लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कम्बोडियाई रिएल

सूची कम्बोडियाई रिएल

रिएल (ख्मेर: រៀល; चिह्न: ៛; कूट: KHR) कम्बोडिया देश की मुद्रा है। अभी तक दो प्रकार की विभिन्न रिएल जारी हुई है, जिनमे पहली १९५३ से १९७५ के मध्य जारी हुई। १९७५ से १९८० के मध्य देश में कोई मौद्रिक नीति नहीं थी। वर्तमान रिएल २० मई १९८० को जारी हुई जो अब भी प्रचलन में है। इसके मुद्रा के बारे में यह मान्यता है कि इसका नाम मीकांग नदी की मछली रिएल (ख्मेर में "छोटी मछली") के नाम पर पड़ा है। हालाँकि अधिक मान्य मान्यता यह है कि इसका नाम का उद्भव मध्य १९वीं शताब्दी में मलय, भारतीय तथा चीनी व्यापारियों द्वारा उपयोग की जाने वाली उच्च मात्रा की मेक्सिकन रिएल मुद्रा से हुआ है। .

1 संबंध: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (Association of Southeast Asian Nations) दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र का संगठन है जिसका लक्ष्य सदस्य राष्ट्रों के मध्य आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, सांस्कृतिक विकास तथा क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देना है। आसियान के 10 सदस्य राष्ट्र, एक उम्मीद्वार राष्ट्र तथा एक पर्यवेक्षक राष्ट्र है। आसियान की स्थापना 8 अगस्त 1967 में पाँच सदस्यों के साथ की गयी थी: इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपीन्स, सिंगापुर तथा थाईलैंड। .

नई!!: कम्बोडियाई रिएल और दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »