लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी

सूची ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी

ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी (Aboriginal Australians) ऑस्ट्रेलिया की मुख्यभूमि और तस्मानिया द्वीप के मूल निवासी हैं। वे कई शाखाओं में संगठित हैं और इनकी अपनी कई मूल भाषाएँ हैं। ब्रिटेन द्वारा उपनिवेशी क़ब्ज़े से पहले वे ऑस्ट्रेलिया में बहुसंख्यक थे। १९७० के दशक तक ऑस्ट्रेलिया की सरकार उनकी सांकृतिक विरासत को नष्ट करने का प्रयास करती रही जिसके अंतर्गत उनके बच्चों को अक्सर माता-पिता से अलग कर के यूरोपीय-शैली की पाठशालाओं में बंदी रखा जाता था। १३ फ़रवरी २००८ में ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने औपचारिक रूप से इस समुदाय से क्षमा मांगी। ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी संगीत व कला शैलियाँ अब विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। .

12 संबंधों: ऐलिस स्प्रिंग्स, डिजरीडू, नूंगार लोग, फ़्रीमैन्टल, मातृवंश समूह पी, मैक्रोपोडीडाए, रॉटनेस्ट द्वीप, ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया), ऑस्ट्रेलिया, कोज़िअस्को पर्वत, अन्तरिक्ष, अरंडा लोग

ऐलिस स्प्रिंग्स

ऐलिस स्प्रिंग्स (Alice Springs), जिसका अरंडा नामक ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी भाषा में मूल नाम म्पारंट्वे (Mparntwe) है, ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थर्न टेरिटरी प्रशासनिक क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह लगभग ठीक ऑस्ट्रेलिया के भौगोलिक केन्द्र-स्थान में स्थित है। ऐलिस स्प्रिंग्स एक शुष्क क्षुपभूमि इलाक़ा है। यह मैकडॉनेल्ड पहाड़ियों के उत्तर में टॉड नदी के किनारे बसा हुआ है, हालांकि यह नदी वर्ष के अधिकांश भाग में सूखी ही होती है। .

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी और ऐलिस स्प्रिंग्स · और देखें »

डिजरीडू

डिजरीडू (didgeridoo) ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी समुदाय द्वारा विकसित एक वायुवाद्य (श्वास या वायु द्वारा ध्वनि उत्पन्न करने वाला संगीत वाद्य यंत्र) है। अनुमान लगाया जाता है कि इसका विकास उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में पिछले १५०० वर्षों में कभी हुआ था। वाद्य यंत्रों के होर्नबोस्तेल-साक्स वर्गीकरण में यह एक वायुवाद्य है। आधुनिक डिजरीडू 1 से 3 मीटर (3 से 10 फ़ुट) लम्बे होते हैं और बेलन या शंकु का आकार रखते हैं। .

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी और डिजरीडू · और देखें »

नूंगार लोग

नूंगार (Noongar) या नूंगा ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया राज्य के दक्षिणपश्चिम कोने में केन्द्रित एक ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी समुदाय है। इनकी मूल भाषा भी नूंगार कहलाती है। .

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी और नूंगार लोग · और देखें »

फ़्रीमैन्टल

फ़्रीमैन्टल (Fremantle) ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया राज्य के हिन्द महासागर से लगे दक्षिणपश्चिमी तट पर एक प्रमुख बंदरगाह-शहर है। यह स्वॉन नदी के नदीमुख (डेल्टा) पर बसा हुआ है। स्थानीय लोग इसे संक्षिप्त रूप से फ़्रेओ (Freo) कहते हैं और यहाँ के मूल ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी लोग इसे अपनी नूंगार नामक भाषा में वालयालप (Walyallup) कहते हैं। .

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी और फ़्रीमैन्टल · और देखें »

मातृवंश समूह पी

ऑस्ट्रेलिया के आदिवासी समुदायों में बहुत से लोग मातृवंश समूह पी के वंशज होते हैं मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह पी या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप P एक मातृवंश समूह है। यह ज़्यादातर ओशिआनिया के लोगों में मिलता है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी और पापुआ और मेलानिशिया के लोग शामिल हैं।Friedlaender et al.

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी और मातृवंश समूह पी · और देखें »

मैक्रोपोडीडाए

मैक्रोपोडीडाए (macropodidae) धानीप्राणी (मारसूपियल​) जानवरों का एक बड़ा जीववैज्ञानिक कुल है। यह कभी-कभी कंगारू कुल भी कहलाता है क्योंकि कंगारू की सभी जातियाँ इसी कुल की सदस्य हैं। इनके अलावा वालाबी, वृक्ष-कंगारू, क्वोका, इत्यादि भी इसी कुल के अंतर्गत हैं। मैक्रोपोडीडाए के सदस्य मैक्रोपोड (macropod) कहलाते हैं। यह प्राणी ऑस्ट्रेलिया, नया गिनी और आसपास के द्वीपों पर रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया पर यूरोपीय क़ब्ज़े से पहले यहाँ ६५ मैक्रोपोड जातियाँ मिलती थीं लेकिन तब से ६ विलुप्त हो चुकी हैं और ११ की संख्य बहुत घट चुकी है। इस से पहले, मैक्रोपोड की कुछ ऐसी भी जातियाँ थी जो उस महाद्वीप पर ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी लोगों के आगमन के बाद विलुप्त हो गई। .

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी और मैक्रोपोडीडाए · और देखें »

रॉटनेस्ट द्वीप

रॉटनेस्ट द्वीप (Rottnest Island), जिसे स्थानीय नूंगार लोग (इस क्षेत्र के मूल ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी निवासी) वादजेमप (Wadjemup) कहते हैं, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तट से आगे हिन्द महासागर में स्थित एक द्वीप है। यह संक्षिप्त और अनौपचारिक रूप से रोट्टो (Rotto) भी कहलाता है। रॉटनेस्ट द्वीप फ़्रीमैन्टल से पश्चिम में १८ किमी की समुद्री दूरी पर है। १९ वर्ग किमी का यह द्वीप एक संरक्षित क्षेत्र है और यहाँ क्वोका नामक धानीप्राणी (मारसूपियल) की आबादी पाई जाती है, जो बहुत ही कम अन्य स्थानों पर मिलने वाला प्राणी है। यह एक पर्यटक आकर्षण है और पर्थ से यहाँ के लिए दैनिक नावी सेवाएँ चलती है। अनुमान है कि हर वर्ष लगभग ५,००,००० सैलानी इसे देखने आते हैं। लगभग १०० लोग स्थाई रूप से द्वीप पर रहते हैं। द्वीप पर कोई भी मोटर वाहन ले जाना मना है। .

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी और रॉटनेस्ट द्वीप · और देखें »

ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया)

ग्रेट सदर्न (Great Southern, अर्थ: महान दक्षिणी) क्षेत्र पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग के दक्षिण में हिन्द महासागर से तटवर्ती एक क्षेत्र है। यह अपने भूमध्य जलवायु के लिए जाना जाता है जहाँ न अधिक गरमी होती है न सर्दी। ऐल्बनी का बंदरगाह-शहर इसका ऐतिहासिक केन्द्र है। यहाँ दसियों हज़ार वर्षों से नूंगार लोग बसे हुए थे जो एक ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी समुदाय है लेकिन सन् १८२६ के बाद से यहाँ यूरोपीय घुसपैठ और फिर क़ब्ज़ा आरम्भ हो गया। अनुकूल मौसम व धरती के कारण यहाँ कृषि बहुत सफल रही है - अंगूर, गेहूँ, ऊन और भेड़ का मांस यहाँ के मुख्य उत्पादन हैं। ऐल्बनी में मत्स्योद्योग भी एक मुख्य व्यवसाय है। .

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी और ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया) · और देखें »

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया, सरकारी तौर पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी, जिसमे तस्मानिया और कई अन्य द्वीप हिंद और प्रशांत महासागर में है। ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। पड़ोसी देश उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया और दक्षिणपूर्व में न्यूजीलैंड है। 18वी सदी के आदिकाल में जब यूरोपियन अवस्थापन प्रारंभ हुआ था उसके भी लगभग 40 हज़ार वर्ष पहले, ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप और तस्मानिया की खोज अलग-अलग देशो के करीब 250 स्वदेशी ऑस्ट्रेलियाईयो ने की थी। तत्कालिक उत्तर से मछुआरो के छिटपुट भ्रमण और होलैंडवासियो (Dutch) द्वारा 1606, में यूरोप की खोज के बाद,1770 में ऑस्ट्रेलिया के अर्द्वपूर्वी भाग पर अंग्रेजों (British) का कब्ज़ा हो गया और 26 जनवरी 1788 में इसका निपटारा "देश निकला" दण्डस्वरुप बने न्यू साउथ वेल्स नगर के रूप में हुआ। इन वर्षों में जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई और महाद्वीप का पता चला,19वी सदी के दौरान दूसरे पांच बड़े स्वयं-शासित शीर्ष नगर की स्थापना की गई। 1 जनवरी 1901 को, छ: नगर महासंघ हो गए और ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल का गठन हुआ। महासंघ के समय से लेकर ऑस्ट्रेलिया ने एक स्थायी उदार प्रजातांत्रिक राजनैतिक व्यवस्था का निर्वहन किया और प्रभुता संपन्न राष्ट्र बना रहा। जनसंख्या 21.7मिलियन (दस लाख) से थोडा ही ऊपर है, साथ ही लगभग 60% जनसंख्या मुख्य राज्यों सिडनी,मेलबर्न,ब्रिस्बेन,पर्थ और एडिलेड में केन्द्रित है। राष्ट्र की राजधानी केनबर्रा है जो ऑस्ट्रेलियाई प्रधान प्रदेश (ACT) में अवस्थित है। प्रौद्योगिक रूप से उन्नत और औद्योगिक ऑस्ट्रेलिया एक समृद्ध बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है और इसका कई राष्ट्रों की तुलना में इन क्षत्रों में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है जैसे स्वास्थ्य, आयु संभाव्यता, जीवन-स्तर, मानव विकास, जन शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों की रक्षा और राजनैतिक अधिकार.

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी और ऑस्ट्रेलिया · और देखें »

कोज़िअस्को पर्वत

कोज़िअस्को पर्वत (अंग्रेज़ी: Mount Kosciuszko, माउंट कोज़िअस्को) ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में स्नोई पहाड़ियों की मुख्य शृंखला में स्थित एक पर्वत है। समुद्रतल से २,२२८ मीटर (७,३१० फ़ुट) ऊँचा यह पर्वत ऑस्ट्रेलिया की मुख्यभूमि का सबसे ऊँचा बिन्दु है। न्गारिगो नामक एक स्थानीय ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी भाषा में इसका मूल नाम जगुंगल (Jagungal) है, हालांकि इस नाम के अन्य रूप भी प्रचलित थे।; cited in Alan E.J. Andrews, Kosciusko: The Mountain in History, O'Connor, A.C.T, Tabletop Press, 1991, p.50.

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी और कोज़िअस्को पर्वत · और देखें »

अन्तरिक्ष

अन्तरिक्ष (स्पेस) असीम, तीन-आयामी विस्तार है जिसमें वस्तुएं और घटनाएं होती है और उनकी सापेक्ष स्थिति और दिशा होती है। भौतिक अन्तरिक्ष अक्सर तीन रैखिक आयाम की तरह समझा जाता है, हालांकि आधुनिक भौतिकविद आमतौर पर इसे, समय के साथ, असीम चार-आयामी सातत्यक जिसे स्पेस टाइम कहते है, का एक भाग समझते हैं। गणित में 'अन्तरिक्ष' को विभिन्न आधारभूत संरचनाओं और आयामों की विभिन्न संख्या के साथ समझा जाता है। भौतिक ब्रह्मांड को समझने के लिए अन्तरिक्ष की अवधारणा को बहुत महत्त्वपूर्ण माना जाता है हालांकि दार्शनिकों के मध्य इस तथ्य को लेकर असहमति जारी है कि यह स्वयं एक इकाई है, या इकाइयों के मध्य एक सम्बन्ध है, या वैचारिक ढांचे का एक हिस्सा है। पारम्परिक यांत्रिकी के प्रारंभिक विकास के दौरान, 17 वीं शताब्दी में कई दार्शनिक प्रश्न उजागर हुए थे। इसाक न्यूटन के अनुसार, अन्तरिक्ष निरपेक्ष था - अर्थात् यह स्थायी रूप से अस्तित्व में है और इस बात पर निर्भर नहीं करता है कि क्या अन्तरिक्ष में कोई विषयवस्तु थी या नहीं। अन्य प्राकृतिक दार्शनिक, विशेष रूप से गोटफ्राइड लेबनिज़, ने इसके बजाय सोचा कि अन्तरिक्ष वस्तुओं के बीच संबंधों का एक संग्रह था, जो एक दूसरे से उनकी दूरी और दिशा के द्वारा दिया जाता है। 18वीं सदी में, इम्मानुएल काण्ट ने अन्तरिक्ष और समय को संरचनात्मक ढांचे के तत्वों के रूप में वर्णित किया है जिसको मनुष्य अपने अनुभव के निर्माण हेतु उपयोग करते है। 19वीं और 20वीं सदी में गणितज्ञों ने गैर इयूक्लिडियन रेखागणित का परीक्षण करना शुरू कर दिया था जिसमें अन्तरिक्ष को समतल के बजाय वक्रित कह सकते है। अल्बर्ट आइंस्टाइन का सामान्य सापेक्षता सिद्धांत के अनुसार गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र के आसपास का अन्तरिक्ष इयूक्लिडियन अन्तरिक्ष से विसामान्य होता है। सामान्य सापेक्षता के प्रायोगिक परीक्षण ने यह पुष्टि की है कि गैर इयूक्लिडियन अन्तरिक्ष प्रकाशिकी और यांत्रिकी के और मौजूदा सिद्धांतो की व्याख्या हेतु एक बेहतर मॉडल उपलब्ध कराता है। .

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी और अन्तरिक्ष · और देखें »

अरंडा लोग

अरंडा (Aranda), जिन्हें विकृत रूप से अंग्रेज़ी में अरेंटे (Arrernte) कहते थे, ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थर्न टेरिटरी क्षेत्र में ऐलिस स्प्रिंग्स इलाक़े पर केन्द्रित एक ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी समुदाय है। इनकी मूल भाषा भी अरंडा कहलाती है। .

नई!!: ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी और अरंडा लोग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ऑस्ट्रेलियाई आदिवासियों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »