लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कासिमिर फुन्क

सूची कासिमिर फुन्क

कैसिमिर फुंक (Casmir Funk; २३ फ़रवरी १८८४ - १९ नवम्बर १९६७) पोलैण्ड के जीवरसायनज्ञ (बायोकेमिस्ट) थे। इनका जन्म वारसा में २३ फरवरी, १८८४ ई. को हुआ। इन्होंने स्विट्जरलैंड के बर्न विश्वविद्यालय, पेरिस के पैस्टर इंस्टिट्यूट और बर्लिन विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की। जीवरसायनज्ञ के रूप में इन्होंने अस्पतालों में कार्य किया। ये सन् १९१५ में अमरीका गए और इन्होंने वहाँ की कई अनुसंधानशाओं में विभिन्न पदों पर कार्य किया। विटामिन का अन्वेषण और उसकी उपयोगिता को सिद्ध करने के कारण इन्हें प्रसिद्धि मिली। इन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध में ऐड्रैनेलिन यौगिक का व्यापारिक स्तर पर उत्पादन किया तथा मछली के तेल से व्यापारिक स्तर पर विटामिन निकालने की विधि निकाली। १९१७ से १९२३ ई. तक ये एच.ए. मेत्ज़ अनुसंधानशाला के निर्देशक और न्यूयार्क में कोलंबिया के काय-शल्य-चिकित्सा कॉलेज में प्रवक्ता रहे। १९३६ ई. में संयुक्त राज्य विटामिन कारपोरेशन के सलाहकार पद पर नियुक्त हुए। १९४७ ई. में इन्होंने न्यूयॉर्क में फुंक फाउंडेशन चिकित्सा अनुसंधान की स्थापना की। .

0 संबंधों

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कासिमिर फन्क

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »