लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

औरंगाबाद जिला

सूची औरंगाबाद जिला

औरंगाबाद भारतीय राज्य महाराष्ट्र का एक जिला है। जिले का मुख्यालय औरंगाबाद है। क्षेत्रफल - 10,106 वर्ग कि.मी.

11 संबंधों: द्वादश ज्योतिर्लिंग, देव मन्दिर, देव सूर्य मंदिर, महाराष्ट्र, महाराष्ट्र के जिले, शंकर दयाल सिंह, सिल्लोड, जलगाँव जिला, वैजापुर, औरंगाबाद, महाराष्ट्र, आर्यनंदी

द्वादश ज्योतिर्लिंग

हिन्दू धर्म में पुराणों के अनुसार शिवजी जहाँ-जहाँ स्वयं प्रगट हुए उन बारह स्थानों पर स्थित शिवलिंगों को ज्योतिर्लिंगों के रूप में पूजा जाता है। ये संख्या में १२ है। सौराष्ट्र प्रदेश (काठियावाड़) में श्रीसोमनाथ, श्रीशैल पर श्रीमल्लिकार्जुन, उज्जयिनी (उज्जैन) में श्रीमहाकाल, ॐकारेश्वर अथवा अमलेश्वर, परली में वैद्यनाथ, डाकिनी नामक स्थान में श्रीभीमशंकर, सेतुबंध पर श्री रामेश्वर, दारुकावन में श्रीनागेश्वर, वाराणसी (काशी) में श्री विश्वनाथ, गौतमी (गोदावरी) के तट पर श्री त्र्यम्बकेश्वर, हिमालय पर केदारखंड में श्रीकेदारनाथ और शिवालय में श्रीघुश्मेश्वर। हिंदुओं में मान्यता है कि जो मनुष्य प्रतिदिन प्रात:काल और संध्या के समय इन बारह ज्योतिर्लिंगों का नाम लेता है, उसके सात जन्मों का किया हुआ पाप इन लिंगों के स्मरण मात्र से मिट जाता है। .

नई!!: औरंगाबाद जिला और द्वादश ज्योतिर्लिंग · और देखें »

देव मन्दिर

यह दर्शनीय स्थल औरंगाबाद जिले में स्थित है। यह कोणार्क मन्दिर कि तर्ज पर बना सूर्य मन्दिर है। यहाँ पर प्रयाग के राजा औलिया को भयानक कुष्ठ रोग से मुक्‍ति मिली थी। देव सूर्य मंदिर यह बिहार के देव (औरंगाबाद जिला) में स्थित सूर्य मंदिर है। यह मंदिर पूर्वाभिमुख ना होकर पश्चिमाभिमुख है। यह मंदिर अपनी अनूठी शिल्पकला के लिए प्रख्यात है। पत्थरों को तराश कर बनाए गए इस मंदिर की नक्काशी उत्कृष्ट शिल्प कला का नमूना है। यहाँ छठ पर्व के अवसर पर भारी भीड़ उमड़ती है। .

नई!!: औरंगाबाद जिला और देव मन्दिर · और देखें »

देव सूर्य मंदिर

यह बिहार के देव (औरंगाबाद जिला) में स्थित सूर्य मंदिर है। यह मंदिर पूर्वाभिमुख ना होकर पश्चिमाभिमुख है। यह मंदिर अपनी अनूठी शिल्पकला के लिए प्रख्यात है। पत्थरों को तराश कर बनाए गए इस मंदिर की नक्काशी उत्कृष्ट शिल्प कला का नमूना है। यहाँ छठ पर्व के अवसर पर भारी भीड़ उमड़ती है। .

नई!!: औरंगाबाद जिला और देव सूर्य मंदिर · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: औरंगाबाद जिला और महाराष्ट्र · और देखें »

महाराष्ट्र के जिले

महाराष्ट्र राज्य महाराष्ट्र, १ मई १९६० को भारत का राज्य बनाया गया था। इस दिन को हम महाराष्ट्र दिन के भी नाम से जानते है। शुरू में महाराष्ट्र में २६ जिले थे। उसके बाद १० नये जिले बनाएँ गये है। वर्तमान के महाराष्ट्र में ३६ जिले है। इन जिलों को छह प्रशासनिक विभागों में विभाजित किया गया है। .

नई!!: औरंगाबाद जिला और महाराष्ट्र के जिले · और देखें »

शंकर दयाल सिंह

शंकर दयाल सिंह (२७ दिसम्बर,१९३७ - २७ नवम्बर १९९५) भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार थे। वे राजनीति व साहित्य दोनों क्षेत्रों में समान रूप से लोकप्रिय थे। उनकी असाधारण हिन्दी सेवा के लिये उन्हें सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। उनके सदाबहार बहुआयामी व्यक्तित्व में ऊर्जा और आनन्द का अजस्र स्रोत छिपा हुआ था। उनका अधिकांश जीवन यात्राओं में ही बीता और यह भी एक विचित्र संयोग ही है कि उनकी मृत्यु यात्रा के दौरान उस समय हुई जब वे अपने निवास स्थान पटना से भारतीय संसद के शीतकालीन अधिवेशन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने दिल्ली आ रहे थे। नई-दिल्ली रेलवे स्टेशन पर २७ नवम्बर १९९५ की सुबह ट्रेन से कहकहे लगाते हुए शंकर दयाल सिंह तो नहीं उतरे, अपितु बोझिल मन से उनके परिजनों ने उनके शव को उतारा। .

नई!!: औरंगाबाद जिला और शंकर दयाल सिंह · और देखें »

सिल्लोड

सिल्लोड यह एक शहर है जो भारत देश के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिले में स्थित है। यहां पहुंचने के लिये औरंगाबाद रेलवे स्थानक को उतर सकते है, या फिर औरंगाबाद से मुंबई को नासिक से होकर जानेवाला राज्य महामार्ग यहां से गुजरता है। .

नई!!: औरंगाबाद जिला और सिल्लोड · और देखें »

जलगाँव जिला

जलगाँव जिला (मराठी:जळगाव जिल्हा), भारतीय राज्य महाराष्ट्र का एक जिला है, जिसे पहले पूर्वी खानदेश जिला के नाम से जाना जाता था। इस जिले का मुख्यालय जलगाँव शहर है। यह जिला नासिक मंडल के अंतर्गत आता है। जिले का कुल क्षेत्रफल 11,765 किमी² और जनसंख्या 3,682,690 है (2001 जलगणना) जिसमें से 71.4% आबादी ग्रामीण है। जिले के उत्तर में मध्य प्रदेश, पूर्व में बुलढाणा जिला, दक्षिणपूर्व में जालना जिला, दक्षिण में औरंगाबाद जिला, दक्षिणपश्चिम में नासिक जिला और पश्चिम में धुले जिला स्थित है। .

नई!!: औरंगाबाद जिला और जलगाँव जिला · और देखें »

वैजापुर

वैजापुर यह एक शहर है जो भारत देश के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिले में स्थित है। यहां पहूंचने के लिये रोटेगांव रेल्वे स्थानक को उतर सकते है, या फिर औरंगाबाद से मुंबई को नासिक से होकर जानेवाला राज्य महामार्ग यहां से गुजरता है। नारंगी और सारंगी इन दो नदियोंका संगम इसी शहर के पास होता है, वहीं पर अभी धरण परियोजना बनायी गयी है, जहांसे वैजापुर शहर को पिने का पानी भेजा जाता है। .

नई!!: औरंगाबाद जिला और वैजापुर · और देखें »

औरंगाबाद, महाराष्ट्र

औरंगाबाद, भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक महानगर है। अजंता (अजिंठा) और एलोरा (वेरूळ) विश्व धरोहर स्थलों समेत कई नामी पर्यटन स्थलो के सन्निध होने से यह एक महत्वपूर्ण पर्यटक केंद्र है। औरंगाबाद प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक शहर तथा शिक्षा केंद्र है। यह एक जिला एवं संभाग मुख्यालय भी है। औरंगाबाद विश्‍व में अजन्‍ता और एलोरा की प्रसिद्ध बौद्ध गुफाओं के लिए जाना जाता है। इन गुफाओं का निर्माण 200 ईसा पूर्व से लेकर 650 ई. तक हुआ। इन गुफाओं को विश्व धरोहर (वर्ल्‍ड हेरिटेज) में शामिल कर लिया गया है। मध्‍यकाल में औरंगाबाद भारत में अपना महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखता था। औरंगजेब ने अपने जीवन का उत्तरार्द्ध यहीं व्‍य‍तीत किया था और यहीं औरंगजेब की मृत्‍यु भी हुई थी। औरंगजेब की पत्‍नी रबिया दुरानी का मकबरा भी यही हैं। इस मकबरे का निर्माण ताजमहल की प्रेरणा से किया गया था। इसीलिए इसे 'पश्चिम का ताजमहल' भी कहा जाता है। .

नई!!: औरंगाबाद जिला और औरंगाबाद, महाराष्ट्र · और देखें »

आर्यनंदी

आचार्य Aryanandi था एक प्रमुख जैन मुनि की 20 वीं सदी की शुरुआत.

नई!!: औरंगाबाद जिला और आर्यनंदी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »