लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एककोशिकीय जीव

सूची एककोशिकीय जीव

वलोनिया वेंट्रिकोसा नामक शैवाल (ऐल्गी) एककोशिकीय सबसे बड़े एककोशिकीय जीवों में से है एककोशिकीय जीव (unicellular organism) वह जीव होते हैं जिनमें केवल एक ही कोशिका (सेल) हो। इनके विपरीत बहुकोशिकीय जीवों में एक से अधिक कोशिकाएँ होती हैं। अधिकतर एककोशिकीय जीवों को देखने के लिए सूक्ष्म्बीन (माइक्रोस्कोप) की ज़रुरत होती है हालांकि लगभग एक दर्ज़न एककोशिकीय जीव ऐसे भी हैं जिन्हें सीधा आँख से देखा जा सकता है। ऐसे भी कुछ जीव हैं, जैसे कि डिक्टियोस्टीलियम (Dictyostelium) जो अलग-अलग परिस्थितियों में कभी एककोशिकीय और कभी बहुकोशिकीय होते हैं।, Carlos López-Larrea, pp.

6 संबंधों: प्राच्य, बहुकोशिकीय जीव, गतिशीलता, कैम्ब्रियाई विस्तार, कीपकशाभिक, अकेन्द्रिक

प्राच्य

प्राच्य या आर्किया (Archaea) एककोशिकीय सूक्ष्मजीवों का अधिजगत निर्मित करते हैं। ये सूक्ष्मजीव अकेन्द्रिक होते हैं, अर्थात् इनके पास कोशिका केन्द्रक नहीं होता हैं। प्राच्य प्रारम्भ में जीवाणु की तरह वगीकृत किये गएँ थे, जिससे उन्हें प्राच्यजीवाणु का नाम मिला (प्राच्यजीवाणु अधिजगत में), पर यह वर्गीकरण अब पुराना हो चुका हैं। प्राच्यीय कोशिकाओं के पास विशिष्ट विशेषताएँ हैं, जो उसे जीवन के अन्य दो अभिजगतों, जीवाणु और सुकेन्द्रिक, से पृथक करता हैं। प्राच्य आगे और कई अभिज्ञात संघों में विभाजित किया जाता हैं। प्राच्य और जीवाणु आम तौर पर आकर और आकृति में समान ही होते हैं, यद्यपि कुछ प्राच्यों का बहुत विचित्र आकार होता हैं, जैसे कि लवणवर्गाकार वॉलस्बी की समतल और वर्गाकार कोशिकाएँ। प्राच्यों को प्रारंभिक रूप से कठोर वातावरण,जैसे हॉट स्प्रिंग्स और नमक झीलों, में रहने वाले चरमपसंदियों के रूप में देखा जाता था, लेकिन वे तब से मिट्टीयों, महासागरों और दलदलों सहित पर्यवासों की एक विस्तृत शृंखला में पाएँ गएँ हैं। प्राच्य महासागरों में विशेष रूप से बहुत संख्या में पाया जाता हैं, और प्लवक में प्राच्य ग्रह पर जीवों के सबसे प्रचुर मात्रा में समूहों में से एक हो सकते हैं। .

नई!!: एककोशिकीय जीव और प्राच्य · और देखें »

बहुकोशिकीय जीव

सी एलेगेन्स नामक रेंगने वाला एक छोटा जीव जिसकी कोशिकाओं को रंगा गया है (हर लाल बिंदु एक कोशिका का केन्द्रक/न्यूक्लियस है) बहुकोशिकीय जीव (multicellular organism) वह जीव होते हैं जिनमें एक से अधिक कोशिकाएँ (सेल) हों। बहुकोशिकीय जीव बनाने के लिए इन कोशिकाओं को एक-दूसरे को पहचानकर जुड़ जाने की ज़रुरत होती है। बिना सूक्ष्मबीन (माइक्रोस्कोप) के दिख सकने वाले लगभग सभी जीव बहुकोशिकीय होते हैं और केवल लगभग एक दर्ज़न ही एककोशिकीय जीव हैं जो बिना सूक्ष्म्बीन के दिख सकें। ऐसे भी कुछ जीव हैं, जैसे कि डिक्टियोस्टीलियम (Dictyostelium) जो अलग-अलग परिस्थितियों में कभी एककोशिकीय और कभी बहुकोशिकीय होते हैं।, Carlos López-Larrea, pp.

नई!!: एककोशिकीय जीव और बहुकोशिकीय जीव · और देखें »

गतिशीलता

गतिशीलता (motility) जीवविज्ञान में ऊर्जा का प्रयोग करके स्वयं को जगह-से-जगह हिला पाने की क्षमता को कहते हैं। ज़्यादातर जानवर गतिशील होते हैं हालांकि यह शब्द एककोशिकीय और सरल बहुकोशिकीय जीवों के लिए भी प्रयोग होता है। कभी-कभी इस शब्द को शरीर के अन्दर खाना और अन्य चीज़ों को स्थान-से-स्थान हिला पाने की क्षमता के लिए भी इस्तेमाल करते हैं।, pp.

नई!!: एककोशिकीय जीव और गतिशीलता · और देखें »

कैम्ब्रियाई विस्तार

ओपाबिनिया के जीवाश्म (फ़ॉसिल​) मिलने से कैम्ब्रियाई विस्तार के अध्ययन में वैज्ञानिक रूचि बढ़ी कैम्ब्रियाई विस्तार या कैम्ब्रियाई विस्फोट​ (Cambrian explosion) आज से लगभग 53 करोड़ साल पहले जानवरों के संघों में अचानक हुए विस्तार को कहते हैं। जीवाश्मों (फ़ॉसिल​) के अध्ययन से ज्ञात हुआ है कि आज से 58 करोड़ वर्ष से पहले ज़्यादातर जीव सरल थे और आमतौर पर एककोशिकीय थे जो कभी-कभी समूहों में एकत्रित हो जाया करते थे। इसके बाद के 7 से 8 करोड़ सालों में अचानक क्रम-विकास (एवोल्युशन) ने तेज़ी पकड़ी जिस से भारी संख्या में जातियाँ उभरनी और विलुप्त होनी शुरू हो गई और जल्दी ही जीवों में आज जैसे विविधता पैदा हो गई।, Ricardo Amils, José Cernicharo Quintanilla, Henderson James Cleaves, pp.

नई!!: एककोशिकीय जीव और कैम्ब्रियाई विस्तार · और देखें »

कीपकशाभिक

कीपकशाभिक या खोएनोफ़्लैगेलेट्स (अंग्रेज़ी:choanoflagellates; यूनानी में choano .

नई!!: एककोशिकीय जीव और कीपकशाभिक · और देखें »

अकेन्द्रिक

जीवाण्विक कशाभ अकेंद्रिक या प्रोकेरियोट (prokaryote) ऐसे जीव को कहा जाता है जिसकी कोशिकाओं (सेल) में झिल्लियों में बंद केन्द्रक (न्यूक्लियस) जैसे कोई असरल ढाँचे न हों। इनके विपरीत सुकेंद्रिक या (युकेरियोट) कोशिकाओं में एक झिल्ली से घिरा हुआ केन्द्रक (न्यूक्लियस) होता है जिसके अन्दर आनुवंशिक (जेनेटिक) सामान होता है। अधिकतर अकेंद्रिक जीव एककोशिकीय होते हैं हालाँकि कुछ के जीवनक्रम में कभी-कभी एक बहुकोशिकीय अंतराल भी आता है। .

नई!!: एककोशिकीय जीव और अकेन्द्रिक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एककोशिकीय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »