लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कड़ा-मानिकपुर

सूची कड़ा-मानिकपुर

कड़ा-माणिकपुर मध्ययुगीन भारत में एक सूबा (प्रांत) था। यह सूबा दो गढ़ों: कड़ा और माणिकपुर से मिलकर बना था जो गंगा नदी के दोनो किनारों पर आमने सामने स्थित थे। आज यह भारत के राज्य उत्तर प्रदेश का हिस्सा हैं। ग्यारहवीं शताब्दी में इस्लाम के योद्धा संत गाजी सैय्यद सालार मसूद ने माणिकपुर और कड़ा के सरदारों को हराया था, हालांकि यहाँ मुस्लिम शासन की स्थापना मोहम्मद ग़ोरी के हाथों जयचंद्र की हार के बाद ही हुई थी। प्रारंभिक मुस्लिम काल में माणिकपुर और कड़ा दोनो ही सरकार के महत्वपूर्ण आधार थे। अपने चाचा को मणिकपुर और कड़ा के बीच वाली नदी की रेती पर मारकर दिल्ली का सिंहासन हासिल करने से पहले अलाउद्दीन खिलजी यहां के राज्यपाल थे। पंद्रहवीं शताब्दी में, यह सूबा कुछ समय के लिए जौनपुर के शार्की राजाओं के शासन के आधीन आ गया था लेकिन जल्द ही यह फिर से दिल्ली के शासन के आधीन आ गया। इस पर कब्जे के लिए मुस्लिमों और राजपूत शासकों के मध्य संघर्ष जारी रहे। अफगानों ने सूबे पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी और अकबर के शासनकाल की शुरुआत में (16 वीं सदी के मध्य), माणिकपुर के राज्यपाल ने विद्रोह किया। इनका नाम अभी भी कड़ा-माणिकपुर ही है, हालांकि कड़ा अब कौशांबी जिले का हिस्सा है, जबकि माणिकपुर प्रतापगढ़ जिले में पड़ता है। .

1 संबंध: अलाउद्दीन खिलजी

अलाउद्दीन खिलजी

अलाउद्दीन खिलजी (वास्तविक नाम अली गुरशास्प 1296-1316) दिल्ली सल्तनत के खिलजी वंश का दूसरा शासक था। उसका साम्राज्य अफगानिस्तान से लेकर उत्तर-मध्य भारत तक फैला था। इसके बाद इतना बड़ा भारतीय साम्राज्य अगले तीन सौ सालों तक कोई भी शासक स्थापित नहीं कर पाया था। मेवाड़ चित्तौड़ का युद्धक अभियान इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। ऐसा माना जाता है कि वो चित्तौड़ की रानी पद्मिनी की सुन्दरता पर मोहित था। इसका वर्णन मलिक मुहम्मद जायसी ने अपनी रचना पद्मावत में किया है। उसके समय में उत्तर पूर्व से मंगोल आक्रमण भी हुए। उसने उसका भी डटकर सामना किया। अलाउद्दीन ख़िलजी के बचपन का नाम अली 'गुरशास्प' था। जलालुद्दीन खिलजी के तख्त पर बैठने के बाद उसे 'अमीर-ए-तुजुक' का पद मिला। मलिक छज्जू के विद्रोह को दबाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण जलालुद्दीन ने उसे कड़ा-मनिकपुर की सूबेदारी सौंप दी। भिलसा, चंदेरी एवं देवगिरि के सफल अभियानों से प्राप्त अपार धन ने उसकी स्थिति और मज़बूत कर दी। इस प्रकार उत्कर्ष पर पहुँचे अलाउद्दीन खिलजी ने अपने चाचा जलालुद्दीन की हत्या धोखे से 22 अक्टूबर 1296 को खुद से गले मिलते समय अपने दो सैनिकों (मुहम्मद सलीम तथा इख़्तियारुद्दीन हूद) द्वारा करवा दी। इस प्रकार उसने अपने सगे चाचा जो उसे अपने औलाद की भांति प्रेम करता था के साथ विश्वासघात कर खुद को सुल्तान घोषित कर दिया और दिल्ली में स्थित बलबन के लालमहल में अपना राज्याभिषेक 22 अक्टूबर 1296 को सम्पन्न करवाया। .

नई!!: कड़ा-मानिकपुर और अलाउद्दीन खिलजी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »