लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

काबुल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

सूची काबुल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

काबुल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (دکابل نړیوال هوایی ډګر, میدان هوایی بین‌المللی کابل), जिसे ख्वाजा रवाश एयरपोर्ट (د خواجه رواش هوایي ډګر) नां से भि जाना जाता है, अफ़्गानिस्तान की राजधानी काबुल शहर के केन्द्र से दूर स्थित है। काबुल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र का निर्माण १९६० के दशक के आरंभ में हुआ था, जब अफ़्ग्निस्तान विकास पर अग्रसर था व आधुनिकीकरण प्रगति पर था। १९७९ से १९८९ तक अफ़्गानिस्तान में दस वर्षीय सोवियत युद्ध के काल में यह विमानक्षेत्र सोवियत सेना द्वारा नियंत्रित, संचालित एवं प्रयोग किया जाता था। सोवियत सेना के हट जाने के उपरांत भि यह अफ़्गान सेना के नियंत्रण में ही बना रहा। कालांतर में यही सेना निजी सैन्य शक्ति के रूप में बदलती गयी। नवंबर १९९६ में इसका नियंत्रण इस प्रकार से यहां के तालिबान शासकों के पास पहुंच गया और तब तक बना रहा जब तक कि २००१ में तालिबान शासन को हटा ही नहीं दिया गया। २००२ के आरंभ में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के हट जाने के बाद विमानक्षेत्र को नागर वायुसेवाओं हेतु प्रयोग किया जाने लगा। .

4 संबंधों: एरियाना अफ़्गान एयरलाइंस, सफ़ी एयरवेज़, विश्व के प्रमुख हवाई अड्डे, काम एयर

एरियाना अफ़्गान एयरलाइंस

एरियाना अफ़्गान एयरलाइंस कंपनी लि. (هواپیمایی آریانا), जिसे एरियाना भी कहा जाता है, अफ़्गानिस्तान की सबसे बड़ी वायु-सेवा है। यह वहां की राष्ट्रीय कैरियर भि घोषित है। १९५५ में स्थापित हुई यह अफ़्गानिस्तान की सब्से पुरानी वायु सेवा है। कंपनी का प्रमुख आधार काबुल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र में स्थित है, जहां से ये अन्तर्देशीय संचालन करती है, साथ ही चीन, जर्मनी, भारत, ईरान, पाकिस्तान, रूस, सऊदी अरब एवं तुर्की की सेवाएं भी चलाती है। इस सेवा का मुख्यालय राजधानी काबुल में स्थित है। यह कंपनी पूर्णतया अफ़गान सरकार के स्वामित्त्व में है। .

नई!!: काबुल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और एरियाना अफ़्गान एयरलाइंस · और देखें »

सफ़ी एयरवेज़

सफ़ी एयरवेज़ कं. (خطوط هوایی صافی) अफ़्गानिस्तान की एक वायुसेवा है। इस कंपनी की स्थापना २००६ में गुलाम हजरत सफ़ी (अध्यक्ष), एक अफ़्गान व्यापारी द्वारा की गई थी। इस निजी वायुसेवा का मुख्यालय सफ़ी एयरलाइन सेंटर, शहर-ए-नाव, काबुल एवं प्रशासनिक कार्यालय डियरा, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में स्थित है। .

नई!!: काबुल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और सफ़ी एयरवेज़ · और देखें »

विश्व के प्रमुख हवाई अड्डे

यह सूची विश्व के प्रमुख हवाई अड्डों की है:-.

नई!!: काबुल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और विश्व के प्रमुख हवाई अड्डे · और देखें »

काम एयर

काम एयर (کام ایر) अफ़्गानिस्तान की वायुसेवा है जिसका मुख्यालय काबुल में स्थित है। यह अनुसूचित अन्तर्देशिय एवं क्षेत्रीय अन्तर्राष्ट्रीय सेवाएं प्रदान करती है। काबुल्ल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र इसका प्रधान केन्द्र (हब) है। .

नई!!: काबुल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और काम एयर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ख्वाजा रवाब हवाई अड्डा, काबुल विमानक्षेत्र

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »