लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओलम्पिक खेल

सूची ओलम्पिक खेल

ओलम्पिक खेल वर्तमान की प्रतियोगिताओं में अग्रणी खेल प्रतियोगिता है जिसमे हज़ारों एथेलीट कई प्रकार के खेलों में भाग लेते हैं। ओलम्पिक की शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिताओं में २०० से ज्यादा देश प्रतिभागी के रूप में शामिल होते हैं। ओलम्पिक खेल प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल से आयोजित किये जाते हैं। ओलम्पिक खेलों का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति करती है। .

91 संबंधों: चंदगी राम, चीन का इतिहास, चीनी ताइपे, टेनिस, एलिस, एशियाई खेल, ऐनबालिक स्टेरॉयड, ऐनी, प्रिंसेस रॉयल, झू मी (बैडमिंटन), तरण ताल, दक्षिण एशियाई खेल, दक्षिण कोरिया, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद सिंह, निशानेबाजी, नेमार, पियरे डे कोबेर्टिन, पेशेवर (प्रोफेशनल), पी॰वी॰ सिंधु, फ़ेहइद अल-दीहानी, फिदेल कास्त्रो, फुटबॉल, बलबीर सिंह, बहु-खेल प्रतियोगिता, बैडमिंटन, भारत के राष्‍ट्रीय चिन्ह, भारतीय ओलम्पिक संघ, मिस्सी फ्रेंक्लिन, मुहम्मद अली, मौमा दास, मैराथन, मैकडॉनल्ड्स, मेरी लीला राव, मो फरहा, युवा ओलम्पिक खेल, यूनाइटेड किंगडम, येलेना इसिन्बाएवा, योगेश्वर दत्त, राष्ट्रमण्डल खेल, राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति, राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, रियो डि जेनेरो, शिवा थापा, शीतकालीन ओलम्पिक खेल, सथीशा रै, साइना नेहवाल, साक्षी मलिक, सुशील कुमार (पहलवान), स्वतन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ी, स्क्वैश (खेल), ..., सैयद अली, हेनरी टेलर, हॉकी, जूडो, जॉर्जिया (अमरीकी राज्य), विराम घड़ी, वैश्वीकरण, वीज़ा इंक., खेल, खेल प्रतियोगितायें, ग्रैंड स्लैम (टेनिस), ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल, गीत सेठी, गीता फोगाट, ऑल टाइम ओलंपिक खेलों पदक गिनती, ओड, ओलम्पिक चार्टर, ओलम्पिक में भारत, ओलम्पिक ज्वाला, ओलिम्पिया, ओलंपिक, आन्द्रे अगासी, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आइस स्लेज रेसिंग, कराटे, कर्णम मल्लेश्वरी, कांस्य पदक, क्रिस होय, कैरोलिना मारिन, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स, अभिनव बिंद्रा, अश्वधावन, १९००, २००९, 1896 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, 1954 एशियाई खेल, 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, 2010 ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक, 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, 2019 एशियाई खेल, 2020 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक सूचकांक विस्तार (41 अधिक) »

चंदगी राम

चंदगी राम भारत के प्रसिद्ध पहलवान हैं। १९६० एवं १९७० के दशकों में उनकी पहलवानी की चर्चा जोरों पर थी। उन्हें "हिन्द केसरी", "भारत केसरी" और इसी तरह की तमाम उपाधियों से सम्मानित किया गया। भारत सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित् किया और उसके बाद पद्मश्री से भी सम्मानित किये गये। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और चंदगी राम · और देखें »

चीन का इतिहास

चीन के राजवंशों की राज्यसीमाएँ पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर चीन में मानव बसाव लगभग साढ़े बाईस लाख (22.5 लाख) साल पुराना है। चीन की सभ्यता विश्व की पुरातनतम सभ्यताओं में से एक है। यह उन गिने-चुने सभ्यताओं में एक है जिन्होनें प्राचीन काल में अपना स्वतंत्र लेखन पद्धति का विकास किया। अन्य सभ्यताओं के नाम हैं - प्राचीन भारत (सिंधु घाटी सभ्यता), मेसोपोटामिया की सभ्यता, मिस्र सभ्यता और माया सभ्यता। चीनी लिपि अब भी चीन, जापान के साथ-साथ आंशिक रूप से कोरिया तथा वियतनाम में प्रयुक्त होती है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और चीन का इतिहास · और देखें »

चीनी ताइपे

चीनी ताइपे का ध्वज चीनी ताइपे नाम बहुत से अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा ताइवान के लिए प्रयुक्त किया जाता है, जिसे चीनी गणराज्य के नाम से भी जाना जाता है। यह नाम लगभग सभी अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं जैसे ओलम्पिक खेलों और एशियाई खेलों इत्यादि में ताइवान के लिए प्रयुक्त किया जाता है। इसका कारण चीनी जनवादी गणराज्य द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों को दिया गया निर्देश है कि चीनी गणराज्य या ताइवान को चीनी जनवादी गणराज्य का ही अंग माना जाए क्योंकि चीनी जनवादी गणराज्य में ताइवान की स्वतन्त्रता को स्वीकार नहीं किया जाता। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और चीनी ताइपे · और देखें »

टेनिस

टेनिस खेल 2 टीमों के बीच गेंद से खेले जाने वाला एक खेल है जिसमें कुल 2 खिलाडी (एकल मुकाबला) या ४ खिलाड़ी (युगल) होते हैं। टेनिस के बल्ले को टेनिस रैकट और मैदान को टेनिस कोर्ट कहते है। खिलाडी तारो से बुने हुए टेनिस रैकट के द्वारा टेनिस गेंद जोकि रबर की बनी, खोखली और गोल होती है एवम जिस के ऊपर महीन रोए होते है को जाल के ऊपर से विरोधी के कोर्ट में फेकते है। टेनिस की शुरूआत फ्रांस में मध्य काल में हुई मानी जाती है। उस समय यह खेल इन-डोर यानि छत के नीचे हुआ करता था। इंगलैड में 19वीं शताब्दी के अंतिम वर्षो में लान टेनिस, यानि छत से बाहर उद्यान में खेले जाने वाले का जन्म हुआ और बाद में सारे विश्व में लोकप्रिय हुआ। आज यह खेल ओलम्पिक में शामिल है और विश्व के सभी प्रमुख देशों के करोड़ों लोगो में काफी लोकप्रिय है। टेनिस की विश्व स्तर पर चार प्रमुख स्पर्धाए होती है जिन्हे ग्रेन्ड स्लेम कहा जाता है - हर साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया की ऑस्ट्रेलियन ओपन, मई में फ़्रांस की फ़्रेन्च ओपन और उसके दो हफ़्तों के बाद लंदन की विम्बलडन, सितम्बर में अमेरिका में होने वाली स्पर्धा को अमेरिकन ओपन (संक्षेप में यूएस ओपन) कहा जाता है। विम्बलडन एक घास के कोर्ट पर खेला जाता है। फ्रेंच ओपन मिट्टी के आंगन (क्ले कोर्ट) पर खेला जाता है। यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित कोर्ट पर खेला जाता है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और टेनिस · और देखें »

एलिस

एलिस प्राचीन काल में ग्रीस के एलिस जिले का प्रधान नगर था। यह पेन्यूस नदी के दक्षिण में कलसकोपी की पहाड़ी पर बसा हुआ है। इसे आक्ज़ीलस ने बसाया था जो ऐतोलियन प्रवासियों का नेता था। उसकी एक बहुत बड़ी मूर्ति नगर के बीच बाजार में थी। इस नगर में ओलिंपिक-देवता ज़्यूस के उपवन और मंदिर थे। पास ही विस्तृत मैदान में ओलिंपिक खेलकूद प्रतियोगिताएँ होती थीं। यहाँ प्रतियोगियों का एक मास तक प्रशिक्षण होता था। सबसे बड़े राष्ट्रीय उत्सवों की पवित्रता के कारण यह नगर चिरकाल तक आक्रमणों से सुरक्षित रहा। यहाँ कई भव्य मंदिर थे। इनमें प्रसिद्ध अक्रापोलिस अथीना के मंदिर में सोने और हाथीदाँत की फेइडिया की विशाल मूर्ति थी। इस नगर के उत्तर की उर्वर भूमि अपने घोड़ों के लिए विख्यात थी। सन् ३०९ ई.पू.

नई!!: ओलम्पिक खेल और एलिस · और देखें »

एशियाई खेल

एशियाई खेलों को एशियाड के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाडी भाग लेते हैं। इन खेलों का नियामन एशियाई ओलम्पिक परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद के पर्यवेक्षण में किया जाता है। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए स्वर्ण, दूसरे के लिए रजत और तीसरे के लिए कांस्य पदक दिए जाते हैं, जिस परम्परा का शुभारम्भ १९५१ में हुआ था। प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन दिल्ली, भारत में किया गया था, जिसने १९८२ में पुनः इन खेलों की मेज़बानी की। १५वें एशियाई खेल १ दिसंबर से १५ दिसंबर, २००६ के बीच दोहा, कतर में आयोजित हुए थे। सोलहवें एशियाई खेलों का आयिजन १२ नवंबर से २७ नवंबर, २०१० के बीच किया गया, जिनकी मेज़बानी ग्वांगझोउ, चीन ने की। १७वें एशियाई खेलों का आयोजन २०१४ में दक्षिण कोरिया के इंचेयान में होगा। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और एशियाई खेल · और देखें »

ऐनबालिक स्टेरॉयड

उपचय स्टेरॉयड, जिसे आधिकारिक तौर पर उपचय-एण्ड्रोजन स्टेरॉयड (एएएस) के रूप में जाना जाता है या सामान्य बोलचाल की भाषा में जिसे "स्टेरॉयड" कहा जाता है, एक दवा है जो कि पुरूष लिंग हार्मोन, टेस्टोस्टेरोन और डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन के प्रभाव का अनुकरण करता है। वे कोशिकाओं के भीतर प्रोटीन संश्लेषण में वृद्धि करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप सेलुलर ऊतक (अनाबोलिस्म) का विकास होता है, विशेष रूप से मांसपेशियों में.

नई!!: ओलम्पिक खेल और ऐनबालिक स्टेरॉयड · और देखें »

ऐनी, प्रिंसेस रॉयल

ऐनी, प्रिंसेस रॉयल, KG, KT, GCVO, GCStJ, QSO, GCL, CD (पूरा नाम:ऐनी एलिज़ाबेथ ऐलिस लोएस; जन्म:१५ अगस्त १९५०) रानी एलिज़ाबेथ द्वि॰ और राजकुमार फ़िलिप, एडिनबर्ग के ड्यूक की दूसरी संतान और एकमात्र पुत्री है। अपने जन्म के समय वे उत्तराधिकार के अनुक्रम में तीसरे स्थान पर थी, अपनी माँ और बड़े भाई के पीछे, पर अब वे बारहवें स्थान पर है। राजकुमारी ऐनी "प्रिंसेस रॉयल" के उपदि की सातवीं धारक हैं। उन्हें अपने दांकर्म के लिए जाना जाता है, और वे २०० से भी अधिक दानकर्मि संगठनों की पितृनामिका(संरक्षक) हैं। साथ ही उन्हें अपनी अश्वक्रीड़ा प्रतिभा के लिए भी जाना जाता है; उन्होंने यूरोपियन एवेंटिंग चैंपियनशिप में दो राजतपदक(१९७५) और एक स्वर्णपदक (१९७१) जीत है। तथा वे ब्रिटिश शाही परिवार से ओलिंपिक खेलों में भाग लेने वाली पहली सदस्य हैं। राजकुमारी ऐनी का विवाह कैप्टेन मार्क फिलिप्स के साथ १९७३ में हुआ था। १९९२ में उनहोंने आपस में तलाक़ ले लिया। उनके कुल दो संतानें और तीन पोते-पोतियाँ हैं। १९९२ में, तलाक़ के कुछ महीनों के भीतर ही, ऐनी ने वाईस-एडमिरल सर टिमोथी लॉरेंस से शादी कर ली, जिनसे वे तब मिलीं थी, जब वो उनकी माँ के घुड़साल के रूप में १९८६ से १९८८ के बीच काम करते थे। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और ऐनी, प्रिंसेस रॉयल · और देखें »

झू मी (बैडमिंटन)

झोउ मी/झू मी (का जन्म फरवरी 18, 1979 को नानिंग, गुआंगशी) में हुआ था। मी चीन की एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। अपने अधिकांश पेशेवर जीवन में उन्होंने चीनी जनवादी गणराज्य का प्रतिनिधित्व किया लेकिन 2007 के बाद से वो हांग कांग के तरफ से खेल रही हैं। हांग कांग प्रशासनिक तौर पर चीन का हिस्सा होते हुए भी अपना अलग खेल कार्यक्रम चलाता है और चीन से अलग टीमें रखता है। 2010 में मी को ड्रग परीक्षण में अनुत्तीर्ण होने पर 2-वर्ष का प्रतिबंध झेलना पड़ा। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और झू मी (बैडमिंटन) · और देखें »

तरण ताल

बैकयार्ड तरण ताल नेवादा, लास वेगास, संयुक्त राज्य अमेरिका में छत के ऊपर बने एक तरण ताल का ऊपर से दृश्य तरण ताल, या स्वीमिंग पूल, तैराकी या जल-आधारित मनोरंजन के इरादे से पानी से भरे एक स्थान को कहते हैं। इसके कई मानक आकार हैं; ओलंपिक-आकार का स्विमिंग पूल सबसे बड़ा और सबसे गहरा होता है। पूल को जमीन से ऊपर या जमीन पर धातु, प्लास्टिक, फाइबरग्लास या कंक्रीट जैसी सामग्रियों से बनाया जा सकता है। जिस पूल को कई लोगों द्वारा या आम जनता के द्वारा उपयोग किया जा सकता है उसे पब्लिक पूल कहते हैं, जबकि विशेष रूप से कुछ लोगों द्वारा या किसी घर में इस्तेमाल किये जाने वाले पूल को प्राइवेट पूल कहा जाता है। कई हेल्थ क्लबों, स्वास्थ्य केन्द्रों और निजी क्लबों में सार्वजनिक पूल होते हैं जिन्हें ज्यादातर व्यायाम के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कई होटलों और मसाज पार्लरों में तनाव से मुक्ति के लिए सार्वजनिक पूल मौजूद होते हैं। हॉट टब और स्पा ऐसे पूल होते हैं जिसमें गर्म पानी होता है जिसे तनाव मुक्ति या चिकित्सा के लिए इस्तेमाल किया जाता है और ये घरों, क्लबों एवं मसाज पार्लरों में आम तौर पर मौजूद होते हैं। स्विमिंग पूल (तरण ताल) का उपयोग ग़ोताख़ोरी (डाइविंग) और पानी के अन्य खेलों के साथ-साथ लाइफगार्ड्स और अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण में भी होता है। स्विमिंग पूलों में बैक्टीरिया, वायरस, शैवाल और कीट लार्वा के विकास और प्रसार को रोकने के लिए अक्सर रासायनिक कीटाणुनाशकों जैसे कि क्लोरीन, ब्रोमिन या खनिज सैनिटाइजर्स और अतिरिक्त फिल्टरों का उपयोग किया जाता है। वैकल्पिक रूप से पूल कीटाणुनाशकों के बगैर अतिरिक्त कार्बन फिल्टरों और यूवी कीटाणुशोधन के साथ बायोफ़िल्टर का इस्तेमाल कर तैयार किये जा सकते हैं। दोनों ही मामलों में तालों (पूल) में एक उचित प्रवाह दर को बनाये रखना आवश्यकता होता है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और तरण ताल · और देखें »

दक्षिण एशियाई खेल

दक्षिण एशिया ओलम्पिक परिषद चिह्न दक्षिण एशियाई खेल (जिन्हें सैफ़ खेल या सैग और पूर्व में दक्षिण एशियाई संघ खेलों के नाम से भी जाना जाता था) द्वि-वार्षिक बहु-क्रीड़ा प्रतियोगिता है, जिसमें दक्षिण एशियाई खिलाड़ी प्रतिभागी होते हैं। इन खेलों का शासी निकाय दक्षिण एशियाई खेल परिषद है, जिसकी स्थापना १९८३ में हुई थी। वर्तमान में सैग के आठ सदस्य हैं अफ़्गानिस्तान, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत, भूटान, मालदीव और श्रीलंका। प्रथम सैफ़ खेल १९८४ में काठमांडु, नेपाल में आयोजित हुए थे और तबसे ये खेल प्रति दो वर्षों के अन्तराल पर आयोजित होते हैं, केवल कुछ अवसरों को छोड़कर। २००४ में दक्षिण एशियाई खेल परिषद की ३२वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया की इन खेलों का नाम दक्षिण एशियाई संघ खेलों से बदलकर दक्षिण एशियाई खेल कर दिया जाए क्योंकि अधिकारियों का मानना था की संघ शब्द प्रतियोगिता पर कम बल दे रहा है और भीड़ आकर्षित करने में बाधक बन रहा है। इस खेलों को बहुधा दक्षिण एशिया ओलम्पिक खेलों के रूपान्तर के रूप में बढ़ाचढ़ा कर प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और दक्षिण एशियाई खेल · और देखें »

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया (कोरियाई: 대한민국 (देहान् मिन्गुक), 大韩民国 (हंजा)), पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जो कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी अर्धभाग को घेरे हुए है। 'शान्त सुबह की भूमि' के रूप में ख्यात इस देश के पश्चिम में चीन, पूर्व में जापान और उत्तर में उत्तर कोरिया स्थित है। देश की राजधानी सियोल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र और एक प्रमुख वैश्विक नगर है। यहां की आधिकारिक भाषा कोरियाई है जो हंगुल और हंजा दोनो लिपियों में लिखी जाती है। राष्ट्रीय मुद्रा वॉन है। उत्तर कोरिया, इस देश की सीमा से लगता एकमात्र देश है, जिसकी दक्षिण कोरिया के साथ २३८ किलिमीटर लम्बी सीमा है। दोनो कोरियाओं की सीमा विश्व की सबसे अधिक सैन्य जमावड़े वाली सीमा है। साथ ही दोनों देशों के बीच एक असैन्य क्षेत्र भी है। कोरियाई युद्ध की विभीषिका झेल चुका दक्षिण कोरिया वर्तमान में एक विकसित देश है और सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) के आधार पर विश्व की तेरहवीं और सकल घरेलू उत्पाद (संज्ञात्मक) के आधार पर पन्द्रहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।कोरिया मे १५ अंतराष्ट्रीय बिमानस्थल है और करीब ५०० विश्वविद्यालय है लोग बिदेशो यहा अध्ययन करने आते है। यहा औद्योगिक विकास बहुत हुऐ है और कोरिया मे चीन सहित १५ देशो के लोग रोजगार अनुमति प्रणाली(EPS) के माध्यम से यहा काम करते है। जिसमे दक्षिण एशिया के ४ देशो नेपाल बांग्लादेश श्रीलंका पाकिस्तान है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और दक्षिण कोरिया · और देखें »

द्रोणाचार्य पुरस्कार

द्रोणाचार्य पुरस्कार, आधिकारिक तौर पर खेल और खेलों में उत्कृष्ट कोचों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार के रूप में जाना जाता है, भारत गणराज्य के खेल कोचिंग सम्मान है। यह पुरस्कार द्रोण के नाम पर रखा गया है, जिसे अक्सर "द्रोणाचार्य" या "गुरु द्रोण" कहा जाता है, जो कि प्राचीन भारत के संस्कृत महाकाव्य महाभारत का एक पात्र है। वह उन्नत सैन्य युद्ध के स्वामी थे और कौरव और पांडव राजकुमारों को सैन्य कला और एस्ट्रस (दिव्य शस्त्र) में उनके प्रशिक्षण के लिए शाही राजनेता के रूप में नियुक्त किया गया था। इसे युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा सालाना दिया जाता है। प्राप्तकर्ताओं का चयन मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा किया जाता है और चार साल की अवधि में "एक सुसंगत आधार पर उत्कृष्ट और मेहनती काम और सक्षम खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय घटनाओं में उत्कृष्टता" करने के लिए सम्मानित किया गया है। दो पुरस्कार को कोचिंग में जीवन भर के योगदान के लिए नामित किया गया है जहां 20 वर्षों या उससे अधिक की अवधि में "बकाया खिलाड़ियों" के उत्पादन में उपलब्धियां माना जाता है। 2017 में, इस पुरस्कार में द्रोणाचार्य का एक कांस्य प्रतिमा, एक प्रमाण पत्र, औपचारिक पोशाक, और 5 लाख (यूएस $ 7,800) का नकद पुरस्कार शामिल है। १९८५ में स्थापित,यह पुरस्कार केवल ओलम्पिक खेलों, पैरालिंपिक खेलों, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, विश्व चैम्पियनशिप और विश्व कप और क्रिकेट, स्वदेशी खेलों और पारसपोर्ट जैसी घटनाओं में शामिल विषयों को दिया जाता है। किसी दिए गए वर्ष के नामांकन अप्रैल के ३० अप्रैल या अंतिम कार्य दिवस तक स्वीकार किए जाते हैं। एक दस सदस्यीय समिति नामांकन का मूल्यांकन करती है और बाद में अपनी मंजूरी प्रस्तुत करती है जो आगे की मंजूरी के लिए युवा मामलों के मंत्री को सौंपती है। इस पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता भालचंद्र भास्कर भागवत (कुश्ती), ओम प्रकाश भारद्वाज (मुक्केबाजी), और ओ एम। नांबियार (एथलेटिक्स) थे, जिन्हें १९८५ में सम्मानित किया गया था। आम तौर पर एक वर्ष में पांच से अधिक प्रशिक्षकों को नहीं दिया जाता है, कुछ अपवाद (2012 और 2016-17) किए गए हैं जब एक वर्ष में अधिक प्राप्तकर्ताओं को सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार के हालिया प्राप्तकर्ता आर गांधी (एथलेटिक्स), हीरा नंद कटारिया (कबड्डी) के साथ जीएसएसवी प्रसाद (बैडमिंटन), बृज भूषण मोहंती (बॉक्सिंग), पीए रैपल (हॉकी), संजय चक्रवर्ती (शूटिंग) और रोशन लाल (रेसलिंग) को उनके जीवनकाल में योगदान के लिए सम्मानित किया गया था। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और द्रोणाचार्य पुरस्कार · और देखें »

ध्यानचंद सिंह

मेजर ध्यानचंद सिंह (२९ अगस्त, १९०५ -३ दिसंबर, १९७९) भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी एवं कप्तान थे। भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाडड़ियों में उनकी गिनती होती है। वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे (जिनमें १९२८ का एम्सटर्डम ओलोम्पिक, १९३२ का लॉस एंजेल्स ओलोम्पिक एवं १९३६ का बर्लिन ओलम्पिक)। उनकी जन्मतिथि को भारत में "राष्ट्रीय खेल दिवस" के के रूप में मनाया जाता है। children.co.in/india/festivals/national-sports-day.htm उनके छोटे भाई रूप सिंह भी अच्छे हॉकी खिलाड़ी थे जिन्होने ओलम्पिक में कई गोल दागे थे। उन्हें हॉकी का जादूगर ही कहा जाता है। उन्होंने अपने खेल जीवन में 1000 से अधिक गोल दागे। जब वो मैदान में खेलने को उतरते थे तो गेंद मानों उनकी हॉकी स्टिक से चिपक सी जाती थी। उन्हें १९५६ में भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा बहुत से संगठन और प्रसिद्ध लोग समय-समय पर उन्हे 'भारतरत्न' से सम्मानित करने की माँग करते रहे हैं किन्तु अब केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने से उन्हे यह सम्मान प्रदान किये जाने की सम्भावना बहुत बढ़ गयी है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और ध्यानचंद सिंह · और देखें »

निशानेबाजी

निशाना लगाती हुई एक खिलाड़ी निशानेबाजी प्रतिस्पर्धात्मक खेल है जिसमें विभिन्न प्रकार की बंदूकों जैसे आग्नेयास्त्र और एयरगन के प्रयोग से प्रवीणता (सटीकता और गति) का परीक्षण किया जाता है। शिकार भी एक निशानेबाजी का खेल है और यह भी एक समय ओलम्पिक खेलों (केवल 1900 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में) का हिस्सा था। निशानेबाजी के खेलों को बंदूकों व निशाने के प्रकारों द्वारा श्रेणीबद्ध किया जाता है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और निशानेबाजी · और देखें »

नेमार

नेय्मर नेय्मर डा सिल्वा सैंटोस जुनिओर (५ फ़रवरी १९९२ में जन्म) सामान्यतः नेय्मर के रूप में जाने जाते हैं, लीग १ में फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए खेलने वाले ब्राजील के एक फुटबॉल खिलाड़ी है। नेय्मर अपनी शुरुआती उम्र में ही सैंटोस में प्रमुखता में आये, जहां उन्होंने १७ साल की उम्र में अपनी पेशेवर शुरुआत की। उन्होंने क्लब को लगातार दो कैम्पियोनाटो पॉलिस्टा चैम्पियनशिप, एक कोपा डू ब्रासील और २०११ कोपा लिबर्टाडोरस को जीतने में मदद की, जो की सैंटोस का १९६३ के बाद से पहला महाद्वीपीय खिताब था। नेय्मर ने २०११ और २०१२ में दक्षिण अमेरिकी फुटबॉलर पुरस्कार जीता, जिसके बाद वह बार्सिलोना के साथ शामिल हो गए। लियोनेल मेस्सी और लुइस सुआरेज़ के साथ बारसा के हमला करने वाले त्रिक के हिस्से के रूप में, उन्होंने २०१४-१५ के सीज़न में ला लीगा, कोपा डेल रे, और यूईएफए चैंपियंस लीग का महाद्वीपीय त्रयी को जीता, जिसके बाद उन्होंने अगले वर्ष घरेलू डबल जीता। वह २०१५ में फीफा बैलोन डी'ओर के लिए तीसरे स्थान पर रहे। अगस्त २०१७ में, नेय्मर ने €२२२ मिलियन के कीर्तिमान समझौते के बाद बार्सिलोना से पेरिस सेंट-जर्मेन ज्वाइन किया, जिससे वह दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। १८ साल की उम्र में डेब्यू के बाद से, ब्राजील के लिए ८३ मैचों में ५३ गोल के साथ, नेय्मर अपने राष्ट्रीय टीम के चौथे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। वह २०११ के दक्षिण अमेरिकी युवा चैम्पियनशिप (जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा गोल दागे थे) और २०१३ फीफा कन्फेडरेशन कप (जहां उन्होंने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में गोल्डन बॉल जीता था) में ब्राजील की जीत में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे। २०१४ फीफा विश्व कप में उनकी भागीदारी चोट की वजह से बीच में रुक गयी थी और २०१५ कोपा अमेरीका में निलंबन की वजह से। अगले साल उन्होंने ब्राज़ील की कप्तानी कर ब्राज़ील को २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीताकर पुरूष फुटबॉल को उनका सबसे पहला ओलम्पिक स्वर्ण पदक जितवाने में योगदान दिया। वह अपनी त्वरण, गति, ड्रिब्लिंग, परिष्करण और दोनों पैरों की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उनकी खेल शैली ने उनके लिए प्रशंसा अर्जित की है। पूर्व दिग्गज ब्राजील खिलाड़ी पेले से उनकी तुलना की जाती है, खुद पेले ने नेय्मर के लिए कहा है की "नेय्मर एक शानदार खिलाड़ी हैं"। पिच से बाहर, वह दुनिया के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। ईएसपीएन के अनुसार, २०१६ में वह विश्व के चौथे सबसे प्रसिद्ध एथलीट थे। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और नेमार · और देखें »

पियरे डे कोबेर्टिन

पियरे फ्रेडे, बैरोन डे कोबेर्टिन (फ्रेंच उच्चारण:; 1 जनवरी 1863 – 2 सितम्बर 1937) एक फ्रांसीसी शिक्षाशास्री और इतिहासकार थे, अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के संस्थापक और आधुनिक ओलंपिक खेलों के जनक मानें जाते हैं। फ्रांसीसी कुलीन परिवार में जन्में, पियरे फ्रेडे शैक्षणिक बनें व व्यापक श्रेणी के विषयों का अध्ययन किया, सबसे उल्लेखनीय रूप से शिक्षा और इतिहास। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और पियरे डे कोबेर्टिन · और देखें »

पेशेवर (प्रोफेशनल)

प्रोफेशनल (पेशेवर) किसी व्यवसाय का एक ऐसा सदस्य होता है जिसे विशिष्ट शैक्षणिक प्रशिक्षण के आधार पर चुना जाता है। पारंपरिक रूप से प्रोफेशनल शब्द का मतलब है वह व्यक्ति जिसने किसी व्यावसायिक क्षेत्र में एक डिग्री प्राप्त की है। प्रोफेशनल शब्द का इस्तेमाल सामान्यतः सफेदपोश (वाईट कॉलर) स्तर पर काम करने वाले व्यक्तियों के लिए किया जाता है, या उन व्यक्तियों के लिए जो सामान्यतः शौकिया तौर पर काम करने वालों के लिए आरक्षित क्षेत्रों में व्यावसायिक तौर पर काम करते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे पश्चिमी देशों में यह शब्द सामान्यतः उच्च-स्तरीय शिक्षा-प्राप्त और वेतनभोगी कर्मियों को वर्णित करता है जो अपने काम में काफी स्वायत्तत तथा एक बेहतर वेतन का लाभ उठाते हैं और आम तौर पर रचनात्मक एवं बौद्धिक रूप से चुनौतीपूर्ण कार्य में संलग्न रहते हैं। गिल्बर्ट, डी.

नई!!: ओलम्पिक खेल और पेशेवर (प्रोफेशनल) · और देखें »

पी॰वी॰ सिंधु

पुसरला वेंकट सिंधु (तेलुगु:పూసర్ల వెంకట సింధు, जन्म: 5 जुलाई 1995) एक विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं तथा भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली वे पहली खिलाड़ी हैं। इससे पहले वे भारत की नैशनल चैम्पियन भी रह चुकी हैं। सिंधु ने नवंबर 2016 में चीन ऑपन का खिताब अपने नाम किया है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और पी॰वी॰ सिंधु · और देखें »

फ़ेहइद अल-दीहानी

फ़ेहइद अल-दीहानी (अरबी: فهيد الديحاني‎‎) एक कुवैती व्यावसायिक लक्ष्य भेदक और कुवैती सेना में एक अधिकारी हैं। उन्होंने ही कुवैत द्वारा ओलम्पिक खेलों में जीते गए पदक जीते हैं। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1966 को कुवैत नगर में हुआ था। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और फ़ेहइद अल-दीहानी · और देखें »

फिदेल कास्त्रो

फिदेल ऐलेजैंड्रो कास्त्रो रूज़ (जन्म: 13 अगस्त 1926 - मृत्यु: 25 नवंबर 2016) क्यूबा के एक राजनीतिज्ञ और क्यूबा की क्रांति के प्राथमिक नेताओं में से एक थे, जो फ़रवरी 1959 से दिसम्बर 1976 तक क्यूबा के प्रधानमंत्री और फिर क्यूबा की राज्य परिषद के अध्यक्ष (राष्ट्रपति) रहे, उन्होंने फरवरी 2008 में अपने पद से इस्तीफा दिया। फ़िलहाल वे क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रथम सचिव थे। 25 नवंबर 2016 को उनका निधन हो गया। वे एक अमीर परिवार में पैदा हुए और कानून की डिग्री प्राप्त की। जबकि हवाना विश्वविद्यालय में अध्ययन करते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की और क्यूबा की राजनीति में एक मान्यता प्राप्त व्यक्ति बन गए। उनका राजनीतिक जीवन फुल्गेंकियो बतिस्ता शासन और संयुक्त राज्य अमेरिका का क्यूबा के राष्ट्रहित में राजनीतिक और कारपोरेट कंपनियों के प्रभाव के आलोचक रहा है। उन्हें एक उत्साही, लेकिन सीमित, समर्थक मिले और उन्होंने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने मोंकाडा बैरकों पर 1953 में असफल हमले का नेतृत्व किया जिसके बाद वे गिरफ्तार हो गए, उन पर मुकदमा चला, वे जेल में रहे और बाद में रिहा कर दिए गए। इसके बाद बतिस्ता के क्यूबा पर हमले के लिए लोगों को संगठित और प्रशिक्षित करने के लिए वे मैक्सिको के लिए रवाना हुए.

नई!!: ओलम्पिक खेल और फिदेल कास्त्रो · और देखें »

फुटबॉल

एसोसिएशन फुटबॉल जिसे आमतौर पर सिर्फ फुटबॉल (अंग्रेजी: फुट: पाद या पग, बॉल: गेंद) या सॉकर कहा जाता है, दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। यह एक सामूहिक खेल है और इसे ग्यारह खिलाड़ियों के दो दलों के बीच खेला जाता हैं। फुटबॉल को सामान्यत: एक आयताकार घास या कृत्रिम घास के मैदान पर खेला जाता है जिसके दोनों छोरों पर एक एक गोल होता है। खिलाड़ियों द्वारा विरोधी दल के गोल में चालाकी से गेंद को डालना ही इस खेल का उद्देश्य है। खेल में गोलरक्षक ही एक मात्र ऐसा खिलाड़ी होता है जिसे गेंद को रोकने के लिए अपना हाथ इस्तेमाल करने की अनुमति होती है। दल के बाकी खिलाड़ी आमतौर पर गेंद को मारने (किक या पदाघात) के लिये अपने पैर का इस्तेमाल करते हैं तथा कभी कभी हवा में गेंद को रोकने के लिए वे अपने धड़ या फिर सिर का इस्तेमाल करते हैं। जो दल खेल के अंत या समय समाप्ति तक ज्यादा गोल करता है, विजयी रहता है। खेल के अंत यानि समय समाप्ति तक यदि स्कोर बराबर रहे तो उस मुकाबले को बराबर या ड्रा घोषित करना, या खेल को अतिरिक्त समय में ले जाना और/या पेनाल्टी शूट आउट के द्वारा हार जीत का फैसला करना सब प्रतियोगिता के स्वरुप पर निर्भर करता है। आधुनिक फुटबॉल को इंग्लैंड में द फुटबॉल एसोसिएशन (फुटबॉल संघ) के गठन के साथ कूटबद्ध किया गया और जिसके 1863 में बने लॉज़ ऑफ द गेम (खेल के कानून) के आधार पर ही आज फुटबॉल खेली जाती है। अंतरराष्ट्रीय आधार पर फुटबॉल का नियंत्रण Fédération Internationale de Football Association (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) या एसोसिएशन फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय महासंघ जिसे संक्षेप में FIFA या फीफा कहा जाता है। फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय और लोकप्रिय प्रतियोगिता फीफा विश्व कप है, जिसका आयोजन हर चौथे वर्ष किया जाता है। इस प्रतियोगिता को व्यापक रूप से पूरे विश्व में देखा जाता है और इसके दर्शक ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों को मिले दर्शकों से लगभग दुगने होते हैं। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और फुटबॉल · और देखें »

बलबीर सिंह

बलबीर सिंह (जन्म: 10 अक्टूबर 1924 हरिपुर, पंजाब) भारत के हॉकी खिलाड़ी हैं जिन्होने ओलम्पिक में रिकॉर्ड बनाया है। वे भारत की उन तीन ओलम्पिक टीमों में शामिल थे जिसने स्वर्ण पदक जीता (लन्दन-१९४८, हेलसिंकी-१९५२, मेलबोर्न-१९५६)। उन्होने १९५२ के ओलम्पिक में नीदरलैण्ड के विरुद्ध पाँच गोल किये थे जो अभी तक रिकॉर्ड है। उन्हें प्रायः 'बलबीर सिंह सीनियर' कहा जाता है 'बलबीर सिंह' नामक ताकि हॉकी के दूसरे खिलाड़ी से भ्रम न हो। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और बलबीर सिंह · और देखें »

बहु-खेल प्रतियोगिता

2006 एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह बहु-खेल प्रतियोगिता एक संगठित खेल स्पर्धा है, जो प्रायः एकाधिक दिनों तक चलती है, जिसमें ज्यादातर राष्ट्र-राज्यों की संगठित टीमों के एथलीटों के बीच विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धाए आयोजित होती हैं। पहली प्रमुख, आधुनिक, अंतरराष्ट्रीय महत्व की बहु-खेल प्रतियोगिता ओलम्पिक खेल थे। ओलम्पिक खेलों के पश्चात कई प्रादेशिक बहु-खेल की प्रतियोगिताए स्थापित हो चुकी हैं। अधिकतम प्रतियोगिताओं की मूल संरचना समरूप ही है। खेल कई दिनों की अवधि में "मेजबान शहर" में व उसके आसपास आयोजित होतें हैं, जो प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए परिवर्तित होता है। देश प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय टीमों को भेजते हैं, जिसमें विविध किस्म के खेलों में भाग लेने वाले व्यक्तिगत एथलीट और टीमें शामिल होती हैं। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और बहु-खेल प्रतियोगिता · और देखें »

बैडमिंटन

बैडमिंटन रैकेट से खेला जानेवाला एक खेल है, जो दो विरोधी खिलाडियों (एकल) या दो विरोधी जोड़ों (युगल) द्वारा नेट से विभाजित एक आयताकार कोर्ट में आमने-सामने खेला जाता है खिलाड़ी अपने रैकेट से शटलकॉक को मारकर के अपने विरोधी पक्ष के कोर्ट के आधे हिस्से में गिराकर प्वाइंट्स प्राप्त करते हैं। एक रैली तब समाप्त हो जाती है जब शटलकॉक मैदान पर गिर जाता है। प्रत्येक पक्ष शटलकॉक के उस पार जाने से पहले उस पर सिर्फ़ एक बार वार कर सकता है। शटलकॉक (या शटल) चिड़ियों के पंखों से बना प्रक्षेप्य है, जिसकी अनोखी उड़ान भरने की क्षमता के कारण यह अधिकांश रैकेट खेलों की गेंदों की तुलना में अलग तरह से उड़ा करती है। खासतौर पर, पंख कहीं ज़्यादा ऊंचाई तक खिंची जा सकती हैं, जिस कारण गेंद की तुलना में शटलकॉक कहीं अधिक तेज़ी से अवत्वरण करता है। अन्य रैकेट के खेलों की तुलना में शटलकॉक की शीर्ष गति बहुत अधिक होती है। चूंकि शटलकॉक की उड़ान हवा से प्रभावित होती है, इसीलिए बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा इनडोर में ही खेलना अच्छा होता है। कभी-कभी मनोरंजन के लिए बगीचे या समुद्र तट पर भी खुले में बैडमिंटन खेला जाता है। सन् 1992 से, पांच प्रकार के आयोजनों के साथ बैडमिंटन एक ओलम्पिक खेल रहा है: पुरुषों और महिलाओं के एकल, पुरुषों और महिलाओं के युगल और मिश्रित युगल, जिसमें प्रत्येक जोड़ी में एक पुरूष और एक महिला होती है। खेल के उच्च स्तर पर, खेल उत्कृष्ट शारीरिक फिटनेस की मांग करता है: खिलाड़ियों को एरोबिक क्षमता, दक्षता, शक्ति, गति और दुरूस्तता की आवश्यकता होती है। यह एक तकनीकी खेल भी है, इसमें अच्छे संचालन समन्वय और परिष्कृत रैकेट जुम्बिशों के विकास की ज़रुरत होती है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और बैडमिंटन · और देखें »

भारत के राष्‍ट्रीय चिन्ह

Indian Signs .

नई!!: ओलम्पिक खेल और भारत के राष्‍ट्रीय चिन्ह · और देखें »

भारतीय ओलम्पिक संघ

भारतीय ओलम्पिक संघ भारत की राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (एनओसी) है। संघ का कार्य ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों व अन्य अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों का चयन करना और भारतीय दल का प्रबंधन करना है। यह भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ कि तरह भी कार्य करता है, तथा राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों का भी चयन करता है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और भारतीय ओलम्पिक संघ · और देखें »

मिस्सी फ्रेंक्लिन

मिस्सी फ्रेंक्लिन (जन्म: 10 मई 1995) एक अमेरिकी तैराक और चार ओलंपिक स्वर्ण पदकों की विजेता है। 200 मीटर बैकस्ट्रोक का मौजूदा विश्व रिकॉर्ड उनके नाम है। इसके अलावा वह 100 मीटर और 200 मीटर बैकस्ट्रोक का अमेरिकी रिकॉर्ड भी उन्ही के नाम है।.

नई!!: ओलम्पिक खेल और मिस्सी फ्रेंक्लिन · और देखें »

मुहम्मद अली

| residence .

नई!!: ओलम्पिक खेल और मुहम्मद अली · और देखें »

मौमा दास

मौमा दास (Mouma Das) (जन्म २४ फ़रवरी १९८४) एक भारतीय महिला टेबल टेनिस के पश्चिम बंगाल,भारत के खिलाड़ी है। इनका जन्म तथा लालन पालन कोलकाता में हुआ था। २०१३ में इनको अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। इन्होंने २००४ के ओलम्पिक खेलों में भी हिस्सा लिया था। इन्होंने दूसरी बार ओलम्पिक खेलों में २०१६ के ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में भाग लिया। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और मौमा दास · और देखें »

मैराथन

बर्लिन मैराथन २००७ के प्रतियोगी लंदन मैराथन १९९० के प्रतियोगी मैराथन लंबी दूरी की दौड़ प्रतियोगिता है जिसकी आधिकारिक दूरी 42.195 किलोमीटर (26 मील और 385 गज) है, यह आमतौर पर सड़क दौड़ के तौर पर दौड़ी जाती है। यह दौड़ यूनानी सैनिक फ़िडिप्पिडिस की एक हरकारे के तौर पर मैराथन के युद्ध(इसी से दौड़ का नाम पड़ा) से एथेंस तक की दौड़ की याद में स्थापित की गई थी। इस किंवदंती की सच्चाई में शक है, हेरोडोटस के वृत्तांत में खास तौर पर विरोधाभास मिलता है। 1896 के ओलंपिक खेल में मैराथन एक नायाब दौड़ थी, हालाँकि दूरी का मानकीकरण 1921 तक ही हो पाया। पूरी दुनिया में हर साल 500 मैराथन आयोजित होते हैं, इनमें अधिकांश धावक शौकिया होते हैं। बड़े मैराथनों में दसियों हज़ारों धावक भी हो सकते हैं।http://www.marathon-world.com/index.php .

नई!!: ओलम्पिक खेल और मैराथन · और देखें »

मैकडॉनल्ड्स

मैकडॉनल्ड्स कार्पोरेशन (McDonald's Corporation), हैमबर्गर फास्ट फ़ूड रेस्तरां की विश्व की सबसे बड़ी श्रृंखला है, जो प्रतिदिन 58 मिलियन से ज्यादा ग्राहकों की सेवा करती है। खुद की प्रमुख रेस्तरां श्रृंखला के अतिरिक्त, मैकडॉनल्ड्स कार्पोरेशन के पास 2008 तक प्रेट ए मैनेजर में अल्पसंख्यक हिस्सेदारी थी, यह 2006 तक चिपोटल मेक्सिकन ग्रिल में प्रमुख निवेशक रही थी, और 2007 तक बोस्टन मार्केट रेस्तरां श्रृंखला का स्वामित्व भी इसके अधीन था। एक मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां को फ्रेंचाइजी, सहबद्ध या स्वयं कार्पोरेशन द्वारा संचालित किया जाता है। कार्पोरेशन की आय किराये, रॉयल्टी और फ्रेंचाइजी द्वारा दी गयी फीस, साथ ही कंपनी द्वारा संचालित रेस्तरां में होने वाली बिक्री से भी होती है।२०१५ में, कंपनी के एक ब्रांड के ८१ बिलियन यू.एस.डॉलर के एक से अधिक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, स्टारबक्स दोगुना से अधिक मूल्य था। मैकडॉनल्ड्स इतनी भूमंडलीकृत कि बिग मैक सूचकांक के पैमाने है कि एक बिग मैक बर्गर की कीमत का उपयोग कर दोनों देशों के बीच क्रय शक्ति अब एक समानता के उपाय का वैश्विक सूचक है।कीमत के बावजूद, बिग एमएसीएस दुनिया भर में २०१५ में मैकडॉनल्ड्स २५.४१ बिलियन यू.एस.

नई!!: ओलम्पिक खेल और मैकडॉनल्ड्स · और देखें »

मेरी लीला राव

मेरी लीला राव (जन्म:1940) ओलम्पिक खेलों में भाग लेने वाली प्रथम भारतीय महिला थी। उन्होंने १९५६ के ओलम्पिक में १०० मीटर स्प्रिंट दौड़ में भाग लिया था। हालाँकि वे क्वालीफाइंग दौर में ही स्पर्धा से बाहर हो गयीं, लेकिन इतिहास के पन्नों में उनका नाम दर्ज हो गया। १०० मीटर दौड़ में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12.4 सेकण्ड का था, जो १९५६ में रिकॉर्ड हुआ। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और मेरी लीला राव · और देखें »

मो फरहा

मोहम्मद "मो" फराह (Mohamed "Mo" Farah) सोमालिया में जन्मे ब्रिटिश अंतरराष्ट्रीय ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं। ये 10,000 मीटर की प्रतिस्पर्धा में ओलम्पिक और विश्व चैंपियन और 5000 मीटर में ओलम्पिक, विश्व व यूरोपीय चैंपियन हैं। ट्रैक पर ये आम तौर पर 5000 मीटर और 10,000 मीटर प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेते हैं, परन्तु इसके आलावा 3000 मीटर दौड़ में भी भाग लेते हैं और कभी-कभी 1500 मीटर में भी। इन्होंने भविष्य में किसी बिन्दु पर मैराथन के लिए स्थानांतरित करने की इच्छा व्यक्त की है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और मो फरहा · और देखें »

युवा ओलम्पिक खेल

युवा ओलंपिक खेल (ओओजी) अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मल्टी-स्पोर्ट कार्यक्रम है। खेल हर चार वर्षों में कंपित गर्मी और वर्तमान ओलंपिक खेल प्रारूप के अनुरूप सर्दी की घटनाओं में आयोजित किया जाता है। पहला ग्रीष्मकालीन संस्करण सिंगापुर में 14 से 26 अगस्त 2010 तक आयोजित किया गया था, जबकि पहला शीतकालीन संस्करण इंसब्रुक, ऑस्ट्रिया में 13 से 22 जनवरी 2012 को आयोजित किया गया था। एथलीटों की आयु सीमा 14 से 18 है। ऐसी घटना का विचार जोहान रोज़ेन्ज़ोप ने 1998 में ऑस्ट्रिया से किया था। 6 जुलाई 2007 को, ग्वाटेमाला सिटी में 119 वें आईओसी सत्र में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्यों ने ओलंपिक खेलों के एक युवा संस्करण के निर्माण को मंजूरी दे दी, आईओसी और मेजबान शहर के बीच की घटना की मेजबानी करने की लागत को साझा करने के इरादे से जबकि एथलीट और कोचों की यात्रा लागत आईओसी द्वारा भुगतान की जानी थी। इन खेलों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम भी होंगे और ओलिंपिक एथलीटों को पूरा करने के लिए प्रतिभागियों के लिए अवसर होंगे। युवाओं के लिए कई अन्य ओलंपिक समारोह, जैसे यूरोपीय यूथ ओलंपिक समारोह में गर्मियों और सर्दियों के संस्करणों और ऑस्ट्रेलियाई युवा ओलंपिक समारोह के साथ हर दूसरे वर्ष आयोजित किया गया, ने सफल साबित किया है इन खेलों की घटनाओं के बाद यूथ गेम्स का प्रारूप किया गया है। YOG बंद विश्व युवा खेलों के उत्तराधिकारी भी हैं। वर्ष 2010 में सिंगापुर की ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेलों और 2014 में नानजिंग ने 3600 एथलीटों की मेजबानी की और 13 दिनों तक चले, जबकि 2012 में इन्सब्रुक के शीतकालीन योग में 1059 एथलीट थे और 2016 में लिलेहैमर ने 1100 एथलीट थे और 10 दिनों तक चले थे। हालांकि यह प्रारंभिक अनुमानों से अधिक है, YOG अभी भी दोनों आकार में छोटा और साथ ही उनके वरिष्ठ समकक्ष से छोटा है। अगले ग्रीष्मकालीन YOG को ब्यूनस आयर्स के 2018 ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेलों में शामिल किया जाएगा। अगले शीतकालीन YOG को जगह लेने के लिए लॉज़ेन के 2020 शीतकालीन यूथ ओलंपिक खेल होंगे। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और युवा ओलम्पिक खेल · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

येलेना इसिन्बाएवा

येलेना गेडजिव्ना इसिन्बाएवा (Елена Гаджиевна Исинбаева) एक रूसी पोल वॉल्टर हैं। यह दो बार ओलम्पिक खेलो (2004 और 2008) और पांच बार विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं, तथा पोल वॉल्ट में वर्तमान विश्व रिकॉर्ड धारक भी हैं। अपनी उपलब्धियों के परिणामस्वरूप इन्हे व्यापक रूप से अब-तक कि विश्व की सबसे महान पोल वॉल्टर माना जाता हैं। इसिन्बाएवा नौ बार विश्व की मुख्य चैंपियन (ओलंपिक, विश्व आउटडोर और इनडोर चैंपियन और यूरोपीय आउटडोर और इनडोर चैंपियन) रह चुकी हैं। यह 2007 और 2009 में आइएएएफ गोल्डन विजेता थी। 2009 और 2010 की विश्व चैंपियनशिपो में खराब प्रदर्शन के बाद इन्होने खेल से एक साल का विश्राम ले लिया था। 2005 में यह पांच मीटर की बाधा पार करने वाली पहली महिला बनी थीं। इसिन्बाएवा के मौजूदा विश्व रिकॉर्ड हैं: 5.06 मीटर आउटडोर, रिकॉर्ड जो इसिन्बाएवा ने अगस्त 2009 में ज्यूरिख मे हासिल किया था तथा 5.00 मीटर इनडोर, रिकॉर्ड जो इन्होने फरवरी 2009 में प्राप्त किया। ज्यूरिख में बनाया गया इसिन्बाएवा का रिकॉर्ड उनका पोल वॉल्ट का 22वा विश्व रिकॉर्ड था, लगातार इतनी बार यह कारनामा करने वाली इसिन्बाएवा पहली महिला एथलीट हैं। इससे पूर्व यह कीर्तिमान ऑस्ट्रेलिया की एम्मा जॉर्ज के नाम था, जिन्होने 1995 से 1999 के बीच लगातार 11 बार विश्व रिकॉर्ड तोडा था। इसिन्बाएवा को आइएएएफ ने वर्ष 2004, 2005 और 2008 की फिमेल एथलीट ऑफ़ द इयर घोषित किया था, तथा लारेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स में इन्हें 2007 व 2009 के लिय वर्ल्ड स्पोर्ट्सवूमेन ऑफ़ द इयर का पुरस्कार मिला। 2009 में इन्हें खेल श्रेणी का प्रिंस ऑफ़ एस्टुरिअस अवार्ड दिया गया था। श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:महिला एथलीट श्रेणी:1982 में जन्मे लोग श्रेणी:खेल.

नई!!: ओलम्पिक खेल और येलेना इसिन्बाएवा · और देखें »

योगेश्वर दत्त

योगेश्वर दत्त (जन्म: 2 नवंबर 1982) एक भारतीय कुश्ती खिलाड़ी हैं। इन्होंने २०१२ ग्रीष्मकालीन ऑलंपिक्स में कुश्ती की ६० किग्रा फ़्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स २०१४ में योगेश्वर दत्त ने ६५ किलोग्राम भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में कनाडाई पहलवान को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। २०१२ में भारत सरकार द्वारा इन्हें राजीव गाँधी खेल रत्न का सम्मान दिया गया। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और योगेश्वर दत्त · और देखें »

राष्ट्रमण्डल खेल

राष्ट्रमण्डल खेल, ब्रिटिश राष्ट्रमण्डल देशों के अन्तर्गत आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और राष्ट्रमण्डल खेल · और देखें »

राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति

एक 'राष्ट्रीय पैरालिंपिक समिति' (एनपीसी) दुनिया भर में पेरालंपिक आंदोलन का एक राष्ट्रीय घटक है इंटरनेशनल पैरालम्पिक कमेटी (आईपीसी) के नियंत्रण के अधीन एनपीसी अपने पैरालम्पिक गेम्स लोगों की भागीदारी के आयोजन के लिए जिम्मेदार हैं।150px पैरालम्पिक गेम्स एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मल्टी-स्पोर्ट इवेंट हैं जहां शारीरिक अक्षमता वाले एथलीटों की प्रतिस्पर्धा; इसमें गतिशीलता विकलांग, अम्पायण, अंधत्व और सेरेब्रल पाल्सी के साथ एथलीट शामिल हैं। यहां शीतकालीन और समर पैरालम्पिक गेम्स शामिल हैं, जो एक ही मेजबान शहर में तुरंत अपने संबंधित ओलंपिक खेलों के बाद आयोजित की जाती हैं। 2012 तक, आईपीसी के 174 एनपीसी सदस्य हैं।, International Paralympic Committee (IPC) केवल अच्छी पीठ में एनपीसी पैरालम्पिक खेलों में एथलीट में प्रवेश कर सकते हैं । देशों के भीतर, कुछ एनपीसी एक या अधिक खेलों के लिए राष्ट्रीय प्रशासनिक निकाय के रूप में सेवा करते हैं, जबकि अन्य केवल पैरालम्पिक खेलों के लिए जिम्मेदार आईपीसी सदस्य के रूप में कार्य करते हैं। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति · और देखें »

राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति

राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियाँ (या NOCs) दुनिया भर में ओलम्पिक आंदोलन के राष्ट्रीय घटक हैं। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के नियंत्रण में रहते हुए, वे ओलम्पिक खेलों में अपने लोगों की भागीदारी के आयोजन के लिए उत्तरदायी हैं। वे भविष्य के ओलम्पिक खेलों के लिए प्रत्याशी के रूप में अपने स्वायत्त क्षेत्रों के नगरों को मनोनीत कर सकते है। राओस भी अपने भौगोलिक सीमाओं के भीतर राष्ट्रीय स्तर पर अपने खिलाड़ियों के विकास और कोचों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दे सकते हैं। वर्ष २००८ तक कुल २०५ रा.ओ.स. है जो प्रभुसत्ता संपन्न और अन्य भौगोलिक क्षेत्रों दोनों का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। सयुंक्त राष्ट्र के सभी १९२ सदस्यों और १३ अन्य क्षेत्रों की ओलम्पिक समितियां हैं.

नई!!: ओलम्पिक खेल और राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति · और देखें »

रियो डि जेनेरो

ऊपर बायें से: रियो का विहंगम दृश्य, शुगरलोफ पर्वत (ब्राज़ील), व्यापारिक क्षेत्र, क्राईस्ट द रीडिमर मूर्ति, एर्कोस डि लापा, रोड्रिगो डि फ्रेटास झील और माराकाना स्टेडियम। रियो डि जेनेरो (पुर्तगाली:Rio de Janeiro यानि "जनवरी की नदी") ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो राज्य की राजधानी एवं देश का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह शहर दक्षिण अमेरिका का तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। रियो डि जेनेरो शहर करीब दो शताब्दियों तक ब्राजील की राजधानी बना रहा, 1763 से 1822 तक पुर्तगाली औपनिवेशिक काल के दौरान और फिर 1822 से 1960 तक ब्राजी़ल के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप मे उदय के बाद। १८०८ से १८२१ तक यह पुर्तगाली साम्राज्य की भी राजधानी था। आमतौर पर यह रिओ के नाम से जाना जाता है, शहर का एक दूसरा उपनाम A Cidade Maravilhosa यानि अद्भुत शहर भी प्रचलित है। रियो डि जेनेरो अपनी प्राकृतिक अवस्थिति, अपने कार्निवल उत्सव, साम्बा और अन्य संगीत और पर्यटकों के लिए समुद्र तटों पर बने पंक्तिबद्ध होटलों वाले कोपाकबाना और इपानेमा जैसे तटों के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र तट के अलावा यहां के सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों में शामिल हैं कोरकोवाडो पर्वत पर स्थित ईसा मसीह की विशाल मूर्ति क्राईस्ट द रीडिमर ('क्रिस्टो रिडेंटॉर'), जिसे आधुनिक युग के विश्व के सात आश्चर्यों में से एक माना जाता है; केबल कार युक्त शुगरलोफ पर्वत (Pão de Açúcar); सांबोद्रोमो नामक एक विशाल स्थायी कार्निवल परेड मंच और दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियमों में से एक माराकाना (Maracanã) स्टेडियम। २०१६ के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी रियो डि जेनेरो को मिली है और इन खेलों को आयोजित करने वाला यह दक्षिण अमेरिकी का पहला शहर होगा। विश्व का दूसरा सबसे बड़ा शहरी वन क्षेत्र: फ्लोरेस्ता दा तिजुका, या "तिजुका वन" भी रिओ में ही है, जो दुनिया के सबसे बड़े शहरी वन क्षेत्र Parque Estadual da Pedra Branca, या व्हाइट स्टोन स्टेट पार्क से लगभग जुड़ा ही हुआ है। गैलिआओ-अंतोनियो कार्लोस जोबिम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जिसे आमतौर पर सिर्फ गैलिआओ (Galeão) कहा जाता है ब्राजील के कई शहरों को रियो डि जेनेरो से जोड़ता है और यहां से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी संचालित होती हैं। अपने आकर्षण और सौंदर्य के बावजूद, रियो की गिनती विश्व के सबसे अधिक हिंसाग्रस्त शहरों मे की जाती है। हिंसक अपराध की घटनायें ज्यादातर झुग्गी बस्तियों में घटित होती है लेकिन इनका असर इसके मध्यम वर्गीय और उच्च वर्गीय इलाकों मे भी देखा जा सकता है। रिओ में अन्य बड़े शहरों के विपरीत, मलिन बस्तियों शहर के कुछ सबसे धनी इलाकों से सटी हुई हैं। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और रियो डि जेनेरो · और देखें »

शिवा थापा

शिवा थापा (Shiva Thapa) (असम: শিৱ থাপা) (जन्म ०८ दिसम्बर १९९३) एक भारतीय मुक्केबाज है जिनका जन्म असम गुवाहाटी में हुआ था। ये तेल और प्राकृतिक गैस में कार्य भी करते हैं। शिवा थापा ने 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भी हिस्सा लिया था।'.

नई!!: ओलम्पिक खेल और शिवा थापा · और देखें »

शीतकालीन ओलम्पिक खेल

शीतकालीन ऑलंपिक खेल (अंग्रेज़ी:विंटर ऑलंपिक्स) एक विशेष ओलम्पिक खेल होते हैं, जिनमें में अधिकांशत: बर्फ पर खेले जाने वाले खेलों की स्पर्धा होती है। इन खेलों में ऑल्पाइन स्कीइंग, बायथलॉनबॉब्स्लेड, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, कर्लिंग, फिगर स्केटिंग, फ्रीस्टाइल स्कीइंग, आइस हॉकी, ल्यूज, नॉर्डिक कंबाइंड, शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग, स्केलेटन, स्नोबोर्डिंग, स्पीड स्केटिंग आदि स्पर्धाएं होती हैं। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और शीतकालीन ओलम्पिक खेल · और देखें »

सथीशा रै

सथीशा रै भारतीय भारोत्तोलक और ओलम्पियन हैं। वे मूलतह मंगलूरु, कर्नाटक से हैं। उन्का जन्म २७ अगस्त १९७१ को हुअ थ। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और सथीशा रै · और देखें »

साइना नेहवाल

साइना नेहवाल (जन्म:१७ मार्च १९९०) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं तथा इस मुकाम तक पहुँचने वाली वे प्रथम भारतीय महिला हैं। साथ ही एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली भी वो अकेली महिला खिलाडी हैं। लंदन ओलंपिक २०१२ मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं। २००८ में बीजिंग में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों मे भी वे क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थी। वह बीडबल्युएफ विश्व कनिष्ठ प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय हैं। वर्तमान में वह शीर्ष महिला भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भारतीय बैडमिंटन लीग में अवध वैरियर्स की तरफ से खेलती हैं। साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और साइना नेहवाल · और देखें »

साक्षी मलिक

साक्षी मलिक (Sakshi Malik) (जन्म: ०३ सितम्बर १९९२) भारतीय महिला पहलवान हैं। इन्होंने ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में हुए 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता है। भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली वे पहली महिला पहलवान हैं। इससे पहले इन्होंने ग्लासगो में आयोजित २०१४ के राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता था। २०१४ के विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भी इन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। वो एक जाट समुदाय से है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और साक्षी मलिक · और देखें »

सुशील कुमार (पहलवान)

---- सुशील कुमार (जन्म: २६ मई १९८३) भारत के एक कुश्ती पहलवान हैं जो 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक, 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लगातार दो ओलम्पिक मुकाबलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। २००८ ओलम्पिक में 66 किग्रा फ्रीस्टाइल में कजा‍खिस्तान के लियोनिड स्प्रिडोनोव को हरा कांस्य पदक जीत कर उन्होंने ५६ साल बाद १९५२ के इतिहास को एक बार फिर से दोहराया जब यह पदक महाराष्ट्र के खशाबा जाधव ने जीता था। सुशील, सतपाल पहलवान के शिष्य हैं। सुशील कुमार के लिए दिल्ली सरकार ने ५० लाख के इनाम की घोषणा की जबकि रेलवे ने ५५ लाख और हरियाणा सरकार ने २५ लाख के इनाम की घोषणा की है। 2010 तथा 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में इन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मंजीत दूबे dhyeya IAS .

नई!!: ओलम्पिक खेल और सुशील कुमार (पहलवान) · और देखें »

स्वतन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ी

स्वत्रन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ी ओलम्पिक ध्वज तले इन खेलों में भाग लेते हैं। स्वतन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ी ओलम्पिक खेलों में भाग लेने वाले वो खिलाड़ी हैं जो किसी भी देश की ओर से नहीं खेलते बल्कि स्वतन्त्र रूप से इन खेलों में भाग लेते हैं। ऐसा कई कारणों से हो सकता है जैसे किसी देश की राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा मान्यता प्राप्त ना हों या खेलों के दौरान उसकी मान्यता रद्द कर दी गई हो या फिर किसी अन्य कारण से किसी देश के खिलाड़ी अपने राष्ट्रीय ध्वज तले खेलों में भागीदारी ना कर सकें। इन स्वतन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ियों की टीम का नामकरण और राष्ट्रीय कोड निर्धारण समनुरूप नहीं रहा है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और स्वतन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ी · और देखें »

स्क्वैश (खेल)

अंतर्राष्ट्रीय मानक का ग्लास शो स्क्वैश कोर्ट पृष्ठ में शीशा-समर्थित स्क्वैश कोर्ट में खिलाड़ी स्क्वैश रैकेट और गेंद अंतरराष्ट्रीय स्क्वैश एकल कोर्ट, जैसा कि विश्व स्क्वैश फेडरेशन द्वारा निर्दिष्ट किया गया है स्क्वैश एक रैकेट खेल है जिसे दो खिलाड़ी (या डबल्स के लिए चार खिलाड़ी) एक छोटी, खोखली रबर गेंद से चार दीवारों वाले कोर्ट में खेलते हैं। स्क्वैश, IOC द्वारा मान्यता प्राप्त है और भावी ओलिंपिक कार्यक्रम में शामिल किए जाने के लिए दावेदार है। स्क्वैश को दुनिया के सर्वाधिक स्वास्थ्यप्रद खेलों के रूप में मान्यता मिली है। पहले इस खेल को स्क्वैश रैकेट्स कहा जाता था, जो इस खेल में प्रयुक्त होने वाली पिचकने योग्य नरम गेंद को संदर्भित करता है (इसके जनक खेल रैकेट्स (या रैकेट्स; नीचे देखें) में प्रयुक्त मोटी गेंद की तुलना में) .

नई!!: ओलम्पिक खेल और स्क्वैश (खेल) · और देखें »

सैयद अली

सैयद अली (जन्म १५ अप्रैल १९५८) एक पूर्व भारतीय हॉकी खिलाडी है जिन्होंने की पुरुष राष्ट्रीय टीम से १९६४ के टोकियो ओलम्पिक खेल में स्वर्ण पदक जीता था। श्रेणी:भारत के हॉकी खिलाड़ी.

नई!!: ओलम्पिक खेल और सैयद अली · और देखें »

हेनरी टेलर

हेनरी टेलर (17 मार्च 1885 - 28 फ़रवरी 1951) एक ब्रिटिश फ्रीस्टाइल तैराक थे जिन्होंने 1906, 1908, 1912 और 1920 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भाग लिया था। यह प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रॉयल नेवी में सेवाकृत थे और 1926 तक इन्होंने प्रतिस्पर्धात्मक स्तर पर तैरना जारी रखा। सेवानिवृत्त होने के पश्चात इनका भाग्य ढलान पे चला गया और इनकी मृत्यु दरिद्रता में रहते हुए हुई। इन्होंने अपने खेल कैरियर में 35 से अधिक ट्राफियां और 300 पदक जीते जिनमें ओलम्पिक खेलों के चार स्वर्ण, एक रजत व तीन कांस्य पदक भी शामिल हैं। इनका एक ही ओलम्पिक में तीन स्वर्ण पदक जीतने का कीर्तिमान—किसी भी ब्रिटोन द्वारा सबसे अधिक—100 वर्षों तक कायम रहा, जब तक यह साइकिल चालक क्रिस होय द्वारा 2008 में बराबर कर लिया गया। संयुक्त राज्य अमेरिका के मैल शेपर्ड के साथ, यह 1908 ओलम्पिक में सबसे सफल खिलाड़ी थें। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और हेनरी टेलर · और देखें »

हॉकी

मेलबर्न विश्वविद्यालय में फील्ड हॉकी का खेल हॉकी एक ऐसा खेल है जिसमें दो टीमें लकड़ी या कठोर धातु या फाईबर से बनी विशेष लाठी (स्टिक) की सहायता से रबर या कठोर प्लास्टिक की गेंद को अपनी विरोधी टीम के नेट या गोल में डालने की कोशिश करती हैं। हॉकी का प्रारम्भ वर्ष 2010 से 4,000 वर्ष पूर्व मिस्र में हुआ था। इसके बाद बहुत से देशों में इसका आगमन हुआ पर उचित स्थान न मिल सका। भारत में इसका आरम्भ 150 वर्षों से पहले हुआ था। 11 खिलाड़ियों के दो विरोधी दलों के बीच मैदान में खेले जाने वाले इस खेल में प्रत्येक खिलाड़ी मारक बिंदु पर मुड़ी हुई एक छड़ी (स्टिक) का इस्तेमाल एक छोटी व कठोर गेंद को विरोधी दल के गोल में मारने के लिए करता है। बर्फ़ में खेले जाने वाले इसी तरह के एक खेल आईस हॉकी से भिन्नता दर्शाने के लिए इसे मैदानी हॉकी कहते हैं। चारदीवारी में खेली जाने वाली हॉकी, जिसमें एक दल में छह खिलाड़ी होते हैं और छह खिलाड़ी परिवर्तन के लिए रखे जाते हैं। हॉकी के विस्तार का श्रेय, विशेषकर भारत और सुदूर पूर्व में, ब्रिटेन की सेना को है। अनेक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आह्वान के फलस्वरूप 1971 में विश्व कप की शुरुआत हुई। हॉकी की अन्य मुख्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं हैं- ओलम्पिक, एशियन कप, एशियाई खेल, यूरोपियन कप और पैन-अमेरिकी खेल। दुनिया में हॉकी निम्न प्रकार से खेली जाती है।.

नई!!: ओलम्पिक खेल और हॉकी · और देखें »

जूडो

(柔道) | aka .

नई!!: ओलम्पिक खेल और जूडो · और देखें »

जॉर्जिया (अमरीकी राज्य)

जार्जिया संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है, जो आग्रेय क्षेत्र में स्थित है। इस्की राजधानी और सबसे बड़ा शहर अटलांटा है। इसके पश्चिम में अलबामा और दक्षिण में फ्लोरिडा राज्य स्थित हैं। उत्तरी दिशा में टेनेसी, नार्थ केरोलाइना और उत्तर पूर्व दिशा में साउथ केरोलाइना राज्य स्थित हैं। पूर्व दिशा की ओर अन्ध महासागर का समुद्रतट है। जार्जिया १७८८ में अमरीका का राज्य बना। जर्जिया उन १३ कालोनी में से एक है जो ब्रिटेन से स्वतंत्र होने के लिये विद्रोह किये। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और जॉर्जिया (अमरीकी राज्य) · और देखें »

विराम घड़ी

समय गणना यंत्र प्रयोगशाला, खेल के मैदान तथा ओलम्पिक खेलों में जिस घड़ी का उपयोग होता है, उसे समय गणना यंत्र कहते हैं। इस घड़ी को इच्छानुसार चलाया या बन्द किया जा सकता है। विराम घड़ी की सहायता से सेकेंड के एक पंचमांश अथवा एक दशमांश तक का समय मापा जा सकता है। श्रेणी:यंत्र.

नई!!: ओलम्पिक खेल और विराम घड़ी · और देखें »

वैश्वीकरण

Puxi) शंघाई के बगल में, चीन. टाटा समूहहै। वैश्वीकरण का शाब्दिक अर्थ स्थानीय या क्षेत्रीय वस्तुओं या घटनाओं के विश्व स्तर पर रूपांतरण की प्रक्रिया है। इसे एक ऐसी प्रक्रिया का वर्णन करने के लिए भी प्रयुक्त किया जा सकता है जिसके द्वारा पूरे विश्व के लोग मिलकर एक समाज बनाते हैं तथा एक साथ कार्य करते हैं। यह प्रक्रिया आर्थिक, तकनीकी, सामाजिक और राजनीतिक ताकतों का एक संयोजन है।वैश्वीकरण का उपयोग अक्सर आर्थिक वैश्वीकरण के सन्दर्भ में किया जाता है, अर्थात, व्यापार, विदेशी प्रत्यक्ष निवेश, पूंजी प्रवाह, प्रवास और प्रौद्योगिकी के प्रसार के माध्यम से राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं में एकीकरण.

नई!!: ओलम्पिक खेल और वैश्वीकरण · और देखें »

वीज़ा इंक.

वीज़ा इंक. (Visa Inc.) एक वैश्विक भुगतान तकनीक कंपनी (ग्लोबल पेमेंट्स टेक्नोलोजी कंपनी) है जिसका मुख्यालय कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में है। यह दुनिया भर में सबसे अधिक आम तौर पर वीज़ा ब्रांड युक्त क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करती है। वीज़ा न तो कार्ड जारी करती है, न ऋण देती है और न ही उपभोक्ताओं के लिए दरों और शुल्कों का निर्धारण करती है; बल्कि वीज़ा वित्तीय संस्थाओं को वीज़ा ब्रांड के भुगतान संबंधी उत्पाद प्रदान करती है जिसका उपयोग वे अपने ग्राहकों को क्रेडिट, डेबिट, प्रीपेड और नकदी की प्राप्ति संबंधी सेवाएं प्रदान करने में करते हैं। वर्ष 2008 में निल्सन रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका में वीज़ा के पास क्रेडिट कार्ड के बाजार में 38.3% का और डेबिट कार्ड के बाजार में 60.7% का मार्केट शेयर मौजूद था। 2009 में वीज़ा ग्लोबल नेटवर्क (जिसे वीज़ानेट के रूप में जाना जाता है) ने 62 बिलियन के लेन-देन (ट्रांजेक्शन) को अंजाम दिया था जिसकी कुल मात्रा 4.4 ट्रिलियन डॉलर थी। वीज़ा के ऑपरेशंस पूरे एशिया-प्रशांत, उत्तरी अमेरिका, मध्य और दक्षिण अमेरिका, कैरिबियन, मध्य और पूर्वी यूरोप, अफ्रीका और मध्य पूर्व में हैं। वीज़ा यूरोप एक अलग सदस्यता इकाई है जो यूरोपीय क्षेत्र में वीज़ा इंक के ट्रेडमार्क और तकनीक की एक विशिष्ट लाइसेंसी है और यह वीज़ा डेबिट जैसे कार्ड जारी करती है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और वीज़ा इंक. · और देखें »

खेल

बचपन का खेल.एसोसिएशन फुटबॉल, ऊपर दिखाया गया है, एक टीम खेल है जो सामाजिक कार्यों को भी प्रदान करता है। खेल, कई नियमों एवं रिवाजों द्वारा संचालित होने वाली एक प्रतियोगी गतिविधि है। खेल सामान्य अर्थ में उन गतिविधियों को कहा जाता है, जहाँ प्रतियोगी की शारीरिक क्षमता खेल के परिणाम (जीत या हार) का एकमात्र अथवा प्राथमिक निर्धारक होती है, लेकिन यह शब्द दिमागी खेल (कुछ कार्ड खेलों और बोर्ड खेलों का सामान्य नाम, जिनमें भाग्य का तत्व बहुत थोड़ा या नहीं के बराबर होता है) और मशीनी खेल जैसी गतिविधियों के लिए भी प्रयोग किया जाता है, जिसमें मानसिक तीक्ष्णता एवं उपकरण संबंधी गुणवत्ता बड़े तत्व होते हैं। सामान्यतः खेल को एक संगठित, प्रतिस्पर्धात्मक और प्रशिक्षित शारीरिक गतिविधि के रूप में परिभाषित किया गया है, जिसमें प्रतिबद्धता तथा निष्पक्षता होती है। कुछ देखे जाने वाले खेल इस तरह के गेम से अलग होते है, क्योंकि खेल में उच्च संगठनात्मक स्तर एवं लाभ (जरूरी नहीं कि वह मौद्रिक ही हो) शामिल होता है। उच्चतम स्तर पर अधिकतर खेलों का सही विवरण रखा जाता है और साथ ही उनका अद्यतन भी किया जाता है, जबकि खेल खबरों में विफलताओं और उपलब्धियों की व्यापक रूप से घोषणा की जाती है। जिन खेलों का निर्णय निजी पसंद के आधार पर किया जाता है, वे सौंदर्य प्रतियोगिताओं और शरीर सौष्ठव कार्यक्रमों जैसे अन्य निर्णयमूलक गतिविधियों से अलग होते हैं, खेल की गतिविधि के प्रदर्शन का प्राथमिक केंद्र मूल्यांकन होता है, न कि प्रतियोगी की शारीरिक विशेषता। (हालाँकि दोनों गतिविधियों में "प्रस्तुति" या "उपस्थिति" भी निर्णायक हो सकती हैं)। खेल अक्सर केवल मनोरंजन या इसके पीछे आम तथ्य को उजागर करता है कि लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करने की आवश्यकता है। हालाँकि वे हमेशा सफल नहीं होते है। खेल प्रतियोगियों से खेल भावना का प्रदर्शन करने और विरोधियों एवं अधिकारियों को सम्मान देने व हारने पर विजेता को बधाई देने जैसे व्यवहार के मानदंड के पालन की उम्मीद की जाती है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और खेल · और देखें »

खेल प्रतियोगितायें

खेल प्रतिस्पर्धाओं को खेल प्रतियोगिता कहते हैं। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और खेल प्रतियोगितायें · और देखें »

ग्रैंड स्लैम (टेनिस)

चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट, जिन्हें मेजर भी कहा जाता है, विश्व रैंकिंग अंक, परंपरा, दी जानेवाली पुरस्कार राशि तथा जनता के ध्यान की दृष्टि से वर्ष की सर्वाधिक महत्वपूर्ण टेनिस प्रतियोगिताएं हैं। ये हैं ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विम्बलडन तथा यूएस ओपन जो इसी क्रम में खेली जाती हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन दोनों हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं, जबकि फ्रेंच ओपन मिट्टी पर खेला जाता है और विंबलडन घास पर खेला जाता है। टेनिस ओपन युग की शुरुआत 1968 से हुई जब ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स ने पेशेवर खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए अनुमति देने पर सहमति व्यक्त की। ग्रैंड स्लैम में सबसे पहला विंबलडन 1877 में शुरू हुआ, उसके बाद 1881 में यूएस ओपन, 1891 में फ्रेंच ओपन और 1905 में ऑस्ट्रेलियन ओपन शुरू हुआ। अपवाद के रूप में पहले और दूसरे विश्व युद्धों तथा 1986 में ऑस्ट्रेलियन ओपन को छोड़ कर 1905 में शुरुआत से आज तक जारी सभी चारों ग्रैंड स्लैम प्रति वर्ष खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम है (जनवरी), इसके बाद फ्रेंच ओपन (मई-जून), विंबलडन (जून-जुलाई) और यूएस ओपन (अगस्त-सितम्बर) होते हैं। मैदानों की सतहों में परंपरागत अंतर तथा दो टूर्नामेंट के मध्य अत्यंत कम अंतराल को ध्यान में रखते हुए, विंबलडन (घास पर) तथा फ्रेंच ओपन (मिट्टी पर) दोनों टूर्नामेंट लगातार जीतना एक बड़ी उपलब्धि होती है। आधुनिक वर्षों में, ग्रैंड स्लैम ने तत्काल पुनर्प्रदर्शन जोड़ कर खिलाड़ियों को फैसलों को चुनौती देने की क्षमता दी है। सबसे पहले 2006 में इसकी अनुमति देने वाले में यूएस ओपन था। यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन दोनों में रात्रि में भी कृत्रिम रोशनी में मैच खेले जाते हैं। यूएस ओपन ने सबसे पहले रात्रिकालीन मैच शुरू किये थे और वहीं पर किसी भी ग्रैंड स्लैम के सर्वाधिक रात्रिकालीन मैच होते हैं। यूएस ओपन ही अकेला ग्रैंड स्लैम है जिसमें मेन्स सिंगल के 5वें सेट में टाई-ब्रेकर का उपयोग किया जाता है जबकि अन्य ग्रैंड स्लैम में 5वें सेट को तब तक खेला जाता है जब तक एक खिलाड़ी 2 गेम की बढ़त न पा ले.

नई!!: ओलम्पिक खेल और ग्रैंड स्लैम (टेनिस) · और देखें »

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों या ओलंपियाड के खेलों (Jeux olympiques d'été), जो पहली बार 1896 में आयोजित किया गया था, एक अंतर्राष्ट्रीय मल्टी-स्पोर्ट इवेंट आयोजन है जो चार साल से एक अलग शहर द्वारा आयोजित किया जाता है। सबसे हालिया ओलंपिक रियो डी जनेरियो, ब्राजील में आयोजित किए गए थे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति खेल का आयोजन करती है और मेजबान शहर की तैयारियों की देखरेख करता है। प्रत्येक ओलंपिक आयोजन में, स्वर्ण पदक प्रथम स्थान पर दिए जाते हैं, दूसरे स्थान पर रजत पदक से सम्मानित किया जाता है, और तीसरे के लिए कांस्य पदक प्रदान किए जाते हैं; यह परंपरा 1904 में शुरू हुई। ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की सफलता के कारण शीतकालीन ओलंपिक खेलों का निर्माण किया गया था। ओलंपिक में 42 स्पर्धाओं की प्रतियोगिता में वृद्धि हुई है, जो कि 1896 में 14 देशों के 250 से कम पुरुष प्रतिद्वंद्वियों के साथ 2012 में 204 देशों से 10,768 प्रतिद्वंद्वियों (5,992 पुरुष, 4,776 महिलाओं) के साथ 302 घटनाओं के साथ बढ़ी है। अठारह देशों ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी की है। संयुक्त राज्य अमेरिका में किसी भी अन्य देश से अधिक चार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (1904, 1932, 1984, 1996), की मेजबानी की है, और ग्रेट ब्रिटेन लंदन में तीन ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (1908, 1948, 2012), सभी की मेजबानी की है। एथेंस (1896, 2004), पेरिस (1900, 1924), लॉस एंजिल्स (1932, 1984) और टोक्यो (1964, 2020): चार शहरों में दो ग्रीष्मकालीन ओलंपिक आयोजित किए गए हैं। ग्रीष्मकालीन ओलंपिक कई बार होस्ट करने के लिए पश्चिमी दुनिया के बाहर टोक्यो पहला शहर है। एशिया ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी की है, जापान, दक्षिण कोरिया और चीन में चार बार (1964, 1988, 2008, 2020)। दक्षिणी गोलार्ध में आयोजित केवल ग्रीष्मकालीन ओलंपिक ऑस्ट्रेलिया (1956, 2000) और ब्राजील (2016) में रहे हैं। 2016 के खेल दक्षिण अमेरिका में होने वाले पहले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक हैं और स्थानीय शीतकालीन सत्र के दौरान आयोजित होने वाले पहले थे। अफ्रीका अभी तक एक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी नहीं है। केवल पांच देशों-ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन, और हर ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक खेलों में स्विट्जरलैंड की है प्रतिनिधित्व करता रहा। प्रत्येक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में कम से कम एक स्वर्ण पदक जीतने वाला एकमात्र देश ग्रेट ब्रिटेन है संयुक्त राज्य अमेरिका ने सभी समय के पदक तालिका का नेतृत्व किया। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल · और देखें »

गीत सेठी

भारत के गीत श्रीराम सेठी (जन्म 17 अप्रैल 1961) इंग्लिश बिलियर्ड्स के एक पेशेवर खिलाड़ी हैं जिनका 1990 के अधिकांश दशक में इस खेल में प्रभुत्व रहा था। वे स्नूकर (एक्स-प्रो) के भी उल्लेखनीय शौकिया (एमेच्योर) खिलाड़ी हैं। वे छह बार पेशेवर स्तर और तीन बार शौकिया वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीत चुके हैं और इंग्लिश बिलियर्ड्स में उनके नाम दो विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने प्रकाश पादुकोण के साथ मिलकर ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट की स्थापना की जो भारत में खेलों को बढ़ावा देने वाली एक संस्था है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और गीत सेठी · और देखें »

गीता फोगाट

गीता फोगाट (Geeta Phogat) (जन्म;१५ दिसम्बर १९८८) एक भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान है जिन्होंने पहली बार भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। गीता ने २०१० राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। साथ ही गीता पहली भारतीय महिला पहलवान है जिन्होंने ओलम्पिक में क्वालीफाई किया। २३ दिसम्बर २०१६ को प्रदर्शित हुई हिन्दी भाषी दंगल फ़िल्म इन्हीं पर आधारित है,जिसमें इनका किरदार फ़ातिमा सना शेख ने निभाया है जबकि आमिर ख़ान ने इनके पिता और प्रशिक्षक महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और गीता फोगाट · और देखें »

ऑल टाइम ओलंपिक खेलों पदक गिनती

1896 से 2016 तक सभी ओलंपिक खेलों के लिए ऑल टाइम मेडल टेबल, जिसमें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों, शीतकालीन ओलंपिक खेलों और दोनों के संयुक्त कुल शामिल हैं, नीचे सारणीबद्ध है। ये ओलंपिक पदक के मायने में 1906 इंटरैलेटेड गेम्स शामिल नहीं हैं जो आधिकारिक खेलों के रूप में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा अब मान्यता प्राप्त नहीं हैं। आईओसी स्वयं ही सभी समय सारणी प्रकाशित नहीं करता है, और केवल एकल खेलों के लिए अनौपचारिक तालिकाओं को प्रकाशित करता है। इस तालिका को आईओसी डेटाबेस से एकल प्रविष्टियां जोड़कर संकलित किया गया था। परिणाम आईओसी देश कोड के लिए जिम्मेदार हैं, जैसा कि वर्तमान में आईओसी डेटाबेस द्वारा प्रदर्शित किया गया है। आमतौर पर, एक एकल कोड एक एकल राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (एनओसी) से मेल खाती है। जब अलग-अलग कोड अलग-अलग वर्षों के लिए प्रदर्शित होते हैं, तो मेडल की गिनती आईओसी कोड (जैसे HOL से नीदरलैंड के लिए NED से) या देश के नाम का सरल परिवर्तन (जैसे सीलोन से श्रीलंका तक) के साधारण परिवर्तन के मामले में मिलाए जाते हैं। जैसा कि पदक प्रत्येक एनओसी को जिम्मेदार ठहराते हैं, सभी योगों में उस देश के एथलीटों द्वारा किसी अन्य एनओसी के लिए, जैसे देश की आजादी से पहले (संयुक्त टीमों जैसे विशेष मामलों के लिए अलग-अलग फुटनोट देखें) पदक जीता जाता है। इटैलिक में नाम राष्ट्रीय संस्थाएं हैं जो अब मौजूद नहीं हैं। एनओसी की कुल संख्या उनके पूर्ववर्तियों और उत्तराधिकारियों के साथ नहीं मिलती है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और ऑल टाइम ओलंपिक खेलों पदक गिनती · और देखें »

ओड

ओड (Ode) एक प्रकार की कविता है जो मिश्र छंद के ढाँचे में, सामान्यत: ओजपूर्ण स्वर और उच्च शैली की, एक सार्वभौम अभिरुचिवाली विषयवस्तु से युक्त संबोधनपरक होती है। नृत्य एवं संगीत वाद्यों के साथ गाए जानेवाले यूनानी समवेत गीतों में इसका मूल उद्गम निहित है। यूनान में, ओडों का मुख्य आदर्श यूनानी दुःखान्तों के सहगानों में प्राप्त था। छंद की दृष्टि से ये ओड अपनी रचना में अत्यंत मिश्र थे, जो तीन भागों में विभक्त हैं–स्ट्रोफ़ी (ग्रीक अर्थ .

नई!!: ओलम्पिक खेल और ओड · और देखें »

ओलम्पिक चार्टर

ओलम्पिक मशाल ओलम्पिक चार्टर ओलिंपिक खेलों के संगठन और ओलिंपिक आंदोलन को नियंत्रित करने के लिए नियमों और दिशा निर्देशों का एक सेट है। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) द्वारा अपनाया गया, यह मौलिक सिद्धांतों, नियम और कानूनों का संहिताकरण है। इसका पिछला अद्यतन फरवरी 11, 2010, को हुआ था। चार्टर में प्रयोग होने वाली आधिकारिक भाषाए फ्रेंच और अंग्रेजी हैं। अगर, किसी भी समय, पाठ के संस्करणों के बीच कोई विसंगति है तो पाठ के फ्रेंच भाषा के रूप को प्रमुखता दी जाती है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और ओलम्पिक चार्टर · और देखें »

ओलम्पिक में भारत

1936 के बर्लिन ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम जिसने आगे चल कर फाइनल में जर्मनी को 8-1 से हराया ओलम्पिक में भारत ने सबसे पहले 1900 में, एकमात्र खिलाड़ी के साथ भाग लिया, जिसने एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते। 1920 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में देश ने पहली बार एक टीम भेजी और उसके बाद से हर ग्रीष्मकालीन खेलों में भाग लिया है। १९६४ से शीतकालीन ओलंपिक खेलों में भी भारत ने कई बार भाग लिया है। २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक शुरु होने तक भारत के खाते में कुल 26 पदक थे, जो कि सभी ग्रीष्मकालीन खेलों में जीते गए, शीतकालीन खेलों में पदक जीतने में भारत को अभी तक सफलता नहीं मिली है। 1920 और 1980 तक एक लंबे समय तक ओलम्पिक में भारत की राष्ट्रीय हॉकी टीम का दबदबा बना रहा। इस बीच हुए हुए बारह खेलों में से भारत ने ग्यारह पदक जीते जिनमें 8 स्वर्ण पदक थे और 1928-1956 तक छह स्वर्ण पदक लगातार जीते थेा .

नई!!: ओलम्पिक खेल और ओलम्पिक में भारत · और देखें »

ओलम्पिक ज्वाला

ओलम्पिक ज्वाला या ओलम्पिक मशाल ओलम्पिक खेलों का एक प्रतीक है। यूनानी देवता ज़्यूस से प्रोमेथियस द्वारा कि गई अग्नि की चोरी के स्मरणोत्सव के रूप में मनानें जाने वाली इस घटना की उत्पत्ति प्राचीन ग्रीस से है, जहां प्राचीन ओलम्पिक के उत्सव के दौरान अग्नि जलती रखी जाती थी। श्रेणी:ओलम्पिक प्रतीक.

नई!!: ओलम्पिक खेल और ओलम्पिक ज्वाला · और देखें »

ओलिम्पिया

ओलिंपिया नगर (Olympia) प्राचीन काल में ओलिंपिक खेलों का स्थल था। यह यूनान देश के पश्चिमी मोरिया में रूफ़िया नदी के उत्तरी किनारे पर आधुनिक पिरगोस नगर से 11 मील पूर्व स्थित है। ओलम्पिया के 'हेरा के मन्दिर के भग्नावशेष यूनान के इतिहास में इस नगर का धार्मिक और राजनीतिक महत्व रहा है। हीरा का मंदिर प्राचीनतम विद्यमान भवन है जिसका निर्माण, अपने मौलिक रूप में, संभवत: ईसा से 1,000 वर्ष पूर्व हुआ था। यहाँ खेलों की उत्पत्ति के संबंध में विभिन्न धारणाएँ हैं। एक मत के अनुसार पहली दौड़ पेलौप्स और आयनोमौस के बीच हुई थी, किंतु द्वितीय मतानुसार यहाँ सर्वप्रथम हेराकिल्स द्वारा खेलकूदों का उत्सव मनाया गया था। 11वीं शताब्दी के यूनानी लेखक सेड़ीनस के अनुसार ओलिंपिक उत्सव 393 ई. तक ही मनाए गए। ओलिंपिया अथवा ओलिंबिया का वर्तमान गाँव क्लादियस नदी के दूसरे तट पर स्थित है। यहाँ एक संग्रहालय भी है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और ओलिम्पिया · और देखें »

ओलंपिक

कोई विवरण नहीं।

नई!!: ओलम्पिक खेल और ओलंपिक · और देखें »

आन्द्रे अगासी

आन्द्रे अगासी का जन्म 29 अप्रैल 1970 अमेरिका देश के नेवाडा प्रदेश के लास वेगास शहर में हुआ था। वे एक नामी टेनिस खिलाड़ी हैं। भूतपूर्व नंबर एक खिलाड़ी रहे आंद्रे अगासी ने कुल ८ ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीते और साथ ही ओलम्पिक में स्वर्ण पदक भी प्राप्त किया। वह उन पाँच खिलाड़ी में से एक हैं जिन्होंने एक वर्ष में चारों ग्रैंड स्लैम जीते हैं। वह ओपन एरा में सभी ग्रैंड स्लैम जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। अगासी, आन्द्रे अगासी, आन्द्रे अगासी, आन्द्रे.

नई!!: ओलम्पिक खेल और आन्द्रे अगासी · और देखें »

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप है। टूर्नामेंट खेल के शासी निकाय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा हर चार साल आयोजित किया जाता है। टूर्नामेंट दुनिया में सबसे ज्यादा देखी गयी खेल स्पर्धाओं में से एक है, यह केवल फीफा विश्व कप और ओलंपिक पीछे है। पहली बार विश्व कप 1975 में इंग्लैंड में आयोजित किया गया था, पहले तीन विश्व कप इंग्लैंड में मेजबानी किए गए थे। लेकिन 1987 टूर्नामेंट के बाद से विश्व कप हर चार साल दूसरे देश में आयोजित किया जाता है। सबसे हाल ही टूर्नामेंट २०१५ में आयोजित की गई थी, यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड ने मेजबानी की थी और इसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और आईसीसी क्रिकेट विश्व कप · और देखें »

आइस स्लेज रेसिंग

आइस स्लेज रेसिंग एक पैरालंपिक खेल है जहां प्रतियोगी हल्के स्लेज का इस्तेमाल करते हैं और दो खम्भो के सहारे खुद को धकेलते है। स्लेज रेसिंग स्पीड स्केटिंग का पैरालंपिक संस्करण है। यह 400 मीटर (1,300 फीट) परिधि वाले स्पीड स्केटिंग रिंक में खेला जाता है। यह 1980-1988 और 1994-1998 के बीच एक पैरालंपिक खेल था। यह खेल 100 मीटर, 500 मीटर, 700 मीटर, 1000 मीटर और 1,500 मीटर दूरी पर खेला जाता है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और आइस स्लेज रेसिंग · और देखें »

कराटे

() यूक्यू द्वीप समूह में विकसित एक युद्धकला है जो अब ओकिनावा, जापान में है। इसका विकास देशी युद्ध पद्धति से हुआ था जिसे चीनी केम्पो कहते हैंओकिनवान कराटे का इतिहास कराटे एक प्रहार कला है जिसमें मुक्केबाजी, पाद प्रहार और घुटना प्रहार और मुक्त-हस्त प्रौद्योगिकी जैसे नाइफ-हैंड्स (कराटे चोप) के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। कुछ शैलियो में ग्रेपलिंग, लॉक्स, अटकाव, थ्रो और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रहार करना सिखाया जाता है अध्याय 9 में मोटोबु-यू और बुजेइकन, दो टी शैली के साथ ग्रेपलिंग और महत्वपूर्ण बिंदुओं में प्रहार तकनीक को बताया गया है। पृष्ठ 165, सेइटोकु हिगा: "एक प्रहार को निष्प्रभाव करने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दबाव, कलाई पर पकड़, ग्रेपलिंग, प्रहार और पाद प्रहार का प्रयोग एक सौम्य तरीका है।" एक कराटे अभ्यस्त कर्मी को कहा जाता है। 19 वीं शताब्दी में जापान द्वारा यूक्यु साम्राज्य को मिलाने से पहले यहां कराटे को विकसित किया गया था। जापानी और यूक्यूवांश के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के समय के दौरान 20वीं शताब्दी की प्रारम्भ में इसे जापान की मुख्य भूमि में शामिल किया गया था। 1922 में जापान के शिक्षा मंत्रालय ने गिचिन फुनाकोशी को कराटे के प्रदर्शन के लिए टोक्यो आमंत्रित किया था। 1924 में केइयो विश्वविद्यालय ने पहला विश्वविद्यालय कराटे क्लब की स्थापना की और 1932 तक प्रमुख जापानी विश्वविद्यालयों में कराटे क्लब खुल चुके थे। जापानी सैन्यवाद के इस बढ़ते युग में, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ओकिनावा संयुक्त राज्य सैन्य का एक महत्वपूर्ण स्थान बन गया और वहां तैनात सैनिकों के बीच कराटे लोकप्रिय बन गया। 1960 और 1970 के दशक की फिल्मों के चलते मार्शल आर्ट की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ और कराटे शब्द का प्रयोग सभी प्रहार-आधारित ओरिएंटल मार्शल आर्ट का उल्लेख करने के लिए एक सामान्य तरीके की शुरूआत की गई। उसके बाद दुनिया भर में कराटे स्कूल खुलने लगे थे और कम रूचि के साथ-साथ जो आर्ट का गहन अध्ययन करना चाहते थे, दोनों की आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर स्कूलों को खोला गया। शोटोकोन डोजो के मुख्य प्रशिक्षक शिगेरु एगामी ने कहा कि "विदेशी देशों में कराटे के अनुयायी कराटे का अनुसरण केवल लड़ाई के तकनीक के लिए करते हैं।..फिल्म और टेलीविजन...कराटे को एक रहस्यमयी युद्ध शैली के रूप में दर्शाया गया है जिसमें बताया गया है कि उसमें एक घूंसा भी चोट या मौत का कारण बनने में सक्षम होता है।..

नई!!: ओलम्पिक खेल और कराटे · और देखें »

कर्णम मल्लेश्वरी

कर्णम मल्लेश्वरी (जन्म: 1 जून 1975) भारत की महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं। वे ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी हैं। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और कर्णम मल्लेश्वरी · और देखें »

कांस्य पदक

कांस्य पदक आमतौर पर किसी स्पर्धा में जैसे ओलंपिक खेल, राष्ट्रमंडल खेल इत्यादि में तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। विजेता को स्वर्ण पदक व दूसरा स्थान पाने वाले को रजत पदक दिया जाता है। तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाडी को काँस्य पदक देने कि प्रथा सेंट लुईस मिसौरी में आयोजित १९०४ के ओलंपिक खेलों से शुरु हुई। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और कांस्य पदक · और देखें »

क्रिस होय

सर क्रिस्टोफर एंड्रयू "क्रिस" होय (जन्म 23 मार्च 1976 एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड) एक स्काटिश ट्रैक साइकिल चालक हैं जो ग्रेट ब्रिटेन और स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व करतें हैं। यह एकाधिक विश्व चैंपियन और ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। बीजिंग 2008 में अपने तीन स्वर्ण पदकों के साथ, होय स्कॉटलैंड के सबसे सफल ओलंपियन बन गये, 1908 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में हेनरी टेलर के पश्चात पहले ब्रिटोन जिन्होंने किसी एक ओलंपिक में तीन स्वर्ण जीते, तथा पूरे ओलम्पिक इतिहास के सबसे सफल पुरुष साइकिल चालक। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और क्रिस होय · और देखें »

कैरोलिना मारिन

कैरोलिना मारिया मारिन मार्टिन Carolina María Marín Martín (जन्म 15 जून 1993) स्पेन की तरफ से खेलने वाली विश्व की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। विश्व में शीर्ष वरीयता वाली मारिन अगस्त २०१६ में रियो ओलम्पिक का महिला एकल श्रेणी स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली गैर एशियाई खिलाड़ी हैं। इसके पहले वह विश्व बैडमिंटन संघ की तरफ से शीर्ष वरीयता से भी नवाज़ी जा चुकी हैं। वो महिला एकल प्रतियोगिताओं में 2014 और 2015 में विश्व विजयी रह चुकी हैं। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और कैरोलिना मारिन · और देखें »

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स (यूसीएलए) एक सरकारी अनुसंधान विश्वविद्यालय है जो वैस्टवुड में स्थित है। यह जगह लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया, यूनाइटेड स्टेट्स के पड़ोस में स्थित है। इसकी स्थापना 1919 में हुई थी और यह कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से सम्बद्ध दस परिसरों में दूसरा सबसे पुराना परिसर है। यूसीएलए विविध विषयों में 300 से अधिक पूर्वस्नातक और स्नातक डिग्री कार्यक्रम प्रस्तावित करता है और यूनाइटेड स्टेट्स और सम्पूर्ण विश्व के तकरीबन 26,000 पूर्व स्नातक और 11,000 स्नातक छात्र नामांकन करता है। यह विश्वविद्यालय 5 पूर्व स्नातक महाविद्यालयों, 7 व्यावसायिक विद्यालयों और 5 पांच पेशेवर स्वास्थ्य विज्ञान विद्यालयों में विभाजित है। ग्यारह नोबेल पुरस्कार विजेता इस विश्वविद्यालय से अध्यापक, शोधकर्ता अथवा भूतपूर्व छात्रों के रूप में जुड़े रहे हैं, 37 लोग नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस में चुन लिए गए, 20 लोग नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग और 97 लोग अमेरिकन अकादमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेस में चुन लिए गए। यूसीएलए को लगातार महाविद्यालयों और विश्विद्यालयों की रैंकिंग में उच्च स्थान मिला है। इसकी गणना देश के शीर्ष 10 विद्यालयों में होती है और इसे अधिकतम संकाय पुरस्कार मिलते हैं। वैज्ञानिक सूचना संस्थान के अनुसार अपने शोधकार्य की वजह से यहाँ के अध्यापकों के कार्य को अधिकतम लोग अपने कार्य में उल्लेख करते हैं। यूसीएलए के छात्र-एथलीट ब्रुइंस के रूप में प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। पैसिफिक-10 सम्मलेन के सदस्य के रूप में 2010 तक, ब्रुइंस ने 125 राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती है जिसमे 106 एनसीसीए (एनसीएए) चैंपियनशिप भी शामिल हैं, इतनी चैंपियनशिप किसी भी दूसरे विश्वविद्यालय ने कभी नहीं। जीती.

नई!!: ओलम्पिक खेल और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स · और देखें »

अभिनव बिंद्रा

अभिनव बिंद्रा १० मीटर एयर रायफल स्पर्धा में भारत के एक प्रमुख निशानेबाज हैं। वे ११ अगस्त २००८ को बीजिंग ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीतकर व्‍यक्तिगत स्‍वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। क्वालीफाइंग मुकाबले में ५९६ अंक हासिल करने के बाद बिंद्रा ने जबर्दस्त मानसिक एकाग्रता का परिचय दिया और अंतिम दौर में १०४.५ का स्कोर किया। उन्होंने कुल ७००.५ अंकों के साथ स्वर्ण पर निशाना साधने में कामयाबी हासिल की। बिंद्रा ने क्वालीफाइंग मुकाबले में चौथा स्थान हासिल किया था, जबकि उनके प्रतियोगी गगन नारंग बहुत करीबी अंतर से फाइनल में पहुंच पाने से वंचित रह गए। वे नौवें स्थान पर रहे थे। पच्‍चीस वर्षीय अभिनव बिंद्रा एयर राफल निशानेबाजी में वर्ष २००६ में विश्व चैम्पियन भी रह चुके हैं। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और अभिनव बिंद्रा · और देखें »

अश्वधावन

अश्वधावन प्रतियोगिता अश्वधावन अथवा घुड़दौड़ (Horse race) घोड़ों के वेग की प्रतियोगिता है। ऐसी प्रतियोगिता मुख्यत: दुलकी, सरपट और क्षेत्रगामी (क्रॉस-कंट्री) या अवरोधयुक्त (ऑब्स्टैकल) दौड़ों में होती है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और अश्वधावन · और देखें »

१९००

१९०० ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है, जो सोमवार से प्रारंभ हुआ था। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और १९०० · और देखें »

२००९

२००९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००९ बृहस्पतिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र संघ, यूनेस्को एवं आइएयू ने १६०९ में गैलीलियो गैलिली द्वारा खगोलीय प्रेक्षण आरंभ करने की घटना की ४००वीं जयंती के उपलक्ष्य में इसे अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष घोषित किया है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और २००९ · और देखें »

1896 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

1896 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, जो आधिकारिक तौर पर पहले ओलम्पियाड खेल के रूप में जानी जाती है, एक बहु-खेल प्रतियोगिता थी जो यूनान की राजधानी एथेंस में 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 1896 के बीच आयोजित हुई थी। यह आधुनिक युग में आयोजित होने वाली पहली अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता थी। चूँकि प्राचीन यूनान ओलम्पिक खेलों का जन्मस्थान था, अतएव एथेंस आधुनिक खेलों के उद्घाटन के लिए उपयुक्त विकल्प माना गया था। यह सर्वसम्मति से जून 23, 1894, को पियरे डे कोबेर्टिन, फ्रांसीसी शिक्षाशास्त्री और इतिहासकार, द्वारा पेरिस में आयोजित एक सम्मेलन (कांग्रेस) के दौरान मेज़बान शहर के रूप में चुना गया था। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) भी इस सम्मेलन के दौरान स्थापित की गई थी। अनेक बाधाओं और असफलताओं के बावजूद, 1896 ओलम्पिक का आयोजन एक बड़ी सफलता मानी गई थी। यह उस समय तक के किसी भी खेल आयोजन की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी थी। 19वीं सदी में प्रयोग किया एकमात्र ओलम्पिक स्टेडियम, पानाथिनाइको स्टेडियम, किसी भी खेल प्रतिस्पर्धा को देखने के लिए आई सबसे बड़ी भीड़ से उमड़ गया था। यूनानियों के लिए सबसे मुख्य उनके देशवासी स्पिरिडिन लुई की मैराथन विजय थी। सबसे सफल प्रतियोगी जर्मन पहलवान और जिमनास्ट कार्ल शुमेन थे, जिन्होंने चार स्पर्धाओं में जीत अर्जित की थी। खेलों के पश्चात्, ग्रीस के राजा जॉर्ज और एथेंस में उपस्थित कुछ अमेरिकी प्रतिस्पर्धियों सहित कई प्रमुख व्यक्तित्वों द्वारा रिज़ कोबेर्टिन और आईओसी के समक्ष याचिका दायर की गई थी कि उत्तरगामी सभी खेल एथेंस में ही आयोजित किये जाएँ। परंतु, 1900 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पेरिस के लिए पहले से ही योजनाबद्ध थे और 1906 इन्टरकेलेटिड खेलों को छोड़कर, ओलम्पिक 2004 के ग्रीष्मकालीन खेलों तक ग्रीस में वापस नहीं लौटे, कुछ 108 साल बाद। इन खेलों की प्रतिस्पर्धाओं और शख्सियतों के प्रतिवेश की कहानियों को 1984 एनबीसी लघु शृंखला (मिनीसीरीज़), द फ़र्स्ट ओलम्पिक: एथेंस, 1896, में इतिवृत्त किया गया था। इस लघु शृंखला में अभिनीत थे विलियम मिलीगन स्लोन के रूप में डेविड ऑग्डेन स्टायर्स और पियरे डे कोबेर्टिन के रूप में लुई जोर्डान। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और 1896 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

1954 एशियाई खेल

दूसरे एशियाई खेल (एशियाड २ के नाम से भी जाने जाते हैं) फिलिपींस की राजधानी मनिला में १ मई से ९ मई, १९५४ के बीच आयोजित किए गए थे। इन खेलों का औपचारिक उद्घाटन राष्ट्रपति रामोन मैगसेसे द्वारा १ मई १९५४ को ४:०२ अपराह्न किया गया था। उद्घाटन समारोह के अवसर पर मनिला के मलाटे स्थित रिज़ल मेमोरियल स्टेडियम में २०,००० लोग उपस्थित थे। अन्तओस के अनुरोध पर मशाल रिले और कौल्ड्रॉन प्रज्वलन को उद्घाटन समारोह से बाहर रखा गया ताकि ओलम्पिक खेलों की परम्परा को परिरक्षित रखा जा सके। मशाल विधि को १९५८ के एशियाई खेलों में पुनः लाया गया। हालाँकि मेज़बान द्वारा अन्तिम खिलाड़ी के लिए परेड में प्रवेश करने के लिए एक विशेष प्रशस्ति पत्र का समाधान दिया गया। बतौर मेज़बान, फिलिपींस स्टेडियम में प्रवेश करने वाला अन्तिम देश था। आन्द्रेस फ़्रांको, फिलिपींस के ध्वज वाहक थे। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और 1954 एशियाई खेल · और देखें »

2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

२००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक या बीजिंग ओलम्पिक २००८ में बीजिंग, चीन में आयोजित हुए ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल का नाम है। इसका नारा था एक विश्व, एक स्वप्न (同一个世界 同一个梦想) और इनका आयोजन ८ अगस्त से २४ अगस्त, २००८ तक हुआ, जिसमें ११,०२८ खिलाड़ियों द्वारा २८ खेलों की ३०२ प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया गया। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

2010 ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक

2010 ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक (2010 கோடைக்கால இளையோர் ஒலிம்பிக் விளையாட்டுக்கள் Sukan Olimpik Belia Musim Panas 2010) युवा ओलंपिक खेलों (YOG) का पहला संस्करण था, जो ओलंपिक खेलों की परंपराओं के आधार पर युवाओं के लिए एक अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम था। सिंगापुर में 14 से 26 अगस्त, 2010 में आयोजित होने वाले खेलों में, 264 में से 201 प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 204 देशों से 14-18 की आयु के 3,600 एथलीटों के बारे में बताया गया। कोई आधिकारिक पदक तालिका प्रकाशित नहीं हुई, लेकिन सबसे सफल राष्ट्र चीन था, उसके बाद रूस; मेजबान सिंगापुर ने कोई भी स्वर्ण पदक नहीं जीता। YOG की सबसे अनूठी विशेषताओं, जैसे मिश्रित-एनओसी (अलग-अलग देशों के युवाओं) और संस्कृति और शिक्षा कार्यक्रम (सीईपी) की टीमों ने 2010 के खेलों में अपना पहला प्रदर्शन किया। यद्यपि इस अवधारणा को 1998 में वापस किया गया था, योंग के लिए औपचारिक योजना केवल 6 जुलाई, 2007 को 119 वीं आईओसी सत्र में घोषित की गई थी। 21 फरवरी 2008 को, 105 अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सदस्यों द्वारा डाक मत में 53-44 मास्को को हराकर सिंगापुर को मेजबान शहर के रूप में चुना गया था। सिंगापुर युवा ओलंपिक खेलों आयोजन समिति (एसआईओजीओसी) ने अठारह प्रतियोगिता स्थानों और बारह प्रशिक्षण स्थलों को तैयार किया। फ्लोट @ मरीना बे ने उद्घाटन और समापन समारोहों की मेजबानी की और युवा ओलंपिक ग्राम नानयांग टेक्नोलोजिकल यूनिवर्सिटी (एनटीयू) में स्थित था। समिति ने खेलों के शुभंकरों ल्यो और मर्ली (एक शेर और एक महिला मर्लीन), युवा भावना का आत्मा (एक डिजाइन प्रतियोगिता के माध्यम से) और थीम गीत "प्रत्येक व्यक्ति" (पांच गायकों द्वारा प्रस्तुत किया, प्रत्येक एक प्रमुख महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करता है और दक्षिण अमेरिका))। ऑनलाइन मीडिया, एशियाई समाचार पत्र और 166 टेलीविजन प्रसारकों ने खेलों के व्यापक कवरेज प्रदान किए। मशाल रिले, जो 23 जुलाई 2010 को शुरू हुआ था, में पांच शहरों का एक तेरह दिन का विश्व दौरा शामिल था, प्रत्येक एक महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करते हैं, और एक छह दिवसीय घरेलू पैर। उद्घाटन और समापन समारोहों की मुख्य विशेषताएं में सिंगापुर के इतिहास और संस्कृति का प्रदर्शन शामिल है, एक ओलंपिक कड़ाही, मंच पर लाया जा रहा है और YOG प्रतीकों की विशेषता वाले आइटम। खेल में बजट और उपस्थिति के आंकड़ों के बीच विसंगतियों से जूझ रहे थे, दो पहलवानों ने डोपिंग को पकड़ लिया, तायक्वोंडो फाइनल में एक वॉकरओवर और आरोप लगाया गया था कि बोलीवियन फुटबॉलर ओवरगेज़ थे। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और 2010 ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक · और देखें »

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक (आधिकारिक तौर पर XXX ओलम्पियाड के खेल) संयुक्त राजशाही के लन्दन महानगर में 27 जुलाई से 12 अगस्त 2012 के बीच आयोजित होने हैं। लन्दन आधिकारिक तौर पर तीन आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन करने वाला पहला शहर बनेगा। इससे पहले लन्दन ने 1908 और 1948 में ओलम्पिक खेलों की मेज़बानी की थी। खेलों की तैयारी के लिए यथेष्ट पुनर्विकास किया गया तथा इस पूरे प्रयोजन में संधारणीयता को विशेष महत्वता दी गई। इसका मुख्य केन्द्र-बिन्दु और आकर्षण 200 हैक्टेयर में फ़ैला हुआ ओलम्पिक पार्क है, जिसका निर्माण स्ट्रैटफ़ोर्ड में एक पूर्व औद्योगिक स्थल के ऊपर किया गया है। खेलों में पहले से ही उपस्थित कई स्थलों का उपयोग भी किया गया है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

2019 एशियाई खेल

अट्ठारहवें एशियाई खेल एशियाई ओलम्पिक परिषद (एओप) द्वारा आयोजित और प्रशासित एशिया में सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है जिनका आयोजन २०१९ में वियतनाम के हनोई में किया जाना है। ८ दिसम्बर २०१२ को इसकी मेजबानी हनोई को मिली। हनोई शहर ने इंडोनेशिया के सुराबाया शहर को पीछाड़ कर मेजबानी प्राप्त की। मूल रूप से इन खेलों को २०१८ में कराया जाना था। लेकिन, ३ जुलाई, २००९ को सिंगापुर में आयोजित एशियाई ओलम्पिक परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया की इन खेलों को ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों से एक वर्ष पूर्व आयोजित कराया जाएगा, जिसका अर्थ हुआ की अब एशियाई खेलों को २०१९ में आयोजित किया जाएगा। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और 2019 एशियाई खेल · और देखें »

2020 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

2020 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, आधिकारिक तौर पर XXXII ओलम्पियाड के खेल, एक अन्तराष्ट्रीय योजनाबद्ध बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसका आयोजना 24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 के बीच टोक्यो, जापान, में होना है। खेलों की मेजबानी के लिए तीन शहरों ने अपनी बोली पेश की थी: टोक्यो, मैड्रिड और इस्तांबुल। ओलम्पिक खेलों की संस्था अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने 7 सितम्बर 2013 को ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना, में अपने 125वें अधिवेशन में टोक्यो को मेजबान शहर घोषित किया था। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और 2020 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ऑलंपिक खेल, ओलम्पिक, ओलम्पिक खेलों, ओलिंपिक, ओलंपिक खेल, ओलंपिक खेलों, ओलंपिक्स

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »