लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एरीस

सूची एरीस

एरीस (अंग्रेज़ी::en:Ares, यूनानी: आरैस) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो युद्ध के देवता थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे मार्स। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

7 संबंधों: डेविड थ्यूलिस, मार्स, मंगल ग्रह, यूनानी धर्म, जस्टिस लीग (फ़िल्म), वंडर वूमन (2017 फ़िल्म), ग्रह

डेविड थ्यूलिस

डेविड थ्यूलिस (जन्म डेविड व्हीलर; 20 मार्च 1963) एक अंग्रेजी अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक है। वह पहली बार फिल्म नेकड (1993) में जॉनी फ्लेचड की अपनी भूमिका के लिए प्रकाश में आये, जिसके लिए उन्हें कान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला था। वह हैरी पॉटर फिल्म शृंखला में रीमस लुपिन और डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स में एरीस की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। .

नई!!: एरीस और डेविड थ्यूलिस · और देखें »

मार्स

The Portrait of a Man as the God Mars मार्स (अंग्रेज़ी::en:Mars, लातिनी: Mars मार्स) प्राचीन रोमन धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो युद्ध के देवता थे और देवी वीनस के पति माने जाते थे। उनके समतुल्य प्राचीन यूनानी धर्म के देवता थे एरीस। मार्स के नाम पर ही माच महीने का नाम पड़ा है। श्रेणी:रोम के देवी-देवता श्रेणी:रोमन धर्म.

नई!!: एरीस और मार्स · और देखें »

मंगल ग्रह

मंगल सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है। पृथ्वी से इसकी आभा रक्तिम दिखती है, जिस वजह से इसे "लाल ग्रह" के नाम से भी जाना जाता है। सौरमंडल के ग्रह दो तरह के होते हैं - "स्थलीय ग्रह" जिनमें ज़मीन होती है और "गैसीय ग्रह" जिनमें अधिकतर गैस ही गैस है। पृथ्वी की तरह, मंगल भी एक स्थलीय धरातल वाला ग्रह है। इसका वातावरण विरल है। इसकी सतह देखने पर चंद्रमा के गर्त और पृथ्वी के ज्वालामुखियों, घाटियों, रेगिस्तान और ध्रुवीय बर्फीली चोटियों की याद दिलाती है। हमारे सौरमंडल का सबसे अधिक ऊँचा पर्वत, ओलम्पस मोन्स मंगल पर ही स्थित है। साथ ही विशालतम कैन्यन वैलेस मैरीनेरिस भी यहीं पर स्थित है। अपनी भौगोलिक विशेषताओं के अलावा, मंगल का घूर्णन काल और मौसमी चक्र पृथ्वी के समान हैं। इस गृह पर जीवन होने की संभावना है। 1965 में मेरिनर ४ के द्वारा की पहली मंगल उडान से पहले तक यह माना जाता था कि ग्रह की सतह पर तरल अवस्था में जल हो सकता है। यह हल्के और गहरे रंग के धब्बों की आवर्तिक सूचनाओं पर आधारित था विशेष तौर पर, ध्रुवीय अक्षांशों, जो लंबे होने पर समुद्र और महाद्वीपों की तरह दिखते हैं, काले striations की व्याख्या कुछ प्रेक्षकों द्वारा पानी की सिंचाई नहरों के रूप में की गयी है। इन् सीधी रेखाओं की मौजूदगी बाद में सिद्ध नहीं हो पायी और ये माना गया कि ये रेखायें मात्र प्रकाशीय भ्रम के अलावा कुछ और नहीं हैं। फिर भी, सौर मंडल के सभी ग्रहों में हमारी पृथ्वी के अलावा, मंगल ग्रह पर जीवन और पानी होने की संभावना सबसे अधिक है। वर्तमान में मंगल ग्रह की परिक्रमा तीन कार्यशील अंतरिक्ष यान मार्स ओडिसी, मार्स एक्सप्रेस और टोही मार्स ओर्बिटर है, यह सौर मंडल में पृथ्वी को छोड़कर किसी भी अन्य ग्रह से अधिक है। मंगल पर दो अन्वेषण रोवर्स (स्पिरिट और् ओप्रुच्युनिटी), लैंडर फ़ीनिक्स, के साथ ही कई निष्क्रिय रोवर्स और लैंडर हैं जो या तो असफल हो गये हैं या उनका अभियान पूरा हो गया है। इनके या इनके पूर्ववर्ती अभियानो द्वारा जुटाये गये भूवैज्ञानिक सबूत इस ओर इंगित करते हैं कि कभी मंगल ग्रह पर बडे़ पैमाने पर पानी की उपस्थिति थी साथ ही इन्होने ये संकेत भी दिये हैं कि हाल के वर्षों में छोटे गर्म पानी के फव्वारे यहाँ फूटे हैं। नासा के मार्स ग्लोबल सर्वेयर की खोजों द्वारा इस बात के प्रमाण मिले हैं कि दक्षिणी ध्रुवीय बर्फीली चोटियाँ घट रही हैं। मंगल के दो चन्द्रमा, फो़बोस और डिमोज़ हैं, जो छोटे और अनियमित आकार के हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि यह 5261 यूरेका के समान, क्षुद्रग्रह है जो मंगल के गुरुत्व के कारण यहाँ फंस गये हैं। मंगल को पृथ्वी से नंगी आँखों से देखा जा सकता है। इसका आभासी परिमाण -2.9, तक पहुँच सकता है और यह् चमक सिर्फ शुक्र, चन्द्रमा और सूर्य के द्वारा ही पार की जा सकती है, यद्यपि अधिकांश समय बृहस्पति, मंगल की तुलना में नंगी आँखों को अधिक उज्जवल दिखाई देता है। .

नई!!: एरीस और मंगल ग्रह · और देखें »

यूनानी धर्म

प्राचीन यूनानी धर्म (अथवा प्राचीन ग्रीक धर्म) प्राचीन यूनान (ग्रीस) देश का सबसे मुख्य- और राजधर्म था। ये एक मूर्तिपूजक और बहुदेवतावादी धर्म था। इसमें एक अदृश्य ईश्वर की अवधारणा नहीं थी। ईसाई धर्म के राजधर्म बनने के बाद ईसाइयों ने इसपर प्रतिबंध लगा दिया और इसके देवी-देवताओं को शैतान करार दिया। इसके बाद ये लुप्त हो गया। ग्रीक पौराणिक कथाएं, उन प्राचीन यूनानियों, उनके देवताओं, नायकों, दुनिया की प्रकृति, अनुष्ठान प्रथाओं के महत्व के विषय में संबंधित मिथकों और किंवदंतियों का आधार हैं। वे प्राचीन ग्रीस में धर्म का एक हिस्सा थीं आधुनिक विद्वानों ने इन मिथकों का अध्ययन कर प्राचीन ग्रीस, इसकी सभ्यता की धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं पर प्रकाश डाला है और लाभ मिथक बनाने की प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। ग्रीक पौराणिक कथाएं कथा रूप मे भारी मात्रा में संग्रहीत हैं। इनका बड़ा संग्रह परोक्ष रूप मे फूलदानओं पर उकेरी कला कृतियों के रूप में, भित्तिचित्रों कि द्वारा दुनिया कि उत्पत्ति के विवरणओं, जीवन और देवताओं, देवी, नायकों, नायिकाओं और पौराणिक प्राणियों की एक विस्तृत विविधता के रोमांच की व्याख्या करने का प्रयास करतए है। इन कथनकों को शुरू में एक मौखिक काव्य परंपरा में फैलाया गया, आज ग्रीक मिथकों को ग्रीक साहित्य से मुख्य रूप से जाना जाता है। Iliad और ओडिसी दो महाकाव्य, प्राचीनतम ज्ञात यूनानी साहित्यिक स्रोत, ट्रोजन युद्ध के आसपास की घटनाओं पर ध्यान केंद्रित हैं। होमर के समकालीन हेसियड, Theogony के आक्ख्यान दुनिया की उत्पत्ति, दिव्य शासकों व उनके उत्तराधिका्रियों के, मानव युगों के बारे में मानवीय संकट के भययोग्य उद्गम और बलि प्रथाओं केविषय मे जानकारी देते हैं। मिथक होमेर के भजनों में भी संरक्षित हैं, इस काल के काव्य खण्डों में, गेय कविताओं में, पांचवीं शताब्दी ई.पू.

नई!!: एरीस और यूनानी धर्म · और देखें »

जस्टिस लीग (फ़िल्म)

जस्टिस लीग २०१७ की एक अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है, जो कि डीसी कॉमिक्स की इसी नाम की सुपरहीरो टीम पर आधारित है। चार्ल्स रोवेन, डेबोराह स्नायडर, जॉन बर्ग और जॉफ जोंस द्वारा निर्मित इस फ़िल्म को वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा वितरित किया गया है। यह डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स (डीसीईयू) की पांचवीं फ़िल्म है, और २०१६ की बैटमैन वर्सेज सुपरमैन की घटनाओं के आगे की कथा कहती है। फिल्म का निर्देशन ज़ैक स्नायडर ने किया है, क्रिस टेर्रियो और जोस व्हीडन ने टेर्रियो और स्नाइडर की लिखी कहानी पर इसकी पटकथा लिखी है, और इसमें कई कलाकारों ने अभिनय किया है, जिनमें बेन एफ्लेक, हेनरी कैविल, गैल गैडट, एज्रा मिलर, जेसन मोमोआ, रे फिशर, एमी एडम्स, जेरेमी आयरन्स, डायने लेन, कॉनी नील्सन, और जे॰ के॰ सिमन्स शामिल हैं। जस्टिस लीग में पृथ्वी को स्टैपनवुल्फ (कियरिन हाइन्ड्स) और अधिअसुरों की उसकी सेना के विनाशकारी खतरे से बचाने के लिए सुपरमैन (कैविल) की स्मृति में एक सुपरहीरो टीम का निर्माण होता है, जिसमें बैटमैन (एफ्लेक), वंडर वूमन (गैडट), फ्लैश (मिलर), एक्वामैन (मोमोआ), और सायबॉर्ग (फिशर) शामिल हैं। फिल्म की घोषणा अक्टूबर २०१४ में हुई थी, और स्नाइडर निर्देशक के रूप में, जबकि टेर्रियो पटकथा लेखक के रूप में सबसे पहले फ़िल्म से जुड़े थे। शुरू में इसे जस्टिस लीग पार्ट वन का शीर्षक दिया गया था, और २०१९ में इसका दूसरा भाग प्रस्तावित था, परन्तु दूसरी फिल्म को एफ्लेक अभिनीत एक एकल बैटमैन फिल्म को समायोजित करने के लिए अनिश्चित काल तक आगे बढ़ा दिया गया। फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी अप्रैल २०१६ में शुरू हुई और अक्टूबर २०१६ में समाप्त हो गई। स्नाइडर ने इसके बाद जोस विडन को उन दृश्यों को लिखने का काम दिया, जिन्हे रीशूट के दौरान फिल्माया जाना था; हालांकि, अपनी बेटी की मृत्यु के बाद मई २०१७ में स्नाइडर ने यह परियोजना छोड़ दी। विडन को फिर पोस्ट-प्रोडक्शन के बाकी हिस्सों की देखरेख करने की जिम्मेदारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने अपने लिखे सभी अतिरिक्त दृश्यों को स्वयं निर्देशित किया। स्नाइडर को फिल्म के लिए एकमात्र निर्देशक श्रेय मिला, जबकि विडन को पटकथा लेखन का श्रेय मिला। जस्टिस लीग का प्रीमियर २६ अक्टूबर २०१७ को बीजिंग में हुआ था, और १७ नवंबर २०१७ को इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में 2डी, 3डी और आईमैक्स में जारी किया गया था। ३०० मिलियन डॉलर के अनुमानित बजट पर बनी जस्टिस लीग अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन खराब रहा, और अपने बड़े बजट के मुकाबले यह दुनिया भर में मात्र ६५७ मिलियन डॉलर की कमाई कर पाई, जो डीसीईयू की सभी फ़िल्मों में न्यूनतम है। ६५० मिलियन डॉलर के अनुमानित ब्रेक-इवेंट पॉइंट के मुकाबले,.

नई!!: एरीस और जस्टिस लीग (फ़िल्म) · और देखें »

वंडर वूमन (2017 फ़िल्म)

वंडर वूमन 2017 की एक अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है जो डीसी कॉमिक्स के इसी नाम के एक चरित्र पर आधारित है। वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा वितरित वंडर वूमन डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स (डीसीईयू) में चौथी फ़िल्म है। पैटी जेंकिन्स द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म की पटकथा एलन हेंबर्ग द्वारा जबकि कहानी हेंबर्ग, ज़ैक स्नायडर और जेसन फूक्स द्वारा लिखी गयी है। गैल गैडट ने फ़िल्म के शीर्षक चरित्र की भूमिका निभाई है, जबकि क्रिस पाइन, रॉबिन राइट, डैनी हस्टन, डेविड थ्यूलिस, कॉनी नील्सन और ऐलेना अनाया अन्य सहायक भूमिकाओं में नज़र आये हैं। 2016 की बैटमैन वर्सेस सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस के बाद, यह वंडर वूमन के चरित्र को दर्शाने वाली दूसरी लाइव एक्शन फिल्म है। वंडर वूमन में, अमेज़न की राजकुमारी डायना प्रथम विश्व युद्ध को रोकने का प्रयास करती है, यह मानते हुए कि यह युद्ध अमेज़ॅन के पुराने दुश्मन एरीस द्वारा शुरू किया गया है, जब एक अमेरिकी पायलट और जासूस स्टीव ट्रेवर दुर्घटनाग्रस्त होकर थेमिस्कीरा पर आ गिरा, और उसने इस युद्ध के बारे में अमेज़न वासियों को सूचित किया। वंडर वूमन पर आधारित एक लाइव एक्शन फ़िल्म का विकास 1996 में शुरू हुआ, जब इवान रीटमैन इसके निर्माता और निर्देशक बनने को राज़ी हो गए थे। इसके बाद यह परियोजना कई वर्षों तक अधर में रही; जॉन कोहेन, टोड अल्कोट, और जोस व्हीडन किसी न किसी बिंदु पर इस परियोजना से जुड़े। 2010 में आख़िरकार वार्नर ब्रदर्स ने फ़िल्म की आधिकारिक घोषणा की, और 2015 में जेंकिन्स को इसे निर्देशित करने के लिए अनुबंधित किया गया। चरित्र निर्माण में विलियम मॉल्टन मार्स्टन की 1940 की कहानियों और जॉर्ज पेरेज़ की 1980 की कहानियों के साथ-साथ वंडर वूमन के न्यू 52 अवतार को भी प्रेरणास्त्रोत के रूप में माना गया। प्रिंसिपल फोटोग्राफी 21 नवंबर 2015 को यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और इटली में शुरू हुई, और फिर 9 मई 2016 को मार्स्टन की 123 वीं जयंती तक इसका फिल्मांकन समाप्त हो गया। नवंबर 2016 में फ़िल्म के कुछ अतिरिक्त दृश्य फिल्माए गए। 15 मई 2017 को शंघाई में वंडर वूमन का प्रीमियर आयोजित किया गया था, और फिर 2 जून 2017 को इसे 2डी, 3डी और आईमैक्स 3डी प्रारूपों में संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज़ किया गया। फिल्म को समीक्षकों से काफी हद तक सकारात्मक समीक्षाऐं मिली, जिन्होंने इसकी दिशा, एक्शन सीक्वेंस, अभिनय (विशेष रूप से गैडट और पाइन द्वारा) और संगीत-स्कोर को काफी सराहा। फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड सेट किए; यह संयुक्त राज्य अमेरिका में छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो फिल्म और 22वीं सबसे ज्यादा घरेलू कमाई करने वाली फिल्म है। फ़िल्म ने दुनिया भर में 821 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की, जिसने इसे 2017 की दसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना दिया। फरवरी 2018 तक, रॉटेन टमेटोज़ की "बेस्ट सुपरहीरो मूवीज़ ऑफ़ ऑल टाइम" की सूची में इसे दूसरे स्थान पर सूचीबद्ध किया गया है, और अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट ने इसे वर्ष की शीर्ष 10 फिल्मों में से एक चुना। फिल्म को 23वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में तीन नामांकन प्राप्त हुए, जिनमे से इसने सर्वश्रेष्ठ एक्शन मूवी का पुरस्कार जीता भी था। फ़िल्म का एक सीक्वल, वंडर वूमन 1984 1 नवंबर 2019 को रिलीज होना प्रस्तावित है; यह जेंकिन्स द्वारा निर्देशित होगा और गैडट इसमें फिर अपनी भूमिका को दोहराएंगी। .

नई!!: एरीस और वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) · और देखें »

ग्रह

हमारे सौरमण्डल के ग्रह - दायें से बाएं - बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, युरेनस और नेप्चून सौर मंडल के ग्रहों, सूर्य और अन्य पिंडों के तुलनात्मक चित्र सूर्य या किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोल पिण्डों को ग्रह कहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार हमारे सौर मंडल में आठ ग्रह हैं - बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, युरेनस और नेप्चून। इनके अतिरिक्त तीन बौने ग्रह और हैं - सीरीस, प्लूटो और एरीस। प्राचीन खगोलशास्त्रियों ने तारों और ग्रहों के बीच में अन्तर इस तरह किया- रात में आकाश में चमकने वाले अधिकतर पिण्ड हमेशा पूरब की दिशा से उठते हैं, एक निश्चित गति प्राप्त करते हैं और पश्चिम की दिशा में अस्त होते हैं। इन पिण्डों का आपस में एक दूसरे के सापेक्ष भी कोई परिवर्तन नहीं होता है। इन पिण्डों को तारा कहा गया। पर कुछ ऐसे भी पिण्ड हैं जो बाकी पिण्डों के सापेक्ष में कभी आगे जाते थे और कभी पीछे - यानी कि वे घुमक्कड़ थे। Planet एक लैटिन का शब्द है, जिसका अर्थ होता है इधर-उधर घूमने वाला। इसलिये इन पिण्डों का नाम Planet और हिन्दी में ग्रह रख दिया गया। शनि के परे के ग्रह दूरबीन के बिना नहीं दिखाई देते हैं, इसलिए प्राचीन वैज्ञानिकों को केवल पाँच ग्रहों का ज्ञान था, पृथ्वी को उस समय ग्रह नहीं माना जाता था। ज्योतिष के अनुसार ग्रह की परिभाषा अलग है। भारतीय ज्योतिष और पौराणिक कथाओं में नौ ग्रह गिने जाते हैं, सूर्य, चन्द्रमा, बुध, शुक्र, मंगल, गुरु, शनि, राहु और केतु। .

नई!!: एरीस और ग्रह · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »