लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कभी खुशी कभी ग़म

सूची कभी खुशी कभी ग़म

कभी खुशी कभी ग़म... 2001 की हिन्दी भाषा की पारिवारिक नाटक फिल्म है। यह करण जौहर द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसका निर्माण यश जौहर ने किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर प्रमुख भूमिका निभाते हैं जबकि रानी मुखर्जी विस्तारित विशेष उपस्थिति में दिखीं हैं। यह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख व्यावसायिक सफलता के रूप में उभरी। भारत के बाहर, यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी, जब तक कि करण की अगली फिल्म कभी अलविदा ना कहना (2006) द्वारा यह रिकॉर्ड तोड़ा नहीं गया था। इसने अगले वर्ष लोकप्रिय पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार जीते, जिसमें पांच फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार भी शामिल थे। .

29 संबंधों: चाँदनी चौक, ऐ दिल है मुश्किल, धर्मा प्रोडक्शन्स, परजान दस्तूर, फ़रीदा जलाल, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार, रानी मुखर्जी की फ़िल्में, शशि कला, शाहरुख़ ख़ान, शाहरुख़ ख़ान की फिल्में, सुषमा सेठ, स्टार स्क्रीन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार, जतिन-ललित, जया बच्चन, आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार, आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार, करण जौहर, करीना कपूर, काजोल द्वारा अभिनीत फ़िल्में, काजोल देवगन, कुछ कुछ होता है, अमिताभ बच्चन, अमिताभ बच्चन की फिल्में, ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची

चाँदनी चौक

चाँदनी चौक दिल्ली का सबसे पुराना एवं सबसे व्यस्त क्षेत्र है। यह पुरानी दिल्ली के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक है। चांदनी चौक पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित है। लाल किला स्मारक बाजार के भीतर स्थित है। यह १७ वीं शताब्दी में भारत के मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा बनाया गया था, और इसका डिजाइन उनकी बेटी जहांआरा द्वारा तैयार किया गया था। चांद की रोशनी को प्रतिबिंबित करने के लिए बाजार को नहरों द्वारा विभाजित किया गया था और यह भारत के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक बना हुआ है। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और चाँदनी चौक · और देखें »

ऐ दिल है मुश्किल

ऐ दिल है मुश्किल एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म है। जिसका निर्देशन करन जौहर और निर्माण करन जौहर के साथ साथ हीरो यश जौहर ने भी किया है। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। यह फ़िल्म दीवाली के निकट, 28 अक्टूबर 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और ऐ दिल है मुश्किल · और देखें »

धर्मा प्रोडक्शन्स

लोगो धर्मा प्रोडक्शन्स भारतीय निर्माण और वितरक कम्पनी है। इसको यश जौहर द्वारा 1979 में स्थापित किया गया था। 2004 में उनकी मृत्यु के बाद उनके पुत्र करन जौहर द्वारा इसका नियंत्रण ले लिया गया। मुम्बई में आधारित ये अधिकतर हिन्दी फिल्मों का निर्माण और वितरण करती है। सबसे पहली फिल्म इस कम्पनी की राज खोसला निर्देशित दोस्ताना (1980) थी। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और धर्मा प्रोडक्शन्स · और देखें »

परजान दस्तूर

परजान दस्तूर एक भारतीय अभिनेता हैं। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में भी कार्य किया था। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और परजान दस्तूर · और देखें »

फ़रीदा जलाल

फ़रीदा जलाल हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और फ़रीदा जलाल · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी पुरुष पार्श्व गायक को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह हिन्दी फ़िल्म में बेहतर अभिनय के लिये सहायक अभिनेत्री को फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार समारोह में दिया जाता है। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार

Kajol with karan johar.jpg फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन विजेता, करण जौहर फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कारों की वर्षवार सूची श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार.

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह हिन्दी फ़िल्म में बेहतर अभिनय के लिये अभिनेत्री फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार समारोह में दिया जाता है। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार · और देखें »

रानी मुखर्जी की फ़िल्में

''दिल बोले हड़ीप्पा'' के प्रचार के दौरान २००९ में रानी मुखर्जी। रानी मुखर्जी एक भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्हें बॉलीवुड फ़िल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने बांग्ला फ़िल्म बियर फूल (१९९२) से फ़िल्मी दुनिया में पदार्पण किया था। इस फ़िल्म का निर्देशन उनके पिता राम मुखर्जी ने किया था तथा रानी ने इस फ़िल्म में सहायक अभिनेत्री का अभिनय किया था। उनकी प्रमुख अभिनय भूमिका के रूप में १९९७ की नाटक फ़िल्म राजा की आयेगी बारात पहली फ़िल्म थी जिसमें उन्होंने बलात्कार की शिकार युवती का अभिनय किया। फ़िल्म आर्थिक रूप से (टिकट खिड़की) पर असफल रही लेकिन उन्होंने स्टार स्क्रीन पुरस्कार समारोह में विशेष जूरी ट्राॅफी पुरस्कार जीता। सन् १९९८ में आमिर खान के साथ एक्शन फ़िल्म ग़ुलाम में अभिनय किया जिसने उन्हें एक नई पहचान दी। उसी वर्ष बाद में रानी मुखर्जी ने रूमानी नाटक फ़िल्म कुछ कुछ होता है में शाहरुख खान के रूमानी आकर्षण का अभिनय किया। इस फ़िल्म ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिलाया। उनकी इस पहली सफलता के बाद उन्होंने हास्य फ़िल्म हैलो ब्रदर (१९९९), एक्शन थ्रिलर फ़िल्म बिच्छू (२०००) और नाटक फ़िल्म नायक (२००१) सहित विभिन्न फ़िल्मों में मुख्य अभिनेत्री का अभिनय किया लेकिन इनमें से कोई भी उनके फ़िल्मी जीवन को आगे बढ़ाने में सहायक नहीं रही। कमल हासन की द्विभाषी फ़िल्म हे राम में उन्होंने सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी जिससे उन्हें और अधिक ख्याति प्राप्त हुई। यह फ़िल्म उस वर्ष ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टियों में शामिल हुई थी। मुखर्जी के फ़िल्मी जीवन को तब एक नया मोड़ मिला जब उन्होंने २००२ में यश राज फ़िल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म साथिया में अग्रणी भूमिका में अभिनय किया। रूमानी नाटक फ़िल्म में उन्होंने एक मेडिकल छात्रा का अभिनय किया है जिससे उन्हें फ़िल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस मिला। उसी वर्ष उन्होंने अदनान सामी के संगीत विडियो के गीत "तेरा चेहरा" में विशेष अभिनय किया। वर्ष २००४ में रूमानी हास्य फ़िल्म हम तुम और युवा में अपने अभिनय के लिए, मुखर्जी एक ही वर्ष में क्रमशः फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार और सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली एकमात्र अभिनेत्री बनीं। उसी वर्ष उन्होंने वर्ष की सर्वाधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मवीर-ज़ारा में भी अभिनय किया। वर्ष २००५ में उन्होंने ब्लैक में अंधी, बहरी और गूंगी महिला का अभिनय करके प्रशंसा प्राप्त की और समालोचकों द्वारा प्रशंसित फंतासी फ़िल्म पहेली में अभिनय किया। उन्होंने उसी वर्ष की सफलतम फ़िल्मों में से एक बंटी और बबली में एक महिला चोर का अभिनय भी किया। ब्लैक में अपने अभिनय के लिए उन्होंने उस वर्ष फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री– क्रिटिक ट्रोफिज़ पुरस्कार जीता। अगले वर्ष, बॉलीवुड की विदेशों में सबसे अधिक कमाई वाली नाटक फ़िल्मकभी अलविदा ना कहना में विश्वासघाती पत्नी का अभिनय किया। आर्थिक रूप से सफल परिवार नाटक फ़िल्म ता रा रम पम (२००७) में अग्रणी भूमिका में अभिनय के बाद अगले दो वर्ष तक मुखर्जी ने यश राज फ़िल्म्स द्वारा निर्मित फ़िल्मों को वरियता देना आरम्भ कर दिया। इनमें से किसी भी फ़िल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। उसके बाद उन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियलिटी शो डांस प्रीमियर लीग (२००९) में प्रतिभा न्यायाधीश के लिए चुनी गईं। २०११ में जीवनी आधारित थ्रिलर फ़िल्म नो वन किल्ड जेसिका में हठी टेलीविजन रिपोर्टर मीरा गैटी के अभिनय से उन्हें पुनः फ़िल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिलाया और पिछले चार वर्षों में उनकी पहली सफल फ़िल्म बनी। उन्हें टेलीविज़न धारावाहिक सी॰आई॰डी॰ में पुनः गैटी का अभिनय मिला। वर्ष २०१२ में अलौकिक रोमांचक फ़िल्म ''तलाश'' में एक दुःखी माँ का अभिनय किया जिसे व्यावसायिक सफलता मिली, और वर्ष २०१३ में उन्होंने संकलन फ़िल्म ''बॉम्बे टॉकीज़'' की चार लघु कथाओं में से एक में अभिनय किया। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और रानी मुखर्जी की फ़िल्में · और देखें »

शशि कला

शशि कला हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और शशि कला · और देखें »

शाहरुख़ ख़ान

शाहरुख़ ख़ान (उच्चारण; जन्म 2 नवम्बर 1965), जिन्हें अक्सर शाहरुख खान के रूप में श्रेय दिया जाता है और अनौपचारिक रूप में एसआरके नाम से सन्दर्भित किया जाता, एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। अक्सर मीडिया में इन्हें "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग खान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। खान ने रोमैंटिक नाटकों से लेकर ऐक्शन थ्रिलर जैसी शैलियों में 75 हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है। फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिये उन्होंने तीस नामांकनों में से चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं। वे और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने साथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आठ बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। अर्थशास्त्र में उपाधी ग्रहण करने के बाद इन्होने अपने करियर की शुरुआत १९८० में रंगमंचों व कई टेलिविज़न धारावाहिकों से की और १९९२ में व्यापारिक दृष्टी से सफल फ़िल्म दीवाना से फ़िल्म क्षेत्र में कदम रखा। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्च्यात उन्होंने कई फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा की जिनमे डर (१९९३), बाज़ीगर (१९९३) और अंजाम (१९९४) शामिल है। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखे व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में व ऐतिहासिक ड्रामा शामिल है। उनके द्वारा अभिनीत ग्यारह फ़िल्मों ने विश्वभर में १ बिलियन का व्यवसाय किया है। खान की कुछ फ़िल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (१९९५), कुछ कुछ होता है (१९९८), ''देवदास'' (२००२), ''चक दे! इंडिया'' (२००७), ओम शांति ओम (२००७), रब ने बना दी जोड़ी (२००८) और रा.वन (२०११) अबतक की सबसे बड़ी हीट फ़िल्मों में रही है और कभी खुशी कभी ग़म (२००१), कल हो ना हो (२००३), वीर ज़ारा (२००६)। वेल्थ रिसर्च फर्म वैल्थ एक्स के मुताबिक किंग खान पहले सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बन गए हैं। फर्म ने अभिनेता की कुल संपत्ति 3660 करोड़ रूपए आंकी थी लेकिन अब 4000 करोङ बताई जाती है। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और शाहरुख़ ख़ान · और देखें »

शाहरुख़ ख़ान की फिल्में

शाहरुख खान की फिल्में .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और शाहरुख़ ख़ान की फिल्में · और देखें »

सुषमा सेठ

सुषमा सेठ भारतीय सिनेमा, टीवी व रंगमंच की जानीमानी अभिनेत्री हैं। अपने अभिनय सफर की शुरुवात उन्होंने 70 के दशक में की। उन्होंने सबसे अधिक हिन्दी फिल्मों में नायक के माँ के किरदार निभाये। प्रेम रोग, राम तेरी गंगा मैली, चाँदनी, दीवाना, कभी खुशी कभी गम और कल न न हो जैसी चर्चित फिल्मों में उन्होंने काम किया है। सुषमा ने कई टीवी धारावाहिकों में भी काम किया जैसे कि हम लोग व देख भाई देख। 80 के पूर्वार्ध में दूरदर्शन पर प्रसारित पहले सोप ओपेरा हम लोग में उनके द्वारा निभाया दादी का किरदार बेहद लोकप्रिय रहा। दादी को गले के कैंसर से पीड़ित दिखाया गया था, वे मृत्यु की कगार पर थीं पर यह सुषमा की लोकप्रियता ही थी जिसके कारण इस किरदार की उम्र को दर्शकों की माँग पर बढ़ाना पड़ा। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और सुषमा सेठ · और देखें »

स्टार स्क्रीन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार

स्टार स्क्रीन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार का चुनाव फ़िल्म उद्योम के एक विशिष्ट निर्णायक-मंडल द्वारा किया जाता है। विजेताओं की घोषणा जनवरी में होती है। सबसे पहले यह पुरस्कार माधुरी दीक्षित को 1994 में दिया गया। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और स्टार स्क्रीन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार · और देखें »

जतिन-ललित

जतिन और ललित पंडित जतिन-ललित हिन्दी फिल्मों की संगीतकार जोड़ी है। इसमें दो भाई जतिन पंडित और ललित पंडित है। दोनों का ताल्लुक उल्लेखनीय संगीत परिवार से है जिसका मूल हिसार, हरियाणा में है। उनके चाचा पण्डित जसराज है और अभिनेत्रियाँ सुलक्षणा पंडित और विजयता पंडित उनकी बहनें है। पहली फिल्म जिसमें उन्होंने संगीत दिया था वो थी 1991 की यारा दिलदारा। इस फिल्म का एक गीत बिन तेरे सनम काफी सफल हुआ था। सफलता उन्हें खिलाड़ी से मिली थी। कई सफल फ़िल्में जिसमें इन्होंने संगीत दिया वह है:- जो जीता वोही सिकंदर, कभी हाँ कभी ना, खामोशी: द म्युजकल, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, यस बॉस, जब प्यार किसी से होता है, कुछ कुछ होता है, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी ग़म और फना वगैरह। दोनों को फ़िल्मफेयर पुरस्कार के सर्वश्रेष्ठ संगीतकार की श्रेणी में 11 बार नामित किया लेकिन वह यह पुरस्कार एक बार भी नहीं जीत पाए। 2006 में दोनों भाई ने जोड़ी तोड़ दी। ललित पंडित ने कुछ फ़िल्मों में अकेले संगीत दिया जिसमें उन्हें साजिद-वाजिद के साथ दबंग के लिये अंतत ये पुरस्कार प्राप्त हुआ। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और जतिन-ललित · और देखें »

जया बच्चन

जया बच्चन (जया भादुरी, विवाह पूर्व) हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और जया बच्चन · और देखें »

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार · और देखें »

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह हिन्दी फ़िल्म में बेहतर अभिनय के लिये अभिनेत्री को सहायक अभिनेत्री को दिया जाता है। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार · और देखें »

करण जौहर

करण जौहर करण जौहर (जन्म: 25 मई, 1975) हिन्दी एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक, उत्पादक, चलचित्र लेखक, कॉस्ट़्यूम दिज़ाइनर, अभिनेता और टिवि होस्ट है। वह हिरू जौहर और यश जौहर के पुत्र है। वह धर्मा प्रोडक्शन्स कम्पनी के मुखिया भी है। वह भारत और विश्व के सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले फिल्मो का उत्पादन करने के लिये प्रसिद्ध है। इनमे से चार फिल्मे, जिनमे शाहरुख खान अभिनेता के पात्र मे मौजूद है, विदेशी फिल्म उद्योग मे भारत के सबसे ज़्यादा कमाने वाले उत्पादन मे से है। इन फिल्मो कि कामयाबी के कारण, करण जोहर को भारतीय सिनेमा का पश्चिम अनुभूति मे बदलाव लाने के लिए श्रेय दिया गया है। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' नामक फिल्म मे अभिनेता के पात्र मे करण जोहर ने फिल्मो मे शुरुआत किया था। उन्होंने बाद मे बेहद सफल रोमानी कॉमेडी, कुछ कुछ होता है के साथ अपने निर्देशन जीविका की शुरुआत की। इस फिल्म से उसे सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिये और सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिये फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। उनकी दूसरी फिल्मे परिवारिक नाटक, कभी खुशी कभी ग़म (२००१) और रोमांटिक नाटक, कभी अलविदा ना कहना (२००६) थे। कभी अलविदा ना कहना (2006) व्यभिचार के विषय के साथ जुडा हुआ एक फिल्म था। दोनों ही फिल्मों ने भारत और विदेशों में प्रमुख वित्तीय सफलताए प्राप्त की। इस प्रकार जौहर ने बॉलीवुड के सबसे सफल फिल्म निर्माताओं के तालिका में खुद को स्थापित कर लिया। उनकी चौथी फिल्म माइ नेम इज़ ख़ान (२०१०) को सकारात्मक समीक्षा मिली और उस फिल्म ने दुनिया भर मे २०० करोड़ रुपये कमाए। इन सब के कारण्, वह खुद को भारतीय सिनेमा में सबसे सफल निर्देशक और निर्माता के रूप में स्थापित किया है। यही सूचना के कारण उन्होने अपनी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है बनाई। करण जौहर एक कुशल निर्देशक के रूप मे जाने जाते है। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और करण जौहर · और देखें »

करीना कपूर

करीना कपूर (जन्म: २१ सितम्बर १९८०) बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। कपूर फ़िल्म परिवार में जन्मी करीना ने अभिनय की शुरुआत साल २००० में रिलीज़ हुई फ़िल्म रिफ्युज़ी के साथ की। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू यानि उस साल अपने अभिनय जीवन की शुरुआत करने वाली अभिनेत्रियों में से सर्वश्रेष्ठ अभिनत्री का पुरस्कार भी मिला। साल २००१ में, अपनी दूसरी फ़िल्म मुझे कुछ कहना है रिलीज़ होने के साथ ही, कपूर को अपनी पहली व्यावसायिक सफलता मिली। इसके बाद इसी साल आई करन जौहर की नाटक से भरपूर फ़िल्म कभी खुशी कभी ग़म में भी करीना नज़र आयीं। ये फ़िल्म उस साल विदेशों में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बन गई और साथ ही करीना के लिए ये तब तक की सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता थी। २००२ और २००३ में लगातार कई फिल्मों की असफलता और एक जैसी भूमिकाएं करने की वजह से करीना को समीक्षालों से काफ़ी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं, उसके बाद करीना ने एक जैसी भूमिकाओं या टाईपकास्ट (typecast) से बचने के लिए ज्यादा मेहनत वाली और कठिन भूमिकाएं लेना शुरू कर दिया। फ़िल्म चमेली (Chameli) में देह व्यापार करने वाली एक लड़की की भूमिका ने उनके करियर की दिशा बदल दी। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फ़िल्मफेयर स्पेशल परफोर्मेंस अवार्ड या फ़िल्मफेयर विशिष्ट प्रदर्शन पुरस्कार (Filmfare Special Performance Award) भी मिला। इसके बाद, फ़िल्म समीक्षकों द्वारा बहुप्रशंसित फिल्मों देव और ओंकारा में अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर समारोह में आलोचकों की दृष्टि से दो सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार (Critics Awards for Best Actress) भी मिले। २००४ और २००६ के बीच अभिनय के क्षेत्र में इतनी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करने के बाद उन्हें बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री के रूप में जाना जाने लगा। वर्ष २००७ में, कपूर ने व्यावसायिक दृष्टि से बेहद सफल रही कॉमेडी-रोमांस फ़िल्म जब वी मेट में अपने प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीता.बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के मामले में भले ही उनकी फिल्मों का प्रदर्शन काफी अलग अलग रहा हो लेकिन करीना ख़ुद को हिन्दी फ़िल्म उद्योग में आज कल की अग्रणी फ़िल्म अभिनेत्री के रूप में स्थापित करने में सफल रही हैं। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और करीना कपूर · और देखें »

काजोल द्वारा अभिनीत फ़िल्में

काजोल हिंदी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जिनका जन्म ५ अगस्त १९७४ को हुआ था। उनकी माँ तनुजा मराठी थी और नानी शोभना समर्थ भी अभिनेत्री थीं। उनकी छोटी बहिन तनिषा भी अब फिल्मों में काम कर रही हैं। उनके पिता का नाम शोमू मुखर्जी है। वे फिल्में बनाते थे। काजोल ने अपना फिल्मी कैरियर की शुरुआत फिल्म बेख़ुदी से की थी जिसमें इन्होंने राधिका का किरदार निभाया था। काजोल की यह फिल्म तो नहीं चली पर उनकी बाद की फिल्में बहुत प्रसिद्ध हुईं। जैसे कि बाज़ीगर और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे। उहोंने अपने सहकर्मी और प्रेमी, अजय देवगन से २४ फरवरी १९९९ को विवाह किया था। उनकी एक छोटी बेटी है जिसका नाम न्यसा है। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और काजोल द्वारा अभिनीत फ़िल्में · और देखें »

काजोल देवगन

(बांग्ला: কাজল দেবগন Kajol Debgon, काजोल हिंदी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जिनका जन्म 5 अगस्त 1974 को हुआ था। उनकी माँ तनुजा अभिनेत्री थी और नानी शोभना समर्थ भी अभिनेत्री थीं। उनकी छोटी बहिन तनिषा भी अब फिल्मों मैं काम कर रही हैं। उनके पिता का नाम शोमू मुखर्जी है। वे फिल्में बनाते थे। काजोल ने अपना फिल्मी सफ़र फिल्म बेखुदी से शुरू किया जिसमें उनके पात्र का नाम राधिका था। वह फिल्म तो नहीं चली पर उनकी बाद की फिल्में बहुत प्रसिद्ध हुईं। जैसे कि बाज़ीगर और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे। उहोंने अपने सहकर्मी और प्रेमी, अजय देवगन से २४ फरवरी 1999 को विवाह किया था। उनकी एक छोटी बेटी है जिसका नाम न्यसा है। उनके नाम कुल ६ फिल्मफेयर और उनमें से ५ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार हैं जो की एक कीर्तिमान है। वह यह कीर्तिमान अपनी मौसी नूतन के साथ साझा करती हैं। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और काजोल देवगन · और देखें »

कुछ कुछ होता है

कुछ कुछ होता है 1998 की हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म फिल्म है। इसे करण जौहर ने लिखा और निर्देशित किया और लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी शाहरुख खान और काजोल ने अपनी चौथी फिल्म में एक साथ अभिनय किया। रानी मुखर्जी ने सहायक भूमिका निभाई, जबकि सलमान खान की एक विस्तारित विशेष उपस्थिति भी थी। इस फिल्म से सना सईद जिन्होंने सहायक भूमिका निभाई, अपनी फिल्म करियर की शुरुआत की। यह करण जौहर की निर्देशन शुरुआत थी। फिल्म भारत और विदेशों में सफल रही और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। साथ ही यह हम आपके हैं कौन और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी। भारत के बाहर, यह फिल्म कभी खुशी कभी ग़म द्वारा रिकॉर्ड तोड़े जाने से पहले सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म थी। कुछ कुछ होता है को आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। विशेष प्रशंसा काजोल के प्रदर्शन को मिली। साउंडट्रैक भी साल का सबसे बड़ा विक्रेता बन गया। फिल्म ने फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, ज़ी सिने पुरस्कार और स्टार स्क्रीन पुरस्कार में "सर्वश्रेष्ठ फिल्म" पुरस्कार जीता। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और कुछ कुछ होता है · और देखें »

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन (जन्म-११ अक्टूबर, १९४२) बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं। १९७० के दशक के दौरान उन्होंने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रमुख व्यक्तित्व बन गए हैं। बच्चन ने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है। अभिनय के अलावा बच्चन ने पार्श्वगायक, फ़िल्म निर्माता और टीवी प्रस्तोता और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में १९८४ से १९८७ तक भूमिका की हैं। इन्होंने प्रसिद्द टी.वी.

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और अमिताभ बच्चन · और देखें »

अमिताभ बच्चन की फिल्में

अमिताभ बच्चन ने १०० से भी ज़्यादा हिंदी फ़िल्मों में काम किया है। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और अमिताभ बच्चन की फिल्में · और देखें »

ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची

ऋतिक रोशन के फिल्मों की सूची। .

नई!!: कभी खुशी कभी ग़म और ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कभी खुशी कभी ग़म (2001 फ़िल्म), कभी खुशी कभी ग़म (२००१ फ़िल्म), कभी खुशी कभी ग़म, २००१ फ़िल्म

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »