लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

करिश्मा कपूर

सूची करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वह प्रसिद्ध कपूर ख़ानदान से हैं और करीना कपूर की बड़ी बहन हैं। करिश्मा को उनके उपनाम लोलो से भी जाना जाता है। इनका जन्म 25 जून 1974 को मुम्बई में हुआ था। इन्हौंने बॉलीवुड की कई प्रसिद्ध और इनाम जीतने वाली फ़िल्मों में काम किया है। .

77 संबंधों: चल मेरे भाई, एक रिश्ता, दिल तो पागल है, दुलारा (1994 फ़िल्म), दुल्हन हम ले जायेंगे, दीदार (1992 फ़िल्म), धनवान (1993 फ़िल्म), निश्चय, नगमा, पापी गुड़िया, पुलिस ऑफिसर (फ़िल्म), प्रेम शक्ति, प्रेम क़ैदी, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार, फिज़ा, बाज़ (2003 फ़िल्म), बॉडीगार्ड, बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म), बीवी नं॰ 1, भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची, भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष, भारतीय अभिनेत्रियों की सूची, मुकाबला (1993 फ़िल्म), मृत्युदाता, मैदान-ए-जंग, मेघा (1996 फ़िल्म), रणबीर कपूर, राजा बाबू (फ़िल्म), राजा हिन्दुस्तानी, रिश्ते (फ़िल्म), रक्षक, लहू के दो रंग (1997 फ़िल्म), शिकारी (2000 फ़िल्म), शक्ति (2002 फ़िल्म), शक्तिमान (1993 फ़िल्म), सपने साजन के, सपूत, सलमान ख़ान, साजन चले ससुराल, सिलसिला है प्यार का, संग्राम (1993 फ़िल्म), सुहाग (1994 फ़िल्म), हम तो मोहब्बत करेगा, हम साथ साथ हैं, हसीना मान जायेगी (1999 फ़िल्म), हाँ... मैंने भी प्यार किया, हिन्दी सिनेमा, हिंदी चलचित्र, १९९० दशक, हिंदी चलचित्र, २००० दशक, ..., हीरो नं॰ 1, ज़ुबैदा (2001 फ़िल्म), जानवर (1999 फ़िल्म), जागृति (1993 फ़िल्म), जिगर (फ़िल्म), जवाब (1995 फ़िल्म), जुड़वा (1997 फ़िल्म), जीत (1996 फ़िल्म), खुद्दार (1994 फ़िल्म), गोपी किशन, आतिश (1994 फ़िल्म), आमिर ख़ान, आशिक (2001 फ़िल्म), आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार, कपूर (उपनाम), कपूर परिवार, करिश्मा (2003 फ़िल्म), करीना कपूर, कुली नं॰ 1, कुंदन शाह, कृष्णा (1996 फ़िल्म), अनाड़ी (1993 फ़िल्म), अभिषेक बच्चन, अजय (फ़िल्म), अंदाज़ (1994 फ़िल्म), अंदाज़ अपना अपना, १९७४ सूचकांक विस्तार (27 अधिक) »

चल मेरे भाई

चल मेरे भाई 2000 में बनी हिन्दी भाषा की डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में संजय दत्त, सलमान खान और करिश्मा कपूर हैं। यह करिश्मा की चौथी लगातार फिल्म थी जिसमें उनके किरदार का नाम सपना था। .

नई!!: करिश्मा कपूर और चल मेरे भाई · और देखें »

एक रिश्ता

एक रिश्ता 2001 की सुनील दर्शन द्वारा निर्देशित और निर्मित हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, राखी, अक्षय कुमार, जूही चावला, करिश्मा कपूर, मोहनीश बहल हैं। यह अमिताभ और अक्षय की एक साथ पहली फिल्म थी। इस फिल्म की योजना में एक पिता (अमिताभ), उनके बेटे (अक्षय) और उनकी बेटी (जूही) के बारे में एक कहानी बनने की थी। हालांकि जब तक फिल्म उत्पादन चरण में आई, तब तक चावला गर्भवती हो गईं। इसलिए उनकी भूमिका को अतिथि भूमिका में बदला गया। .

नई!!: करिश्मा कपूर और एक रिश्ता · और देखें »

दिल तो पागल है

दिल तो पागल है 1997 में बनी भारतीय हिन्दी फिल्म है। जिसका निर्देशन यश चोपड़ा ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर हैं। शाहरुख खान और यश चोपड़ा की यह एक साथ तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह डर (1993) और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) में साथ काम किए थे। .

नई!!: करिश्मा कपूर और दिल तो पागल है · और देखें »

दुलारा (1994 फ़िल्म)

दुलारा गोविंदा और करिश्मा कपूर अभिनीत और विमल कुमार द्वारा निर्देशित 1994 की हिन्दी भाषा की रहस्य फिल्म है। .

नई!!: करिश्मा कपूर और दुलारा (1994 फ़िल्म) · और देखें »

दुल्हन हम ले जायेंगे

दुल्हन हम ले जायेंगे 2000 में बनी हिन्दी भाषा की डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म है। अभिनेता सलमान खान और करिश्मा कपूर अभिनीत ये फिल्म 1960 की एक फूल चार काँटे से प्रेरित है। .

नई!!: करिश्मा कपूर और दुल्हन हम ले जायेंगे · और देखें »

दीदार (1992 फ़िल्म)

दीदार प्रमोद चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित 1992 की हिंदी फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर, अनुपम खेर और तनुजा मुख्य अभिनेता हैं। अन्य कलाकारों में लक्ष्मीकांत बेर्डे, सीमा देव, अजीत वाच्छानी, अंजना मुमताज़, राजेश पुरी और विजू खोटे शामिल हैं। यह फिल्म अक्षय कुमार की पहली फिल्म होने वाली थी, लेकिन सौगंध को इससे पहले रिलीज़ किया गया था। .

नई!!: करिश्मा कपूर और दीदार (1992 फ़िल्म) · और देखें »

धनवान (1993 फ़िल्म)

धनवान 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह कसीनथुनी विश्वनाथ द्वारा निर्देशित भारतीय रोमांस फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में अजय देवगन, करिश्मा कपूर और मनीषा कोइराला शामिल हैं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और धनवान (1993 फ़िल्म) · और देखें »

निश्चय

निश्चय 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म में विनोद खन्ना, सलमान खान और करिश्मा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। .

नई!!: करिश्मा कपूर और निश्चय · और देखें »

नगमा

चित्र:C:\Documents and Settings\user\Desktop\images.jpg नंदिता मोरारजी या नम्रता सदाना, जो नगमा के रूप में विख्यात हैं, नघमाநக்மா (जन्म 25 दिसम्बर 1974), बॉलीवुड, टॉलीवुड और कॉलीवुड की एक भारतीय अभिनेत्री हैं। 1990 के दशक में अपने चरम पर, द हिन्दू अख़बार के उद्धरणानुसार, "तमिल सिनेमा पर उनका प्रभुत्व" था। उनका जन्म क्रिसमस दिवस पर, एक मुससमान मां और हिन्दू पिता के घर हुआ। उन्होंने बॉलीवुड में अपना अभिनय कॅरिअर शुरू किया और कुछ फ़िल्मों में अभिनय किया, लेकिन दक्षिण में स्थानांतरित हो गईं, जहां उनकी मुंबई वापसी से पहले तक, उन्हें बेशुमार सफलता मिली। हालांकि कभी-कभी फ़िल्म नामावलियों में उन्हें नग़मा के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, पर उन्हें एक पुरानी अभिनेत्री न समझ लिया जाए, जिन्होंने इसी मंच नाम को अपनाया था - यह ग़लती इंटरनेट मूवी डेटाबेस वेबसाइट पर उनकी सूची में किया गया है। नगमा हिन्दी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, भोजपुरी, पंजाबी और अब मराठी जैसी भारतीय भाषाओं में विस्तृत रूप से काम करने के लिए उल्लेखनीय रही हैं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और नगमा · और देखें »

पापी गुड़िया

पापी गुड़िया लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा निर्देशित 1996 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में करिश्मा कपूर, अविनाश वाधवन, टीनू आनंद और शक्ति कपूर हैं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और पापी गुड़िया · और देखें »

पुलिस ऑफिसर (फ़िल्म)

पुलिस ऑफिसर 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। जैकी श्रॉफ, करिश्मा कपूर, परेश रावल और सदाशिव अमरापुरकर मुख्य कलाकार हैं। अन्य कलाकारों में अरुणा ईरानी और सत्यजीत शामिल हैं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और पुलिस ऑफिसर (फ़िल्म) · और देखें »

प्रेम शक्ति

प्रेम शक्ति 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें करिश्मा कपूर, गोविंदा और कादर ख़ान मुख्य अभिनेता है। अन्य कलाकारों में शक्ति कपूर, रजा मुराद, पुनीत इस्सर और नितीश भारद्वाज शामिल हैं। फिल्म औसत रही थी। इसने करिश्मा और गोविंदा की शुरुआत सह-सितारों के रूप में की थी। आगे जाकर इनकी कई हिट फिल्में एक साथ आई। .

नई!!: करिश्मा कपूर और प्रेम शक्ति · और देखें »

प्रेम क़ैदी

प्रेम क़ैदी डी रामानायडू द्वारा निर्मित 1991 की हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म में करिश्मा कपूर, हरीश कुमार, परेश रावल, दलीप ताहिल, असरानी, शफ़ी ईनामदार और भारत भूषण हैं। फिल्म 1990 की तेलुगु फिल्म प्रेम कैदी की रीमेक थी। यह अभिनेत्री करिश्मा कपूर की पहली फीचर फिल्म थी। ऐसे वो कपूर परिवार की पहली महिला बनी जिन्होंने फिल्म उद्योग में प्रवेश किया। .

नई!!: करिश्मा कपूर और प्रेम क़ैदी · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह हिन्दी फ़िल्म में बेहतर अभिनय के लिये सहायक अभिनेत्री को फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार समारोह में दिया जाता है। .

नई!!: करिश्मा कपूर और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह हिन्दी फ़िल्म में बेहतर अभिनय के लिये अभिनेत्री फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार समारोह में दिया जाता है। .

नई!!: करिश्मा कपूर और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार · और देखें »

फिज़ा

फिज़ा 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसे खालिद मोहम्मद द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। फिल्म में करिश्मा कपूर, ऋतिक रोशन और जया बच्चन हैं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और फिज़ा · और देखें »

बाज़ (2003 फ़िल्म)

बाज़ 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: करिश्मा कपूर और बाज़ (2003 फ़िल्म) · और देखें »

बॉडीगार्ड

बॉडीगार्ड (Bodyguard) 2011 में बनी हिन्दी एक्शन फ़िल्म है जिसका निर्देशन सिद्दकी द्वारा किया गया है। यह निर्देशक द्वारा इसी नाम की फ़िल्म का तीसरा रीमेक है जिसका निर्माण अतुल अग्निहोत्री ने किया है और सलमान खान व करीना कपूर मुख्य भूमिका में है। फ़िल्म में राज बब्बर, महेश मांजरेकर और हजेल कीच अन्य भूमिकाओं में है। बॉडीगार्ड को ईद के दिन 31 अगस्त 2011 को 2,250 परदो पर 70 शहरों मे रिलिज किया गया था। फ़िल्म ने रिलीज होने पर कई रिकॉर्ड तोड़े.

नई!!: करिश्मा कपूर और बॉडीगार्ड · और देखें »

बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म)

बॉम्बे टॉकीज़, २०१३ में प्रदर्शित बॉलीवुड की प्रयोगधर्मी फ़िल्म है। वायकॉम मोशन पिक्चर्स और फ्लाइंग यूनीकॉन एंटरटेनमेंट की फिल्म यह फ़िल्म बॉम्बे टॉकीज़ भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाई गई है। यह फ़िल्म चार अलग-अलग निर्देशकों द्वारा निर्मित की गई है और प्रत्येक निर्देशक द्वारा परस्पर एक दूसरे से भिन्न भाग बनाये गये हैं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म) · और देखें »

बीवी नं॰ 1

बीवी नं॰ 1उच्चारण: बीवी नम्बर वन 1999 में बनी डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें सलमान खान, करिश्मा कपूर, सुष्मिता सेन, अनिल कपूर और तबु हैं। सैफ अली खान की विशेष उपस्थिति है। यह कल्पना अभिनीत 1995 की तमिल फिल्म साथी लीलावथी की रीमेक है। .

नई!!: करिश्मा कपूर और बीवी नं॰ 1 · और देखें »

भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची

इस पृष्ठ पर भारतीय चलचित्र के अभिनेताओं की सूची दी गई है। .

नई!!: करिश्मा कपूर और भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची · और देखें »

भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष

3 मई 2013 (शुक्रवार) को भारतीय सिनेमा पूरे सौ साल का हो गया। किसी भी देश में बनने वाली फिल्में वहां के सामाजिक जीवन और रीति-रिवाज का दर्पण होती हैं। भारतीय सिनेमा के सौ वर्षों के इतिहास में हम भारतीय समाज के विभिन्न चरणों का अक्स देख सकते हैं।उल्लेखनीय है कि इसी तिथि को भारत की पहली फीचर फ़िल्म “राजा हरिश्चंद्र” का रुपहले परदे पर पदार्पण हुआ था। इस फ़िल्म के निर्माता भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहब फालके थे। एक सौ वर्षों की लम्बी यात्रा में हिन्दी सिनेमा ने न केवल बेशुमार कला प्रतिभाएं दीं बल्कि भारतीय समाज और चरित्र को गढ़ने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। .

नई!!: करिश्मा कपूर और भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष · और देखें »

भारतीय अभिनेत्रियों की सूची

स्मिता पाटिल सुष्मिता सेन.

नई!!: करिश्मा कपूर और भारतीय अभिनेत्रियों की सूची · और देखें »

मुकाबला (1993 फ़िल्म)

मुकाबला 1993 की टी. रामा राव द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। गोविंदा, करिश्मा कपूर, आदित्य पंचोली और परेश रावल मुख्य अभिनेता है। अन्य कलाकारों में शक्ति कपूर, असरानी, अरुणा ईरानी और फरहा शामिल हैं। यह 1992 की तेलुगू फिल्म पुलिस ब्रदर्स की रीमेक है। .

नई!!: करिश्मा कपूर और मुकाबला (1993 फ़िल्म) · और देखें »

मृत्युदाता

मृत्युदाता 1997 की मेहुल कुमार द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म को अमिताभ बच्चन के लिए वापसी माना जाता है, जिन्होंने 1992 में अस्थायी रूप से फिल्म उद्योग छोड़ दिया था। इस फिल्म का निर्माण अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एबीसीएल) नामक उनकी उत्पादन कंपनी ने किया था। इससे अमिताभ बच्चन की पांच साल बाद वापसी हुई, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। .

नई!!: करिश्मा कपूर और मृत्युदाता · और देखें »

मैदान-ए-जंग

मैदान-ए-जंग 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे के सी बोकाड़िया.

नई!!: करिश्मा कपूर और मैदान-ए-जंग · और देखें »

मेघा (1996 फ़िल्म)

मेघा 1996 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: करिश्मा कपूर और मेघा (1996 फ़िल्म) · और देखें »

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर, (जन्म: सितम्बर २८ 1982), मुंबई महाराष्ट्र,भारत) एक भारतीय अभिनेता हैं जो बॉलीवुड सिनेमा में अभिनय करते है। रणबीर कपूर ने अपने फ़िल्मी जीवण की शुरुआत एक सहयोगी निर्देशक के रूप मैं निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ की। इसके तुरंत बाद उन्होंने सांवरिया फ़िल्म मैं बतौर अभिनेता अपना पहला अभिनय किया जिसके लिए उन्होंने फ़िल्मफेर द्वारा आयोजित सर्वश्रेष्ठ पुरुष फ़िल्म अभिनेता का खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने वेक अप सीड, अजब प्रेम की गज़ब कहानी और रोक्केट सिंह: सेल्समन ऑफ़ द इयर, इन फ़िल्मो मैं एक ही साल मैं अभिनय करके सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की. इन अभिनयों के लिए उन्हें फ़िल्मफेर द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया। इसके बाद फ़िल्म राजनीति (2010) मैं एक महत्वाकांक्षी राजनेता के रूप में उनकी भूमिका के लिए उन्होंने मान्यता प्राप्त की जो उनकी सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता मानी जाती है। रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 जो हिंदी सिनेमा के एक अभिनेता है, उन्होंने अपने करियर की शुरुवात संजय लीला भंसाली के साथ काम करके की.2007 में उन्होंने वही डायरेक्टर के साथ अपनी पहली फ़िल्म में काम किया वो एक पंजाबी परिवार से सम्बन्ध रखते है। उन्होंने अपना शिक्षण मुंबई के महिम की बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पूर्ण किया। फिर उन्हें एक्टिंग सिखने के लिए नेव्योर्क के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फ़िल्म इंस्टिट्यूट भेजा गया। अपने करियर की शुरुवात करने से पहले उन्होंने दो शोर्ट फ़िल्मे भी बनायीं। फिर उन्होंने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म बलैक (2005) में उनकी मदद की। .

नई!!: करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर · और देखें »

राजा बाबू (फ़िल्म)

राजा बाबू 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह डेविड धवन द्वारा निर्देशित भारतीय हिंदी एक्शन कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में करिश्मा कपूर, गोविंदा, शक्ति कपूर, कादर ख़ान, अरुणा ईरानी, प्रेम चोपड़ा और गुलशन ग्रोवर मुख्य कलाकार हैं। यह के.

नई!!: करिश्मा कपूर और राजा बाबू (फ़िल्म) · और देखें »

राजा हिन्दुस्तानी

राजा हिन्दुस्तानी 1996 में बनी धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। आमिर खान और करिश्मा कपूर द्वारा प्रमुख भूमिका निभाई गई हैं। 15 नवंबर 1996 को जारी यह फ़िल्म 1965 की जब जब फूल खिले की रीमेक है, जिसमें शशि कपूर और नन्दा कलाकार हैं। फिल्म का संगीत नदीम-श्रवण द्वारा दिया गया था, जिसमें समीर के बोल थे। जारी होने के बाद यह वर्ष की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इसने सात स्टार स्क्रीन पुरस्कार सहित पांच फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। .

नई!!: करिश्मा कपूर और राजा हिन्दुस्तानी · और देखें »

रिश्ते (फ़िल्म)

रिश्ते 2002 की इन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म में अनिल कपूर, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी और अमरीश पुरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और रिश्ते (फ़िल्म) · और देखें »

रक्षक

रक्षक 1996 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। सुनील शेट्टी, करिश्मा कपूर, रघुवरन, सोनाली बेंद्रे, आलोक नाथ और अरुणा ईरानी मुख्य कलाकार हैं। यह तमिल फिल्म ऑनेस्ट राज की रीमेक है। .

नई!!: करिश्मा कपूर और रक्षक · और देखें »

लहू के दो रंग (1997 फ़िल्म)

लहू के दो रंग 1997 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर, नसीरुद्दीन शाह और सुरेश ओबेरॉय मुख्य कलाकार है। अतिरिक्त कलाकारों में आलोक नाथ, फरीदा ज़लाल, मुकेश ऋषि, नवीन निश्चल, अवतार गिल, तेज सप्रू और शशि कला शामिल हैं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और लहू के दो रंग (1997 फ़िल्म) · और देखें »

शिकारी (2000 फ़िल्म)

शिकारी 2000 की एन चन्द्रा द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की थ्रिलर फिल्म है। इसमें गोविन्दा, करिश्मा कपूर, तबु, किरण कुमार, जॉनी लीवर, सुषमा सेठ, श्वेता मेनन और निर्मल पांडे मुख्य कलाकार हैं। गोविन्दा ने नकारात्मक भूमिका निभाई। .

नई!!: करिश्मा कपूर और शिकारी (2000 फ़िल्म) · और देखें »

शक्ति (2002 फ़िल्म)

शक्ति 2002 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन ड्रामा फ़िल्म है। करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर और संजय कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जबकि शाहरुख खान, दीप्ति नवल, रितु शिवपुरी और प्रकाश राज की सहायक भूमिका है। ऐश्वर्या राय एक आइटम नंबर में दिखाई दी हैं। फिल्म तब सेवानिवृत्त अभिनेत्री श्रीदेवी (संजय कपूर की भाभी) द्वारा बनाई गई थी और यह उनकी वापसी फिल्म मानी जाती थीं। लेकिन जब उन्हें पता चला कि वह गर्भवती थी तो उन्होंने शुरुआत में काजोल को अपनी भूमिका की पेशकश की। लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया तो इसलिये करिश्मा कपूर को लिया गया। .

नई!!: करिश्मा कपूर और शक्ति (2002 फ़िल्म) · और देखें »

शक्तिमान (1993 फ़िल्म)

शक्तिमान 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसको के सी बोकाड़िया द्वारा निर्देशित किया गया है। अजय देवगन, करिश्मा कपूर, मुकेश खन्ना, कुलभूषण खरबंदा मुख्य कलाकार हैं। साथ में गुलशन ग्रोवर, अजीत, परीक्षत साहनी, टिकू तलसानिया, अंजना मुमताज़ और बीना बैनर्जी शामिल हैं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और शक्तिमान (1993 फ़िल्म) · और देखें »

सपने साजन के

सपने साजन के लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा निर्देशित 1992 की हिन्दी फिल्म है। इसमें मुख्य किरदार करिश्मा कपूर, राहुल रॉय और जैकी श्रॉफ ने निभाए हैं। साजन की सफलता के बाद लोरेंस की ये फ़िल्म बड़ी उम्मीदों के साथ रिलीज हुई थी। लेकिन यह औसत प्रदर्शन ही कर पायी। .

नई!!: करिश्मा कपूर और सपने साजन के · और देखें »

सपूत

सपूत जगदीश.

नई!!: करिश्मा कपूर और सपूत · और देखें »

सलमान ख़ान

अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान (سلمان خان. उच्चारण:, जन्म: २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व बीवी नं. १ (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। १९९९ में खान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (१९९९), तेरे नाम (२००३), नो एन्ट्री (२००५) और पार्टनर (२००७) शामिल हैं। २०१७ में टाईगर जिंदा ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह खान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड (२००९), दबंग (२०१०), रेड्डी (२०११) और बॉडीगार्ड (२०११) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (२०१४ फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर - 198 करोड़, दबंग-2 - 158 करोड़, बॉडीगार्ड - 142 करोड़, दबंग - 145 करोड़, Ready (2011 film) - 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ है। (मुख्य सूचना सलमान खान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है. जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।) .

नई!!: करिश्मा कपूर और सलमान ख़ान · और देखें »

साजन चले ससुराल

साजन चले ससुराल डेविड धवन द्वारा निर्देशित 1996 में बनी हिन्दी भाषा की कॉमेडी फ़िल्म है। गोविन्दा, करिश्मा कपूर, तबु, कादर ख़ान और सतीश कौशिक मुख्य कलाकार हैं। यह तेलुगू फिल्म आलारी मोगुडू की रीमेक है जिसमें मोहन बाबू और रम्या कृष्णन थे। .

नई!!: करिश्मा कपूर और साजन चले ससुराल · और देखें »

सिलसिला है प्यार का

सिलसिला है प्यार का 1999 की श्रबानी देवधर द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसमें करिश्मा कपूर, चन्द्रचूढ़ सिंह और डैनी डेन्जोंगपा मुख्य भूमिकाओं में हैं। अन्य कलाकारों में शक्ति कपूर, आलोक नाथ, जॉनी लीवर, अरुणा ईरानी, टीकू तलसानिया और दीना पाठक शामिल हैं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और सिलसिला है प्यार का · और देखें »

संग्राम (1993 फ़िल्म)

संग्राम लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा निर्देशित 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें अजय देवगन, करिश्मा कपूर, आयशा जुल्का और अमरीश पुरी मुख्य कलाकार हैं। अन्य कलाकारों में डैनी डेन्जोंगपा, रीमा लागू, असरानी, लक्ष्मीकांत बेर्डे, अंजना मुमताज़, तेज सप्रू, सत्येंद्र कपूर, अवतार गिल और दिनेश हिंगू शामिल हैं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और संग्राम (1993 फ़िल्म) · और देखें »

सुहाग (1994 फ़िल्म)

सुहाग 1994 की भारतीय हिन्दी एक्शन थ्रिलर नाटक फिल्म। इसको कुकू कोहली ने निर्देशित किया और मुख्य कलाकार अजय देवगन, अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर और नगमा हैं। सुहाग 1994 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक थीं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और सुहाग (1994 फ़िल्म) · और देखें »

हम तो मोहब्बत करेगा

हम तो मोहब्बत करेगा 2000 की कुंदन शाह द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। इसमें करिश्मा कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और हम तो मोहब्बत करेगा · और देखें »

हम साथ साथ हैं

हम साथ साथ हैं 1999 की सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित और लिखित हिन्दी भाषा की फिल्म है। राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा इसे निर्मित किया गया है। फिल्म में सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, तबु, सोनाली बेंद्रे और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। जबकि आलोक नाथ, रीमा लागू, नीलम कोठारी और महेश ठाकुर सहायक भूमिका में हैं। यह साल 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। .

नई!!: करिश्मा कपूर और हम साथ साथ हैं · और देखें »

हसीना मान जायेगी (1999 फ़िल्म)

हसीना मान जायेगी 1999 की डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की कॉमेडी फ़िल्म है। इसमें संजय दत्त, गोविन्दा, करिश्मा कपूर, पूजा बत्रा, अनुपम खेर, कादर ख़ान, अरुणा ईरानी और परेश रावल हैं। यह फिल्म 1966 की फिल्म प्यार किये जा द्वारा प्रेरित है और 1999 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। .

नई!!: करिश्मा कपूर और हसीना मान जायेगी (1999 फ़िल्म) · और देखें »

हाँ... मैंने भी प्यार किया

हाँ...

नई!!: करिश्मा कपूर और हाँ... मैंने भी प्यार किया · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: करिश्मा कपूर और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

हिंदी चलचित्र, १९९० दशक

1990 दशक के हिंदी चलचित्र। .

नई!!: करिश्मा कपूर और हिंदी चलचित्र, १९९० दशक · और देखें »

हिंदी चलचित्र, २००० दशक

2000 के दशक के हिंदी चलचित्र .

नई!!: करिश्मा कपूर और हिंदी चलचित्र, २००० दशक · और देखें »

हीरो नं॰ 1

हीरो नं॰ 1उच्चारण: हीरो नम्बर वन 1997 की डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें गोविन्दा और करिश्मा कपूर प्रमुख भूमिकाओं में है। फिल्म अधिकांशतः ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म बावर्ची द्वारा प्रेरित है। इसे तेलुगू में नंदमुरी बालकृष्ण को लेकर गोपीपिन्ति अल्लाडु के रूप में पुनर्निर्मित किया गया था। .

नई!!: करिश्मा कपूर और हीरो नं॰ 1 · और देखें »

ज़ुबैदा (2001 फ़िल्म)

ज़ुबैदा 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित किया गया है और खालिद मोहम्मद द्वारा इसकी कहानी लिखी गई है। इसमें करिश्मा कपूर, रेखा, मनोज वाजपेयी, सुरेखा सीकरी, रजत कपूर, लिलेट दुबे, अमरीश पुरी, फरीदा ज़लाल और शक्ति कपूर हैं। प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान ने फिल्म के लिए पृष्ठभूमि संगीत और साउंडट्रैक बनाया है। ज़ुबैदा त्रयी में समापन अध्याय है जो मम्मो (1994) से शुरू हुआ और सरदारी बेगम (1996) के साथ जारी रहा। यह फिल्म नाकामयाब अभिनेत्री जुबेदा बेगम के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने जोधपुर रियासत के हनवंत सिंह से विवाह किया और फिल्म के लेखक की मां थीं। इस फिल्म ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचकों) के लिए करिश्मा कपूर को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। .

नई!!: करिश्मा कपूर और ज़ुबैदा (2001 फ़िल्म) · और देखें »

जानवर (1999 फ़िल्म)

जानवर 1999 की सुनील दर्शन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और जानवर (1999 फ़िल्म) · और देखें »

जागृति (1993 फ़िल्म)

जागृति सुरेश कृष्णा द्वारा निर्देशित 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। मुख्य भूमिका में सलमान खान और करिश्मा कपूर हैं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और जागृति (1993 फ़िल्म) · और देखें »

जिगर (फ़िल्म)

जिगर 1992 की हिन्दी भाषा की मार्शल आर्ट एक्शन फिल्म है जो फारुख सिद्दीकी द्वारा निर्देशित है। दिवाली सप्ताहांत के दौरान जिगर रिलीज हुई और सफल साबित हुई। यह फूल और काँटे के बाद अजय देवगन की दूसरी सफलता थी। .

नई!!: करिश्मा कपूर और जिगर (फ़िल्म) · और देखें »

जवाब (1995 फ़िल्म)

जवाब 1995 में बनी अजय कश्यप द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। मुख्य भूमिकओं में हरीश कुमार और करिश्मा कपूर है। प्रेम चोपड़ा, मुकेश खन्ना, अन्नू कपूर, फरीदा ज़लाल और राज कुमार सहायक कलाकार हैं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और जवाब (1995 फ़िल्म) · और देखें »

जुड़वा (1997 फ़िल्म)

जुड़वा भारतीय हिन्दी हास्य फिल्म है। इसमें सलमान खान ने दो अलग अलग किरदार निभाए हैं। इनके साथ करिश्मा कपूर और रंभा भी मुख्य किरदार में हैं। इसका निर्देशन डेविड धवन ने और निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया था। इस फिल्म का प्रदर्शन 7 फरवरी 1997 को हुआ था। यह 1994 में बनी भारतीय तेलुगू फिल्म हैलो ब्रदर का पुनः निर्माण थी जिसमें अक्किनेनी नागार्जुन, रम्या कृष्णन और सौन्दर्या मुख्य कलाकार थे। .

नई!!: करिश्मा कपूर और जुड़वा (1997 फ़िल्म) · और देखें »

जीत (1996 फ़िल्म)

जीत 1996 की राज कँवर द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। इस फिल्म में सलमान खान, सनी देओल और करिश्मा कपूर प्रमुख भूमिका में हैं। अमरीश पुरी, दलीप ताहिल और आलोक नाथ सहायक भूमिकाओं में हैं। जबकि तबु विस्तारित विशेष उपस्थिति में दिखाई दी हैं। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक टिकट खिड़की पर सुपरहिट रही थी। .

नई!!: करिश्मा कपूर और जीत (1996 फ़िल्म) · और देखें »

खुद्दार (1994 फ़िल्म)

खुद्दार इकबाल दुर्रानी द्वारा निर्देशित और गोविंदा, करिश्मा कपूर और कादर ख़ान अभिनीत 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। अन्य कलाकारों में शक्ति कपूर, श्रीराम लागू, अंजना मुमताज़, और अनिल धवन शामिल हैं। यह सत्यराज अभिनीत तमिल फिल्म वाल्टर वीट्रिवल की रीमेक है। .

नई!!: करिश्मा कपूर और खुद्दार (1994 फ़िल्म) · और देखें »

गोपी किशन

गोपी किशन 1994 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसे मुकेश दुग्गल ने निर्देशित किया है। इसमें सुनील शेट्टी डबल भूमिका में है, जिसे शिल्पा शिरोडकर और करिश्मा कपूर द्वारा समर्थित किया गया है। अन्य कलाकारों में सुरेश ओबेरॉय, अरुणा ईरानी, मोहन जोशी, शम्मी शामिल हैं। यह फिल्म के.

नई!!: करिश्मा कपूर और गोपी किशन · और देखें »

आतिश (1994 फ़िल्म)

आतिश 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: करिश्मा कपूर और आतिश (1994 फ़िल्म) · और देखें »

आमिर ख़ान

आमिर खान (नस्तालीक़: عامر خان) (जन्म आमिर हुसैन खान; मार्च 14, 1965) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, पटकथा लिखनेवाले, कभी कभी गायक और आमिर खान प्रोडक्सनस के संस्थापक-मालिक है। अपने चाचा नासिर हुसैन की फ़िल्म यादों की बारात (1973) में आमिर खान एक बाल कलाकार की भूमिका में नज़र आए थे और ग्यारह साल बाद खान का करियर फ़िल्म होली (1984) से आरम्भ हुआ उन्हें अपने चचेरे भाई मंसूर खान के साथ फ़िल्म क़यामत से क़यामत तक (1988) के लिए अपनी पहली व्यवसायिक सफलता मिली और उन्होंने फ़िल्म में एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ मेल नवोदित पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ नवोदित पुरूष कलाकार के लिए फ़िल्मफेयर पुरस्कार) जीता। पिछले आठ नामांकन के बाद 1980 और 1990 के दौरान, खान को राजा हिन्दुस्तानी (1996), के लिए पहला फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला जो अब तक की उनकी एक बड़ी व्यवसायिक सफलता थी। उन्हें बाद में फिल्मफेयर कार्यक्रम में दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और लगान में उनके अभिनय के लिए 2001 में कई अन्य पुरस्कार मिले और अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। अभिनय से चार साल का सन्यास लेने के बाद, केतन मेहता की फ़िल्म द रायजिंग (2005) से खान ने वापसी की। २००७ में, वे निर्देशक के रूप में फ़िल्म तारे ज़मीन पर का निर्देशन किया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार दिया गया। कई कॉमर्शियल सफल फ़िल्मों का अंग होने के कारण और बहुत ही अच्छा अभिनय करने के कारण, वे हिन्दी सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता बन गए हैं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और आमिर ख़ान · और देखें »

आशिक (2001 फ़िल्म)

आशिक 2001 की इन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म में बॉबी देओल और करिश्मा कपूर मुख्य कलाकार हैं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और आशिक (2001 फ़िल्म) · और देखें »

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह हिन्दी फ़िल्म में बेहतर अभिनय के लिये फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री को दिया जाता है। .

नई!!: करिश्मा कपूर और आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार · और देखें »

कपूर (उपनाम)

कपूर पंजाबी खत्री उपजाति या गोत्र है। इसका प्रयोग उपनाम के रूप में होता है। इस उपनाम वाले उल्लेखनीय लोगों की सूची जिनका इस जाति से सम्बद्ध हो भी सकता और नहीं भी, निम्नलिखित है:- .

नई!!: करिश्मा कपूर और कपूर (उपनाम) · और देखें »

कपूर परिवार

कपूर परिवार एक प्रसिद्ध भारतीय परिवार है, इस परिवार के लोग ज्यादातर सिनेमा,अभिनेता,फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म निर्माता है। इस परिवार की कई पीढियों ने हिन्दी फ़िल्मों के विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस परिवार ने हिन्दी सिनेमा और बॉलीवुड में बहुत सम्मान और लोकप्रियता हासिल की है। यह ख़ानदान मुख्यतः पंजाबी-हिन्दू है। .

नई!!: करिश्मा कपूर और कपूर परिवार · और देखें »

करिश्मा (2003 फ़िल्म)

करिश्मा 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: करिश्मा कपूर और करिश्मा (2003 फ़िल्म) · और देखें »

करीना कपूर

करीना कपूर (जन्म: २१ सितम्बर १९८०) बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। कपूर फ़िल्म परिवार में जन्मी करीना ने अभिनय की शुरुआत साल २००० में रिलीज़ हुई फ़िल्म रिफ्युज़ी के साथ की। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू यानि उस साल अपने अभिनय जीवन की शुरुआत करने वाली अभिनेत्रियों में से सर्वश्रेष्ठ अभिनत्री का पुरस्कार भी मिला। साल २००१ में, अपनी दूसरी फ़िल्म मुझे कुछ कहना है रिलीज़ होने के साथ ही, कपूर को अपनी पहली व्यावसायिक सफलता मिली। इसके बाद इसी साल आई करन जौहर की नाटक से भरपूर फ़िल्म कभी खुशी कभी ग़म में भी करीना नज़र आयीं। ये फ़िल्म उस साल विदेशों में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बन गई और साथ ही करीना के लिए ये तब तक की सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता थी। २००२ और २००३ में लगातार कई फिल्मों की असफलता और एक जैसी भूमिकाएं करने की वजह से करीना को समीक्षालों से काफ़ी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं, उसके बाद करीना ने एक जैसी भूमिकाओं या टाईपकास्ट (typecast) से बचने के लिए ज्यादा मेहनत वाली और कठिन भूमिकाएं लेना शुरू कर दिया। फ़िल्म चमेली (Chameli) में देह व्यापार करने वाली एक लड़की की भूमिका ने उनके करियर की दिशा बदल दी। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फ़िल्मफेयर स्पेशल परफोर्मेंस अवार्ड या फ़िल्मफेयर विशिष्ट प्रदर्शन पुरस्कार (Filmfare Special Performance Award) भी मिला। इसके बाद, फ़िल्म समीक्षकों द्वारा बहुप्रशंसित फिल्मों देव और ओंकारा में अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर समारोह में आलोचकों की दृष्टि से दो सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार (Critics Awards for Best Actress) भी मिले। २००४ और २००६ के बीच अभिनय के क्षेत्र में इतनी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करने के बाद उन्हें बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री के रूप में जाना जाने लगा। वर्ष २००७ में, कपूर ने व्यावसायिक दृष्टि से बेहद सफल रही कॉमेडी-रोमांस फ़िल्म जब वी मेट में अपने प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीता.बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के मामले में भले ही उनकी फिल्मों का प्रदर्शन काफी अलग अलग रहा हो लेकिन करीना ख़ुद को हिन्दी फ़िल्म उद्योग में आज कल की अग्रणी फ़िल्म अभिनेत्री के रूप में स्थापित करने में सफल रही हैं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और करीना कपूर · और देखें »

कुली नं॰ 1

कुली नं॰ 1उच्चारण: कुली नम्बर वन डेविड धवन द्वारा निर्देशित 1995 में बनी हिन्दी भाषा की कॉमेडी फ़िल्म है। फिल्म में करिश्मा कपूर, गोविन्दा, शक्ति कपूर, कादर ख़ान और सदाशिव अमरापुरकर हैं। यह फिल्म करिश्मा कपूर की पहली सफल फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म 1993 की तमिल फिल्म चिन्ना मैपिलई की रीमेक है। .

नई!!: करिश्मा कपूर और कुली नं॰ 1 · और देखें »

कुंदन शाह

कुंदन शाह (मृत्यु: 7 अक्तूबर 2017) एक भारतीय फिल्म निर्देशक और लेखक थे। वह अपनी कॉमेडी फ़िल्म जाने भी दो यारों (1983) और 1985-86 की टीवी श्रृंखला नुक्कड़ के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। उन्होंने भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान से निर्देशन सीखा। '‘जाने भी दो यारो’' फिल्म के लिये पहला और एकमात्र राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने ने 2015 में राष्ट्रीय पुरस्कार लौटा दिया था। 1988 में उन्होंने हास्य धारावाहिक वागले की दुनिया का निर्देशन किया। यह कॉर्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण के आम आदमी के किरदार पर आधारित था। उन्होंने 1993 में शाहरुख खान अभिनीत कभी हां कभी न के साथ मुख्यधारा की फ़िल्मों में वापसी की। 2000 में आई उनकी प्रीति जिंटा और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म क्या कहना टिकट खिड़की पर सफल रही थी। इसके बाद बॉबी देओल और करिश्मा कपूर अभिनीत हम तो मोहब्बत करेगा (2000) और रेखा, प्रीति और महिमा चौधरी अभिनीत दिल है तुम्हारा (2002) सफल नहीं रही। .

नई!!: करिश्मा कपूर और कुंदन शाह · और देखें »

कृष्णा (1996 फ़िल्म)

कॄष्णा 1996 में बनी दीपक शिवदसानी द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। सुनील शेट्टी, करिश्मा कपूर, ओम पुरी, शक्ति कपूर, टीनू आनंद और कुलभूषण खरबंदा मुख्य कलाकार हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मामूली सफलता थी। फिल्म का संगीत "झांझरिया" जैसे हिट गाने के साथ भी लोकप्रिय था। .

नई!!: करिश्मा कपूर और कृष्णा (1996 फ़िल्म) · और देखें »

अनाड़ी (1993 फ़िल्म)

अनाड़ी 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसे डी रामानायडू द्वारा सुरेश प्रोडक्शंस बैनर के तहत बनाया गया है। इसका निर्देशन के.

नई!!: करिश्मा कपूर और अनाड़ी (1993 फ़िल्म) · और देखें »

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन (जन्म: ५ फ़रवरी १९७६, मुंबई), एक भारतीय हिन्दी फिल्मो के अभिनेता हैं। वह भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे हैं। उनकी पत्नी पूर्व मिस वर्ल्ड एवं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय हैं। बच्चन ने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत जे पि दत्ता की रिफ्यूजी (२०००) से की.

नई!!: करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन · और देखें »

अजय (फ़िल्म)

अजय सुनील दर्शन द्वारा निर्मित और निर्देशित 1996 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। सनी देओल, करिश्मा कपूर, रीना रॉय और सदाशिव अमरापुरकर मुख्य कलाकार हैं। अन्य कलाकारों में किरण कुमार, सुरेश ओबेरॉय, मोहनीश बहल, शरत सक्सेना, फरीदा ज़लाल, लक्ष्मीकांत बेर्डे और अन्य शामिल हैं। .

नई!!: करिश्मा कपूर और अजय (फ़िल्म) · और देखें »

अंदाज़ (1994 फ़िल्म)

अंदाज़ डेविड धवन द्वारा निर्देशित 1994 में बनी भारतीय हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें अनिल कपूर, जूही चावला, करिश्मा कपूर और कादर ख़ान मुख्य अभिनेता हैं। अन्य कलाकारों में राज बब्बर, शक्ति कपूर, सतीश कौशिक, और तेज सप्रू शामिल हैं। यह 1992 की तेलुगू फिल्म सुंदरकंद की रीमेक है जिसमें वेंकटेश अभिनेता है। यह स्वयं 1992 की तमिल फिल्म सुंदर कंदम की रीमेक थी, जिसमें के.

नई!!: करिश्मा कपूर और अंदाज़ (1994 फ़िल्म) · और देखें »

अंदाज़ अपना अपना

अंदाज़ अपना अपना 1994 की हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फ़िल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और परेश रावल मुख्य कलाकार हैं। महमूद, गोविन्दा और जूही चावला ने अतिथि उपस्थिति दर्ज की है। फिल्म 4 नवंबर 1994 को रिलीज हुई थी। .

नई!!: करिश्मा कपूर और अंदाज़ अपना अपना · और देखें »

१९७४

1974 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: करिश्मा कपूर और १९७४ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »