लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कोकचा नदी

सूची कोकचा नदी

सन् २००७ में फैज़ाबाद, बदख़्शान के शहर में कोकचा नदी पर पुल के लिए नीव डालने का काम जारी है कोकचा नदी (फ़ारसी और पश्तो:, अंग्रेज़ी: Kokcha) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान की एक नदी है। यह आमू दरिया की एक उपनदी है और बदख़्शान प्रान्त में हिन्दू कुश पहाड़ों में बहती है। बदख़्शान प्रान्त की राजधानी फैज़ाबाद इसी नदी के किनारे बसी हुई है। कोकचा नदी की घाटी में सर-ए-संग खान स्थित है जहाँ से हज़ारों सालों से लाजवर्द (लैपिस लैज़्यूली) निकाला जा रहा है।, Paul Clammer, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74059-642-8,...

4 संबंधों: फ़ैज़ाबाद, बदख़्शान, लाजवर्द, शोरतुग़ई, सर-ए-संग

फ़ैज़ाबाद, बदख़्शान

बदख़्शान प्रान्त की राजधानी फ़ैज़ाबाद​ का एक नज़ारा फ़ैज़ाबाद​ (फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Fayzabad) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। १,२०० मीटर की ऊंचाई पर कोकचा नदी के किनारे स्थित यह शहर पामीर क्षेत्र का एक मुख्य व्यापारिक और प्रशासनिक केंद्र भी है। .

नई!!: कोकचा नदी और फ़ैज़ाबाद, बदख़्शान · और देखें »

लाजवर्द

लाजवर्द का एक नमूना - प्राचीन भारतीय सभ्यता में यह नवरत्नों में से एक था लाजवर्द या राजावर्त (अंग्रेज़ी: Lapis lazuli, लैपिस लैज़्यूली) एक मूल्यवान नीले रंग का पत्थर है जो प्राचीनकाल से अपने सुन्दर नीले रंग के लिए पसंद किया जाता है। कई स्रोतों के अनुसार प्राचीन भारतीय संस्कृति में जिन नवरत्नों को मान्यता दी गई थी उनमें से एक लाजवर्द था। भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लाजवर्द शुक्र ग्रह का प्रतीक है।, William Goonetilleke, pp.

नई!!: कोकचा नदी और लाजवर्द · और देखें »

शोरतुग़ई

शोरतुग़​ई (फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Shortugai) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त में कोकचा नदी और आमू दरिया के विलय क्षेत्र के पास २००० ईसापूर्व में स्थापित सिन्धु घाटी सभ्यता की एक व्यापारिक बस्ती थी। यह पास में स्थित सर-ए-संग की खानों से लाजवर्द (लैपिस लैज़्यूली) आगे पहुँचाने के लिए स्थापित की गई थी। इतिहासकार समझते हैं कि इसमें वह सभी चिह्न हैं जो सिन्धु घाटी के सम्बंधित बस्तियों में हुआ करते हैं।, Jane McIntosh, pp.

नई!!: कोकचा नदी और शोरतुग़ई · और देखें »

सर-ए-संग

सर-ए-संग (फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Sar-i Sang) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त के कूरान व मुन्जान ज़िले में कोकचा नदी की घाटी में स्थित एक बस्ती है। यह अपनी लाजवर्द (लैपिस लैज़्यूली) की खान के लिए मशहूर है जहाँ से हज़ारों सालों से यह मूल्यवान पत्थर निकाला जा रहा है। प्राचीन दुनिया में साइबेरिया की छोटी-मोटी दो-एक खानों को छोड़कर यह विश्व का एकमात्र लाजवर्द का स्रोत होता था। सर-ए-संग का लाजवर्द दुनिया का सब से उत्तम कोटि का लाजवर्द माना जाता है। २००० ईसापूर्व में अपने चरम पर सिन्धु घाटी सभ्यता ने भी यहाँ के शोरतुगई इलाक़े के पास एक व्यापारिक बस्ती बनाई थी जिसके ज़रिये लाजवर्द भारतीय उपमहाद्वीप के अलावा प्राचीन मिस्र और मेसोपोटामिया की सभ्यताओं तक भी पहुँचाया जाता था।, Peter Roger Moorey, Eisenbrauns, pp.

नई!!: कोकचा नदी और सर-ए-संग · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »