लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कौटिल्य पण्डित

सूची कौटिल्य पण्डित

कौटिल्य पण्डित (अंग्रेजी: Kautilya Pandit, जन्म: 24 दिसम्बर 2007) भारत में हरियाणा प्रान्त के करनाल जिले के कोहँड़ गाँव में जन्मा एक असाधारण प्रतिभासम्पन्न बच्चा है जिसने महज 5 वर्ष 10 महीने की आयु में ही विश्व भूगोल, प्रति व्यक्ति आय, घरेलू उत्पाद व राजनीति जैसे विभिन्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्नों के चुटकी बजाते उत्तर देकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। जहाँ इस उम्र में बच्चे एबीसी, कखग और नर्सरी कवितायें रटते है वहाँ इस बच्चे ने असाधारण रूप से अपने मानव मष्तिष्क की क्षमता में कम्प्यूटर को भी मात दे दी है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ मनोवैज्ञानिक उसकी स्मृति क्षमता (बुद्धि लब्धि) का अध्ययन कर रहे हैं। 4 अक्टूबर 2013 को हरियाणा के मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने विलक्षण प्रतिभावान कौटिल्य को 10 लाख रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। 14 अक्टूबर 2013 को कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) जैसे लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर पहुँचकर कौटिल्य ने अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और हाजिरजवाबी का परिचय दिया। कौटिल्य अपने दादा जयकृष्ण शर्मा को अपना सर्वश्रेष्ठ मित्र व गुरु मानता है। उसके पिता सतीश शर्मा चाहते हैं कि कौटिल्य अपनी रुचि के विषय में दक्षता के साथ अपनी शिक्षा पूर्ण करे। विभिन्न टीवी चैनलों पर उसके कार्यक्रम देखकर लोगबाग उसे गूगल बॉय (गूगल बच्चा) तक कहने लगे हैं। .

0 संबंधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »