हम Google Play स्टोर पर Unionpedia ऐप को पुनर्स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं
निवर्तमानआने वाली
🌟हमने बेहतर नेविगेशन के लिए अपने डिज़ाइन को सरल बनाया!
Instagram Facebook X LinkedIn

खोईखोई लोग

सूची खोईखोई लोग

खोईखोई (Khoekhoe), जिन्हें सिर्फ़ खोई (Khoi) भी कहा जाता है, अफ़्रीका के दक्षिणी भाग में बसने वाले खोईसान लोगों की एक शाखा है। यह समुदाय बुशमैन समुदाय से क़रीबी सम्बन्ध रखता है और ५वी सदी से दक्षिणी अफ़्रीका में बसा हुआ है। यहा वे मवेशी पालन और अस्थाई कृषि में लगे हुए हैं। वे खोईखोई भाषाएँ बोलते हैं। इन भाषाओं में मौजूद क्लिक व्यंजनों की नकल में यूरोपी लोग खोईखोई लोगों को हॉटेनटॉट (Hottentot) कहते थे लेकिन अब यह एक अपमानजनक नाम माना जाता है इसलिये इसका प्रयोग कम हो गया है। .

सामग्री की तालिका

  1. 3 संबंधों: नामा लोग, बुशमैन, मानव प्रजातियां

नामा लोग

नामा (Nama), जिन्हें पहले नामाका (Namaqua) के नाम से जाना जाता था, दक्षिण अफ़्रीका, नामीबिया व बोत्स्वाना का एक लोक-समुदाय है। वे खोई भाषा-परिवार की नामा भाषा बोलते हैं हालांकि आधुनिक युग में उनमें से बहुत से अब आफ़्रीकान्स भाषा भी बोलने लगे हैं। नामा समुदाय खोईखोई लोगों की सबसे बड़ी शाखा है और नामाओं को छोड़कर अधिकतर खोईखोई समुदाय विलुप्त हो चुके हैं। बहुत से नामा परिवार अब मध्य नामीबिया में वास करते हैं और कुछ नामाकालैंड में रहते हैं जो दक्षिण अफ़्रीका और नामीबिया की सरहद की दोनों तरफ़ स्थित एक क्षेत्र है।, pp.

देखें खोईखोई लोग और नामा लोग

बुशमैन

बुशमैन, अथवा सान लोग अफ्रीका के कालाहारी मरुस्थल और आसपास के इलाकों में निवास में करने वाली एक बेहद प्राचीन व प्रमुख जनजाति हैं।.

देखें खोईखोई लोग और बुशमैन

मानव प्रजातियां

प्रजाति (race) का तात्पर्य वर्तमान मेधावी मानव की जीव वैज्ञानिक विशेषताओं के आधार पर उसके उस वर्गीकरण से हैं, जिसका प्रत्येक वर्ग वंशानुक्रम के द्वारा शारीरिक लक्षणों में पर्याप्त समानता रखता हैं। किसी प्रजातिय वर्ग जे सभी लोगों के बीच नस्ल या जन्मजात सम्बन्ध पाए जाते हैं और उनके द्वारा पीड़ी-दर-पीड़ी उनका वहन किया जाता हैं। प्रसिद्ध भूगोलवेत्ता क्रोबर के अनुसार "प्रजाति एक प्रमाणिक प्राणिशास्त्रीय अवधारणा हैं। यह एक समूह है जो वंशानुक्रमण, वश या प्रजातीय गुण अथवा उप-समुह के द्वारा जुडा होता हैं। यह सामाजिक -सांस्क्रतिक अवधारणा नही हैं।" .

देखें खोईखोई लोग और मानव प्रजातियां

हाटेन्टॉट्स, हाटेंटाट्स, हॉटेनटॉट, खोईखोई लोगों, कोईकोई के रूप में भी जाना जाता है।