लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एल्स्वर्थ धरती

सूची एल्स्वर्थ धरती

एल्स्वर्थ धरती (Ellsworth Land) पश्चिमी अंटार्कटिका में मारी बर्ड धरती से पूर्व और बेलिंग्सहाउज़ेन सागर से दक्षिण में स्थित अंटार्कटिक प्रायद्वीप के महाद्विपीय मुख्यभूमि से जुड़ने के स्थल से पूर्वोत्तर में स्थित भूभाग है। इस से पश्चिम में रोन हिमचट्टान स्थित है। .

3 संबंधों: एल्स्वर्थ पहाड़ियाँ, मिनेसोटा हिमानी, सेंटिनेल पर्वतमाला

एल्स्वर्थ पहाड़ियाँ

एल्स्वर्थ पहाड़ियाँ (Ellsworth Mountains) अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊँची पर्वतमाला है। यह रोन हिमचट्टान से पश्चिम में उत्तर-दक्षिण दिशा में चलने वाली ३६० किमी लम्बी और ४८ किमी चौड़ी शृंख्ला है। इस पर्वतमाला के बीच से मिनेसोटा हिमानी (ग्लेशियर) गुज़रती है जो इसे सेंटिनेल पर्वतमाला नामक उत्तरी शृंख्ला और उसके समानांतर चलने वाली हेरिटेज पर्वतमाला नामक दक्षिणी शृंख्ला में विभाजित करती है। इन दोनों शृंख्लाओं में उत्तर में स्थित सेंटिनेल पर्वतमाला कहीं अधिक ऊँची है और ४,८९२ मीटर ऊँचा विन्सन मैसिफ़ नामक पर्वत इसी में स्थित है, जो पूरे महाद्वीप का सबसे ऊँचा बिन्दु भी है। .

नई!!: एल्स्वर्थ धरती और एल्स्वर्थ पहाड़ियाँ · और देखें »

मिनेसोटा हिमानी

मिनेसोटा हिमानी (Minnesota Glacier) अंटार्कटिका में एल्स्वर्थ पहाड़ियों में स्थित एक ७० किमी लम्बी और ९ किमी चौड़ी हिमानी (ग्लेशियर) है। इसमें पश्चिम में स्थित पठार और निमिट्ज़ व स्प्लेट्सटोसर हिमानियों से बर्फ़ का बहाव आता है और एल्स्वर्थ पहाड़ियों को सेंटिनल पर्वतमाला और हेरिटेज पर्वतमाला में विभाजित करता है। एल्स्वर्थ पहाड़ियों के पूर्व में मिनेसोटा हिमानी का उस से बड़े रटफ़ोर्ड हिम-प्रवाह में विलय हो जाता है। .

नई!!: एल्स्वर्थ धरती और मिनेसोटा हिमानी · और देखें »

सेंटिनेल पर्वतमाला

सेंटिनेल पर्वतमाला (Sentinel Range) अंटार्कटिका महाद्वीप की एक प्रमुख पर्वतमाला है। यह एल्स्वर्थ पहाड़ियों की भाग है, जो रोन हिमचट्टान से पश्चिम में उत्तर-दक्षिण दिशा में चलने वालीएक् शृंख्ला है। एल्स्वर्थ पहाड़ियों के बीच से मिनेसोटा हिमानी (ग्लेशियर) गुज़रती है जो उसे सेंटिनेल पर्वतमाला नामक उत्तरी शृंख्ला और उसके समानांतर चलने वाली हेरिटेज पर्वतमाला नामक दक्षिणी शृंख्ला में विभाजित करती है। इन दोनों शृंख्लाओं में उत्तर में स्थित सेंटिनेल पर्वतमाला कहीं अधिक ऊँची है और ४,८९२ मीटर ऊँचा विन्सन मैसिफ़ नामक पर्वत इसी में स्थित है, जो पूरे महाद्वीप का सबसे ऊँचा बिन्दु भी है। सेंटिनेल पर्वतमाला उत्तर/पश्चिमोत्तर से दक्षिण/दक्षिणपूर्व दिशा में १८५ किमी तक चलती है और ४८ किमी चौड़ी है। इसमें ४,००० मीटर से लम्बे कई पर्वत हैं। .

नई!!: एल्स्वर्थ धरती और सेंटिनेल पर्वतमाला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »