लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऊतक विकृतिविज्ञान

सूची ऊतक विकृतिविज्ञान

ऊतक विकृतिविज्ञान (Histopathology) शरीर के किसी भाग में स्थित या वहाँ से लिए गए ऊतक (टिशू) का सूक्ष्मदर्शी द्वारा किया गया निरीक्षण है, जिसमें रोग के प्रभावों को ढूंढने या समझने की चेष्टा की जाती है। अक्सर इसमें करी जा रही ऊतक परीक्षा के लिए ऊतक के नमूनों को शल्यचिकित्सा (सर्जरी) या सुई द्वारा शरीर से निकाला जाता है और उसे महीनता से काटकर सूक्ष्मदर्शी के नीचे उसकी जाँच की जाती है। .

3 संबंधों: सकल निरीक्षण, सकल विकृतिविज्ञान, कोशिकारोगविज्ञान

सकल निरीक्षण

चिकित्सा में सकल निरीक्षण (Gross examination) वह प्रक्रिया होती है जिसमें विकृतिवैज्ञानिक नमूनो की बिना सूक्ष्मदर्शी के प्रयोग के, केवल आँखों से देखकर रोगों के अनुमान के लिए जाँच की जाती है। उदाहरण के लिए शल्यचिकित्सा (सर्जरी) द्वारा शरीर से निकाले गए फुलाव (ट्यूमर) की जाँच से उसके कैंसर होने या न होने का अनुमान लगाया जा सकता है। अक्सर सकल निरीक्षण के उपरांत नमूनों को सूक्ष्मदर्शी द्वारा जाँचने के लिए उसकी ऊतक विकृतिवैज्ञानिक जाँच भी की जाती है। .

नई!!: ऊतक विकृतिविज्ञान और सकल निरीक्षण · और देखें »

सकल विकृतिविज्ञान

सकल विकृतिविज्ञान (Gross pathology) शरीर के अंगों, ऊतकों (टिशूओं) और शारीरिक विविरों में रोगों के स्थूलदर्शी (macroscopic, यानि बिना सूक्ष्मदर्शी के दिख सकने वाले) प्रभावों को कहते हैं। इन्हें सकल निरीक्षण में देखकर चिकित्सक रोगों के बारे में अनुमान लगा सकते हैं। उदाहरण के लिए किसी सिस्ट के आकार, रूप और रंग को देखकर चिकित्सक उसके किसी रोग विशेष से सम्बन्धित होने का अंदाज़ा लगा सकते हैं। .

नई!!: ऊतक विकृतिविज्ञान और सकल विकृतिविज्ञान · और देखें »

कोशिकारोगविज्ञान

कोशिकारोगविज्ञान (Cytopathology) या कोशिका विकृतिविज्ञान विकृतिविज्ञान (पैथोलोजी) की एक शाखा है जिसमें कोशिका के स्तर पर रोगों का अध्ययन एवं निदान किया जाता है। .

नई!!: ऊतक विकृतिविज्ञान और कोशिकारोगविज्ञान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ऊतक विकृतिवैज्ञानिक

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »