लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ख़रगोश तारामंडल

सूची ख़रगोश तारामंडल

ख़रगोश तारामंडल ख़रगोश या लीपस (अंग्रेज़ी: Lepus) तारामंडल खगोलीय मध्य रेखा और शिकारी तारामंडल से बिलकुल दक्षिण में स्थित एक तारामंडल है। दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें से एक है और अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में भी यह शामिल है। पुरानी खगोलशास्त्रिय पुस्तकों में इसे अक्सर एक ख़रगोश के रूप में दर्शाया जाता था जिसका पीछा पड़ौसी शिकारी तारामंडल की काल्पनिक शिकारी की आकृति कर रही था। .

4 संबंधों: खगोलीय मध्य रेखा, खगोलीय गोला, ग्लीज़ २२९, कबूतर तारामंडल

खगोलीय मध्य रेखा

खगोलीय मध्य रेखा पृथ्वी की भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर है और सूर्यपथ से २३.४ डिग्री के कोण पर है खगोलशास्त्र में खगोलीय मध्य रेखा पृथ्वी की भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर आसमान में काल्पनिक खगोलीय गोले पर बना हुआ एक काल्पनिक महावृत्त (ग्रेट सर्कल) है। पृथ्वी के उत्तरी भाग (यानि उत्तरी गोलार्ध या हॅमिस्फ़ेयर) में रहने वाले अगर खगोलीय मध्य रेखा की तरफ़ देखना चाहें तो आसमान में दक्षिण की दिशा में देखेंगे। उसी तरह पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में रहने वाले खगोलीय मध्य रेखा की तरफ़ देखने के लिए आकाश में उत्तर की तरफ़ देखेंगे। पृथ्वी के भूमध्य में रहने वाले खगोलीय मध्य रेखा की ओर देखने के लिए ठीक अपने सिर के ऊपर देखेंगे। खगोलीय मध्य रेखा से खगोलीय वस्तुओं के स्थानों के बारे में बताना आसान हो जाता है। उदहारण के लिए हम कह सकते हैं के ख़रगोश तारामंडल खगोलीय मध्य रेखा के ठीक दक्षिण में है। .

नई!!: ख़रगोश तारामंडल और खगोलीय मध्य रेखा · और देखें »

खगोलीय गोला

खगोलीय गोला पृथ्वी के इर्द-गिर्द एक संकेन्द्रीय काल्पनिक गोला है, जिसे खगोलीय मध्य रेखा दो बराबर के अर्ध-गोलों में काटती है खगोलशास्त्र में खगोलीय गोला पृथ्वी के इर्द-गिर्द एक काल्पनिक गोला है जो पृथ्वी के गोले के साथ संकेन्द्रीय (कॉन्सॅन्ट्रिक) होता है। इसके व्यास (डायामीटर) को पृथ्वी के व्यास से अधिक कुछ भी माना जा सकता है। पृथ्वी पर बैठकर आसमान में देख रहे किसी दर्शक के लिए कल्पना करना मुश्किल नहीं है के सारी खगोलीय वस्तुओं की छवियाँ इसी खगोलीय गोले की अंदरूनी सतह पर दिखाई जा रही हैं। अगर हम पृथ्वी की भू-मध्य रेखा के ऊपर ही खगोलीय मध्य रेखा और पृथ्वी के ध्रुवों के ऊपर ही खगोलीय ध्रुवों को मान कर चलें, तो खगोलीय वस्तुओं के स्थानों के बारे में बताना आसान हो जाता है। उदहारण के लिए हम कह सकते हैं के ख़रगोश तारामंडल खगोलीय मध्य रेखा के ठीक दक्षिण में है। .

नई!!: ख़रगोश तारामंडल और खगोलीय गोला · और देखें »

ग्लीज़ २२९

ग्लीज़ २२९ तारे के इर्द-गिर्द घूमता हुआ ग्लीज़ २२९बी (छोटा गोला), जो एक भूरा बौना है ग्लीज़ २२९, जिसे जी आई २२९ (GI229) और जी जे २२९ (GJ229) भी कहा जाता है, हमारे सौर मण्डल से १९ प्रकाश-वर्ष दूर ख़रगोश तारामंडल (अंग्रेज़ी में लीपस तारामंडल) में पाया जाने वाला एक लाल बौना तारा है। इसका एक क़रीबी पड़ौसी ग्लीज़ २२९बी है जो एक भूरा बौना है (ग्रह और तारे के बीच की एक वस्तु)। .

नई!!: ख़रगोश तारामंडल और ग्लीज़ २२९ · और देखें »

कबूतर तारामंडल

कबूतर तारामंडल कबूतर या कोलम्बा (अंग्रेज़ी: Columba) खगोलीय गोले पर महाश्वान और ख़रगोश तारामंडलों के दक्षिण में स्थित एक छोटा और धुंधला-सा तारामंडल है। इसकी परिभाषा सन् १५९२ में पॅट्रस प्लैंकियस (Petrus Plancius) नामक डच खगोलशास्त्री ने की थी। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में भी यह शामिल है। .

नई!!: ख़रगोश तारामंडल और कबूतर तारामंडल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »