लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

काला घोड़ा कला महोत्सव

सूची काला घोड़ा कला महोत्सव

काला घोड़ा कला महोत्सव, मुंबई में आयोजित होने वाला एक वार्षिक कला महोत्सव हैं.

3 संबंधों: मुम्बई, सुविज्ञ शर्मा, काला घोड़ा

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: काला घोड़ा कला महोत्सव और मुम्बई · और देखें »

सुविज्ञ शर्मा

सुविज्ञ शर्मा (जन्म २८ जुलाई, १९८३) एक भारतीय कलाकार, चित्रकार, फ़ैशन डिज़ाइनर और उद्यमी हैं, जिन्हें अपनी मिनिएचर पेंटिंग्स (लघु-चित्रों), तंजौर पेंटिंग, फ्रेस्को कला और सजीव चित्रों के लिए जाना जाता है। भारत के प्रसिद्ध वास्तुकला धरोहर स्थानों जैसे जयपुर में सिटी पैलेस एवं जामा मस्जिद सहित अनगिनत पुनर्नवीकरण और फ्रेस्को पेंटिंग प्रोजेक्ट्स का श्रेय इनको जाता है। इन्हें प्रतिष्ठित भारत गौरव सम्मान, २०१२ से सम्मानित किया गया है। इनकी कलाकृतियाँ भारत के कई प्रसिद्ध घरानों, जैसे कि बजाज, बिड़ला और सिंघानिया, अंबानी, पिरामल, मित्तल और बर्मन के निजी संग्रह में एक प्रतिष्ठित स्थान रखती हैं। वे भारत में लघु कला की विरासत को विकसित करने और बढ़ावा देने वाले एकमात्र कलाकार हैं। इनकी कलाकृतियाँ मारवाड़ इंडिया, सोसायटी, हैलो, सैवी, डीएनए, मिड डे, और टाइम्स ऑफ इंडिया आदि कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में चित्रित की गई हैं। सुविज्ञ शर्मा की कलाकृतियों को कई रंग शालाओ और संग्रहालयों में प्रदर्शित किया जा चुका है, जिनमें सिंगापुर आर्ट म्युजियम, सिमरोज़ा आर्ट गैलरी, चित्रकूट आर्ट गैलरी, चेन्नई आर्ट गैलरी, अर्टिसन्स आर्ट गैलरी एवं इंडिया हैबिटैट सेन्टर सम्मलित हैं। सितंबर, २०१४ में, सुविज्ञ शर्मा ने २४ कैरेट सोने से अलंकृत औपनिवेशिक स्टांप पेपर चित्र प्रस्तुत करता हुआ अपना कलासंग्रह, एन आर्ट कलेक्टर्स पैराडाइज़, प्रदर्शित किया, जिसका अनावरण बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी द्वारा किया गया है। १८ अक्टूबर २०१५ को, सुविज्ञ का नवीनतम कला संग्रह फॉरएवर इटरनल पिचवई, का अनावरण अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा किया गया। .

नई!!: काला घोड़ा कला महोत्सव और सुविज्ञ शर्मा · और देखें »

काला घोड़ा

काला घोड़ा दक्षिण मुंबई का एक क्षेत्र है। .

नई!!: काला घोड़ा कला महोत्सव और काला घोड़ा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »