लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

खोजी यात्रा

सूची खोजी यात्रा

जंगल में खोजी यात्रा करता काजीमिर्ज नोवाक किसी जगह (धरती, समुद्र, अंतरिक्ष आदि में) संसाधनों एवं अन्य उपयोगी सूचनाओं के खोज के लिये की गयी यात्रा खोजी यात्रा (Exploration) कहलाती है। खोजी यात्रा मानव के अलावा अन्य जन्तुओं द्वारा भी की जाती है। .

17 संबंधों: निकोलस ऑटो, निकोलई रेज़ानोव, नवजगत, न्यू हेब्रिडीज़, फर्स्ट नेशन्स, बिल टिल्मैन, मार्टिन कूपर, रुआल आमुन्सन, रॉबर्ट श्लागिंटवाईट, रोमांच यात्रा, सुम्गल, हर्नान कोर्ते, ज़ाक कार्तिए, जैनेन्द्र कुमार, जेम्स वाट, कर्म एवं उद्यमों की सूची, अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट

निकोलस ऑटो

निकोल‘ओस अगस्त ऑटो (१४ जून १८३२, - २६ जनवरी १८९१) एक जर्मन अन्वेषक थे। इन्होंने अन्तर्दहन इंजन का अन्वेषण किया था। श्रेणी:जर्मनी के लोग श्रेणी:इंजन श्रेणी:अन्वेषक.

नई!!: खोजी यात्रा और निकोलस ऑटो · और देखें »

निकोलई रेज़ानोव

निकोलई पेत्रोविच (१७६२-१८०७) एक रूसी अन्वेषक, व्यापारी और जहाज़ कप्तान था। इसके प्रयासों से सन् १८१२-४२ तक रूसी साम्राज्य ने उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के पश्चिमी तट पर अपने उपनिवेश बनाए। अलास्का को बाद में संरा.अमेरिका ने रूस से ख़रीद लिया। वो रूस के पहले विश्व परिक्रमा करने वाले जहाज का कप्तान था (१८०३)। वो प्रसिद्ध साइबेरियाई व्यापारी ग्रिगोरी शेलिख़ॉव का १७९४ में सहयोगी बना और बाद में उसका दामाद। इसके बाद रूस के नए राजा पॉल ने उसे रूसी अमेरिकी कंपनी का पहला कमांडर बनाया गया। वो आज के कैलिफ़ोर्निया तक रूसी साम्राज्य को ले गया, लेकिन १८४० आते आते अमेरिकी ज़मीन पर रूस का प्रभुत्व और उत्साह दोनों ख़त्म हो गए। .

नई!!: खोजी यात्रा और निकोलई रेज़ानोव · और देखें »

नवजगत

नवजगत (New World) पृथ्वी के पश्चिमी गोलार्ध (हेमिस्फ़ीयर) का क्षेत्र है, जिसमें उत्तर व दक्षिणी अमेरिका और उनके पास स्थित कैरिबियाई सागर के द्वीप आते हैं। १५वीं शताब्दी ईसवी में यूरोप के कुछ खोजयात्रियों द्वारा इनकी खोज होने से पहले नये विश्व से बाहर रहने वाले लोग यह समझते थे कि अफ़्रीका, यूरोप और एशिया का भूभाग ही पूरा विश्व है। नये विश्व की अवधारणा का प्रयोग पूर्वजगत से भौगोलिक, जीववैज्ञानिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक या अन्य तुलना करने के लिये किया जाता है। .

नई!!: खोजी यात्रा और नवजगत · और देखें »

न्यू हेब्रिडीज़

न्यू हेब्रिडीज़ (New Hebrides) दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित एक देश था जो अब वानूआतू देश के नाम से जाना जाता है। यह मॅलानिशिया भूक्षेत्र का भाग है और यहाँ के स्थानीय निवासी मॅलानिशियाई लोग हैं। सन् १६०६ ईस्वी में, जब स्पेन के खोजयात्री यहाँ आ धमके, यहाँ पर मानवी बसेरा ३००० वर्ष से चला आ रहा था। १८वीं सदी में यहाँ ब्रिटेन और फ़्रांस ने यहाँ अपनी साम्राज्यवादी सत्ता जमा ली और यह विश्व के उन बहुत ही कम क्षेत्रों में थे जहाँ दो यूरोपीय ताक़तों ने संयुक्त रूप से राज किया। १९८० में यहाँ वानूआतू का राष्ट्र स्वतंत्र हो गया। .

नई!!: खोजी यात्रा और न्यू हेब्रिडीज़ · और देखें »

फर्स्ट नेशन्स

फ़र्स्ट नेशन्स (First Nations), (Premières Nations) यानि प्राथमिक देश विभिन्न कनाडा के आदिवासीयों जो कि ना ही ईनुइट और ना ही मेटिस लोग, कनाडा हैं केल इये सामूहिक रूप से उपयोग किया जाने वाला शब्द है। कनाडा में वर्तमान में कुल 634 पंजीकृत फ़र्स्ट नेशन सरकारें या समूह हैं, जिनमें से लगभग आधे ओंटारियो और ब्रिटिश कोलम्बिया में हैं। कनाडा के नौकरी निष्पक्षता कानून के तहत फ़र्स्ट नेशन्स महिलाओं, अल्पसंख्यकों, विकलांगों के साथ-साथ एक मान्यता प्राप्त समूह हैं। स्टैटिसटिक्स कनाडा के नियमानुसार फ़र्स्ट नेशन्स को अल्पसँख्यक नहीं माना जाता है और वो एक मान्य समूह हैं। जैसे भारत में अनुसूचित जनजाति एक अलग मान्यता प्राप्त समूह है। कनाडा में "फ़र्स्ट नेशन्स" शब्द आम बोलचाल में अमेरिका के मूल निवासियों के लिये पहले प्रयुक्त होने वाले शब्द "इंडियन्स" की जगह अस्तित्व में आया। कनाडा से बाहर इस शब्द का उपयोग करने वाले लोगों में पैसिफिक पश्चिमोत्तर में रहने वाले कैसकेडियाई और मूल अमेरिकी आदिवासीयों के समर्थक हैं। आदिवासियों द्वारा स्वयं को संबोधित करने का एक नया चलन है अपने आदिवासी या राष्ट्रीय पहचान का इस्तेमाल। जैसे मैं हूँ हैदा, या "हम हैं क्वानितियाई," जो कि विभिन्न आदिवासी समूहों की पहचान बताती है। उत्तर अमेरिकी मूल निवासियों की संस्कृति हजारों वर्श पुरानी है। उनके कुछ मौखिक परम्पराएँ ऐतिहासिक घटनाओं को सही-सही बतलाती हैं, जैसे कि कासकाडिया का भूकम्प और अट्ठारहवीं सदी का सीक कोन ज्वालामुखी विस्फ़ोट। लिखित दस्तावेजीकरण पंद्रहवीं सदी के उत्तरार्द्ध में यूरोपीय लोगों के आने और उपनिवेशीकरण के बाद से शुरु हुआ। चरवाहों, पशुपालकों, व्यापारियों, अन्वेषकों, ईसाई पादरियों द्वारा बताये गये यूरोपीय दस्तावेज ऐतिहासिक संस्कृतियों के बारे में बताते हैं। इसके अलावा पुरातात्विक और भाषाई अध्धयनों से शोधकरताओं को कनाडा के आदिवासियों की पुरानी संस्कृति को समझने में बहुत मदद मिली है। संयुक्त राज्य अमेरिका के रेड इंडियन्स आदिवासियों के मुकाबले कनाडियाई आदिवासियों से यूरोपीय संपर्क कम हिंसक रहा है। बाद के आर्थिक विकास के साथ यह कम हिंसक संघर्ष फ़र्स्ट नेशन आदिवासियों को कनाडा की संस्कृति पर अपनी मूल पहचान बचाते हुए प्रभाव डालने में महत्वपूर्ण रहा है। .

नई!!: खोजी यात्रा और फर्स्ट नेशन्स · और देखें »

बिल टिल्मैन

मेजर हैरोल्ड विलियम बिल टिल्मै, CBE, DSO, MC एवं बार (१४ फ़रवरी १८९८–१९७७) एक इंग्लिश पर्वतारोही एवं अन्वेषक थे। इन्हें हिमालय पर्वतारोहण एवं सेलिंग वोयेज के लिये जाना जाता है। श्रेणी:इंग्लैंड के लोग श्रेणी:पर्वतारोही.

नई!!: खोजी यात्रा और बिल टिल्मैन · और देखें »

मार्टिन कूपर

मार्टिन कूपर (अंग्रेजी:Martin Cooper) (जन्म 26 दिसम्बर 1928) एक अमेरिका के अभियंता है। मार्टिन कूपर वह पुरुष है जिन्होंने दुनिया का पहला मोबाइल फ़ोन जो लगभग 1970 में बनाया था। इनकी पत्नी का नाम अर्लिन हैरिस है वो भी अभियंता है। .

नई!!: खोजी यात्रा और मार्टिन कूपर · और देखें »

रुआल आमुन्सन

रुआल आमुन्सन (Roald Amundsen / १८७२-१९२८) नार्वे का एक साहसी अन्वेषक था जिसने ध्रुवीय क्षेत्रों की साहसिक यात्राएँ की। उसने 1910-12 में दक्षिणी ध्रुव की खोजयात्रा का नेतृत्व किया जिससे सन् १९११ में उसकी खोज हुई। सन् १९२६ में उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाला वह प्रथम निर्विवाद खोजयात्री था। उसने ही सबसे पहले 1903–06 में उत्तर-पश्चिम मार्ग (Northwest Passage) की यात्रा की। .

नई!!: खोजी यात्रा और रुआल आमुन्सन · और देखें »

रॉबर्ट श्लागिंटवाईट

रॉबर्ट श्लागिंटवाईट​ (Robert Schlagintweit, जन्म: २४ अक्टूबर १८३३, देहांत: ६ जून १८८५) एक जर्मन खोजयात्री था जिसने १९वीं सदी में ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी के लिए मध्य एशिया में कई यात्राएँ करीं और अपने संयुक्त राज्य अमेरिका के दौरों के बारे में भी लिखा। .

नई!!: खोजी यात्रा और रॉबर्ट श्लागिंटवाईट · और देखें »

रोमांच यात्रा

रोमांच यात्रा (adventure travel) या साहसिक पर्यटन एक प्रकार का पर्यटन होता है जिसमें यात्री रोमांच के लिए खोजयात्रा करता है या जोखिम अनुभव करने की चेष्टा में संकटजनक (वास्तविक या प्रतीत होने वाले) गतिविधियों में भाग लेता है। इस श्रेणी में पर्वतारोहण, कुछ प्रकार के वनभ्रमण, गहरी-अंधेरी गुफ़ाओं में प्रवेश, युद्धग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण, इत्यादि शामिल हैं। .

नई!!: खोजी यात्रा और रोमांच यात्रा · और देखें »

सुम्गल

अंतरिक्ष से ली गई इस तस्वीर में लद्दाख़ का सुम्गल बस्ती, ख़ोतान क्षेत्र की पूषा बस्ती और उन्हें जोड़ता हुआ हिन्दूताश दर्रा (लाल रंग में) देखा जा सकता है सन् १९११ में बनाए भारतीय भौगोलिक निरीक्षण में ओरल स्टाइन द्वारा बनाये गए इस नक़्शे में सुम्गल और हिन्दूताश दवान देखे जा सकते हैं सुम्गल लद्दाख़ के अक्साई चीन क्षेत्र में काराकाश नदी की वादी में स्थित एक उजड़ी हुई बस्ती है। यह उस क्षेत्र में पड़ता है जिसे भारत अपना अंग मानता है लेकिन जिसपर चीन का क़ब्ज़ा है। चीन ने इसे शिनजियांग प्रान्त का हिस्सा घोषित कर दिया है। लद्दाख़ क्षेत्र के सुम्गल से लगभग उत्तर में हिन्दूताश दर्रा है जिस से कुनलुन पर्वत शृंखला पार करके ऐतिहासिक ख़ोतान क्षेत्र पहुँचा जा सकता है, इसलिए सुम्गल भारत की मुख्यभूमि को ख़ोतान राज्य से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर एक अहम पड़ाव हुआ करता था। .

नई!!: खोजी यात्रा और सुम्गल · और देखें »

हर्नान कोर्ते

यूरोप का प्रमुख अन्वेषक। श्रेणी:अन्वेषक.

नई!!: खोजी यात्रा और हर्नान कोर्ते · और देखें »

ज़ाक कार्तिए

ज़ाक कार्तिए (३१ दिसंबर १४९१ - १ सितंबर १५५७) ने कनाडा को फ्रांस कहा था। यूरोप का प्रमुख अन्वेषक। श्रेणी:1491 में जन्मे लोग श्रेणी:खोज का युग श्रेणी:अन्वेषक.

नई!!: खोजी यात्रा और ज़ाक कार्तिए · और देखें »

जैनेन्द्र कुमार

प्रेमचंदोत्तर उपन्यासकारों में जैनेंद्रकुमार (२ जनवरी, १९०५- २४ दिसंबर, १९८८) का विशिष्ट स्थान है। वह हिंदी उपन्यास के इतिहास में मनोविश्लेषणात्मक परंपरा के प्रवर्तक के रूप में मान्य हैं। जैनेंद्र अपने पात्रों की सामान्यगति में सूक्ष्म संकेतों की निहिति की खोज करके उन्हें बड़े कौशल से प्रस्तुत करते हैं। उनके पात्रों की चारित्रिक विशेषताएँ इसी कारण से संयुक्त होकर उभरती हैं। जैनेंद्र के उपन्यासों में घटनाओं की संघटनात्मकता पर बहुत कम बल दिया गया मिलता है। चरित्रों की प्रतिक्रियात्मक संभावनाओं के निर्देशक सूत्र ही मनोविज्ञान और दर्शन का आश्रय लेकर विकास को प्राप्त होते हैं। .

नई!!: खोजी यात्रा और जैनेन्द्र कुमार · और देखें »

जेम्स वाट

जेम्स वाट (१९ जनवरी १७३६ - २५ अगस्त १८१९) स्कॉटलैण्ड के एक अन्वेषक एवं यांत्रिक अभियन्ता थे। उन्होने वाष्प इंजन में एक मौलिक सुधार किया। .

नई!!: खोजी यात्रा और जेम्स वाट · और देखें »

कर्म एवं उद्यमों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: खोजी यात्रा और कर्म एवं उद्यमों की सूची · और देखें »

अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट

अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट''' 1859 में 89 साल की उम्र में अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट (Alexander von Humboldt या Friedrich Wilhelm Heinrich Alexander von Humboldt; जन्म १७६९- मृत्यु १८५९ ई.) जर्मनी (तत्कालीन प्रशा) के भूगोलवेत्ता, प्रकृति विज्ञानी, और खोजकर्ता थे। उनका जन्म बर्लिन में तत्कालीन शाही परिवार में हुआ। हम्बोल्ट के बड़े भाई विल्हेम वॉन हम्बोल्ट एक प्रसिद्द भाषा विज्ञानी और प्रशा कि सरकार में मंत्री थे। हम्बोल्ट ने सर्वप्रथम वनस्पति विज्ञान में परिमाणात्मक विधियों का प्रयोग किया जिनसे जैव भूगोल की मजबूत आधारशिला का निर्माण हुआ। यह हम्बोल्ट ही थे जिनके द्वारा भूगोलीय घटनाओं की दीर्घावधिक मॉनिटरिंग वकालत की गयी और इस कार्य ने आधुनिक भूचुम्बकीय और मौसम वैज्ञानिक प्रेक्षणों का मार्ग प्रशस्त किया। हम्बोल्ट एक अनुभववादी विचारक थे और घटनाओं के प्रेक्षण और मापन में यकीन रखते थे। उन्होंने घर में बैठकर चिंतन करके लेखन करने की बजाय भ्रमण करके घटनाओं के प्रेक्षण के बाद उनके निरूपण की विधा पर कार्य किया। हम्बोल्ट ने अपने जीवन में लगबग साढ़े छह हजार किलोमीटर की यात्रायें कीं जिनमें सबसे प्रमुख उनकी दक्षिण अमेरिका की यात्रा है। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने इस महादीप की यात्रा और इसका वर्णन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की। इस यात्रा के दौरान उन्होंने दूरबीन, तापमापी, साइनोमीटर, सेक्सटैंट, वायुदाबमापी इत्यादि उपकरणों से लैस होकर मापन कार्य किये और उनकी इस यात्रा के वर्णन का प्रकाशन २१ खण्डों में हुआ। हम्बोल्ट उन पहले लोगों में से थे जिन्होंने दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कभी जुड़े हुए होने की बात कही थी। हम्बोल्ट कि सबसे प्रमुख कृति कॉसमॉस है जिसमें उन्होंने संश्लेषणात्मक विचारों के साथ ज्ञान की विभिन्न शाखाओं में सामंजस्य और एकता लाने का प्रयास किया है। इस कार्य में वे ब्रह्माण्ड को एक एकीकृत इकाई के रूप में भी पुरःस्थापित किया। वे अनेकता में एकता के सिद्धांत के पुरोधा थे। .

नई!!: खोजी यात्रा और अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

खोजयात्रा, खोजयात्रियों, खोजयात्री, अन्वेषक

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »