लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

खरड़

सूची खरड़

खरड़ भारत के पंजाब राज्य के मोहाली जिले का एक छोटा शहर व नगरपालिका है। यह चंडीगढ़ से १०-१५ किलोमीटर व मोहाली से करीब ४ किलोमीटर दूर है। खरड़ को रूपनगर जिले से मोहाली जिले में स्थानांतरित किया गया था और अब यह काफ़ी तेज़ी से विकसित हो रहा है। इसे चंडीगढ़ व मोहाली दोनों के पास होने का लाभ मिलता है, साथ ही इस बात का भी कि पंजाब सरकार खरड़ में विकास को प्रोत्साहित कर रही है। इसकी वजह से इस शहर में बहुत से रिहायशी इलाके बन रहे हैं जिन्हें पुडा (पंजाब शहरी योजना व विकास प्राधिकरण) द्वारा स्वीकृति मिली है जैसे मॉडल टाउन, शिवालिक एंक्लेव, सनी एंक्लेव व गिल्को वैली। खरड़ में एक अभियंत्रिकी महाविद्यालय व २ पॉलीटेक्निक तथा एक बीएड व वकालत का महाविद्यालय है। २००६ में खरड़ का अधिकांश क्षेत्र जीमाडा (विस्तृत मोहाली विकास प्राधिकरण) को और विकास के लिए आवंटित किया गया है। .

2 संबंधों: भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार, अजीतगढ़

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (संख्या के क्रम में) भारत के राजमार्गो की एक सूची है। .

नई!!: खरड़ और भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार · और देखें »

अजीतगढ़

अजीतगढ़ (ਮੋਹਾਲੀ, Mohali) चंडीगढ़ के पड़ोस में एक शहर है और भारत के राज्य पंजाब, का १८वाँ जिला है। इसका आधिकारिक नाम गुरु गोविंद सिंह के ज्येष्ठ पुत्र साहिबज़ादा अजीत सिंह की याद में (एस ए एस नगर) रखा गया है। अजीतगढ़, चंडीगढ़ और पंचकुला मिल कर चंडीगढ़ त्रिनगरी कहलाते हैं। यह पहले रूपनगर जिले का हिस्सा था, पर हाल के कुछ वर्षों में इसे अलग जिला बना दिया गया। .

नई!!: खरड़ और अजीतगढ़ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »