१ई+११ मी॰²

क्यूबा का क्षेत्रफल लगभग १,००,००० कि.मी२ है। विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के परिमाण के क्रम समझने हेतु यहां १,००,००० वर्ग कि.मी से १०,००,००० वर्ग कि.मी के क्षेत्र दिये गए हैं।.

नई!!: गिनी और १ई+११ मी॰² · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

गिनिया, गीनिया

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »