लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम

सूची एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम

श्रीपति पण्डितराध्युल बालसुब्रमण्यम (तेलुगु: శ్రీపతి పండితారాధ్యుల బాలసుబ్రహ్మణ్యం; अंग्रेज़ी: S. P. Balasubrahmanyam; जन्म 4 जून 1946) एक भारतीय पार्श्वगायक, अभिनेता, संगीत निर्देशक, गायक और फ़िल्म निर्माता हैं। उन्हें कभी-कभी एसपीबी अथवा बालु के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने छः बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और आन्ध्र प्रदेश सरकार द्वारा २५ बार तेलुगू सिनेमा में नन्दी पुरस्कार भी जीता। .

28 संबंधों: चेन्नई एक्सप्रेस, तकदीरवाला, दिल तेरा आशिक, दीदी तेरा देवर दीवाना, धनवान (1993 फ़िल्म), पत्थर के फूल, पद्म श्री पुरस्कार (२०००–२००९), प्रेम क़ैदी, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार, बिनाका गीत माला, बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म), भारतीय पार्श्वगायक, मैंने प्यार किया, रक्षक, साजन (1991 फ़िल्म), सुहाग (1994 फ़िल्म), स्वाति (1986 फ़िल्म), हम आपके हैं कौन, हिफ़ाज़त (फ़िल्म), हिम्मतवाला (1983 फ़िल्म), हिंदी चलचित्र, १९९० दशक, जमाई राजा (फ़िल्म), जागृति (1993 फ़िल्म), कानून अपना अपना, कालापानी, कालिया (1997 फ़िल्म), अंदाज़ अपना अपना, 100 दिन (1991 फ़िल्म)

चेन्नई एक्सप्रेस

चेन्नई एक्सप्रेस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और गौरी खान द्वारा निर्मित 2013 की भारतीय एक्शन हास्य फ़िल्म है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने 226.70 करोड़ का करोड़ रूपए का कारोबार किया था। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और चेन्नई एक्सप्रेस · और देखें »

तकदीरवाला

तकदीरवाला 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसे डी रामानायडू द्वारा सुरेश प्रोडक्शंस बैनर के तहत बनाया गया है। इसका निर्देशन के.

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और तकदीरवाला · और देखें »

दिल तेरा आशिक

दिल तेरा आशिक लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा निर्देशित 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अनुपम खेर और कादर खान सहायक भूमिकाओं में हैं। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और दिल तेरा आशिक · और देखें »

दीदी तेरा देवर दीवाना

"दीदी तेरा देवर दीवाना" १९९४ की हिन्दी फ़िल्म हम आपके हैं कौन में लता मंगेशकर और एस॰ पी॰ बालासुब्रमण्यम का गाया हुआ गीत हैं। इस गीत को रामलक्ष्मण द्वारा संगीत दिया गया हैं और गीत देव कोहली ने लिखा है। हम आपके हैं कौन सूरज बड़जात्या द्वारा लिखित और निर्देशित फ़िल्म थी जो राजश्री प्रोडक्शन्स के बैनर के तहत बनी थी। गीत में मुख्यतः फ़िल्म के कलाकार माधुरी दीक्षित और सलमान खान गोद भराई के समारोह में नृत्य करते दिखते हैं। गीत के प्रदर्शन के बाद उसे खूब लोकप्रियता हासिल हुई और मंगेशकर को फ़िल्मफ़ेयर विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। एना सिंह द्वारा तैयार की गई और दीक्षित द्वारा पहनी गई चमकीले बैंगनी रंग की साटन साड़ी और बैकलेस (खिड़की) ब्लाउज बाज़ार में फ़ैशन का रुझान बनी और खूब बिकी। दीक्षित के नृत्य और पूरे गीत में दिखने वाले उनके रूप को अच्छी समीक्षा मिली। चित्रकार मकबूल फ़िदा हुसैन ने ये गीत देखकर दीक्षित को अपनी प्रेरणा स्रोत मानकर दीक्षित से प्रेरित चित्रों की एक श्रृंखला को पर काम किया। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और दीदी तेरा देवर दीवाना · और देखें »

धनवान (1993 फ़िल्म)

धनवान 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह कसीनथुनी विश्वनाथ द्वारा निर्देशित भारतीय रोमांस फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में अजय देवगन, करिश्मा कपूर और मनीषा कोइराला शामिल हैं। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और धनवान (1993 फ़िल्म) · और देखें »

पत्थर के फूल

पत्थर के फूल 1991 की अनंत बालानी द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। सलमान खान इसमें अंडरवर्ल्ड गिरोह से लड़ने वाले पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते हैं। रवीना टंडन (उनकी पहली फिल्म) प्रमुख महिला भूमिका निभाती हैं। जबकि विनोद मेहरा, किरण कुमार, रीमा लागू और मनोहर सिंह सहायक भूमिकाओं में शामिल हैं। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और पत्थर के फूल · और देखें »

पद्म श्री पुरस्कार (२०००–२००९)

पद्म श्री पुरस्कार, भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरीक सम्मान है। सन् २००० से २००९ तक विजेताओं की सूची निम्न है: .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और पद्म श्री पुरस्कार (२०००–२००९) · और देखें »

प्रेम क़ैदी

प्रेम क़ैदी डी रामानायडू द्वारा निर्मित 1991 की हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म में करिश्मा कपूर, हरीश कुमार, परेश रावल, दलीप ताहिल, असरानी, शफ़ी ईनामदार और भारत भूषण हैं। फिल्म 1990 की तेलुगु फिल्म प्रेम कैदी की रीमेक थी। यह अभिनेत्री करिश्मा कपूर की पहली फीचर फिल्म थी। ऐसे वो कपूर परिवार की पहली महिला बनी जिन्होंने फिल्म उद्योग में प्रवेश किया। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और प्रेम क़ैदी · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी पुरुष पार्श्व गायक को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार · और देखें »

बिनाका गीत माला

अमीन सयानी; बिनाका गीत माला के उद्धोषक जिनके मनमोहक अंदाज़ ने सबको दीवाना बना दिया था बिनाका गीतमाला भारतीय फिल्मी संगीत का सबसे पहला काउंट डाउन (count down) कार्यक्रम था रेडियो पर| 1950 और 1960 के दशक फिल्म, फिल्म संगीत और रेडियो के दशक थे| फिल्म और रेडियो के अलावा कोई और विशेष साधन नहीं था उन दिनों मनोरंजन का| लोकप्रिय फिल्मी गीतों पर आधारित एक कार्यक्रम प्रसारित होता था उन दिनों रेडियो सीलोन से - बिनाका गीतमाला| फिल्मी गीतों से सम्बंधित सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम था ये उस समय का| हर बुधवार को रात 8 बजे से 9 बजे तक बिनाका गीतमाला सुनने के लिये लोग रेडियो से चिपक जाया करते थे| मेलोडियस धुनों और मधुर कंठस्वरों का संगम श्रोताओं को पूरे एक घंटे तक भाव विभोर बनाये रखता था। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और बिनाका गीत माला · और देखें »

बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म)

बॉम्बे टॉकीज़, २०१३ में प्रदर्शित बॉलीवुड की प्रयोगधर्मी फ़िल्म है। वायकॉम मोशन पिक्चर्स और फ्लाइंग यूनीकॉन एंटरटेनमेंट की फिल्म यह फ़िल्म बॉम्बे टॉकीज़ भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाई गई है। यह फ़िल्म चार अलग-अलग निर्देशकों द्वारा निर्मित की गई है और प्रत्येक निर्देशक द्वारा परस्पर एक दूसरे से भिन्न भाग बनाये गये हैं। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म) · और देखें »

भारतीय पार्श्वगायक

प्रमुख भारतीय पार्श्वगायक और गायिकायें।.

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और भारतीय पार्श्वगायक · और देखें »

मैंने प्यार किया

मैंने प्यार किया 1989 की सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की संगीतमय प्रेमकहानी फ़िल्म है। प्रमुख भूमिकाओं में सलमान खान और भाग्यश्री हैं। इसे राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा बनाया गया था। यह सूरज की निर्देशक के रूप में शुरुआत, सलमान की पहली प्रमुख भूमिका (पिछले वर्ष की बीवी हो तो ऐसी में सहायक भूमिका के बाद) और भाग्यश्री की फिल्म करियर की शुरुआत थी। यह 1989 वर्ष की शीर्ष कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी और 1980 के दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। इस फिल्म का साउंडट्रैक एल्बम भी 1980 के दशक का सर्वश्रेष्ठ बिकने वाला बॉलीवुड संगीत एल्बम था। 35वें फिल्मफेयर पुरस्कार में, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित छह पुरस्कार जीते। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और मैंने प्यार किया · और देखें »

रक्षक

रक्षक 1996 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। सुनील शेट्टी, करिश्मा कपूर, रघुवरन, सोनाली बेंद्रे, आलोक नाथ और अरुणा ईरानी मुख्य कलाकार हैं। यह तमिल फिल्म ऑनेस्ट राज की रीमेक है। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और रक्षक · और देखें »

साजन (1991 फ़िल्म)

साजन 1991 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है जिसका निर्देशन लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा किया गया है और सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित इसमें मुख्य भूमिकाओं में है। रीलिज होने के बाद फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और इसका संगीत भी खूब सराहा गया था। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और साजन (1991 फ़िल्म) · और देखें »

सुहाग (1994 फ़िल्म)

सुहाग 1994 की भारतीय हिन्दी एक्शन थ्रिलर नाटक फिल्म। इसको कुकू कोहली ने निर्देशित किया और मुख्य कलाकार अजय देवगन, अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर और नगमा हैं। सुहाग 1994 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक थीं। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और सुहाग (1994 फ़िल्म) · और देखें »

स्वाति (1986 फ़िल्म)

स्वाति 1986 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह फिल्म समान्तर सिनेमा की श्रेणी में आती है। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और स्वाति (1986 फ़िल्म) · और देखें »

हम आपके हैं कौन

हम आपके हैं कौन एक भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्माण सूरज बड़जात्या ने 1994 में किया था। इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को 5 अगस्त 1994 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था। इसके बाद यह उस समय की बहुत बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। 5 अगस्त 2014 को इसने अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और हम आपके हैं कौन · और देखें »

हिफ़ाज़त (फ़िल्म)

हिफ़ाज़त 1987 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म में पहली बार माधुरी दीक्षित की जोड़ी अनिल कपूर के साथ बनाई गई थी। कादर खान ने सवाद लिखे हैं और आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीत दिया गया है। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और हिफ़ाज़त (फ़िल्म) · और देखें »

हिम्मतवाला (1983 फ़िल्म)

हिम्मतवाला १९८३ में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और हिम्मतवाला (1983 फ़िल्म) · और देखें »

हिंदी चलचित्र, १९९० दशक

1990 दशक के हिंदी चलचित्र। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और हिंदी चलचित्र, १९९० दशक · और देखें »

जमाई राजा (फ़िल्म)

जमाई राजा 1990 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। इस फिल्म में हेमा मालिनी, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में है। यह 1989 की तेलुगू फिल्म की एक रीमेक है जिसमें चिरंजीवी मुख्य अभिनेता थे। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और जमाई राजा (फ़िल्म) · और देखें »

जागृति (1993 फ़िल्म)

जागृति सुरेश कृष्णा द्वारा निर्देशित 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। मुख्य भूमिका में सलमान खान और करिश्मा कपूर हैं। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और जागृति (1993 फ़िल्म) · और देखें »

कानून अपना अपना

कानून अपना अपना 1989 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। दिलीप कुमार, संजय दत्त, नूतन और माधुरी दीक्षित प्रमुख भूमिकाओं में है। कादर खान द्वारा संवाद लिखें गए हैं। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और कानून अपना अपना · और देखें »

कालापानी

कालापानी प्रियदर्शन निर्देशित एवं मोहनलाल, प्रभु गणेशन, तब्बू, नेदुमुदी वेणु, श्रीनिवासन, टीनू आनंद, अन्नू कपूर, एलेक्स ड्रेपर, अमरीश पुरी और विनीत अभिनीत भारतीय महाकाव्य फिल्म है। यद्यपि यह मूल रूप से मलयाली फ़िल्म है लेकिन इसे हिन्दी (सज़ा-ए-कालापानी), तमिल (शिरायचलाई) तथा तेलुगू (काला पानी) नामों से जारी की गयी। यह फ़िल्म ब्रितानी भारत के उन कैदियों के बारे में है जिनको पोर्ट ब्लेयर, अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह की सेल्यूलर जेल में काला पानी की सजा पाकर पहुँचे हैं। शब्द कालापानी कारावास के एक तरीके से व्युत्पन्न हुआ। फ़िल्म में इलैयाराजा ने संगीत की रचना की, संतोष सीवान ने सिनेमेटोग्राफी (चलचित्रण) और एन॰ गोपालकृष्णन ने सम्पादित की। मलयाली सिनेमा में फ़िल्म डोल्बी स्टीरियो ने प्रस्तावित की। यह फ़िल्म ₹ 5.5 करोड़ में बनी। मोहनलाल ने अपने स्टूडियो प्रणवम आर्ट्स इंटरनेशनल के बैनर तले फ़िल्म निर्मित की। फ़िल्म ने सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन (साबू सिरिल), सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव (एस॰टी॰ वेंकी) और सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी (संतोष सीवान) सहित विभिन्न राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किये। इसले साथ इसने छः केरल राज्य फ़िल्म पुरस्कार भी प्राप्त किये। यह विश्वभर के 450 सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित की गयी। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और कालापानी · और देखें »

कालिया (1997 फ़िल्म)

कालिया 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और कालिया (1997 फ़िल्म) · और देखें »

अंदाज़ अपना अपना

अंदाज़ अपना अपना 1994 की हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फ़िल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और परेश रावल मुख्य कलाकार हैं। महमूद, गोविन्दा और जूही चावला ने अतिथि उपस्थिति दर्ज की है। फिल्म 4 नवंबर 1994 को रिलीज हुई थी। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और अंदाज़ अपना अपना · और देखें »

100 दिन (1991 फ़िल्म)

100 दिन (100 Days) हिन्दी भाषा की 1991 में बनी फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ और जावेद जाफ़री हैं। फ़िल्म एक रहस्य रोमांचक है जिसकी पटकथा अतिरिक्त संवेदी बोध वाली महिला के इर्दगिर्द घूमती है। यह ऐसी फ़िल्म है जिसमें रहस्य जैसी कोई चीज नहीं थी, लेकिन फ़िर भी उसमें एक ऐसा सस्पेंस था जिसने क्लाइमेक्स पर दर्शकों को हैरान कर दिया था। फिल्म सुपरहिट थी और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। .

नई!!: एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम और 100 दिन (1991 फ़िल्म) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एस पी बालासुब्रमण्यम, एस॰ पी॰ बालासुब्रमण्यम, श्रीपति पंडितराध्युला बालासुब्रमण्यम

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »