लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऐंग्लो-सैक्सन क्रानीकल

सूची ऐंग्लो-सैक्सन क्रानीकल

इंग्लैंड के इतिहास में 'ऐंग्लो सैक्सन' शब्द का उस काल के लिए प्रयोग किया जाता है जो नार्मन आक्रमण के पहले का है। दूसरे शब्दों में, इसका अभिप्राय अलफ्ऱेड के राज्यकाल से है। यह शब्द कहाँ से लिया गया है और कैसे लिया गया, यह बताना कठिन है। अटकल लगाई जाती है कि यह शब्द उस समय से प्रचलित हुआ जब सन् ८८६ में अलफ्ऱेड के नेतृत्व में कई राज्य मिलकर एक राज्य बने, वास्तव में ऐंग्ली और सैक्सन दो अलग अलग सेनाएँ थीं जो नार्मन आक्रमण से पहले ही संयुक्त रूप से बन गई थीं। ऐंग्लो सैक्सन क्रानीकल चार प्रकार के हैं। इनके हाथ के लिखे कई नुस्खे भी हैं और इनमें मतभेद भी है। फिर भी इनको रूप देनेवाला प्रथम मनुष्य अंग्रेजी है। ऐंग्लो सैक्सन कानून और स्कैंडीनेविया के कानून को पुराने त्यूतनिक कानून का नमूना कहा जा सकता है। इन दोनों कानूनों में जो भेद हैं वे केवल भाषा के हैं। यूरोप के कानून की भाषा लातानी और इंग्लैंड के कानून की अल्फ्रडे ही है। ऐंग्लो सैक्सन कानून को तीन बड़े भागों में बाँटा जा सकता है। प्रथम वे कानून जिन्हें जनता ने लागू किए, द्वितीय वे जो परंपरा और रीतिरिवाज द्वारा आए और तृतीय वे जिन्हें लोगों ने स्वयं बनाया। ऐंग्लों सैक्सन कानून में जनाधिकार को विशेष रूप से स्थान प्राप्त था। जायदाद, विरासत, इकरारनामा और स्थायी जुर्माना, प्रत्येक वस्तु जनाधिकार द्वारा निश्चित होती थी। शाही अफसरों को स्थानीय लोक अधिकार का ध्यान रखना पड़ता था। कानून पंचायत में बनाया जाता था और उसी की ओर से लागू होता था। इस अधिकार का अधिवेशन भी होता था और इसे तोड़ा भी जाता था। यह उसी समय होता था जब बादशाह अपने विशेष मत का प्रयोग करता था। इस कानून में परिवर्तन या रियायत उसी समय संभव थी जब दोनों पक्ष उसे स्वीकार करें या गिर्जे की वैसी इच्छा हो। दूसरी विशेषता इस कानून की थी विश्वशांति। घरेलू अथवा जनकानून तोड़नेवालों को दंड दिया जाता था। एक व्यक्ति के लिए केवल उसका व्यक्तित्व ही कसौटी नहीं था, बल्कि आपसी मेलजोल भी था। श्रेणी:प्राचीन अंग्रेजी साहित्य.

2 संबंधों: ऍडरेड, ऍल्फगिफु, ईडविग की पत्नी

ऍडरेड

ईडरेड या (ऍडरेड) (923 – 23 नवंबर 955) 946 से 955 तक अंग्रेजों का राजा था। .

नई!!: ऐंग्लो-सैक्सन क्रानीकल और ऍडरेड · और देखें »

ऍल्फगिफु, ईडविग की पत्नी

ऍल्फगिफु (Ælfgifu) ९५५ से ९५७-८ तक अंग्रेज राजा ईडविग की पत्नी और इंग्लैंड की रानी थीं। उनके बारे में जो कुछ थोडा बहुत पता है वो आंग्ल-सैक्सन घोषणापत्र जिसमें एक वसीयत शामिल है, और एंग्लों-सैक्सन गाथाओं में शत्रुतापूर्ण व बैर भाव से भरी लघु कहानियों या उपाख्यानों व सचरित्र वर्णनों से मिलता है। राजा के साथ उनका मिलन ईडविग के राज्याभिषेक के कुछ ही सालों बाद टूट गया जब प्रमुख पादरी कैंटरबरी के ओड ने इसे बेहद नजदीक का खून का रिश्ता बताते हुए अमान्य करार दिया। उनका विवाह संभवत: साठ के दशक के अंग्रेज सत्ता की राजनीतिक खींचतान की भेंट चढ गया। लगभग 1000 ई० में जब बेनेडिक्टाइन सुधारकों जैसे डन्सटन और ओसवॉल्ड के सचरित्र वर्णनों का काल आया तब ऍल्फगिफु की स्मृतियों को लगभग भुला दिया गया। हाँलाकि ९६० के दशक के मध्य में वो एक अच्छे रहन सहन वाली धनवान व जमींदार महिला जिसके राजा एडगर से अच्छे संबन्ध थे के तौर पर जानी जाती थी। अपनी वसीयतों से उसे विंचेस्टर के ओल्ड मिंस्टर, विन्चेस्टर व न्यू मिंस्टर, विन्चेस्टर में विशाल घर, भूमि व शाही धन प्राप्त हुआ था जो कि शाही परिवार से संबन्धित था। श्रेणी: दसवीं सदी के लोग.

नई!!: ऐंग्लो-सैक्सन क्रानीकल और ऍल्फगिफु, ईडविग की पत्नी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »