लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एकता कपूर

सूची एकता कपूर

एकता जीतेन्द्र कपूर (ايڪتا جیتندرا ڪپوُر ((नस्तालीक़)) (जन्म: 1 9 जून १९७५) एक भारतीय दूरदर्शन एवं चलचित्र निर्मात्री हैं। ये बालाजी टेलीफिल्म्स की क्रियेटिव हेड एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक हैं। इनके पिता भी प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता जीतेन्द्र और माता शोभा कपूर हैं। इनका छोटा भाई तुषार कपूर भी हिन्दी चलचित्र अभिनेता है। .

65 संबंधों: चंद्रकांता, ए फ़्लाइंग जट्ट, एमटीवी रोडीस, एक थी डायन, एक विलन, तुझ संग प्रीत लगाई सजना (स्टार प्लस), तुषार कपूर, तेरे लिए, द डर्टी पिक्चर, नागिन (धारावाहिक), परिचय (टीवी धारावाहिक), पवित्र बंधन, पवित्र रिश्ता, प्यार को हो जाने दो, बड़े अच्छे लगते हैं, बालाजी टेलीफ़िल्म्स, भारतिय महिला व्यवसायी, महाभारत, मैं तेरा हीरो, मेरी आशिकी तुम से ही, ये दिल सुन रहा है, ये मेरा प्यार, ये कहाँ आ गए हम, रागिनी एमएमएस, रागिनी एमएमएस २, लुटेरा (२०१३ फ़िल्म), शमिताभ, शादी के साइड इफ़ेक्ट्स, शक्ति अरोड़ा, शूटआऊट ऍट वडाला, शोभा कपूर, सन्नी लियोन, सुपर सिंह (२०१७ फ़िल्म), सुशांत सिंह राजपूत, स्मृति ईरानी, हाफ गर्लफ्रेंड (फ़िल्म), जय भानुशली, ज़ी रिश्ते पुरस्कार, जोधा अकबर (टीवी धारावाहिक), घर एक मंदिर, वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा, वीरे दी वेडिंग, इतना करो ना मुझे प्यार, कपूर (उपनाम), करन सिंह ग्रोवर, करम अपना अपना, कलश-एक विश्वास, कसम तेरे प्यार की, कसम से, कहानियाँ हमारे महाभारत की (टीवी धारावाहिक), ..., कहानी घर घर की, कितनी मोहब्बत है 2, किस देश में है मेरा दिल, कुमकुम भाग्य, कुंडली भाग्य, कुक्कू माथुर की झंड हो गई, कुछ तो है तेरे मेरे दरमियाँ, क्या हुआ तेरा वादा, क्या कूल हैं हम 3, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कैसा ये प्यार है, अजहर, अजीब दास्ताँ है ये, उड़ता पंजाब, 57वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सूचकांक विस्तार (15 अधिक) »

चंद्रकांता

चंद्रकांता निम्न लिखित में से किसी एक को कहा जाता है.

नई!!: एकता कपूर और चंद्रकांता · और देखें »

ए फ़्लाइंग जट्ट

ए फ़्लाइंग जट्ट २०१६ की एक बॉलीवुड हिन्दी भाषी सुपरहीरो फ़िल्म है जिसका निर्देशन रेमो डीसूजा ने किया है। फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ,जैकलिन फर्नांडीस तथा प्रोफेशनल रेसलर नाथन जॉन्स मुख्य किरदार में है। फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ ने एक सुपरहीरो का किरदार निभाया, जबकि जैकलिन फर्नांडीस ने श्रॉफ की प्रेमिका का किरदार निभाया। फ़िल्म २५ अगस्त २०१६ को प्रदर्शित हुई। .

नई!!: एकता कपूर और ए फ़्लाइंग जट्ट · और देखें »

एमटीवी रोडीस

MTV रोडीस, MTV भारत पर प्रसारित एक युवाओं पर आधारित लोकप्रिय रिएलिटी टैलिविज़न शो है। शो के बारे में जब कार्यकारी निर्माता रघु राम से पूछा गया तो उन्होंने कहा रोडीस में यात्रा, साहसिक कार्य, नाटक, कामदर्शिता की झलक होती है।" .

नई!!: एकता कपूर और एमटीवी रोडीस · और देखें »

एक थी डायन

एक थी डायन एक डरावनी भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन कन्नन अय्यर ने किया है। इसकी कहानी मुकुल शर्मा की मोबिउस ट्रिप्स पर आधारित है। इस फिल्म में इमरान हाशमी, हुमा कुरेशी और कोंकणा सेन शर्मा आदि मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को एकता कपूर, शोभा कपूर, विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज ने मिल कर बनाया है। इस फिल्म को 19 अप्रैल 2013 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया। .

नई!!: एकता कपूर और एक थी डायन · और देखें »

एक विलन

एक विलन एक भारतीय रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है जिसके डायरेक्टर मोहित सूरी हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख तथा श्रद्धा कपूर मुख्य अभिनय भूमिका में हैं। बालाजी टेलीफ़िल्म्स और बालाजी मोशन पिक्चर्स के अंतर्गत एकता कपूर तथा शोभा कपूर द्वारा उत्पादित है। यह २७ जून २०१४ को रिलीज़ हुई। .

नई!!: एकता कपूर और एक विलन · और देखें »

तुझ संग प्रीत लगाई सजना (स्टार प्लस)

तुझ संग प्रीत लगाई सजना एक स्टार प्लस पर आने वाला एक धारावाहिक था। यह ३ नवम्बर २००८ से ५ फरवरी २०१० तक लगभग ३ वर्षो तक चला। इसके एकता कपूर और शोभा कपूर सह निर्माता हैं। .

नई!!: एकता कपूर और तुझ संग प्रीत लगाई सजना (स्टार प्लस) · और देखें »

तुषार कपूर

तुषार कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता वह जाने माने अभिनेता जितेन्द्र के पुत्र एवं टेलीविजन और फ़िल्म जगत की हस्ती एकता कपूर के भाई हैं। तथा वे हंसमुख स्वभाव के अभिनेता है/ .

नई!!: एकता कपूर और तुषार कपूर · और देखें »

तेरे लिए

तेरे लिए भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। इसका निर्माण शोभा कपूर और एकता कपूर ने किया है। यह स्टार प्लस पर 14 जून 2010 से 2 अप्रैल 2011 तक प्रसारित हुआ। .

नई!!: एकता कपूर और तेरे लिए · और देखें »

द डर्टी पिक्चर

द डर्टी पिक्चर (The Dirty Picture) 2011 में बनी सिल्क स्मिता की जीवनी पर आधारित हिन्दी फ़िल्म है। फ़िल्म निर्माताओं ने हालांकि यह साफ़ किया है कि फ़िल्म कि कहानी पूरी तरह स्मिता पर आधारित नहीं है परन्तु उन्ही की तरह अन्य दक्षिणात्य अभिनेत्रियों, जैसे नायलोन नलिनी और डिस्को शांती से भी प्रभावित है और लोकप्रिय संस्क्रती में एक स्त्री के निजी जीवन और उसके संघर्ष की कहानी बयां करती है जिसमें हॉलीवुड अभिनेत्री और सेक्स सिम्बल मर्लिन मुनरो भी शामिल है। फ़िल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है और इसकी सह-निर्माता शोभा कपूर और एकता कपूर है। एकता कपूर को जब इस फ़िल्म का खयाल आया तब उन्होंने कथानक-कर रजत अरोडा को कहानी लिखने को कहा। द डर्टी पिक्चर को विश्वभर में हिन्दी, तमिल और तेलगु भाषओं में 2 दिसम्बर 2011 को रिलीज़ किया गया (स्मिता की जन्म तारीख पर)। विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह और इमरान हाशमी ने फ़िल्म में मुख्य किरदारों की भुमिका निभाई है। रिलीज़ के पश्च्यात फ़िल्म को समीक्षकों द्वारा काफ़ी सराहा गया और व्यावसाइक दृष्टी से यह एक सफल फ़िल्म रही। .

नई!!: एकता कपूर और द डर्टी पिक्चर · और देखें »

नागिन (धारावाहिक)

नागिन एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण कलर्स पर 1 नवम्बर 2015 से शुरू हो रहा है। इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। .

नई!!: एकता कपूर और नागिन (धारावाहिक) · और देखें »

परिचय (टीवी धारावाहिक)

परिचय-परिचय नयी ज़िदगी के सपनों का, कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला एक लोकप्रिय धारावाहिक है। इस श्रृंखला का निर्माण एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स ने किया है। धारावाहिक की कहानी इसके नायक कुणाल चोपड़ा (समीर सोनी), के आसपास घूमती है जिसने अपनी विफलताओं के चलते अपना उत्साह खो दिया है और एक हारे हुये आदमी की ज़िदगी जी रहा है। कुणाल की ज़िदगी में सिद्धि (कीर्ति नागपुरे) के आने के बाद कुणाल अपने जीवन के मायने ढूंढता है। .

नई!!: एकता कपूर और परिचय (टीवी धारावाहिक) · और देखें »

पवित्र बंधन

पवित्र बंधन एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। जिसका प्रसारण दूरदर्शन पर ९ सितम्बर २०१३ से प्रारम्भ हुआ है। यह सोमवार से शुक्रवार रात ८:३०-९:०० तक प्रसारित होता है। यह दूरदर्शन नेशनल के प्रमुख प्राइम टाइम धारावाहिकों में से एक है। इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। .

नई!!: एकता कपूर और पवित्र बंधन · और देखें »

पवित्र रिश्ता

पवित्र रिश्ता एक अत्यंत लोकप्रिय भारतीय दैनिक धारावाहिक था जो ज़ी टीवी पर प्रसारित और एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित था। पवित्र रिश्ता मुंबई शहर और दैनिक समस्याओं को जो वे सामना करने के लिए दिन के आम मध्यम वर्ग के परिवारों के सरल जीवन का चित्रण है। कहानी दो प्रेमी मानव और अर्चना की यात्रा पर विशेष रूप से केंद्रित है। .

नई!!: एकता कपूर और पवित्र रिश्ता · और देखें »

प्यार को हो जाने दो

प्यार को हो जाने दो एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। जिसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। इसका प्रसारण सोनी पर 12 अक्टूबर 2015 से शुरू होने वाला है। इसमें मुख्य किरदार में इक़बाल खान और मोना सिंह हैं। .

नई!!: एकता कपूर और प्यार को हो जाने दो · और देखें »

बड़े अच्छे लगते हैं

बड़े अच्छे लगते हैं सोनी पर आने वाला एक धारावाहिक था। जो 30 मई 2011 से 10 जुलाई 2014 तक चला। .

नई!!: एकता कपूर और बड़े अच्छे लगते हैं · और देखें »

बालाजी टेलीफ़िल्म्स

बालाजी टेलीफिल्म्स भारत में मुंबई स्थित एक टेलीफ़िल्म उत्पादन गृह है एवं इसके प्रदाता जितेन्द्र, शोभा कपूर एवं एकता कपूर हैं।.

नई!!: एकता कपूर और बालाजी टेलीफ़िल्म्स · और देखें »

भारतिय महिला व्यवसायी

यह एक प्रसिध भरतिय महिल व्यवसयी की सूची है.

नई!!: एकता कपूर और भारतिय महिला व्यवसायी · और देखें »

महाभारत

महाभारत हिन्दुओं का एक प्रमुख काव्य ग्रंथ है, जो स्मृति वर्ग में आता है। कभी कभी केवल "भारत" कहा जाने वाला यह काव्यग्रंथ भारत का अनुपम धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक और दार्शनिक ग्रंथ हैं। विश्व का सबसे लंबा यह साहित्यिक ग्रंथ और महाकाव्य, हिन्दू धर्म के मुख्यतम ग्रंथों में से एक है। इस ग्रन्थ को हिन्दू धर्म में पंचम वेद माना जाता है। यद्यपि इसे साहित्य की सबसे अनुपम कृतियों में से एक माना जाता है, किन्तु आज भी यह ग्रंथ प्रत्येक भारतीय के लिये एक अनुकरणीय स्रोत है। यह कृति प्राचीन भारत के इतिहास की एक गाथा है। इसी में हिन्दू धर्म का पवित्रतम ग्रंथ भगवद्गीता सन्निहित है। पूरे महाभारत में लगभग १,१०,००० श्लोक हैं, जो यूनानी काव्यों इलियड और ओडिसी से परिमाण में दस गुणा अधिक हैं। हिन्दू मान्यताओं, पौराणिक संदर्भो एवं स्वयं महाभारत के अनुसार इस काव्य का रचनाकार वेदव्यास जी को माना जाता है। इस काव्य के रचयिता वेदव्यास जी ने अपने इस अनुपम काव्य में वेदों, वेदांगों और उपनिषदों के गुह्यतम रहस्यों का निरुपण किया हैं। इसके अतिरिक्त इस काव्य में न्याय, शिक्षा, चिकित्सा, ज्योतिष, युद्धनीति, योगशास्त्र, अर्थशास्त्र, वास्तुशास्त्र, शिल्पशास्त्र, कामशास्त्र, खगोलविद्या तथा धर्मशास्त्र का भी विस्तार से वर्णन किया गया हैं। .

नई!!: एकता कपूर और महाभारत · और देखें »

मैं तेरा हीरो

मैं तेरा हीरो डेविड धवन निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले शोभा कपूर, एकता कपूर द्वारा निर्मित २०१४ की हिन्दी रूमानी एक्शन-हास्य फ़िल्म है। वरुण धवन, इलियाना डी'क्रूज़ और नर्गिस फ़ख़री फ़िल्म में प्रमुख अभिनय भूमिका में हैं। फ़िल्म की प्रमुख फोटोग्राफ़ी ३० मई २०१३ को आरम्भ हुई और इसका फ़िल्मांकन ५ जुलाई २०१३ को आरम्भ हुआ जो १५ अक्टूबर को समाप्त हुआ। फ़िल्म ४ अप्रैल २०१४ को जारी हुई। यह तेलुगू फ़िल्म कंडीरीगा की पुनर्कृत्ति है। फ़िल्म का आधिकारीक ट्रैलर २३ जनवरी २०१४ को मुख्य कलाकारों की उपस्थिति में जारी किया गया। Shivendra Raj Pandey .

नई!!: एकता कपूर और मैं तेरा हीरो · और देखें »

मेरी आशिकी तुम से ही

मेरी आशिकी तुम से ही एक भारतीय टेलीविजन कार्यक्रम है इसका प्रसारण कलर्स टीवी पर 19 जून 2014 से 19 फरवरी 2016 तक हुआ। .

नई!!: एकता कपूर और मेरी आशिकी तुम से ही · और देखें »

ये दिल सुन रहा है

ये दिल सुन रहा है सोनी पल पर प्रसारित होने वाला एक धारावाहिक है। यह १६ अक्टूबर २०१४ से सोमवार से शनिवार को रात ७ बजे देगा। .

नई!!: एकता कपूर और ये दिल सुन रहा है · और देखें »

ये मेरा प्यार

ये मेरा प्यार स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। यह जुलाई 2015 से स्टार प्लस पर शुरू होने वाला है। यह एक प्रेम कहानी पर आधारित है। इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। इसमें अंकित कोटनाका और मोना सिंह मुख्य भूमिका में हैं। .

नई!!: एकता कपूर और ये मेरा प्यार · और देखें »

ये कहाँ आ गए हम

ये कहाँ आ गए हम भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण एंड टीवी पर 26 अक्टूबर 2015 से शुरू हो रहा है। इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में करन कुन्दरा और सान्वी तलवार हैं। यह क्रमशः राहुल और मानवी शर्मा का किरदार निभा रहे हैं। .

नई!!: एकता कपूर और ये कहाँ आ गए हम · और देखें »

रागिनी एमएमएस

रागिनी एमएमएस बॉलीवुड की २०११ की आंतक शैली की वीभत्स फ़िल्म है। इसका निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है और इसके निर्माता बालाजी टेलीफ़िल्म्स के जितेन्द्र एवं शोभा कपूर हैं। यह १३ मई २०११ को जारी की गई। फ़िल्म २००७ की अमेरिकी अलौकिक वीभत्स फ़िल्म पैरानॉर्मल एक्टिविटी से प्रभावित है और आंशिक रूप से दिल्ली की दीपिका नामक लड़की की वास्तविक कहानी पर आधारित है। .

नई!!: एकता कपूर और रागिनी एमएमएस · और देखें »

रागिनी एमएमएस २

रागिनी एमएमएस २ भूषण पटेल द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिकचर्स और एएलटी एंटरटेनमेंट के बैनर तले एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित २०१४ की बॉलीवुड फ़िल्म है। फ़िल्म २०११ की विभत्स फ़िल्म रागिनी एमएमएस की उत्तरकथा फ़िल्म है। .

नई!!: एकता कपूर और रागिनी एमएमएस २ · और देखें »

लुटेरा (२०१३ फ़िल्म)

लुटेरा 2013 की बॉलीवुड की प्रेमकहानी नाटक फ़िल्म है जो विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित है और ओ हेनरी की लघुकथा द लास्ट लीफ पर आधारित है। इसे १९५० के दशक पर आधारित बनाया गया है। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा हैं। इस फ़िल्म के निर्माता अनुराग कश्यप, एकता कपूर, शोभा कपूर और विकास बहल हैं। फ़िल्म का पार्श्व गीत और पृष्ठभूमि अमित त्रिवेदी द्वारा तथा सम्पूर्ण संगीत अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा तैयार किया गया है तथा चलचित्रण महेन्द्र जे॰ शेट्ठी द्वारा निर्मित है। यह फ़िल्म वैश्विक स्तर पर 5 जुलाई 2013 को प्रदर्शित हुई। .

नई!!: एकता कपूर और लुटेरा (२०१३ फ़िल्म) · और देखें »

शमिताभ

शमिताभ एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन आर बल्कि ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण सुनील लुल्ला, आर बल्कि, आर के दामनी, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सुनील मंचन्दा, शोभा कपूर, एकता कपूर और धनुष ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में अमिताभ बच्चन, धनुष और अक्षरा हासन हैं। यह फ़िल्म 6 फरवरी 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: एकता कपूर और शमिताभ · और देखें »

शादी के साइड इफ़ेक्ट्स

शादी के साइड इफ़ेक्ट्स (हिन्दी: विवाह के दुष्प्रभाव) एक हास्य हिन्दी फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया है जिसमें अभिनय फ़रहान अख्तर, विद्या बालन, राम कपूर, वीर दास और हरिहरन ने किया है। फ़िल्म के निर्माता बालाजी मोशन पिक्चर्स और प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस हैं। फ़िल्म २८ फ़रवरी २०१४ को समीक्षकों से अच्छी समालोचनाओं के साथ जारी हुई। .

नई!!: एकता कपूर और शादी के साइड इफ़ेक्ट्स · और देखें »

शक्ति अरोड़ा

शक्ति अरोड़ा (जन्म 16 मई 1986) एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। ये पवित्र रिश्ता डॉ॰ ओनिर दत्त तथा बा बहु और बेबी नाटक में जिगर की भूमिका के लिए जाना जाता है। शक्ति अरोड़ा ने टैरो कार्ड पढ़ना भी सीख है। इन्होंने तेरे लिए में तपोष की भूमिका निभाई है और वर्तमान में मेरी आशिक़ी तुम से ही में इशानी उर्फ़ राधिका मदन के साथ भूमिका रणवीर (आर वी) रहे हैं। .

नई!!: एकता कपूर और शक्ति अरोड़ा · और देखें »

शूटआऊट ऍट वडाला

शूटआऊट ऍट वडाला संजय गुप्ता द्वारा निर्मित और निर्देशित २०१३ की बॉलीवुड क्राइम थ्रिलर फिल्म है। .

नई!!: एकता कपूर और शूटआऊट ऍट वडाला · और देखें »

शोभा कपूर

शोभा जीतेन्द्र कपूर एक भारतीय दूरदर्शन एवं चलचित्र निर्मात्री है। वे बालाजी टेलीफिल्म्स की प्रबंध निदेशक है। इनका विवाह बॉलीवुड अभिनेता जीतेन्द्र के साथ हुआ। .

नई!!: एकता कपूर और शोभा कपूर · और देखें »

सन्नी लियोन

सन्नी लियोन (जन्म केरेनजीत कौर वोहरा​​, 13 मई 1981) एक भारतीय-कैनेडियन अश्लील फिल्म अभिनेत्री, व्यापार-जगत से जुड़ी महिला और मॉडल है। उनके पास कनाडा व अमरीका की दोहरी राष्ट्रीयता है। वह 2003 में पॅण्टहाउस पॅट ऑफ़ द ईयर (Penthouse Pet of the Year) के लिए नामित हुई और विविड एंटरटेनमेंट के लिए अनुबंध स्टार थीं। इन्हें मैक्सिम (Maxim) द्वारा 2010 में 12 शीर्ष व्यस्क अभिनेताओं में नामांकित किया गया था। यह स्वतंत्र मुख्यधारा की फिल्मों और टीवी शो में भी भूमिका निभा चुकी हैं। 2011-12 में भारत आने के बाद रियलिटी शो बिग बॉस और महेश भट्ट की फिल्‍म जिस्म २ में काम करने के कारण चर्चा में रही हैं। .

नई!!: एकता कपूर और सन्नी लियोन · और देखें »

सुपर सिंह (२०१७ फ़िल्म)

सुपर सिंह २०१७ में रिलीज हुयी भारतीय पंजाबी सुपर हीरो फिल्म है जिसे अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित व लिखा गया है। इस फ़िल्म में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में है। सुपर सिंह १६ जून २०१७ को दुनिया भर में जारी की गई। फिल्म ने रिलीज पर महत्वपूर्ण ख्याति प्राप्त की। यह दिलजीत दोसांझ और निर्देशक अनुराग सिंह की साथ मे पाचवीं सुपर हिट सहयोग से चिह्नित एक सुपरहिट के रूप में बॉक्स कार्यालय द्वारा घोषित हुई। .

नई!!: एकता कपूर और सुपर सिंह (२०१७ फ़िल्म) · और देखें »

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत भारतीय टीवी और फ़िल्म अभिनेता हैं। सर्वप्रथम उन्होनें किस देश में है मेरा दिल नामक धारावाहिक में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें फ़िल्मो के प्रस्ताव मिलना शुरु हुए। फ़िल्म काय पो छे! में वो मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की तारीफ़ भी हुई। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे। फ़िल्म सफल रही और सुशांत का फ़िल्मी करियर परवान चड़ गया। सुशांत की आने वाली फिल्म 'चंदा मामा दूर के' है। .

नई!!: एकता कपूर और सुशांत सिंह राजपूत · और देखें »

स्मृति ईरानी

स्मृति ज़ुबिन ईरानी (स्मृति मल्होत्रा, पंजाबी में ਸਮ੍ਰਿਤੀ ਜੁਬੀਨ ਇਰਾਨੀ,जन्म: 23 मार्च 1976) एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री, महिला राजनीतिज्ञ और भारत सरकार के अंतर्गत कपड़ा मंत्री हैं और इससे पूर्व वे मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुकी हैं। .

नई!!: एकता कपूर और स्मृति ईरानी · और देखें »

हाफ गर्लफ्रेंड (फ़िल्म)

हाफ गर्लफ्रेंड २०१७ की एक भारतीय रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। .

नई!!: एकता कपूर और हाफ गर्लफ्रेंड (फ़िल्म) · और देखें »

जय भानुशली

जय भानुशाली (अंग्रेजी: Jay Bhanushali) एक भारतीय फ़िल्म तथा टेलीविज़न धारावाहिक अभिनेता, हॉस्ट, डांसर तथा मॉडल है। इन्होंने अनेक टेलीविज़न धारावाहिकों में कार्य किया है ये मुख्य रूप से एकता कपूर के कायामठ धारावाहिक के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने माही विज के साथ 2009 में विवाह किया। .

नई!!: एकता कपूर और जय भानुशली · और देखें »

ज़ी रिश्ते पुरस्कार

ज़ी रिश्ते पुरस्कार ज़ी टीवी चैनल के पुरस्कार में जो पिछले वर्ष में अपने स्टेशन पर प्रसारित शो के लिए एक शो है। .

नई!!: एकता कपूर और ज़ी रिश्ते पुरस्कार · और देखें »

जोधा अकबर (टीवी धारावाहिक)

जोधा अकबर ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाला एक ऐतहासिक धारावाहिक है। कार्यक्रम का प्रथम प्रसारण 18 जून 2013 को हुआ था। मशहूर चलचित्र निर्माता एकता कपूर ने इस धारावाहिक का उत्पादन किया है। रजत टोकस एवं परिधि शर्मा मुख्य भूमिका में है। .

नई!!: एकता कपूर और जोधा अकबर (टीवी धारावाहिक) · और देखें »

घर एक मंदिर

घर एक मंदिर एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने तथा निर्देशन अनिल कुमार व मुजमील देसाई ने किया है। इसका प्रसारण सोनी पर 24 अप्रैल 2000 से 23 मार्च 2002 तक हुआ। Directed By Yatindra rawat (Bablu) And Produced By Balaji Telefilms LTD and Ekta kapoor .

नई!!: एकता कपूर और घर एक मंदिर · और देखें »

वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा

वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा (संक्षिप्त रूप में OUATIMD) 2013 की भारतीय क्राइम गैंगस्टर फ़िल्म है जिसका निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है। इस फ़िल्म की निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर हैं। यह 2010 में प्रदर्शित फ़िल्म वंस अपॉन ए टाईम इन मुम्बई की उत्तरकृत्ति है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और इमरान ख़ान हैं एवं सोनाली बेंद्रे सहायक कलाकार की भूमिका में हैं। .

नई!!: एकता कपूर और वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा · और देखें »

वीरे दी वेडिंग

वीरे दी वेडिंग (अंग्रेजी: फ्रेंड्स वेडिंग) एक 2018 भारतीय हिंदी महिला दोस्त कॉमेडी फिल्म है, जिसे शशांक घोष द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को रिया कपूर, एकता कपूर और निखिल द्विवेदी द्वारा सह-निर्मित किया गया है और करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया की प्रमुख भूमिकाओं में सितारों की भूमिका निभाई गई है। .

नई!!: एकता कपूर और वीरे दी वेडिंग · और देखें »

इतना करो ना मुझे प्यार

इतना करो ना मुझे प्यार एक सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक है। जिसमें रॉनित रॉय मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह धारावाहिक 18 नवम्बर 2014 से शुरू हुआ जो सोमवार से गुरुवार रात 10:30 बजे देता है। .

नई!!: एकता कपूर और इतना करो ना मुझे प्यार · और देखें »

कपूर (उपनाम)

कपूर पंजाबी खत्री उपजाति या गोत्र है। इसका प्रयोग उपनाम के रूप में होता है। इस उपनाम वाले उल्लेखनीय लोगों की सूची जिनका इस जाति से सम्बद्ध हो भी सकता और नहीं भी, निम्नलिखित है:- .

नई!!: एकता कपूर और कपूर (उपनाम) · और देखें »

करन सिंह ग्रोवर

करन सिंह ग्रोवर (जन्म 23 फ़रवरी 1982) भारत के एक लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता और मॉडल है। उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत एमटीवी इंडिया (MTV India) पर एकता कपूर के 'कितनी मस्त है ज़िंदगी' से की '। उनको सबसे ज्यादा पहचान स्टार वन पर ''दिल मिल गऎ सीजन 1'' में डा अरमान मल्लिक की भूमिका से मिली। .

नई!!: एकता कपूर और करन सिंह ग्रोवर · और देखें »

करम अपना अपना

करम अपना अपना एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। जिसका प्रसारण स्टार प्लस पर 29 अगस्त 2006 से 27 मार्च 2009 तक हुआ। इसके निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर हैं। .

नई!!: एकता कपूर और करम अपना अपना · और देखें »

कलश-एक विश्वास

कलश-एक विश्वास एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जो 23 मार्च 2015 से लाइफ ओके पर प्रसारित हो रहा है। इसमें कृप सूरी और अपर्णा दीक्षित मुख्य किरदार निभा रहे हैं। .

नई!!: एकता कपूर और कलश-एक विश्वास · और देखें »

कसम तेरे प्यार की

कसम तेरे प्यार की एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण कलर्स पर 7 मार्च 2016 से होता है। यह शो हर सोमवार से शनिवार शाम 6:00 बजे से 6:30 बजे तक प्रसारित होता है। इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। इसमें कृतिका सेंगर और शरद मल्होत्रा क्रमशः कृतिका और रणबीर का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। .

नई!!: एकता कपूर और कसम तेरे प्यार की · और देखें »

कसम से

कसम से एक ज़ी टीवी पर दिखाये जाने वाला भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। यह 16 जनवरी 2006 से 12 मार्च 2009 तक सोमवार से गुरुवार रात को देता था। इसके निर्माता एकता कपूर हैं। .

नई!!: एकता कपूर और कसम से · और देखें »

कहानियाँ हमारे महाभारत की (टीवी धारावाहिक)

कहानियाँ हमारे महाभारत की एकता कपूर द्वारा निर्मित बालाजी टेलीफिल्म्स का एक भारतीय दूरदर्शन पौराणिक धारावाहिक था। इसका प्रथम प्रसारण ७ जुलाई २००८ को हुआ था। ये पौराणिक महाकाव्य महाभारत का आधुनिक एवं पश्चिमीकृत संस्करण था और सोमवार से गुरुवार, रात्रि ९ बजे, ९एक्स चैनल पर प्रसारित हुआ करता था। अपने निम्न टीआरपी स्तर के कारण इसे अपने समापन तिथि से बहुत पूर्व बंद कर देना पड़ा। .

नई!!: एकता कपूर और कहानियाँ हमारे महाभारत की (टीवी धारावाहिक) · और देखें »

कहानी घर घर की

कहानी घर घर की भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण स्टार प्लस में 16 अक्टूबर 2000 से 9 अक्टूबर 2008 तक हुआ। इसका निर्माण एकता कपूर ने किया है। इसके निर्देशन का कार्य अरविंद बब्बल, अनिल कुमार, भरत भाटिया, राकेश मल्होत्रा, राजेश बब्बर, रवीन्द्र गौतम, संतोष कोल्हे, दीपक छावन, राजेश सेठी, आनन्द राउत, अजय विमल, आशीष श्रीवास्तव आदि ने किया है। .

नई!!: एकता कपूर और कहानी घर घर की · और देखें »

कितनी मोहब्बत है 2

कितनी मोहब्बत है (सीज़न २) एक भारतीय दूरदर्शन पर प्रकाशित किया जाने वाला एक धारावाहिक है। जिसकी निर्माता - एकता कपूर और शोभा कपूर है। यह इमैजिन टीवी पर प्रकाशित किया जाने वाला एक धारावाहिक है। प्रकाशन की तिथि - २००९: २०१० तक और २०११: २०१२ तक प्रकाशित हुआ। .

नई!!: एकता कपूर और कितनी मोहब्बत है 2 · और देखें »

किस देश में है मेरा दिल

किस देश में है मेरा दिल एक भारतीय नाट्य-श्रृंखला है जिसका प्रसारण स्टार प्लस पर होता था। यह श्रृंखला प्रसिद्ध भारतीय सोप ओपेरा निर्माता, बालाजी टेलीफ़िल्म्स की एकता कपूर द्वारा बनाई गई थी। आरंभिक कहानी हीर और प्रेम के रोमांस और रोमियो और जूलियट के जैसे उनके अमिट प्रेम पर केन्द्रित है। .

नई!!: एकता कपूर और किस देश में है मेरा दिल · और देखें »

कुमकुम भाग्य

कुमकुम भाग्य ज़ी टीवी पर आने वाला एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जो 15 अप्रैल 2014 से प्रारम्भ हुआ और सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे देता है। इसका निर्माण एकता कपूर ने किया है। इसके निर्देशन का कार्य मुजम्मिल देसाई और शरद यादव ने किया है। यह पवित्र रिश्ता नामक धारावाहिक के स्थान पर प्रसारित हो रहा है। इसमें मुख्य किरदार में शब्बीर अहलूवालिया और सृति झा हैं। .

नई!!: एकता कपूर और कुमकुम भाग्य · और देखें »

कुंडली भाग्य

कुंडली भाग्य एक भारतीय दूरदर्शन चैनल जी टीवी पर दिखाया जाने वाला एक धारावाहिक है जो सोमार- शूक्रवार को रात: 09:30 बजे प्रसारित होता है। इसमे मुख्य भूमिका, श्रद्धा आर्या,अंजुम फाकीह और धीरज धूपर,मनित जौरा निभा रहे हैं। .

नई!!: एकता कपूर और कुंडली भाग्य · और देखें »

कुक्कू माथुर की झंड हो गई

कुक्कू माथुर की झंड हो गई 2014 की हिन्दी हास्य, रूमानी, नाटक फ़िल्म है जिसके निर्देशक अमन सचदेव और निर्माता एकता कपूर हैं। यह मनोरंजन के साथ-साथ एक संदेश देने वाली एक हल्की-फुल्की फ़िल्म है। इसमें फ़िल्म के नायक एक हल्के अंदाज़ में बोध प्राप्ती होती है। वह सच्चाई के लिए प्रत्येक अपने सपने को भी ठुकरा देता है। .

नई!!: एकता कपूर और कुक्कू माथुर की झंड हो गई · और देखें »

कुछ तो है तेरे मेरे दरमियाँ

कुछ तो है तेरे मेरे दरमियाँ भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। जिसका प्रसारण स्टार प्लस पर 28 सितम्बर 2015 से शुरू होने वाला है। इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। यह धारावाहिक फिर भी ना माने... बद्तमीज़ दिल के स्थान पर रात को 8:30 बजे प्रसारित होगा। .

नई!!: एकता कपूर और कुछ तो है तेरे मेरे दरमियाँ · और देखें »

क्या हुआ तेरा वादा

क्या हुआ तेरा वादा एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। जिसका प्रसारण सोनी पर 30 जनवरी 2012 से 23 मई 2013 तक हुआ। इसके निर्देशन रवीन्द्र गौतम, मुजम्मिल देसाई, नवनीत बज सैनी, पार्थो मित्रा और रमिंदर सिंह सूरी ने किया है। इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। .

नई!!: एकता कपूर और क्या हुआ तेरा वादा · और देखें »

क्या कूल हैं हम 3

क्या कूल हैं हम 3 2015 में आने वाली एक बॉलीवुड एडल्ट कॉमेडी फ़िल्म है। इस फ़िल्म में तुषार कपूर और आफ़ताब शिवदेसानी मुख भूमिकाओं में हैं।आफ़ताब शिवदेसानी इस फ़िल्म में रितेश देशमुख का किरदार को रिप्लेस करेंगे।यह फ़िल्म क्या कूल हैं हम और क्या सुपर कूल हैं हम की अगली कड़ी (सीक्वल) है।ये क्या कूल हैं हम सीरीज़ की तीसरी कड़ी है। .

नई!!: एकता कपूर और क्या कूल हैं हम 3 · और देखें »

क्योंकि सास भी कभी बहू थी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला हिन्दी धारावाहिक था। इसे भारतीय दूरदर्शन दुनिया के सबसे लंबे धारावाहिकों में एक समझा जाता है। वर्ष २००० से २००८ के बीच यह एशिया का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला धारावाहिक था। इसे अफ़्ग़ानिस्तान में दरी और श्री लंका में सिन्हाला भाषा में डब कर के देखा गया। श्रेणी:भारतीय टेलीविजन धारावाहिक श्रेणी:भारतीय स्टार टीवी कार्यक्रम श्रेणी:टीवी कार्यक्रम श्रेणी:टेलिविज़न धारावाहिक.

नई!!: एकता कपूर और क्योंकि सास भी कभी बहू थी · और देखें »

कैसा ये प्यार है

कैसा ये प्यार है सोनी पर प्रसारित होने वाला एक कार्यक्रम है। यह 29 मार्च 2005 से 5 अक्टूबर 2006 तक चला। .

नई!!: एकता कपूर और कैसा ये प्यार है · और देखें »

अजहर

अजहर पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर बनी एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। यह फ़िल्म १३ मई २०१६ को प्रदर्शित हुई। .

नई!!: एकता कपूर और अजहर · और देखें »

अजीब दास्ताँ है ये

कोई विवरण नहीं।

नई!!: एकता कपूर और अजीब दास्ताँ है ये · और देखें »

उड़ता पंजाब

उड़ता पंजाब एक भारतीय हिन्दी थ्रिलर ड्रामा फ़िल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में शाहिद कपूर, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर और आलिया भट्ट हैं। फ़िल्म 17 जून 2016 को रिलीज़ होगी। यह फ़िल्म पंजाब में युवा आबादी द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और उससे जुड़े विभिन्न षड्यंत्रों के आसपास घूमती है। अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स के सहयोग से, शोभा कपूर और एकता कपूर के द्वारा उनके बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इसका निर्माण किया है। इसमें मुख्य किरदार में शाहिद कपूर, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर और आलिया भट्ट हैं। 4 जून 2016 को, केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म के रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की, जिसमें कहा गया कि फिल्म में पेश किए गए विषय सामान्य दर्शकों के लिए बहुत अश्लील थे। परिणामस्वरूप, निर्माता को फिल्म में कुल 89 कटौती करने के निर्देश दिए गए। हालांकि, 13 जून 2016 को, बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस रोक को ठुकरा दिया और फिल्म की राष्ट्रीय रिलीज के लिए अनुमति दी, यद्यपि पटकथा में एक कटौती के साथ। इस फिल्म को 17 जून 2016 को दुनिया भर में रिलीज़ किया गया था। ₹ 400 मिलियन (यूएस $ 6.2 मिलियन) के बजट पर बनायीं गयी फ़िल्म, उड़ता पंजाब ने लगभग 997 मिलियन (यूएस $ 15 मिलियन) दुनिया भर में कमाई की। 62 वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलिया भट्ट), सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता (दिलजीत दोसांझ) और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (शाहिद कपूर) के लिए क्रिटिक्स अवॉर्ड सहित चार पुरस्कार जीते। .

नई!!: एकता कपूर और उड़ता पंजाब · और देखें »

57वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

57वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार २९ जनवरी २०१० को फ़िल्म सिटी, मुंबई में २०११ में बनी हिन्दी फ़िल्म-सृष्टी की फ़िल्मों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किए गए थे। समारोह की मेज़बानी शाहरुख खान और रणबीर कपूर ने साथ मिलकर की। पुरस्कार के नामांकनों की घोषणा ११ जनवरी २०१२ को की गई थी। ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा को सर्वाधिक १३ नामांकन प्राप्त हुए। इसके पीछे रॉकस्टार को नौ और देली बेली को सात नामांकन प्राप्त हुए.

नई!!: एकता कपूर और 57वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »