लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

किर्गिज़स्तान के प्रांत

सूची किर्गिज़स्तान के प्रांत

किर्गिज़स्तान के प्रांत और स्वतन्त्र शहर (संख्यांक तालिका से मिलाएँ) किर्गिज़स्तान सात प्रान्तों में बंटा हुआ है जिन्हें किर्गिज़स्तान में 'ओब्लास्त' (област, oblast) बुलाया जाता है।, Alan J. DeYoung, Madeleine Reeves, Galina K. Valyayeva, pp.

7 संबंधों: चुय प्रांत, तलास प्रांत, नारीन प्रांत, बातकेन प्रांत, जलालाबाद प्रांत (किर्गिज़स्तान), ओश प्रांत, इसिक कुल प्रांत

चुय प्रांत

चुय नदी घाटी में खेत चुय प्रांत (किरगिज़: Чүй областы, अंग्रेज़ी: Chuy Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का सबसे उत्तरतम प्रांत है। इस प्रांत का प्रशासनिक केंद्र बिश्केक है जो किर्गिज़स्तान की राष्ट्रीय राजधानी भी है, लेकिन सन् २००३ से मई २००६ तक तोकमोक शहर चुय प्रांत की राजधानी रहा था। बिश्केक भौगोलिक रूप से इस प्रांत के क्षेत्र में आता है हालाँकि प्रशासनिक दृष्टि से अलग है। इस प्रांत का नाम चुय नदी से आया है। किर्गिज़स्तान का अधिकतर क्षेत्र पहाड़ी है लेकिन चुय प्रांत का उत्तरी भाग मैदानी और बहुत उपजाऊ है, जिस से यहाँ कृषि विस्तृत ढंग से होती है।, Laurence Mitchell, pp.

नई!!: किर्गिज़स्तान के प्रांत और चुय प्रांत · और देखें »

तलास प्रांत

तलास शहर के पास मनास का गुम्बज़ (मक़बरा) तलास प्रांत (किरगिज़: Талас областы, अंग्रेज़ी: Talas Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश के पश्चिमोत्तर में स्थित एक प्रांत है। इस प्रांत राजधानी का नाम भी तलास शहर है। इसकी सरहदें काज़ाख़स्तान और उज़बेकिस्तान से भी लगती हैं। इस प्रांत के उत्तर में किरगिज़ आला-तू के पर्वत हैं और मध्य भाग से तलास नदी निकलती है। .

नई!!: किर्गिज़स्तान के प्रांत और तलास प्रांत · और देखें »

नारीन प्रांत

कोचकोर शहर में एक मस्जिद नारीन प्रांत (किरगिज़: Нарын областы, अंग्रेज़ी: Naryn Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का एक प्रांत है। इस प्रांत की राजधानी भी नारीन नाम का ही शहर है। .

नई!!: किर्गिज़स्तान के प्रांत और नारीन प्रांत · और देखें »

बातकेन प्रांत

बातकेन प्रांत (किरगिज़: Баткен областы, अंग्रेज़ी: Batken Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी का नाम भी बातकेन शहर ही है। इस प्रांत का उत्तरी हिस्सा उपजाऊ फ़रग़ना वादी में आता है जबकि दक्षिण-पूर्व में अलाय पर्वत और दक्षिण-पश्चिम में तुर्किस्तान पर्वत स्थित हैं। २००९ की जनगणना के अनुसार इस प्रांत के ७६.५% लोग किरगिज़ समुदाय के, १४.७% उज़बेक समुदाय के और ६.९% ताजिक समुदाय के थे। यहाँ रूसी और तातार लोग भी रहते हैं। इस प्रांत की सरहदें पश्चिम और उत्तर में ताजिकिस्तान से और उत्तर-पूर्व में उज़बेकिस्तान से लगतीं हैं। .

नई!!: किर्गिज़स्तान के प्रांत और बातकेन प्रांत · और देखें »

जलालाबाद प्रांत (किर्गिज़स्तान)

ताश कोमुर शहर का नज़ारा ('मगरमच्छ पहाड़ी' से) जलालाबाद प्रांत (किरगिज़: Жалалабат областы, अंग्रेज़ी: Jalal-Abad Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का एक प्रांत है। इस प्रांत की राजधानी भी जलालाबाद नाम का ही शहर है। .

नई!!: किर्गिज़स्तान के प्रांत और जलालाबाद प्रांत (किर्गिज़स्तान) · और देखें »

ओश प्रांत

ओश (किरगिज़: Ош; अंग्रेज़ी: Osh) किर्गिज़स्तान के दक्षिण-पूर्व में स्थित उस देश का एक ओब्लास्त (यानि प्रांत) है। इस प्रांत की राजधानी का नाम भी ओश शहर ही है। इस प्रांत की चीन के शिनजियांग प्रांत, ताजिकिस्तान के कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रांत और गणतंत्र-अधीन ज़िलों और उज़बेकिस्तान के अन्दीझ़ान प्रांत और फ़रग़ना प्रांत से सीमाएँ लगती हैं। .

नई!!: किर्गिज़स्तान के प्रांत और ओश प्रांत · और देखें »

इसिक कुल प्रांत

सूर्यास्त के वक़्त इसिक कुल झील इसिक कुल प्रांत (किरगिज़: Ысык-Көл областы, अंग्रेज़ी: Issyk Kul Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का पूर्वतम प्रांत है। इस प्रांत राजधानी काराकोल शहर है। इसिक कुल प्रांत का नाम प्रसिद्ध इसिक कुल झील पर पड़ा है। इस प्रांत की सीमाएँ काज़ाख़स्तान से और चीन के शिनजियांग प्रांत से लगती हैं। .

नई!!: किर्गिज़स्तान के प्रांत और इसिक कुल प्रांत · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »