लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

किंग अब्दुल अज़ीज़ अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

सूची किंग अब्दुल अज़ीज़ अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

किंग अब्दुल अज़ीज़ अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (KAIA) (مطار الملك عبدالعزيز الدولي) सऊदी अरब के शहर जेद्दाह से १९ कि.मी उत्तर में स्थित एक अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। इसका नाम यहां के राजा अब्दुल अज़ीज़ अल सऊद के नाम पर रखा गया है। यह सऊदी अरब में तीसरी सबसे बड़ी वायुमार्ग सुविधा है एवं यात्री संख्या के अनुसार यह यहां का व्यस्ततम विमानक्षेत्र है। यहां का परिसर १५ वर्ग कि.मी में विस्तृत है। on the GACA website इसमें विमानक्षेत्र के अलावा शाही टर्मिनल, रॉयल सऊदी वायु सेना की सुविधा एवं विमानक्षेत्र स्टाफ़ हेतु आवासीय परिसर भी हैं। जेद्दाह विमानक्षेत्र में निर्माण कार्य १९७४ में आरंभ हुआ था और १९८० में पूर्ण हुआ। ३१ मई १९८१ को यह विमानक्षेत्र प्रचालन के लिये खुला एवं अप्रैल १९८१ को इसका आधिकारिक उद्घाटन संपन्न हुआ। .

3 संबंधों: डॉ॰ बाबासाहेब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, राजा भोज विमानक्षेत्र, विश्व के प्रमुख हवाई अड्डे

डॉ॰ बाबासाहेब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

डॉ॰ बाबासाहब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, जिसे सोनेगांव हवाई अड्डा भी कहा जाता है, एक नागरिक अन्तर्देशीय और अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है, जो कि महाराष्ट्र राज्य के नागपुर शहर के लिए बना है। इसका नाम प्रसिद्ध भारतीय संविधान लेखक तथा आधुनिक भारत के निर्माता बाबासाहेब डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखा गया है। यह विमानक्षेत्र भारत के एक महानगर में स्थित होने के कारण, एक मुख्य विओमानक्षेत्र का कार्य भी करता है, जो भारत की वायु यात्रा को बढ़ावा देने में भी सहायक है। यह विमानक्षेत्र नागपुर शहर को भारत के सभी मुख्य शहरों से जोड़ता है। साथ ही कई अन्तर्राष्ट्रीय गंतव्यों से भी: जैसे शारजाह, दुबई, दोहा, इत्यादि से भी जोड़ता है। .

नई!!: किंग अब्दुल अज़ीज़ अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और डॉ॰ बाबासाहेब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

राजा भोज विमानक्षेत्र

राजा भोज विमानक्षेत्र(भोपाल विमानक्षेत्र) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है। यह एक नागरिक हवाई अड्डा है। यह राजधानी भोपाल को वायु सेवा प्रदान करने वाला प्राथमिक विमानक्षेत्र है। हवाई अड्डा शहर के गांधीनगर क्षेत्र में मुख्य शहर के केन्द्र से लगभग उत्तर-पश्चिमी छोर पर स्थित है राष्ट्रीय राजमार्ग १२ पर स्थित है। यह राज्य का दूसरे स्थान पर व्यस्ततम हवाई अड्डा है, जहाम सबसे व्यस्त देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानक्षेत्र, इंदौर में है। भोपाल विमानक्षेत्र का नाम १०वीं शताब्दी के प्रसिद्ध परमार वंश के राजा भोज के नाम पर रखा गया है। इन्हीं राजा भोज के नाम पर राजधानी भोपाल का नाम भी भोजपाल से बिगड़कर भोपाल हो गया है। .

नई!!: किंग अब्दुल अज़ीज़ अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और राजा भोज विमानक्षेत्र · और देखें »

विश्व के प्रमुख हवाई अड्डे

यह सूची विश्व के प्रमुख हवाई अड्डों की है:-.

नई!!: किंग अब्दुल अज़ीज़ अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और विश्व के प्रमुख हवाई अड्डे · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जेद्दाह विमानक्षेत्र, किंग अब्दुल अजीज हवाई अड्डा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »