लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कविता कृष्णमूर्ति

सूची कविता कृष्णमूर्ति

कविता कृष्णमूर्ति(जन्म:१९५८) भारतीय सिनेमा की एक महत्वपूर्ण पार्श्वगायिका है।कविता जब आठ साल की थीं तो उन्होंने एक गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। तभी से वह बड़ी होकर एक मशहूर गायिका बनने का सपना देखने लगी थीं। .

96 संबंधों: एक लड़का एक लड़की, एक ही रास्ता (1993 फ़िल्म), डर (फ़िल्म), ताराचंद बड़जात्या, तिरंगा (फ़िल्म), तेरी मेहरबानियाँ (1985 फ़िल्म), दयावान (फ़िल्म), दिल चाहता है, दिल तेरा दीवाना (1996 फ़िल्म), दिल से, दिल है तुम्हारा, दिल विल प्यार व्यार (2002 फ़िल्म), दिल आशना है, दुल्हन बनु मैं तेरी, दीवाना मस्ताना, दीवाना मुझ सा नहीं, धनवान (1993 फ़िल्म), नाम (फ़िल्म), निश्चय, नज़राना (1987 फ़िल्म), पद्म श्री पुरस्कार (२०००–२००९), परदेस, पुकार (2000 फ़िल्म), प्यार किया तो डरना क्या (1998 फ़िल्म), प्रहार (फ़िल्म), प्रेम दीवाने, प्रेम क़ैदी, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार, फूल (1993 फ़िल्म), बड़े मियाँ छोटे मियाँ, बरसात (1995 फ़िल्म), बंधन (1998 फ़िल्म), बॉम्बे (फ़िल्म), बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म), बोल राधा बोल, बीवी नं॰ 1, भारतीय पार्श्वगायक, भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष, महानता, मेला (2000 फ़िल्म), मेहंदी (1998 फ़िल्म), मोहब्बत (1997 फ़िल्म), मोहरा, यारा दिलदारा, याराना (1995 फ़िल्म), ये रास्ते हैं प्यार के (2001 फ़िल्म), राम लखन (फ़िल्म), राजा बाबू (फ़िल्म), रिश्ते (फ़िल्म), लता मंगेशकर पुरस्कार, ..., लहू के दो रंग (1997 फ़िल्म), शक्ति (2002 फ़िल्म), श्रेया घोषाल, श्रीमान आशिक, संग्राम (1993 फ़िल्म), स्वाति (1986 फ़िल्म), सैलाब (फ़िल्म), हम दिल दे चुके सनम, हम साथ साथ हैं, हमराज़ (2002 फ़िल्म), हसीना मान जायेगी (1999 फ़िल्म), हिन्दी सिनेमा, हुकूमत (1987 फ़िल्म), हेरा फेरी (२००० फ़िल्म), जमाई राजा (फ़िल्म), ज़ुबैदा (2001 फ़िल्म), जागृति (1993 फ़िल्म), जिगर (फ़िल्म), जवाब (1995 फ़िल्म), जुड़वा (1997 फ़िल्म), जीत (1996 फ़िल्म), जीवन एक संघर्ष, वजूद, वक्त हमारा है, वीणा म्यूजिक, खलनायक (फ़िल्म), ख़ुदागवाह, खिलाड़ी (1992 फ़िल्म), आ गले लग जा (1994 फ़िल्म), आँसू बने अंगारे, आशिक आवारा, आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार, इश्क, कभी खुशी कभी ग़म, कर्मा (1986 फ़िल्म), कालिया (1997 फ़िल्म), कुछ कुछ होता है, क्या दिल ने कहा, केके के गाये गीतों की सूची, कोयला (फ़िल्म), कोई मिल गया, अब इंसाफ़ होगा (1995 फ़िल्म), अंदाज़ (1994 फ़िल्म), अंगारे (1986 फ़िल्म), उत्तर दक्षिण, 1942: अ लव स्टोरी सूचकांक विस्तार (46 अधिक) »

एक लड़का एक लड़की

एक लड़का एक लड़की 1992 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान और नीलम मुख्य भूमिकाओं में है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और एक लड़का एक लड़की · और देखें »

एक ही रास्ता (1993 फ़िल्म)

एक ही रास्ता 1993 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फिल्म है। यह फिल्म एक ही रास्ता (1977) की रीमेक है जिसमें रेखा मुख्य कलाकार थी। फिल्म में अजय देवगन, रवीना टंडन, रज़ा मुराद और सईद जाफ़री हैं। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और एक ही रास्ता (1993 फ़िल्म) · और देखें »

डर (फ़िल्म)

डर 1993 में बनी हिन्दी भाषा की थ्रिलर प्रेमकहानी फ़िल्म है। यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में सनी देओल, जूही चावला और शाहरुख खान हैं। इसमें अनुपम खेर, तन्वी आज़मी और दलीप ताहिल भी हैं। फिल्म दोनों आलोचकों और दर्शकों द्वारा पसंद की गई थी। फिल्म और उसके कलाकारों की प्रशंसा करते हुए, इसे घरेलू और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर "ब्लॉकबस्टर" घोषित किया गया था। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और डर (फ़िल्म) · और देखें »

ताराचंद बड़जात्या

ताराचंद बड़जात्या (10 मई 1914 - 21 सितम्बर 1992) भारत के प्रसिद्ध फिल्म-निर्माता थे। उन्होने सन १९६० के दशक से आरम्भ करके १९८० के दशक तक अनेकों हिन्दी फिल्में बनायी। वे राजश्री प्रोडक्शन्स के संस्थापक थे। वे मानवीय मूल्यों पर आधारित पारिवारिक फिल्में बनाने में सिद्धहस्त थे। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और ताराचंद बड़जात्या · और देखें »

तिरंगा (फ़िल्म)

तिरंगा 1993 की भारतीय हिन्दी फिल्म है। मुख्य भूमिकाओं में राज कुमार, नाना पाटेकर हैं। फिल्म के निर्देशक और निर्माता मेहुल कुमार है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और तिरंगा (फ़िल्म) · और देखें »

तेरी मेहरबानियाँ (1985 फ़िल्म)

तेरी मेहरबानियाँ 1985 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और तेरी मेहरबानियाँ (1985 फ़िल्म) · और देखें »

दयावान (फ़िल्म)

दयावान 1988 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। फिल्म का निर्देशन फ़िरोज़ ख़ान ने किया है और विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित सहित वह मुख्य भूमिकाओं में है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और दयावान (फ़िल्म) · और देखें »

दिल चाहता है

दिल चाहता है 2001 में फ़रहान अख्तर द्वारा निर्देशित की गई हिन्दी नाटकीय हास्य फिल्म है। आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और डिंपल कपाड़िया अभिनीत ये फिल्म फरहाँ अख्तर द्वारा लिखित और निर्देशित पहली फिल्म है। 2001 में, फिल्म ने हिन्दी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और दिल चाहता है · और देखें »

दिल तेरा दीवाना (1996 फ़िल्म)

दिल तेरा दीवाना 1996 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा निर्देशित और पहलाज निहलानी द्वारा निर्मित है। इसमें सैफ अली खान और ट्विंकल खन्ना प्रमुख भूमिकाओं में है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और दिल तेरा दीवाना (1996 फ़िल्म) · और देखें »

दिल से

दिल से १९९८ में बनी रोमांटिक-थ्रिलर हिन्दी फ़िल्म है, जो आतंकवाद और उत्तर-पूर्वी राज्यों के तनावों पर आधारित है । फ़िल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है, वहीं निर्माता में रामगोपाल वर्मा तथा शेखर कपूर ने योगदान दिया है । इसे तमिल में उइरे तथा तेलगू में प्रेमा तू नाम से भी रिलीज़ किया गया था। इसके मुख्य कलाकार शाहरुख खान, मनीषा कोइराला तथा नवोदित अभिनेत्री प्रीति जिंटा थे। फ़िल्म की पटकथा मणिरत्नम ने तिगमांशु धुलिया के साथ लिखी तथा इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है तथा गीत को गुलज़ार ने कलमबद्ध किया है । यह रोचक संयोग है कि मणिरत्नम की पिछली आतंकवाद विषय पर बनी रोजा और बाॅम्बे के बाद यह उनकी तीसरी प्रस्तुति है । फ़िल्म को दो राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार तथा छह फिल्मफ़ेयर पुरस्कार से मीटर नवाजा गया । संगीतकार ए आर रहमान को इसके लिए उस साल का फिल्मफ़ेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था । .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और दिल से · और देखें »

दिल है तुम्हारा

दिल है तुम्हारा 2002 की हिन्दी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसे कुंदन शाह द्वारा निर्देशित किया गया है। प्रीति जिंटा, महिमा चौधरी, अर्जुन रामपाल, जिमी शेरगिल और रेखा अभिनीत यह फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया था। नदीम-श्रवण द्वारा रचित साउंडट्रैक ने अच्छा प्रदर्शन किया था। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और दिल है तुम्हारा · और देखें »

दिल विल प्यार व्यार (2002 फ़िल्म)

दिल विल प्यार व्यार 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और दिल विल प्यार व्यार (2002 फ़िल्म) · और देखें »

दिल आशना है

दिल आशना है 1992 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है जिसका निर्देशन और निर्माण हेमामालिनी ने किया। इसमें शाहरुख खान और दिव्या भारती मुख्य भूमिका में और जीतेन्द्र, मिथुन चक्रवर्ती, डिंपल कपाड़िया, अमृता सिंह और सोनू वालिया सहायक भूमिकाओं में शामिल है। यह पहली फिल्म थी जिसे शाहरुख खान ने 1991 में साइन किया। लेकिन देरी के कारण दीवाना पहले रिलीज हुई और इस तरह उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और दिल आशना है · और देखें »

दुल्हन बनु मैं तेरी

दुल्हन बनु मैं तेरी १९९९ में प्रदर्शित एक हिन्दी है। इसके निर्माता निर्देशक बी॰ सुभाष हैं। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और दुल्हन बनु मैं तेरी · और देखें »

दीवाना मस्ताना

दीवाना मस्ताना 1997 की की डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म में अनिल कपूर, गोविन्दा और जूही चावला ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। जॉनी लीवर, अनुपम खेर, रीमा लागू, शक्ति कपूर, सईद जाफ़री और कादर ख़ान ने सहायक भूमिका निभाई है। जबकि सलमान खान एक विशेष उपस्थिति में दिखे हैं। फिल्म रिलीज होने पर एक सफलता थी। इस फिल्म को दो सुपरस्टार सलमान खान और जूही चावला के एक साथ दिखने के लिये भी जाना जाता है। ऐसा सिर्फ एकमात्र हुआ कि वो किसी एक फ़िल्म में एक साथ दिखाई दिये। फिल्म आवरगी (1990) के बाद अनिल कपूर और गोविंदा की एक साथ पहली फिल्म थी। 2007 में सलाम-ए-इश्क में सभी चार कलाकार उपस्थित हुए। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और दीवाना मस्ताना · और देखें »

दीवाना मुझ सा नहीं

दीवाना मुझ सा नहीं 1990 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म में आमिर खान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और दीवाना मुझ सा नहीं · और देखें »

धनवान (1993 फ़िल्म)

धनवान 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह कसीनथुनी विश्वनाथ द्वारा निर्देशित भारतीय रोमांस फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में अजय देवगन, करिश्मा कपूर और मनीषा कोइराला शामिल हैं। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और धनवान (1993 फ़िल्म) · और देखें »

नाम (फ़िल्म)

नाम 1986 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित और कुमार गौरव द्वारा निर्मित इस फिल्म में नूतन, संजय दत्त, कुमार गौरव, पूनम ढिल्लों, अमृता सिंह और परेश रावल मुख्य कलाकार हैं। इस फिल्म को महेश भट्ट, परेश रावल और संजय दत्त के करियर में एक मील का पत्थर माना जाता है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नाम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसको इसके संगीत विशेषकर गीत "चिट्ठी आई है" के लिये भी जाना जाता है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और नाम (फ़िल्म) · और देखें »

निश्चय

निश्चय 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म में विनोद खन्ना, सलमान खान और करिश्मा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और निश्चय · और देखें »

नज़राना (1987 फ़िल्म)

नज़राना 1987 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और नज़राना (1987 फ़िल्म) · और देखें »

पद्म श्री पुरस्कार (२०००–२००९)

पद्म श्री पुरस्कार, भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरीक सम्मान है। सन् २००० से २००९ तक विजेताओं की सूची निम्न है: .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और पद्म श्री पुरस्कार (२०००–२००९) · और देखें »

परदेस

परदेस 1997 की सुभाष घई द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की संगीतमय नाटक फिल्म है। फिल्म में शाहरुख खान, अमरीश पुरी, आलोक नाथ और नवागंतुक महिमा चौधरी और अपूर्व अग्निहोत्री हैं। यह फिल्म वाणिज्यिक, आलोचनात्मक और संगीत के दृष्टिकोण से हिट थी। महिमा चौधरी ने अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ नवागंतुक पुरस्कार जीता था। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और परदेस · और देखें »

पुकार (2000 फ़िल्म)

पुकार 2000 की राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और सह-लिखित एक्शन नाटकीय हिन्दी भाषा की भारतीय फिल्म है। इसमें अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, नम्रता शिरोडकर, डैनी डेन्जोंगपा, शिवाजी साटम और ओम पुरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते, जिनमें राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नर्गिस दत्त पुरस्कार और मेजर जयदेव राजवंश के रूप में अनिल कपूर के प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शामिल था। पार्श्व संगीत और गीतों के लिये संगीत ए आर रहमान द्वारा रचित थे। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और पुकार (2000 फ़िल्म) · और देखें »

प्यार किया तो डरना क्या (1998 फ़िल्म)

प्यार किया तो डरना क्या 1998 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और प्यार किया तो डरना क्या (1998 फ़िल्म) · और देखें »

प्रहार (फ़िल्म)

प्रहार 1991 की हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन और कहानी लेखन नाना पाटेकर ने किया है। फिल्म के निर्माता सुधाकर बोकाडे है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और प्रहार (फ़िल्म) · और देखें »

प्रेम दीवाने

प्रेम दीवाने 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसका निर्देशन अभिनेता सचिन ने किया है। मुख्य भूमिकाओं में पूजा भट्ट, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित और विवेक मुशरान है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और प्रेम दीवाने · और देखें »

प्रेम क़ैदी

प्रेम क़ैदी डी रामानायडू द्वारा निर्मित 1991 की हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म में करिश्मा कपूर, हरीश कुमार, परेश रावल, दलीप ताहिल, असरानी, शफ़ी ईनामदार और भारत भूषण हैं। फिल्म 1990 की तेलुगु फिल्म प्रेम कैदी की रीमेक थी। यह अभिनेत्री करिश्मा कपूर की पहली फीचर फिल्म थी। ऐसे वो कपूर परिवार की पहली महिला बनी जिन्होंने फिल्म उद्योग में प्रवेश किया। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और प्रेम क़ैदी · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी महिला पार्श्व गायिका को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार · और देखें »

फूल (1993 फ़िल्म)

फूल 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें माधुरी दीक्षित और कुमार गौरव मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ में राजेन्द्र कुमार और सुनील दत्त भी हैं। यह फिल्म अभिनेता राजेंद्र कुमार द्वारा बनाई गई है जो वास्तविक जीवन और फिल्म दोनों में कुमार गौरव के पिता हैं। यह फिल्म राजेंद्र कुमार की अंतिम फिल्म रही। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और फूल (1993 फ़िल्म) · और देखें »

बड़े मियाँ छोटे मियाँ

बड़े मियाँ छोटे मियाँ 1998 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने दोहरी भूमिकाओं निभाई हैं। रम्या कृष्णन, रवीना टंडन, अनुपम खेर सहायक भूमिकाओं में हैं। विशेष उपस्थिति में माधुरी दीक्षित है। डेविड धवन द्वारा निर्देशित और वाशु भगनानी द्वरा निर्मित यह फिल्म 1998 की कुछ कुछ होता है के बाद सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और बड़े मियाँ छोटे मियाँ · और देखें »

बरसात (1995 फ़िल्म)

बरसात 1995 की हिन्दी भाषा में बनी प्रेमकहानी फ़िल्म है। यह बॉबी देओल (अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे) और ट्विंकल खन्ना (दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की बेटी) की शुरुआती फिल्म थी। यह राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित की गई थी। संयोग से, 10 वर्षों के बाद अभिनेता बॉबी देओल ने इसी फिल्म शीर्षक से बरसात में काम किया। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और बरसात (1995 फ़िल्म) · और देखें »

बंधन (1998 फ़िल्म)

बंधन 1998 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और बंधन (1998 फ़िल्म) · और देखें »

बॉम्बे (फ़िल्म)

बॉम्बे 1995 की तमिल रूमानी नाट्य फ़िल्म है। इसका निर्देशन मणिरत्नम् ने किया है और मुख्य किरदार अरविन्द स्वामी और मनीषा कोइराला ने निभाए है। संगीत दिया है ए॰ आर॰ रहमान ने और हिन्दी गीत महबूब द्वारा लिखे गए हैं। यह फिल्म भारत के दिसंबर 1992 से जनवरी 1993 की अवधि के दौरान हुई घटनाओं पर केंद्रित है। विशेष रूप से अयोध्या के बाबरी मस्जिद को लेकर विवाद, फिर उसका तोड़ना, मुम्बई (जब बॉम्बे) में सांप्रदायिक तनाव होना और अंतत बंबई के दंगे होना। यह फिल्म मणिरत्नम् की रोज़ा और दिल से के साथ एक श्रृंखला के रूप में ली जाती है। फ़िल्म दोनों आलोचनात्मक और आर्थिक तौर पर सफल रही। इसी नाम से फ़िल्म को हिन्दी और तेलुगू भाषा में डब किया गया। ए॰ आर॰ रहमान द्वारा दिया गया संगीत बहुत ही सराहा गया और कई पुरस्कार उन्होंने प्राप्त किये। मणिरत्नम् के निर्देशन की भी सराहना हुई। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और बॉम्बे (फ़िल्म) · और देखें »

बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म)

बॉम्बे टॉकीज़, २०१३ में प्रदर्शित बॉलीवुड की प्रयोगधर्मी फ़िल्म है। वायकॉम मोशन पिक्चर्स और फ्लाइंग यूनीकॉन एंटरटेनमेंट की फिल्म यह फ़िल्म बॉम्बे टॉकीज़ भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाई गई है। यह फ़िल्म चार अलग-अलग निर्देशकों द्वारा निर्मित की गई है और प्रत्येक निर्देशक द्वारा परस्पर एक दूसरे से भिन्न भाग बनाये गये हैं। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म) · और देखें »

बोल राधा बोल

बोल राधा बोल 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन डेविड धवन द्वारा किया गया है और मुख्य भूमिकाओं में ऋषि कपूर और जूही चावला है। फिल्म जारी होने के बाद एक बड़ी हिट बनी थी और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। जूही चावला को फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार में नामांकन मिला। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और बोल राधा बोल · और देखें »

बीवी नं॰ 1

बीवी नं॰ 1उच्चारण: बीवी नम्बर वन 1999 में बनी डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें सलमान खान, करिश्मा कपूर, सुष्मिता सेन, अनिल कपूर और तबु हैं। सैफ अली खान की विशेष उपस्थिति है। यह कल्पना अभिनीत 1995 की तमिल फिल्म साथी लीलावथी की रीमेक है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और बीवी नं॰ 1 · और देखें »

भारतीय पार्श्वगायक

प्रमुख भारतीय पार्श्वगायक और गायिकायें।.

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और भारतीय पार्श्वगायक · और देखें »

भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष

3 मई 2013 (शुक्रवार) को भारतीय सिनेमा पूरे सौ साल का हो गया। किसी भी देश में बनने वाली फिल्में वहां के सामाजिक जीवन और रीति-रिवाज का दर्पण होती हैं। भारतीय सिनेमा के सौ वर्षों के इतिहास में हम भारतीय समाज के विभिन्न चरणों का अक्स देख सकते हैं।उल्लेखनीय है कि इसी तिथि को भारत की पहली फीचर फ़िल्म “राजा हरिश्चंद्र” का रुपहले परदे पर पदार्पण हुआ था। इस फ़िल्म के निर्माता भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहब फालके थे। एक सौ वर्षों की लम्बी यात्रा में हिन्दी सिनेमा ने न केवल बेशुमार कला प्रतिभाएं दीं बल्कि भारतीय समाज और चरित्र को गढ़ने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष · और देखें »

महानता

महानता 1997 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फिल्म है। इसका निर्माण अयूब ख़ान द्वारा किया गया है। मुख्य भूमिका में जीतेन्द्र, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित हैं। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और महानता · और देखें »

मेला (2000 फ़िल्म)

मेला 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और मेला (2000 फ़िल्म) · और देखें »

मेहंदी (1998 फ़िल्म)

मेहंदी 1998 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और मेहंदी (1998 फ़िल्म) · और देखें »

मोहब्बत (1997 फ़िल्म)

मोहब्बत रीमा राकेश नाथ द्वारा निर्देशित भारतीय हिंदी प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसमें माधुरी दीक्षित, संजय कपूर और अक्षय खन्ना ने मुख्य किरदार निभाए हैं। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और मोहब्बत (1997 फ़िल्म) · और देखें »

मोहरा

मोहरा वर्ष 1994 की हिन्दी भाषा की राजीव राय द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में अक्षय कुमार, नसीरुद्दीन शाह, सुनील शेट्टी एवं रवीना टंडन के साथ सह-अभिनेताओं में सदाशिव अमरापुरकर, परेश रावल, रज़ा मुराद एवं गुलशन ग्रोवर आदि सम्मिलित हैं। फिल्म वर्ष 1994 की दूसरी सबसे ज्यादा व्यावसायिक रूप से सफलता अर्जित करने वाली फिल्म थी। अभिनेता अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की यह पहली फिल्म है। उनकी लोकप्रिय तिकड़ी को कई सफल फिल्मों में दोहराया गया। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के लिये पहले दिव्या भारती को अनुबंध किया जाना था लेकिन उनकी असमय मौत के पश्चात यह भूमिका रवीना टंडन को सौंपी गई और फिल्म के लोकप्रिय संगीत 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' गीत के बाद वह 'मस्त-मस्त गर्ल' के उपनाम से मशहूर भी हुई। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और मोहरा · और देखें »

यारा दिलदारा

यारा दिलदारा 1991 की मिर्ज़ा ब्रदर्स द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसमें आसिफ़ शेख, रुचिका पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। अन्य कलाकारों में लक्ष्मीकांत बेर्डे, अमजद ख़ान, सईद जाफ़री, शक्ति कपूर, अशोक सर्राफ और अमिता नाँगिया शामिल हैं। यह फिल्म फ्लॉप रही थी। लेकिन इसे संगीतकार जोड़ी जतिन ललित की पहली फिल्म होने और गीत "बिन तेरे सनम" के लिये जाना जाता है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और यारा दिलदारा · और देखें »

याराना (1995 फ़िल्म)

याराना डेविड धवन द्वारा निर्देशित 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें ऋषि कपूर, माधुरी दीक्षित, राज बब्बर, कादर खान और शक्ति कपूर मुख्य भूमिकाओं में है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और याराना (1995 फ़िल्म) · और देखें »

ये रास्ते हैं प्यार के (2001 फ़िल्म)

ये रास्ते हैं प्यार के दीपक शिवदसानी द्वारा निर्देशित 2001 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और ये रास्ते हैं प्यार के (2001 फ़िल्म) · और देखें »

राम लखन (फ़िल्म)

राम लखन 1989 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म सुभाष घई द्वारा निर्देशित है और अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, डिंपल कपाड़िया, राखी और अनुपम खेर ने इसमें मुख्य चरित्र निभाएँ हैं। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल द्वारा दिये गए संगीत में निर्मित गाने काफी लोकप्रिय हुए थे। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और राम लखन (फ़िल्म) · और देखें »

राजा बाबू (फ़िल्म)

राजा बाबू 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह डेविड धवन द्वारा निर्देशित भारतीय हिंदी एक्शन कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में करिश्मा कपूर, गोविंदा, शक्ति कपूर, कादर ख़ान, अरुणा ईरानी, प्रेम चोपड़ा और गुलशन ग्रोवर मुख्य कलाकार हैं। यह के.

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और राजा बाबू (फ़िल्म) · और देखें »

रिश्ते (फ़िल्म)

रिश्ते 2002 की इन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म में अनिल कपूर, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी और अमरीश पुरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और रिश्ते (फ़िल्म) · और देखें »

लता मंगेशकर पुरस्कार

लता मंगेशकर पुरस्कार एक राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है जो संगीत के क्षेत्र में काम करने के लिए दिया जाता है। भारत की कई राज्य सरकारें इस नाम के साथ पुरस्कार प्रदान करती हैं। मध्यप्रदेश की राज्य सरकार ने 1 9 84 http://mpinfo.org/MPinfoStatic/hindi/award/latamangeshkar.asp में यह पुरस्कार शुरू किया। इस पुरस्कार में योग्यता का प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार शामिल है। 1992 से शुरू होने वाले महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी एक लता मंगेशकर पुरस्कार भी है। यह आधिकारिक रूप से "जीवनकाल में उपलब्धि के लिए लता मंगेशकर पुरस्कार" के रूप में भी जाना जाता है। आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा एक और पुरस्कार दिया जाता है।। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और लता मंगेशकर पुरस्कार · और देखें »

लहू के दो रंग (1997 फ़िल्म)

लहू के दो रंग 1997 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर, नसीरुद्दीन शाह और सुरेश ओबेरॉय मुख्य कलाकार है। अतिरिक्त कलाकारों में आलोक नाथ, फरीदा ज़लाल, मुकेश ऋषि, नवीन निश्चल, अवतार गिल, तेज सप्रू और शशि कला शामिल हैं। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और लहू के दो रंग (1997 फ़िल्म) · और देखें »

शक्ति (2002 फ़िल्म)

शक्ति 2002 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन ड्रामा फ़िल्म है। करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर और संजय कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जबकि शाहरुख खान, दीप्ति नवल, रितु शिवपुरी और प्रकाश राज की सहायक भूमिका है। ऐश्वर्या राय एक आइटम नंबर में दिखाई दी हैं। फिल्म तब सेवानिवृत्त अभिनेत्री श्रीदेवी (संजय कपूर की भाभी) द्वारा बनाई गई थी और यह उनकी वापसी फिल्म मानी जाती थीं। लेकिन जब उन्हें पता चला कि वह गर्भवती थी तो उन्होंने शुरुआत में काजोल को अपनी भूमिका की पेशकश की। लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया तो इसलिये करिश्मा कपूर को लिया गया। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और शक्ति (2002 फ़िल्म) · और देखें »

श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल (जन्म तारीख़: 12 मार्च 1984) एक भारतीय पार्श्व गायिका है। उन्होंने बॉलीवुड में, क्षेत्रीय फिल्मों बहुत सारे गाने गाए और कस्तूरी जैसे भारतीय धारावाहिकों के लिए भी गाया है। हिंदी के अलावा, उन्होंने असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में भी गाने गाए हैं। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और श्रेया घोषाल · और देखें »

श्रीमान आशिक

श्रीमान आशिक 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन दीपक आनंद द्वारा और निर्माण शकील नूरानी द्वारा किया गया। फिल्म में ऋषि कपूर और उर्मिला मातोंडकर मुख्य सितारें हैं। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और श्रीमान आशिक · और देखें »

संग्राम (1993 फ़िल्म)

संग्राम लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा निर्देशित 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें अजय देवगन, करिश्मा कपूर, आयशा जुल्का और अमरीश पुरी मुख्य कलाकार हैं। अन्य कलाकारों में डैनी डेन्जोंगपा, रीमा लागू, असरानी, लक्ष्मीकांत बेर्डे, अंजना मुमताज़, तेज सप्रू, सत्येंद्र कपूर, अवतार गिल और दिनेश हिंगू शामिल हैं। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और संग्राम (1993 फ़िल्म) · और देखें »

स्वाति (1986 फ़िल्म)

स्वाति 1986 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह फिल्म समान्तर सिनेमा की श्रेणी में आती है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और स्वाति (1986 फ़िल्म) · और देखें »

सैलाब (फ़िल्म)

सैलाब 1990 में बनी हिन्दी भाषा की रोमांचकारी फ़िल्म है। दीपक बलराज विज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और आदित्य पंचोली मुख्य भूमिकाओं में है। शफ़ी ईनामदार, कुलभूषण खरबंदा, ओम शिवपुरी, सी एस दुबे और सुरेश ओबेरॉय सहायक भूमिकाओं में है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और सैलाब (फ़िल्म) · और देखें »

हम दिल दे चुके सनम

हम दिल दे चुके सनम 1999 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है और मुख्य भूमिकाओं में सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय हैं। इस फिल्म की कहानी वो सात दिन (1983) से मिलती है। इसका फिल्मांकन गुजरात और बुडापेस्ट, हंगरी में हुआ। जारी होने पर फिल्म सफल रही थी और इसने कई राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और हम दिल दे चुके सनम · और देखें »

हम साथ साथ हैं

हम साथ साथ हैं 1999 की सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित और लिखित हिन्दी भाषा की फिल्म है। राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा इसे निर्मित किया गया है। फिल्म में सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, तबु, सोनाली बेंद्रे और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। जबकि आलोक नाथ, रीमा लागू, नीलम कोठारी और महेश ठाकुर सहायक भूमिका में हैं। यह साल 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और हम साथ साथ हैं · और देखें »

हमराज़ (2002 फ़िल्म)

हमराज़ 2002 की एक भारतीय हिंदी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण वीनस मूवीज़ के बैनर तले हुआ है। बॉबी देओल, अक्षय खन्ना और अमीषा पटेल ने इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाऐं निभाई हैं। इसकी कहानी 1998 की फिल्म ए परफेक्ट मर्डर पर आधारित है। हमराज़ को 5 जुलाई 2002 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और इसे एवरेज घोषित किया गया था। कहो ना प्यार है और ग़दर: एक प्रेम कथा के बाद यह अमीषा पटेल की लगातार तीसरी हिट फिल्म थी। हिमेश रेशमिया द्वारा रचित फिल्म का संगीत भी ख़ासा लोकप्रिय रहा। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और हमराज़ (2002 फ़िल्म) · और देखें »

हसीना मान जायेगी (1999 फ़िल्म)

हसीना मान जायेगी 1999 की डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की कॉमेडी फ़िल्म है। इसमें संजय दत्त, गोविन्दा, करिश्मा कपूर, पूजा बत्रा, अनुपम खेर, कादर ख़ान, अरुणा ईरानी और परेश रावल हैं। यह फिल्म 1966 की फिल्म प्यार किये जा द्वारा प्रेरित है और 1999 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और हसीना मान जायेगी (1999 फ़िल्म) · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

हुकूमत (1987 फ़िल्म)

हुकूमत 1987 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म बदले की भावना पर आधारित हजारों हिन्दी फिल्मों की कड़ी की एक फिल्म है। धर्मेन्द्र के पिताजी (परीक्षित साहनी) को सदाशिव अमरापु‍‍रकर बचपन में ही मार देता है। धर्मेन्द्र बड़ा होकर अपने पिताजी की मौत का बदला सदाशिव अमरापु‍‍रकर को मारकर लेता है। इस फिल्म में मार-धाड़ और खूनखराबे के अलावा कुछ भी नहीं है। फिल्म की कहानी हजारों बार दोहराई गयी है। धर्मेन्द्र और सदाशिव अमरापु‍‍रकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। अन्य कलाकार केवल खाना-पूर्ति के लिए हैं। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और हुकूमत (1987 फ़िल्म) · और देखें »

हेरा फेरी (२००० फ़िल्म)

हेरा फेरी (अंग्रेजी: Hera Pheri,उर्दू: ہیرا پھیری) 2000 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य फिल्म है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और हेरा फेरी (२००० फ़िल्म) · और देखें »

जमाई राजा (फ़िल्म)

जमाई राजा 1990 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। इस फिल्म में हेमा मालिनी, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में है। यह 1989 की तेलुगू फिल्म की एक रीमेक है जिसमें चिरंजीवी मुख्य अभिनेता थे। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और जमाई राजा (फ़िल्म) · और देखें »

ज़ुबैदा (2001 फ़िल्म)

ज़ुबैदा 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित किया गया है और खालिद मोहम्मद द्वारा इसकी कहानी लिखी गई है। इसमें करिश्मा कपूर, रेखा, मनोज वाजपेयी, सुरेखा सीकरी, रजत कपूर, लिलेट दुबे, अमरीश पुरी, फरीदा ज़लाल और शक्ति कपूर हैं। प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान ने फिल्म के लिए पृष्ठभूमि संगीत और साउंडट्रैक बनाया है। ज़ुबैदा त्रयी में समापन अध्याय है जो मम्मो (1994) से शुरू हुआ और सरदारी बेगम (1996) के साथ जारी रहा। यह फिल्म नाकामयाब अभिनेत्री जुबेदा बेगम के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने जोधपुर रियासत के हनवंत सिंह से विवाह किया और फिल्म के लेखक की मां थीं। इस फिल्म ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचकों) के लिए करिश्मा कपूर को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और ज़ुबैदा (2001 फ़िल्म) · और देखें »

जागृति (1993 फ़िल्म)

जागृति सुरेश कृष्णा द्वारा निर्देशित 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। मुख्य भूमिका में सलमान खान और करिश्मा कपूर हैं। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और जागृति (1993 फ़िल्म) · और देखें »

जिगर (फ़िल्म)

जिगर 1992 की हिन्दी भाषा की मार्शल आर्ट एक्शन फिल्म है जो फारुख सिद्दीकी द्वारा निर्देशित है। दिवाली सप्ताहांत के दौरान जिगर रिलीज हुई और सफल साबित हुई। यह फूल और काँटे के बाद अजय देवगन की दूसरी सफलता थी। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और जिगर (फ़िल्म) · और देखें »

जवाब (1995 फ़िल्म)

जवाब 1995 में बनी अजय कश्यप द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। मुख्य भूमिकओं में हरीश कुमार और करिश्मा कपूर है। प्रेम चोपड़ा, मुकेश खन्ना, अन्नू कपूर, फरीदा ज़लाल और राज कुमार सहायक कलाकार हैं। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और जवाब (1995 फ़िल्म) · और देखें »

जुड़वा (1997 फ़िल्म)

जुड़वा भारतीय हिन्दी हास्य फिल्म है। इसमें सलमान खान ने दो अलग अलग किरदार निभाए हैं। इनके साथ करिश्मा कपूर और रंभा भी मुख्य किरदार में हैं। इसका निर्देशन डेविड धवन ने और निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया था। इस फिल्म का प्रदर्शन 7 फरवरी 1997 को हुआ था। यह 1994 में बनी भारतीय तेलुगू फिल्म हैलो ब्रदर का पुनः निर्माण थी जिसमें अक्किनेनी नागार्जुन, रम्या कृष्णन और सौन्दर्या मुख्य कलाकार थे। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और जुड़वा (1997 फ़िल्म) · और देखें »

जीत (1996 फ़िल्म)

जीत 1996 की राज कँवर द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। इस फिल्म में सलमान खान, सनी देओल और करिश्मा कपूर प्रमुख भूमिका में हैं। अमरीश पुरी, दलीप ताहिल और आलोक नाथ सहायक भूमिकाओं में हैं। जबकि तबु विस्तारित विशेष उपस्थिति में दिखाई दी हैं। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक टिकट खिड़की पर सुपरहिट रही थी। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और जीत (1996 फ़िल्म) · और देखें »

जीवन एक संघर्ष

जीवन एक संघर्ष 1990 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्माण डी रामानायडू ने किया और निर्देशन राहुल रवैल ने किया। राखी गुलज़ार, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और जीवन एक संघर्ष · और देखें »

वजूद

वजूद 1998 की भारतीय हिन्दी फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित शामिल हैं। इसका निर्देशन, कहानी लेखन और निर्माण एन चन्द्रा ने किया है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और वजूद · और देखें »

वक्त हमारा है

वक्त हमारा है 1993 की हिन्दी भाषा की एक्शन प्रेमकहानी है। इस फिल्म के सितारे अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी थे जो अपने करियर में पहली बार किसी फिल्म को एक साथ किये थे। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और वक्त हमारा है · और देखें »

वीणा म्यूजिक

वीणा संगीत (ओरिएंटल ऑडियो विजुअल इलेक्ट्रॉनिक्स) राजस्थान, भारत में आधारित एक संगीत लेबल है। यह के.सी.

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और वीणा म्यूजिक · और देखें »

खलनायक (फ़िल्म)

खलनायक 1993 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फिल्म है। इसका निर्माण और निर्देशन सुभाष घई ने किया है और मुख्य किरदार संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने निभाए हैं। यह फिल्म आँखें के बाद साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इसने 2 फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते थे। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और खलनायक (फ़िल्म) · और देखें »

ख़ुदागवाह

ख़ुदागवाह 1992 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय महाकाव्य फिल्म है। फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन है। अक्किनेनी नागार्जुन, शिल्पा शिरोडकर, और डैनी डेन्जोंगपा सहायक भूमिकाओं में हैं। संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित किया गया था। यह श्रीदेवी और बच्चन की एक साथ तीसरी फिल्म है। फिल्म में; अफगानिस्तान का बादशाह खान बेनजीर के पिता के हत्यारे को खोजने के लिए भारत यात्रा करता है ताकि वह उसे प्रभावित कर सके। वह सफल होता है लेकिन जल्द ही खुद को एक हत्या का दोषी पाता है और भारतीय जेल में फंस जाता है। ख़ुदागवाह को 8 मई, 1992 को सिनेमा घरों में रिलीज़ किया गया था। रिलीज होने पर इसको इसके निर्देशन, पटकथा, प्रदर्शन, संगीत और उत्पादन की ओर आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। यह फिल्म दुनिया भर में ₹17.9 करोड़ की कमाई करने वाली प्रमुख व्यावसायिक सफलता बन गई। इस प्रकार ये 1992 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और ख़ुदागवाह · और देखें »

खिलाड़ी (1992 फ़िल्म)

खिलाड़ी 1992 की हिन्दी भाषा की रोमांचकारी थ्रिलर फिल्म है। अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित यह फिल्म अक्षय कुमार की शुरुआती सफलता थी। इसमें आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी और साबीहा भी हैं, जबकि प्रेम चोपड़ा, शक्ति कपूर, अनंत महादेवन और जॉनी लीवर ने सहायक भूमिका निभाई है। इस फिल्म से "खिलाड़ी" नाम वाली अक्षय कुमार की फिल्मों की श्रृंखला शुरू हुई। जिसमें मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995), खिलाड़ियों का खिलाड़ी (1996), मिस्टर एंड मिसेज़ खिलाड़ी (1997), इन्टरनेशनल खिलाड़ी (1999), खिलाड़ी 420 (2000) और खिलाड़ी 786 (2012) शामिल है। खिलाड़ी बॉक्स ऑफिस पर आलोचनात्मक और व्यावसायिक रूप से सफल रही और 1992 की दसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। अक्षय कुमार की पहली सफल फिल्म थी और इसे बॉक्स ऑफिस पर "सुपर हिट" घोषित किया गया था। कहानी का मूल आधार 1975 की ऋषि कपूर और नीतू सिंह अभिनीत फिल्म खेल खेल में जैसा है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और खिलाड़ी (1992 फ़िल्म) · और देखें »

आ गले लग जा (1994 फ़िल्म)

आ गले लग जा 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्माण सलीम अख्तर ने किया और इसकी कहानी सलीम खान ने लिखी। इसके कलाकार जुगल हंसराज, उर्मिला मातोंडकर, परेश रावल, अशोक सर्राफ, रंजीत, रीमा लागू, रज़ा मुराद और गुलशन ग्रोवर हैं। इस फिल्म से जुगल हंसराज ने पहली बार प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने 1980 के दशक में कई फिल्मों में पहले बाल कलाकार के रूप में काम किया था। संयोग से, उन्हेंने उर्मिला मातोंडकर के साथ फिल्म मासूम (1983) में उनके भाई की भूमिका निभाई थी। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और आ गले लग जा (1994 फ़िल्म) · और देखें »

आँसू बने अंगारे

आँसू बने अंगारे 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन मेहुल कुमार ने किया है और जितेन्द्र, माधुरी दीक्षित और दीपक तिजोरी मुख्य कलाकार हैं। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और आँसू बने अंगारे · और देखें »

आशिक आवारा

आशिक आवारा 1993 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन उमेश मेहरा ने किया और मुख्य भूमिकाओं में सैफ अली खान और ममता कुलकर्णी हैं। ये दोनों की मुख्य भूमिका वाली पहली फिल्म थी। इस फिल्म के लिये सैफ और ममता को फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार का पुरस्कार प्राप्त हुआ था, हालाँकि ये सैफ की दूसरी और ममता की तीसरी फिल्म थी। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और आशिक आवारा · और देखें »

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार · और देखें »

इश्क

इश्क 1997 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। इसका निर्देशन इन्द्र कुमार द्वारा किया गया और प्रमुख भूमिकाओं में आमिर खान, अजय देवगन, जूही चावला और काजोल हैं। नाजायज़ (1995) के बाद जूही चावला और अजय देवगन की एक साथ यह दूसरी फिल्म थी। साथ ही काजोल और आमिर खान की एक साथ यह पहली फिल्म थी। बाद में वे फना (2006) में मिलकर काम किए। जूही चावला और काजोल की एक साथ यह एकमात्र फिल्म भी है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और इश्क · और देखें »

कभी खुशी कभी ग़म

कभी खुशी कभी ग़म... 2001 की हिन्दी भाषा की पारिवारिक नाटक फिल्म है। यह करण जौहर द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसका निर्माण यश जौहर ने किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर प्रमुख भूमिका निभाते हैं जबकि रानी मुखर्जी विस्तारित विशेष उपस्थिति में दिखीं हैं। यह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख व्यावसायिक सफलता के रूप में उभरी। भारत के बाहर, यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी, जब तक कि करण की अगली फिल्म कभी अलविदा ना कहना (2006) द्वारा यह रिकॉर्ड तोड़ा नहीं गया था। इसने अगले वर्ष लोकप्रिय पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार जीते, जिसमें पांच फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार भी शामिल थे। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और कभी खुशी कभी ग़म · और देखें »

कर्मा (1986 फ़िल्म)

कर्मा 1986 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फिल्म है। सुभाष घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिलीप कुमार, नूतन, नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, पूनम ढिल्लों, श्रीदेवी और अनुपम खेर समेत कलाकार शामिल हैं। विधाता (1982) में उनकी पिछली फिल्म की सफलता के बाद यह फिल्म सुभाष घई और दिलीप कुमार की दोबारा जोड़ी बनाती है। किसी फिल्म में पहली बार दिलीप कुमार को अनुभवी अभिनेत्री नूतन के साथ देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता थी। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और कर्मा (1986 फ़िल्म) · और देखें »

कालिया (1997 फ़िल्म)

कालिया 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और कालिया (1997 फ़िल्म) · और देखें »

कुछ कुछ होता है

कुछ कुछ होता है 1998 की हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म फिल्म है। इसे करण जौहर ने लिखा और निर्देशित किया और लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी शाहरुख खान और काजोल ने अपनी चौथी फिल्म में एक साथ अभिनय किया। रानी मुखर्जी ने सहायक भूमिका निभाई, जबकि सलमान खान की एक विस्तारित विशेष उपस्थिति भी थी। इस फिल्म से सना सईद जिन्होंने सहायक भूमिका निभाई, अपनी फिल्म करियर की शुरुआत की। यह करण जौहर की निर्देशन शुरुआत थी। फिल्म भारत और विदेशों में सफल रही और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। साथ ही यह हम आपके हैं कौन और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी। भारत के बाहर, यह फिल्म कभी खुशी कभी ग़म द्वारा रिकॉर्ड तोड़े जाने से पहले सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म थी। कुछ कुछ होता है को आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। विशेष प्रशंसा काजोल के प्रदर्शन को मिली। साउंडट्रैक भी साल का सबसे बड़ा विक्रेता बन गया। फिल्म ने फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, ज़ी सिने पुरस्कार और स्टार स्क्रीन पुरस्कार में "सर्वश्रेष्ठ फिल्म" पुरस्कार जीता। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और कुछ कुछ होता है · और देखें »

क्या दिल ने कहा

क्या दिल ने कहा 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और क्या दिल ने कहा · और देखें »

केके के गाये गीतों की सूची

निम्न सूची केके द्वारा गाये गए सभी गीतों की है: .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और केके के गाये गीतों की सूची · और देखें »

कोयला (फ़िल्म)

कोयला राकेश रोशन द्वारा निर्देशित 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और कोयला (फ़िल्म) · और देखें »

कोई मिल गया

कोई मिल गया 2003 में बनी हिन्दी भाषा की विज्ञान कथा साहित्य फिल्म है। इसका निर्देशन और निर्माण राकेश रोशन ने किया और मुख्य भूमिकाओं में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा है। रेखा की भी महत्त्वपूर्ण सहायक भूमिका है। जारी होने पर फिल्म सफल रही थी और इसने कई पुरस्कार जीते थे। इसकी अगली दो कड़ी भी आई - कृष और कृष 3। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और कोई मिल गया · और देखें »

अब इंसाफ़ होगा (1995 फ़िल्म)

अब इंसाफ़ होगा 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और अब इंसाफ़ होगा (1995 फ़िल्म) · और देखें »

अंदाज़ (1994 फ़िल्म)

अंदाज़ डेविड धवन द्वारा निर्देशित 1994 में बनी भारतीय हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें अनिल कपूर, जूही चावला, करिश्मा कपूर और कादर ख़ान मुख्य अभिनेता हैं। अन्य कलाकारों में राज बब्बर, शक्ति कपूर, सतीश कौशिक, और तेज सप्रू शामिल हैं। यह 1992 की तेलुगू फिल्म सुंदरकंद की रीमेक है जिसमें वेंकटेश अभिनेता है। यह स्वयं 1992 की तमिल फिल्म सुंदर कंदम की रीमेक थी, जिसमें के.

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और अंदाज़ (1994 फ़िल्म) · और देखें »

अंगारे (1986 फ़िल्म)

अंगारे 1986 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और अंगारे (1986 फ़िल्म) · और देखें »

उत्तर दक्षिण

उत्तर दक्षिण 1987 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। निर्माता और कहानी लेखक सुभाष घई है। रजनीकांत, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित और भारती मुख्य भूमिकाओं में है। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने संगीत दिया है, जबकि आनंद बख्शी ने फिल्म के लिए गीत लिखे हैं। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और उत्तर दक्षिण · और देखें »

1942: अ लव स्टोरी

1942: अ लव स्टोरी 1993/1994 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। मुख्य भूमिकाओं में अनिल कपूर, मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, डैनी डेन्जोंगपा और प्राण हैं। इस फिल्म को अपने संगीत, गीत, चित्रण, छायांकन, बोल और अपनी प्रमुख अभिनेत्री मनीषा कोइराला के चित्रण के लिए अत्यधिक प्रशंसित किया गया था। यह फिल्म संगीत निर्देशक राहुल देव बर्मन की मौत के कुछ समय बाद रिलीज हुई थी। .

नई!!: कविता कृष्णमूर्ति और 1942: अ लव स्टोरी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कविता सुब्रमण्यम

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »