लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कमला बेनीवाल

सूची कमला बेनीवाल

कमला बेनीवाल (जन्‍म: 12 जनवरी 1927) मिज़ोरम की वर्तमान राज्‍यपाल हैं। ये त्रिपुरा और गुजरात की पूर्व राज्‍यपाल रह चुकी हैं और भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की सबसे वरिष्‍ठ राजनेता हैं। ये लंबे समय तक राजस्‍थान कांग्रेस राज्‍य सरकार में कई महत्‍वपूर्ण मंत्री पद संभाल चुकी हैं। .

7 संबंधों: एस सी जमीर, त्रिपुरा के राज्यपालों की सूची, नरेन्द्र मोदी, बेनीवाल, राजस्थान में महिला शक्ति, राजस्थान के उप मुख्यमंत्रियों की सूची, गुजरात के राज्यपालों की सूची

एस सी जमीर

एस सी जमीर (जन्म: 17 अक्टूबर 1931) एक भारतीय राजनेता हैं, जो उड़ीसा के वर्तमान राज्यपाल हैं। इसके पूर्व वे नागालैंड के मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के राज्यपाल रह चुके हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संलग्न हैं।, PTI (द हिन्दू), 19 जुलाई 2008.

नई!!: कमला बेनीवाल और एस सी जमीर · और देखें »

त्रिपुरा के राज्यपालों की सूची

ब्रज कुमार नेहरू, त्रिपुरा के पहले राज्यपाल त्रिपुरा के राज्यपाल उत्तर-पुर्व भारत के त्रिपुरा राज्य के सरकार के संवैधानिक प्रमुख हैं। राज्यपाल को पांच साल की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है, और राष्ट्रपति के इच्छा के अनुसार कार्यालय का कार्यकाल होता है। भारत के संविधान के मुताबिक, त्रिपुरा के राज्यपाल राज्य के न्यायपालिक है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी प्राधिकारी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री है। भारत का संविधान राज्यपाल को अपने स्वयं के विवेक पर कार्य करने का अधिकार देता है; जैसे कि मंत्रालय को नियुक्त करने या खारिज करने की क्षमता, राष्ट्रपति के शासन की सिफारिश करना, या राष्ट्रपति की सहमति के लिए कोई विधेयक आरक्षित करना। .

नई!!: कमला बेनीवाल और त्रिपुरा के राज्यपालों की सूची · और देखें »

नरेन्द्र मोदी

नरेन्द्र दामोदरदास मोदी (નરેંદ્ર દામોદરદાસ મોદી Narendra Damodardas Modi; जन्म: 17 सितम्बर 1950) भारत के वर्तमान प्रधानमन्त्री हैं। भारत के राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमन्त्री पद की शपथ दिलायी। वे स्वतन्त्र भारत के 15वें प्रधानमन्त्री हैं तथा इस पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं। वडनगर के एक गुजराती परिवार में पैदा हुए, मोदी ने अपने बचपन में चाय बेचने में अपने पिता की मदद की, और बाद में अपना खुद का स्टाल चलाया। आठ साल की उम्र में वे आरएसएस से  जुड़े, जिसके साथ एक लंबे समय तक सम्बंधित रहे । स्नातक होने के बाद उन्होंने अपने घर छोड़ दिया। मोदी ने दो साल तक भारत भर में यात्रा की, और कई धार्मिक केंद्रों का दौरा किया। गुजरात लौटने के बाद और 1969 या 1970 में अहमदाबाद चले गए। 1971 में वह आरएसएस के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए। 1975  में देश भर में आपातकाल की स्थिति के दौरान उन्हें कुछ समय के लिए छिपना पड़ा। 1985 में वे बीजेपी से जुड़े और 2001 तक पार्टी पदानुक्रम के भीतर कई पदों पर कार्य किया, जहाँ से वे धीरे धीरे वे सचिव के पद पर पहुंचे।   गुजरात भूकंप २००१, (भुज में भूकंप) के बाद गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के असफल स्वास्थ्य और ख़राब सार्वजनिक छवि के कारण नरेंद्र मोदी को 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। मोदी जल्द ही विधायी विधानसभा के लिए चुने गए। 2002 के गुजरात दंगों में उनके प्रशासन को कठोर माना गया है, की आलोचना भी हुई।  हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) को अभियोजन पक्ष की कार्यवाही शुरू करने के लिए कोई है। मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी नीतियों को आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए । उनके नेतृत्व में भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा और 282 सीटें जीतकर अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। एक सांसद के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी एवं अपने गृहराज्य गुजरात के वडोदरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और दोनों जगह से जीत दर्ज़ की। इससे पूर्व वे गुजरात राज्य के 14वें मुख्यमन्त्री रहे। उन्हें उनके काम के कारण गुजरात की जनता ने लगातार 4 बार (2001 से 2014 तक) मुख्यमन्त्री चुना। गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त नरेन्द्र मोदी विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और वर्तमान समय में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से हैं।। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी वे सबसे ज्यादा फॉलोअर वाले भारतीय नेता हैं। उन्हें 'नमो' नाम से भी जाना जाता है। टाइम पत्रिका ने मोदी को पर्सन ऑफ़ द ईयर 2013 के 42 उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया है। अटल बिहारी वाजपेयी की तरह नरेन्द्र मोदी एक राजनेता और कवि हैं। वे गुजराती भाषा के अलावा हिन्दी में भी देशप्रेम से ओतप्रोत कविताएँ लिखते हैं। .

नई!!: कमला बेनीवाल और नरेन्द्र मोदी · और देखें »

बेनीवाल

बेनीवाल जाट और बिश्नोई गोत्र है जिसके लोग मुख्यतः राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में निवास करते हैं। .

नई!!: कमला बेनीवाल और बेनीवाल · और देखें »

राजस्थान में महिला शक्ति

राजस्थान में प्रथम- - *प्रतिभा पाटील (पहली महिला राज्यपाल और फिर भारत की पहली महिला राष्ट्रपति) - *वसुंधरा राजे (पहली महिला मुख्यमंत्री)राजस्थान कि प्रथम महिला राज्य मानवाअधिकार अध्यझ - कान्ता भटनागर - *कमला बेनीवाल (पहली महिला मंत्री और बाद में उप-मुख्यमंत्री/ गुजरात की राज्यपाल | वर्तमान में मिजोरम की राज्यपाल - * डॉ॰गिरिजा व्यास (राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली राजस्थानी अध्यक्ष) - *सुमित्रा सिंह (प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष) - *यशोदा देवी (राजस्थान की पहली महिला विधायक) - *नगेन्द्र बाला(देश की पहली जिला प्रमुख) - *अरुणा राय (मेग्सेसे पुरस्कार विजेता पहली राजस्थानी महिला) - *ओत्तिमा बोर्दिया (राजस्थान की पहली महिला जिला कलेक्टर) - *कुशल सिंह (पहली महिला मुख्य सचिव) - *कांता खतूरिया (राज्य महिला आयोग की पहली अध्यक्ष) श्रेणी:हिन्द की बेटियाँ श्रेणी:राजस्थान के लोग श्रेणी:भारतीय महिलाएँ.

नई!!: कमला बेनीवाल और राजस्थान में महिला शक्ति · और देखें »

राजस्थान के उप मुख्यमंत्रियों की सूची

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री भारत के राजस्थान राज्य की सरकार का अभिन्न अंग है। .

नई!!: कमला बेनीवाल और राजस्थान के उप मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

गुजरात के राज्यपालों की सूची

गुजरात के राज्यपाल उत्तर-पुर्व भारत के गुजरात राज्य के सरकार के संवैधानिक प्रमुख हैं। राज्यपाल को पांच साल की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है, और राष्ट्रपति के इच्छा के अनुसार कार्यालय का कार्यकाल होता है। भारत के संविधान के मुताबिक, गुजरात के राज्यपाल राज्य के न्यायपालिक है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी प्राधिकारी गुजरात के मुख्यमंत्री है। भारत का संविधान राज्यपाल को अपने स्वयं के विवेक पर कार्य करने का अधिकार देता है; जैसे कि मंत्रालय को युक्त करने या खारिज करने की क्षमता, राष्ट्रपति के शासन की सिफारिश करना, या राष्ट्रपति की सहमति के लिए कोई विधेयक आरक्षित करना। .

नई!!: कमला बेनीवाल और गुजरात के राज्यपालों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »