लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

खरपतवार

सूची खरपतवार

गेहूँ के खेत में खरपतवार (फूल लगे हुए) ऐसे पौधों एवं वनस्पतियों को खरपतवार (weed) कहा जाता है जो किसी संदर्भ में अवांछित होते हैं। ये फसलों में, घास के मैदान (लान) में, बागों में हो सकते हैं। प्रायः निराई करके इन्हें निकाल दिया जाता है। खरपतवार फसलों से तीव्र प्रतिस्पर्धा करके भूमि में निहित नमी एवं पोषक तत्वों के अधिकांश भाग को शोषित कर लेते हैं, फलस्वरूप फसल की विकास गति धीमी पड़ जाती है तथा पैदावार कम हो जाती है। खरपतवारों की रोकथाम से न केवल फसलों की पैदावार बढ़ाई जा सकती है, बल्कि उसमें निहित प्रोटीन, तेल की मात्रा एवं फसलों की गुणवत्ता में वृद्धि की जा सकती है। .

18 संबंधों: पथरचटा (खरपतवार), बड़ी दुधी, बनधनिया, महकुआ, मकरा, शाकनाशक, सस्यविज्ञान, सूक्ष्मजीव, सोयाबीन, जंगली सरसों, जंगली जई, जोतन यंत्र, खट्टी मीठी घास, गूमा, कटीली चौलाई, कनकउआ, अपराजिता, छोटी दुद्धी

पथरचटा (खरपतवार)

पत्थरचट्टा (वानस्पतिक नाम: ट्राइन्थिमा मोनोगाइना / Trianthema monogyna) खरीफ ऋतु का एकवर्षीय खरपतवार है। वर्षा ऋतु में यह बहुत बढता हैं व फूलता-फलता है। इसकी वृद्धि उपजाऊ तथा नम भूमि में बहुत अधिक होती है। भूमि में जड़ें गहराई तक जाती हैं। इसके तने फैलने वाले, बहुशाखीय व सरस होते हैं जिनकी लम्बाई २५-३० सेमी होती है। पत्तियां विभिन्न आकार की रसदार व मोटी होती हैं। पुष्प सलिटरी व्रत्तहीन, सफेद अथवा लालिमा युक्त होते हैं। फूल कैप्सूल के आकार का होता हैं तथा फल काले अनेक रखाओं से युक्त होते हैं। .

नई!!: खरपतवार और पथरचटा (खरपतवार) · और देखें »

बड़ी दुधी

बड़ी दुधी बड़ी दुधी (वानस्पतिक नाम:Euphorbia hirta) एक खरपतवार है। बडी दुद्धी एकवर्षीय खरपतवार है। यह ऊँची भूमि में उगता है। वर्षा ऋतु में अधिक वृद्धि होती है। पत्तियां व तना तोड़ने पर दूध के रंग जैसा तरल पदार्थ निकलता हैं। जडें मूसला होती हैं लेकिन अधिक गहराई तक भूमि में नहीं जाती हैं। तना कमजोर होता है जो भूमि पर फैलकर बढता है तथा तने पर छोटे-छोटे बाल होते हैं। पत्तियां दीर्घायत (ओबलांग), लाल रंग लिए हुए तथा सिरा नुकीला होता है। फूल कम्पोजिट, फल कैप्सूल बाल युक्त, ०.१२५ सेमी लम्बे होते हैं। .

नई!!: खरपतवार और बड़ी दुधी · और देखें »

बनधनिया

बनधनिया बनधनिया (वानस्पतिक नाम:Spergula arvensis) एक खरपतवार है। श्रेणी:खरपतवार.

नई!!: खरपतवार और बनधनिया · और देखें »

महकुआ

महकुआ सामान्य नाम: गो़ट खरपतवार (Goat weed) वैज्ञानिक नाम:अजेरेटम कोनीजोइडस(Ageratum conyzoides L.) विवरण: चौड़ी पत्ती वाली श्रेणी का वार्षिक पौधा है, जो फूल आने पर एक मीटर लम्बा हो जाता है। इसमें बहुशाकीय व्यवस्था है, जिसके तने पर काफी रोएं होते हैं। यह बीज द्वारा संचरण करता है। बीज गिरने के २ सप्ताह बाद, लगभग ५०% बीज जमाव क्षमता के होते हैं, परन्तु कुछ स्थानों पर १% बीज ही जम पाते हैं (अर्थात धान की उच्च भूमियों) में बहुलता से पाए जाते हैं तथा तेजी से अपनी कालोनी बनाते है। इस खरपतवार की जीवन-अवधि कम होने से इसकी एक वर्ष में कई पीढ़ियां पूरी हो जाती हैं, जिससे फसल की तुलना में प्रतिस्पर्धा क्षमता बहुत अधिक बढ़ जाती है। बीज अत्याधिक मात्रा में उत्पन्न होते हैं, जो पानी से फैलते हैं। इसके बीज में विभिन्न परिस्थितियों में जमाव क्षमता होती है। एक बार काटने पर दूसरी बार फुटाव हो जाता है। इससे कभी-कभी ४०% तक धान की फसल को क्षति हो जाती है।.

नई!!: खरपतवार और महकुआ · और देखें »

मकरा

मकरा घास मकरा (Dactyloctenium aegypticum / डैकटाइलोटेनिअम इजपटीअम; अंग्रेजी: क्रो फ़ुट ग्रास) एक खरपतवार है। मकरा का तना भूमि पर रेंगते हुए फैलता है और चटाई की तरह संरचना बनती है। जड़ें निचली गांठो में होती हैं। फूल तने के उपरी सिरे पर उगते हैं जिनमे २-७ कटीली संरचनाए विकसित होती हैं। बीजों का सर कौवा के पद चिह्नों की तरह प्रतीत होती है इसी कारण इसका अंग्रेजी नाम 'क्रो फीट' है। एक पौधा कम से कम ६०,००० तक बीज पैदा कर सकता है। श्रेणी:खरपतवार.

नई!!: खरपतवार और मकरा · और देखें »

शाकनाशक

शाकनाशक से नष्ट किये गये खरपतवार शाकनाशक, शाकनाशी या खरपतवारनाशक (अंग्रेजी: herbicide) ऐसे रसायन या कीटनाशक होते हैं, जिनका प्रयोग कृषि क्षेत्र में अवांछित खरपतवारों weed को नष्ट करने के लिये किया जाता है। विशेष शाकनाशक से सिर्फ चुने हुए खरपतवार ही नष्ट होते हैं जबकि शेष फसल को कोई नुकसान नहीं होता। अधिकतर शाकनाशक पौधे के प्राकृतिक हार्मोनों की नकल कर उसकी वृद्धि को अवरोधित करते हैं। बेकार पड़ी जमीन, औद्योगिक स्थलों, रेलवे और रेलवे तटबंध आदि को पादपमुक्त करने में प्रयुक्त शाकनाशक कुछ खास खरपतवारों को नष्ट करने की बजाए इनके संपर्क में आने वाली समूची वनस्पति का नाश कर देते हैं। कम मात्रा में शाकनाशकों को वानिकी, चारागाहों और वन्यजीवन के संरक्षण-क्षेत्र के प्रबंधन में भी इस्तेमाल किया जाता है। .

नई!!: खरपतवार और शाकनाशक · और देखें »

सस्यविज्ञान

पौधों से भोजन, ईंधन, चारा एवं तन्तु (फाइबर) की प्राप्ति के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को सस्यविज्ञान (Agronomy) कहते हैं। सस्यविज्ञान के अन्तर्गत पादप अनुवांशिकी, पादप क्रियाविज्ञान, मौसमविज्ञान तथा मृदा विज्ञान समाहित हैं। यह जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, पर्यावरण, मृदा विज्ञान तथा आनुवांशिकी आदि विषयों का सम्मिलित अनुप्रयोग है। वर्तमान में सस्यवैज्ञानिक अनेकों कार्यों में संलग्न हैं, जैसे- अन्न उत्पादन, अधिक स्वास्थ्यकर भोजन का उत्पादन, पादपों से ऊर्जा का उत्पादन आदि। सस्यवैज्ञानिक प्रायः सस्य आवर्तन (crop rotation), सिंचाई एवं जलनिकास, पादप प्रजनन, पादपकार्यिकी (plant physiology), मृदा-वर्गीकरण, मृदा-उर्वरकता, खरपतवार-प्रबन्धन, कीट-प्रबन्धन आदि में विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं। .

नई!!: खरपतवार और सस्यविज्ञान · और देखें »

सूक्ष्मजीव

जीवाणुओं का एक झुंड वे जीव जिन्हें मनुष्य नंगी आंखों से नही देख सकता तथा जिन्हें देखने के लिए सूक्ष्मदर्शी यंत्र की आवश्यकता पड़ता है, उन्हें सूक्ष्मजीव (माइक्रोऑर्गैनिज्म) कहते हैं। सूक्ष्मजैविकी (microbiology) में सूक्ष्मजीवों का अध्ययन किया जाता है। सूक्ष्मजीवों का संसार अत्यन्त विविधता से बह्रा हुआ है। सूक्ष्मजीवों के अन्तर्गत सभी जीवाणु (बैक्टीरिया) और आर्किया तथा लगभग सभी प्रोटोजोआ के अलावा कुछ कवक (फंगी), शैवाल (एल्गी), और चक्रधर (रॉटिफर) आदि जीव आते हैं। बहुत से अन्य जीवों तथा पादपों के शिशु भी सूक्ष्मजीव ही होते हैं। कुछ सूक्ष्मजीवविज्ञानी विषाणुओं को भी सूक्ष्मजीव के अन्दर रखते हैं किन्तु अन्य लोग इन्हें 'निर्जीव' मानते हैं। सूक्ष्मजीव सर्वव्यापी होते हैं। यह मृदा, जल, वायु, हमारे शरीर के अंदर तथा अन्य प्रकार के प्राणियों तथा पादपों में पाए जाते हैं। जहाँ किसी प्रकार जीवन संभव नहीं है जैसे गीज़र के भीतर गहराई तक, (तापीय चिमनी) जहाँ ताप 100 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा हुआ रहता है, मृदा में गहराई तक, बर्फ की पर्तों के कई मीटर नीचे तथा उच्च अम्लीय पर्यावरण जैसे स्थानों पर भी पाए जाते हैं। जीवाणु तथा अधिकांश कवकों के समान सूक्ष्मजीवियों को पोषक मीडिया (माध्यमों) पर उगाया जा सकता है, ताकि वृद्धि कर यह कालोनी का रूप ले लें और इन्हें नग्न नेत्रों से देखा जा सके। ऐसे संवर्धनजन सूक्ष्मजीवियों पर अध्ययन के दौरान काफी लाभदायक होते हैं। .

नई!!: खरपतवार और सूक्ष्मजीव · और देखें »

सोयाबीन

सोयाबीन की पकी हुई फली सोयाबीन से निर्मित बायोडीजल सोयाबीन एक फसल है। यह दलहन के बजाय तिलहन की फसल मानी जाती है। सोयाबीन मानव पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए एक बहुउपयोगी खाद्य पदार्थ है। सोयाबीन एक महत्वपूर्ण खाद्य स्रोत है। इसके मुख्य घटक प्रोटीन, कार्बोहाइडेंट और वसा होते है। सोयाबीन में 33 प्रतिशत प्रोटीन, 22 प्रतिशत वसा, 21 प्रतिशत कार्बोहाइडेंट, 12 प्रतिशत नमी तथा 5 प्रतिशत भस्म होती है। सोयाप्रोटीन के एमीगेमिनो अम्ल की संरचना पशु प्रोटीन के समकक्ष होती हैं। अतः मनुष्य के पोषण के लिए सोयाबीन उच्च गुणवत्ता युक्त प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं। कार्बोहाइडेंट के रूप में आहार रेशा, शर्करा, रैफीनोस एवं स्टाकियोज होता है जो कि पेट में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवों के लिए लाभप्रद होता हैं। सोयाबीन तेल में लिनोलिक अम्ल एवं लिनालेनिक अम्ल प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये अम्ल शरीर के लिए आवश्यक वसा अम्ल होते हैं। इसके अलावा सोयाबीन में आइसोफ्लावोन, लेसिथिन और फाइटोस्टेरॉल रूप में कुछ अन्य स्वास्थवर्धक उपयोगी घटक होते हैं। सोयाबीन न केवल प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्त्रौत है बल्कि कई शारीरिक क्रियाओं को भी प्रभावित करता है। विभिन्न शोधकर्ताओं द्वारा सोया प्रोटीन का प्लाज्मा लिपिड एवं कोलेस्टेरॉल की मात्रा पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया गया है और यह पाया गया है कि सोया प्रोटीन मानव रक्त में कोलेस्टेरॉल की मात्रा कम करने में सहायक होता है। निर्दिष्ट स्वास्थ्य उपयोग के लिए सोया प्रोटीन संभवतः पहला सोयाबीन घटक है।;सोयाबीन घटकों के निर्दिष्ट स्वास्थ्य कार्य .

नई!!: खरपतवार और सोयाबीन · और देखें »

जंगली सरसों

जंगली सरसों जंगली सरसों (वैज्ञानिक नाम:Brassica arvensis) एक खरपतवार है जो देखने में सरसों जैसा होता है। श्रेणी:खरपतवार.

नई!!: खरपतवार और जंगली सरसों · और देखें »

जंगली जई

जंगली जई जंगली जई (वैज्ञानिक नाम:Avena fatua) एक घास (खरपतवार) है। श्रेणी:खरपतवार.

नई!!: खरपतवार और जंगली जई · और देखें »

जोतन यंत्र

कृषि में जुताई एक महत्वपूर्ण कार्य है। इसका मुख्य उद्देश्य खेत को बीज के बोने, जमने तथा पौधे के बढ़ने के लिये उचित दशा में तैयार करना है। फसल जमने के पश्चात्‌ भी कभी कभी जुताई आदि की आवश्यकता होती है। जुताई से खरपतवार निकल जाता है तथा भूमि में जल और वायु के संचालन में सहायता मिलती है। खरपतवार भूमि से अपने लिये पोषक तत्व, जल, वायु आदि प्राप्त करते हैं जिससे उपज घट जाती है। इन्हीं कारणों से उत्तम फसल पैदा करने के लिये जुलाई सदैव से कृषि का आवश्यक अंग रही है। जो यंत्र खेत की जुताई करने के लिये प्रयोग में लाए जाते हैं, उन्हें जोतन यंत्र कहते हैं। भारत तथा अन्य देशों में प्राचीन तथा अन्य देशों में प्राचीन काल से जो यंत्र प्रयोग में आ रहे हैं उनसे मिट्टी पलटी नहीं जाती, यद्यपि इन्हें 'हल' कहते हैं। आजकल 'हल' उस यंत्र को कहते हैं जो भूमि को काटकर उसे पलट दे। जो यंत्र मिट्टी को केवल इधर-उधर चला दें परंतु पलटें नहीं, उन्हें कल्टिवेटर, हैरो, आदि कहते हैं। इस दृष्टि से देशी हल कल्टिवेटर कहा जा सकता है, परंतु हल नहीं। किंतु इसके लिये हल शब्द का प्रयोग प्राचीन होने के कारण अब भी प्रचलित है। देशी हल से कार्य करने में यद्यपि समय अधिक लगता है, तथापि इससे जुताई, बुवाई और गुड़ाई इत्यादि सब कार्य किए जा सकते हैं। परंतु नवीन यंत्र - हल, कल्टिवेटर आदि--जिस कार्य के लिये बनाए गए हैं वही कार्य अधिकतर अच्छा करते हैं। वे अन्य कार्य के लिये उतने उपयुक्त नहीं हैं। .

नई!!: खरपतवार और जोतन यंत्र · और देखें »

खट्टी मीठी घास

खट्टी-मीठी घास खट्टी मीठी घास (वैज्ञानिक नाम:Oxalis acetosella) एक खरपतवार है। श्रेणी:खरपतवार.

नई!!: खरपतवार और खट्टी मीठी घास · और देखें »

गूमा

गूमा (हैदराबाद) गूमा (वानस्पतिक नाम:Leucas aspera) एक खरपतवार है। यह लैमिनेसी कुल की है। यह एक आयुर्वेदिक औषधि भी है। औषधीय उपयोग- सिरदर्द, मधुमेह, पीलिया, मलेरिया। .

नई!!: खरपतवार और गूमा · और देखें »

कटीली चौलाई

300px कटीली चौलाई (वानस्पतिक नाम: अमेरेन्थस स्पिनोसस (Amaranthus spinosus L); सामान्य नाम: स्पाईन अमेरेन्थस) एक खरपतवार है। यह एकबीजपत्री, वार्षिक पौधा है। इसका प्रजनन बीज से होता है। इसकी पत्तियां पतली लम्बी नीचे की तरफ लाल होतीं हैं। फूल हरा, हरा-सफेद १ मिमी.

नई!!: खरपतवार और कटीली चौलाई · और देखें »

कनकउआ

कनकउआ या केना घास कनकउआ (वानस्पतिक नाम:Commelina benghalensis / कोमेलिना बेघालेंसिस; अंग्रेजी: Tropical prider wort) एक खरपतवार है। इसे केना या 'कृष्ण घास' भी कहते हैं। इसे असम में 'कोनासियोलू', महाराष्ट्र में 'केना' तथा उड़ीसा में 'कंचारा कांकु' से जाना जाता है यह वार्षिक या बहुवर्षीय चौड़ी पत्ती श्रेणी की लता है, जो अधिकतम ४० सें.मी.

नई!!: खरपतवार और कनकउआ · और देखें »

अपराजिता

अपराजिता अपराजिता (वानस्पतिक नाम:Clitoria ternatea) एक खरपतवार है। अपराजिता लता वाला पौधा है। इसके आकर्षक फूलों के कारण इसे लान की सजावट के तौर पर भी लगाया जाता है। ये इकहरे फूलों वाली बेल भी होती है और दुहरे फूलों वाली भी। फूल भी दो तरह के होते हैं - नीले और सफेद। बंगाल या पानी वाले इलाकों में अपराजिता एक बेल की शक्ल में पायी जाती है। इसका पत्ता आगे से चौडा और पीछे से सिकुडा रहता है। इसके अन्दर आने वाले स्त्री की योनि की तरह से होते है इसलिये इसे ’भगपुष्पी’ और ’योनिपुष्पी’ का नाम दिया गया है। इसका उपयोग काली पूजा और नवदुर्गा पूजा में विशेषरूप में किया जाता है। जहां काली का स्थान बनाया जाता है वहां पर इसकी बेल को जरूर लगाया जाता है। गर्मी के कुछ समय के अलावा हर समय इसकी बेल फूलों से सुसज्जित रहती है। .

नई!!: खरपतवार और अपराजिता · और देखें »

छोटी दुद्धी

छोटी दुद्धी (वानस्पतिक नाम: यूफोरबिया मैक्रोफाइली (Euphorbia macrophyllae)) एक खरपतवार है। .

नई!!: खरपतवार और छोटी दुद्धी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »