लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उस्मानी साम्राज्य

सूची उस्मानी साम्राज्य

उस्मानी सलतनत (१२९९ - १९२३) (या उस्मानी साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य, उर्दू में सल्तनत-ए-उस्मानिया, उस्मानी तुर्कीयाई:دَوْلَتِ عَلِيّهٔ عُثمَانِیّه देव्लेत-इ-आलीय्ये-इ-ऑस्मानिय्ये) १२९९ में पश्चिमोत्तर अनातोलिया में स्थापित एक तुर्क राज्य था। महमद द्वितीय द्वारा १४९३ में क़ुस्तुंतुनिया जीतने के बाद यह एक साम्राज्य में बदल गया। प्रथम विश्वयुद्ध में १९१९ में पराजित होने पर इसका विभाजन करके इस पर अधिकार कर लिया गया। स्वतंत्रता के लिये संघर्ष के बाद २९ अक्तुबर सन् १९२३ में तुर्की गणराज्य की स्थापना पर इसे समाप्त माना जाता है। उस्मानी साम्राज्य सोलहवीं-सत्रहवीं शताब्दी में अपने चरम शक्ति पर था। अपनी शक्ति के चरमोत्कर्ष के समय यह एशिया, यूरोप तथा उत्तरी अफ़्रीका के हिस्सों में फैला हुआ था। यह साम्राज्य पश्चिमी तथा पूर्वी सभ्यताओं के लिए विचारों के आदान प्रदान के लिए एक सेतु की तरह था। इसने १४५३ में क़ुस्तुन्तुनिया (आधुनिक इस्ताम्बुल) को जीतकर बीज़ान्टिन साम्राज्य का अन्त कर दिया। इस्ताम्बुल बाद में इनकी राजधानी बनी रही। इस्ताम्बुल पर इसकी जीत ने यूरोप में पुनर्जागरण को प्रोत्साहित किया था। .

140 संबंधों: चरकस लोग, एलेफ़्थ़ेरिआ इ थ़ानातोस, तमन प्रायद्वीप, ताइफ़, तुर्क, तुर्की, तुर्की का स्वतंत्रता संग्राम, तुर्की का इतिहास, त्रिपोली (लेबनान), दमार प्रान्त, द्वितीय विश्वयुद्ध, दोलमा, दीव, धूम्रपान, नादिर शाह, पश्चिमी संस्कृति, पहला विश्व युद्ध, पाउंड (मुद्रा), पुराना यरुशलम शहर, प्रतिरक्षण (चिकित्सा), प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सेना, पूर्वी प्रान्त, सउदी अरब, पूर्वी समस्या, पेलोपोनीज़, पोप कॅलिक्स्टस तृतीय, फ़ारसी साम्राज्य, बद्रिया होशगर, बर्लिन कांग्रेस, बसरा प्रान्त, बायज़ीद द्वितीय, बायज़ीद प्रथम, बाल्कन युद्ध, बाइज़ेंटाइन साम्राज्य, बिलेसिक प्रांत, बुरहानुद्दीन देरान, ब्लिट्जक्रेग, बेथलहम, बेली डांस, मदर टेरेसा, मसूद जमील, महमद चतुर्थ, महमद तृतीय, महमद द्वितीय, महमद प्रथम, मानव जाति विज्ञान, मिशेल अफ्लाक, मंगोल साम्राज्य, मुराद चतुर्थ, मुराद तृतीय, मुराद द्वितीय, ..., मुराद प्रथम, मुस्तफ़ा द्वितीय, मुस्तफ़ा प्रथम, मूरिश दीवार, मेरा सुल्तान, मीलाद उन-नबी, यरुशलम का युद्ध, यरुशलम की दीवारें, यहूदीवाद, युवा तुर्क आन्दोलन, यूनान, यूरोप, यूरोप का इतिहास, राष्ट्र संघ, रूस-तुर्की युद्ध १८७७-७८, रोमन साम्राज्य, रोमानिया, लेबनान, सफ़वी वंश, सबसे बड़े साम्राज्यों की सूची, सलीम द्वितीय, सलीम प्रथम, साल्ज़बर्ग, साइक्स-पिकाट समझौता, सिंगापुर का इतिहास, सउदी अरब, सुल्तान सलाउद्दीन का मकबरा, सुल्ताना (अंगूर), सुल्तानज़ादा सबाहुद्दीन, सुलेमान द्वितीय, सुलेमान प्रथम, स्त्रियों की सल्तनत, स्वतंत्रता दिवस, सीनाई प्रायद्वीप, सीरियन पाउंड, हनफ़ी पन्थ, हरम, हलवा, जॉर्डन, ईरान का इतिहास, ईवान आईवाज़ोवस्की, वली, विलियम सरोइयन, विश्व का इतिहास, विश्वमारी, वंडर वूमन (2017 फ़िल्म), ख़लीफ़ा, ख़िलाफ़त, ख़ुर्रम सुल्तान, खाड़ी युद्ध, खान अल-उमदान, गणित का इतिहास, ऑटोमन ख़िलाफ़त, ओलंपिक में तुर्की, औरख़ान प्रथम, आन (रूसी सम्राज्ञी), आर्मीनियाई जनसंहार, आस्त्राख़ान, आक़ा गुन्दुज़, इब्राहीम (उस्मानी साम्राज्य), इराक़, इस्लाम, इस्लाम का इतिहास, इस्लामी दुनिया, क़फ़स, क़ज़ा, क़ुस्तुंतुनिया, किस्वह, कुस्तुन्तुनिया का पतन, क्राइमियाई ख़ानत, क्रीमिया, कौसम सुल्तान (टीवी धारावाहिक), अबुल कलाम आज़ाद, अमाराह, अरब का इतिहास, अल-हुदैदाह प्रान्त, अल्बानिया, असद पाशा अल अज्म, अहमद तृतीय, अहमद द्वितीय, अहमद प्रथम, अहमद मूख्तार बबन, अहमद हसन अल वकर, अज़रबैजान का इतिहास, अंकारा, तुर्की, उस्मान द्वितीय, उस्मान प्रथम, १४५१, ३ फ़रवरी, ३ मार्च सूचकांक विस्तार (90 अधिक) »

चरकस लोग

कुछ चरकस लोग चरकस या अदिगेय कॉकस क्षेत्र की एक जाती और समुदाय है, जो बहुत प्राचीनकाल से कॉकस के इलाक़े के निवासी हैं। चरकस लोगों की अपनी बोली है - चरकसी भाषा। यह लोग सुन्नी इस्लाम के अनुयायी हैं। दुनिया के लगभग आधे चरकस लोग तुर्की में रहते हैं। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और चरकस लोग · और देखें »

एलेफ़्थ़ेरिआ इ थ़ानातोस

यूनानी राष्ट्रध्वज की नौ धारियाँ "एलेफ़्थ़ेरिआ इ थ़ानातोस" के नौ शब्दांशों का प्रतीक हैं एलेफ़्थ़ेरिआ इ थ़ानातोस (यूनानी: Ελευθερία ή θάνατος) यूनान का राष्ट्रीय नारा है, जिसका अर्थ है "आज़ादी या मौत"। यह सबसे पहले 1820 ई॰ के दशक में उस्मानी साम्राज्य के विरुद्ध लड़े गए यूनानी स्वतंत्रता संग्राम में इस्तेमाल होना शुरू हुआ। इस नारे में नौ शब्दांश हैं जिनसे प्रेरित होकर यूनानी ध्वज पर नौ धारियाँ रखी गईं। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और एलेफ़्थ़ेरिआ इ थ़ानातोस · और देखें »

तमन प्रायद्वीप

१८७० ईसवी के आसपास बनाया गया रूसी भाषा में तमन प्रायद्वीप का नक़्शा तमन प्रायद्वीप (रूसी: Таманский полуостров, तमनस्कीय पोलूओस्त्रोव; अंग्रेज़ी: Taman Peninsula) रूस के क्रास्नोदार क्राय प्रशासनिक विभाग में स्थित एक प्रायद्वीप है। यह कॉकस क्षेत्र में स्थित है और इसके उत्तर में आज़ोव सागर, पश्चिम में केर्च जलडमरू तथा दक्षिण में कृष्ण सागर आता है। पश्चिम में केर्च जलडमरू के पार युक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र का पूर्वतम हिस्सा (जो केर्च प्रायद्वीप कहलाता है) स्थित है। तेम्रयुक (Темрю́к, Temryuk) इस प्रायद्वीप का सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और तमन प्रायद्वीप · और देखें »

ताइफ़

सरवात पहाड़ियों में ताइफ़ जाती सड़क ताइफ़ (अरबी:, अंग्रेज़ी: Ta'if) सउदी अरब के मक्का प्रान्त में स्थित एक शहर है। यह मक्का से १०० किमी दक्षिणपूर्व में सरवात पहाड़ियों में १,८७९ मीटर (६,१६५ फ़ुट) की ऊँचाई पर बसा हुआ है और अपने लुभावने वातावरण के लिए जाना जाता है। इस शहर के मध्य में खुले क्षेत्रों में अंगूर और गुलाब उगाए जाते हैं और शहद भी बनाया जाता है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और ताइफ़ · और देखें »

तुर्क

तुर्क का अर्थ इनमें से कुछ हो सकता है -.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और तुर्क · और देखें »

तुर्की

तुर्की (तुर्क भाषा: Türkiye उच्चारण: तुर्किया) यूरेशिया में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी अंकारा है। इसकी मुख्य- और राजभाषा तुर्की भाषा है। ये दुनिया का अकेला मुस्लिम बहुमत वाला देश है जो कि धर्मनिर्पेक्ष है। ये एक लोकतान्त्रिक गणराज्य है। इसके एशियाई हिस्से को अनातोलिया और यूरोपीय हिस्से को थ्रेस कहते हैं। स्थिति: 39 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 36 डिग्री पूर्वी देशान्तर। इसका कुछ भाग यूरोप में तथा अधिकांश भाग एशिया में पड़ता है अत: इसे यूरोप एवं एशिया के बीच का 'पुल' कहा जाता है। इजीयन सागर (Aegean sea) के पतले जलखंड के बीच में आ जाने से इस पुल के दो भाग हो जाते हैं, जिन्हें साधारणतया यूरोपीय टर्की तथा एशियाई टर्की कहते हैं। टर्की के ये दोनों भाग बॉसपोरस के जलडमरूमध्य, मारमारा सागर तथा डारडनेल्ज द्वारा एक दूसरे से अलग होते हैं। टर्की गणतंत्र का कुल क्षेत्रफल 2,96,185 वर्ग मील है जिसमें यूरोपीय टर्की (पूर्वी थ्रैस) का क्षेत्रफल 9,068 वर्ग मील तथा एशियाई टर्की (ऐनाटोलिआ) का क्षेत्रफल 2,87,117 वर्ग मील है। इसके अंतर्गत 451 दलदली स्थल तथा 3,256 खारे पानी की झीलें हैं। पूर्व में रूस और ईरान, दक्षिण की ओर इराक, सीरिया तथा भूमध्यसागर, पश्चिम में ग्रीस और बुल्गारिया और उत्तर में कालासागर इसकी राजनीतिक सीमा निर्धारित करते हैं। यूरोपीय टर्की - त्रिभुजाकर प्रायद्वीपी प्रदेश है जिसका शीर्षक पूर्व में बॉसपोरस के मुहाने पर है। उसके उत्तर तथा दक्षिण दोनों ओर पर्वतश्रेणियाँ फैली हुई हैं। मध्य में निचला मैदान मिलता है जिसमें होकर मारीत्सा और इरजिन नदियाँ बहती हैं। इसी भाग से होकर इस्तैस्म्यूल का संबंध पश्चिमी देशों से है। एशियाई टर्की - इसको हम तीन प्राकृतिक भागों में विभाजित कर सकते हैं: 1.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और तुर्की · और देखें »

तुर्की का स्वतंत्रता संग्राम

इज़मीर में तुर्की सेना मार्च करते हुए तुर्की का स्वतंत्रता संग्राम (तुर्की भाषा: İstiklâl Harbi, शाब्दिक अर्थ "स्वतंत्रता संग्राम" या Kurtuluş Savaşı, शाब्दिक अर्थ "मुक्ति संग्राम"; 19 मई, 1919 – 24 जुलाई, 1923) तुर्की के राष्ट्रवादियों तथा मित्रराष्ट्रों (Allies) के तरफ से लड़ने वालों (नामतः, पश्चिमी सीमा पर ग्रीस तथा पूर्वी सीमा पर आर्मीनिया) के बीच हुआ था। ध्यातव्य है कि प्रथम विश्वयुद्ध में तुर्की (ऑटोमन साम्राज्य) की परायजय के बाद इसे बांटकर इस पर कब्जा जमा लिया गया। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और तुर्की का स्वतंत्रता संग्राम · और देखें »

तुर्की का इतिहास

तेरहवीं शताब्दी का एक मंगोल तीरबाज तुर्की के इतिहास को तुर्क जाति के इतिहास और उससे पूर्व के इतिहास के दो अध्यायों में देखा जा सकता है। सातवीं से बारहवीं सदी के बीच में मध्य एशिया से तुर्कों की कई शाखाएँ यहाँ आकर बसीं। इससे पहले यहाँ से पश्चिम में आर्य (यवन, हेलेनिक) और पूर्व में कॉकेशियाइ जातियों का बसाव रहा था। तुर्की में ईसा के लगभग ७५०० वर्ष पहले मानव बसाव के प्रमाण यहां मिले हैं। हिट्टी साम्राज्य की स्थापना १९००-१३०० ईसा पूर्व में हुई थी। १२५० ईस्वी पूर्व ट्रॉय की लड़ाई में यवनों (ग्रीक) ने ट्रॉय शहर को नेस्तनाबूत कर दिया और आसपास के इलाकों पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया। १२०० ईसापूर्व से तटीय क्षेत्रों में यवनों का आगमन आरंभ हो गया। छठी सदी ईसापूर्व में फ़ारस के शाह साईरस ने अनातोलिया पर अपना अधिकार जमा लिया। इसके करीब २०० वर्षों के पश्चात ३३४ इस्वीपूर्व में सिकन्दर ने फ़ारसियों को हराकर इसपर अपना अधिकार किया। बाद में सिकन्दर अफ़गानिस्तान होते हुए भारत तक पहुंच गया था। इसापूर्व १३० इस्वी में अनातोलिया रोमन साम्राज्य का अंग बना। ईसा के पचास वर्ष बाद संत पॉल ने ईसाई धर्म का प्रचार किया और सन ३१३ में रोमन साम्राज्य ने ईसाई धर्म को अपना लिया। इसके कुछ वर्षों के अन्दर ही कान्स्टेंटाईन साम्राज्य का अलगाव हुआ और कान्स्टेंटिनोपल इसकी राजधनी बनाई गई। छठी सदी में बिजेन्टाईन साम्राज्य अपने चरम पर था पर १०० वर्षों के भीतर मुस्लिम अरबों ने इसपर अपना अधिकार जमा लिया। बारहवी सदी में धर्मयुद्धों में फंसे रहने के बाद बिजेन्टाईन साम्राज्य का पतन आरंभ हो गया। सन १२८८ में ऑटोमन साम्राज्य का उदय हुआ और सन् १४५३ में कस्तुनतुनिया का पतन। इस घटना ने यूरोप में पुनर्जागरण लाने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और तुर्की का इतिहास · और देखें »

त्रिपोली (लेबनान)

त्रिपोली शहर के कुछ नज़ारे त्रिपोली या तराबुलुस (अरबी:, अंग्रेज़ी: Tripoli) उत्तरी लेबनान का सबसे बड़ा शहर और (बेयरूत के बाद) उस पूरे देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। बेयरूत से ८५ किमी उत्तर में स्थित यह शहर लेबनान के उत्तर प्रान्त की राजधानी भी है। यह नगर भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर स्थित है और इसके नज़दीक समुद्र में चार द्वीपों का एक समूह भी है। त्रिपोली शहर अल-मीना की बंदरगाह से जुड़ा हुआ है।, Anthony Ham, pp.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और त्रिपोली (लेबनान) · और देखें »

दमार प्रान्त

दमार​ प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Dhamar) यमन का एक प्रान्त है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और दमार प्रान्त · और देखें »

द्वितीय विश्वयुद्ध

द्वितीय विश्वयुद्ध १९३९ से १९४५ तक चलने वाला विश्व-स्तरीय युद्ध था। लगभग ७० देशों की थल-जल-वायु सेनाएँ इस युद्ध में सम्मलित थीं। इस युद्ध में विश्व दो भागों मे बँटा हुआ था - मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र। इस युद्ध के दौरान पूर्ण युद्ध का मनोभाव प्रचलन में आया क्योंकि इस युद्ध में लिप्त सारी महाशक्तियों ने अपनी आर्थिक, औद्योगिक तथा वैज्ञानिक क्षमता इस युद्ध में झोंक दी थी। इस युद्ध में विभिन्न राष्ट्रों के लगभग १० करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया, तथा यह मानव इतिहास का सबसे ज़्यादा घातक युद्ध साबित हुआ। इस महायुद्ध में ५ से ७ करोड़ व्यक्तियों की जानें गईं क्योंकि इसके महत्वपूर्ण घटनाक्रम में असैनिक नागरिकों का नरसंहार- जिसमें होलोकॉस्ट भी शामिल है- तथा परमाणु हथियारों का एकमात्र इस्तेमाल शामिल है (जिसकी वजह से युद्ध के अंत मे मित्र राष्ट्रों की जीत हुई)। इसी कारण यह मानव इतिहास का सबसे भयंकर युद्ध था। हालांकि जापान चीन से सन् १९३७ ई. से युद्ध की अवस्था में था किन्तु अमूमन दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत ०१ सितम्बर १९३९ में जानी जाती है जब जर्मनी ने पोलैंड पर हमला बोला और उसके बाद जब फ्रांस ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा कर दी तथा इंग्लैंड और अन्य राष्ट्रमंडल देशों ने भी इसका अनुमोदन किया। जर्मनी ने १९३९ में यूरोप में एक बड़ा साम्राज्य बनाने के उद्देश्य से पोलैंड पर हमला बोल दिया। १९३९ के अंत से १९४१ की शुरुआत तक, अभियान तथा संधि की एक शृंखला में जर्मनी ने महाद्वीपीय यूरोप का बड़ा भाग या तो अपने अधीन कर लिया था या उसे जीत लिया था। नाट्सी-सोवियत समझौते के तहत सोवियत रूस अपने छः पड़ोसी मुल्कों, जिसमें पोलैंड भी शामिल था, पर क़ाबिज़ हो गया। फ़्रांस की हार के बाद युनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमंडल देश ही धुरी राष्ट्रों से संघर्ष कर रहे थे, जिसमें उत्तरी अफ़्रीका की लड़ाइयाँ तथा लम्बी चली अटलांटिक की लड़ाई शामिल थे। जून १९४१ में युरोपीय धुरी राष्ट्रों ने सोवियत संघ पर हमला बोल दिया और इसने मानव इतिहास में ज़मीनी युद्ध के सबसे बड़े रणक्षेत्र को जन्म दिया। दिसंबर १९४१ को जापानी साम्राज्य भी धुरी राष्ट्रों की तरफ़ से इस युद्ध में कूद गया। दरअसल जापान का उद्देश्य पूर्वी एशिया तथा इंडोचायना में अपना प्रभुत्व स्थापित करने का था। उसने प्रशान्त महासागर में युरोपीय देशों के आधिपत्य वाले क्षेत्रों तथा संयुक्त राज्य अमेरीका के पर्ल हार्बर पर हमला बोल दिया और जल्द ही पश्चिमी प्रशान्त पर क़ब्ज़ा बना लिया। सन् १९४२ में आगे बढ़ती धुरी सेना पर लगाम तब लगी जब पहले तो जापान सिलसिलेवार कई नौसैनिक झड़पें हारा, युरोपीय धुरी ताकतें उत्तरी अफ़्रीका में हारीं और निर्णायक मोड़ तब आया जब उनको स्तालिनग्राड में हार का मुँह देखना पड़ा। सन् १९४३ में जर्मनी पूर्वी युरोप में कई झड़पें हारा, इटली में मित्र राष्ट्रों ने आक्रमण बोल दिया तथा अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में जीत दर्ज करनी शुरु कर दी जिसके कारणवश धुरी राष्ट्रों को सारे मोर्चों पर सामरिक दृश्टि से पीछे हटने की रणनीति अपनाने को मजबूर होना पड़ा। सन् १९४४ में जहाँ एक ओर पश्चिमी मित्र देशों ने जर्मनी द्वारा क़ब्ज़ा किए हुए फ़्रांस पर आक्रमण किया वहीं दूसरी ओर से सोवियत संघ ने अपनी खोई हुयी ज़मीन वापस छीनने के बाद जर्मनी तथा उसके सहयोगी राष्ट्रों पर हमला बोल दिया। सन् १९४५ के अप्रैल-मई में सोवियत और पोलैंड की सेनाओं ने बर्लिन पर क़ब्ज़ा कर लिया और युरोप में दूसरे विश्वयुद्ध का अन्त ८ मई १९४५ को तब हुआ जब जर्मनी ने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया। सन् १९४४ और १९४५ के दौरान अमेरिका ने कई जगहों पर जापानी नौसेना को शिकस्त दी और पश्चिमी प्रशान्त के कई द्वीपों में अपना क़ब्ज़ा बना लिया। जब जापानी द्वीपसमूह पर आक्रमण करने का समय क़रीब आया तो अमेरिका ने जापान में दो परमाणु बम गिरा दिये। १५ अगस्त १९४५ को एशिया में भी दूसरा विश्वयुद्ध समाप्त हो गया जब जापानी साम्राज्य ने आत्मसमर्पण करना स्वीकार कर लिया। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और द्वितीय विश्वयुद्ध · और देखें »

दोलमा

दोल्मा बाल्कन, काकेशस, रूस और मध्य एशिया के समेत मध्य पूर्व और आसपास के इलाक़ों में बनता आम सब्ज़ी वाला पकवान है। भराई सामग्री की आम सब्ज़ियों में टमाटर, मिर्च, प्याज़, शकरकन्द, बैंगन, और लहसुन शामिल हैं। भराई में गोश्त को शामिल करना ज़रूरी नहीं है। गोश्त दोमा को आम तौर पर गर्मा-गर्म अंडा-नींबू या लहसुन की चटनी से परोसा जाता है और बिना गोश्त वालों को ठण्डा परोसा जाता है। भराई सामग्री की सब्ज़ियों को इटालवी पकवान में ripieni "रिपिएनी" कहते है। अंगूर या गोभी पत्तों के पकवान जिसको भरत से भी लपेटा होता है, उसको दोलमा या यपर्क दोलमा (पत्तों का दोलमा) भी कहते है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और दोलमा · और देखें »

दीव

दीव दीव जिले में स्थित एक क़स्बा है जो की केन्द्रशासित प्रदेश दमन और दीव में है। यह दीव द्वीप के पूर्वी किनारे पर है जो कि पुर्तगाली किले व कैथ्रेडल के लिए जाना जाता है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और दीव · और देखें »

धूम्रपान

. इसे एक रिवाज के एक भाग के रूप में, समाधि में जाने के लिए प्रेरित करने और आध्यात्मिक ज्ञान को उत्पन्न करने में भी किया जा सकता है। वर्तमान में धूम्रपान की सबसे प्रचलित विधि सिगरेट है, जो मुख्य रूप से उद्योगों द्वारा निर्मित होती है किन्तु खुले तम्बाकू तथा कागज़ को हाथ से गोल करके भी बनाई जाती है। धूम्रपान के अन्य साधनों में पाइप, सिगार, हुक्का एवं बॉन्ग शामिल हैं। ऐसा बताया जाता है कि धूम्रपान से संबंधित बीमारियां सभी दीर्घकालिक धूम्रपान करने वालों में से आधों की जान ले लेती हैं किन्तु ये बीमारियां धूम्रपान न करने वालों को भी लग सकती हैं। 2007 की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक वर्ष दुनिया भर में 4.9 मिलियन लोग धूम्रपान की वजह से मरते हैं। धूम्रपान मनोरंजक दवा का एक सबसे सामान्य रूप है। तंबाकू धूम्रपान वर्तमान धूम्रपान का सबसे लोकप्रिय प्रकार है और अधिकतर सभी मानव समाजों में एक बिलियन लोगों द्वारा किया जाता है। धूम्रपान के लिए कम प्रचलित नशीली दवाओं में भांग तथा अफीम शामिल है। कुछ पदार्थों को हानिकारक मादक पदार्थों के रूप में वर्गीकृत किया गया है जैसे कि हेरोइन, किन्तु इनका प्रयोग अत्यंत सीमित है क्योंकि अक्सर ये व्यवसायिक रूप से उपलब्ध नहीं होते.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और धूम्रपान · और देखें »

नादिर शाह

नादिर शाह अफ़्शार (या नादिर क़ुली बेग़) (१६८८ - १७४७) फ़ारस का शाह था (१७३६ - १७४७) और उसने सदियों के बाद क्षेत्र में ईरानी प्रभुता स्थापित की थी। उसने अपना जीवन दासता से आरंभ किया था और फ़ारस का शाह ही नहीं बना बल्कि उसने उस समय ईरानी साम्राज्य के सबल शत्रु उस्मानी साम्राज्य और रूसी साम्राज्य को ईरानी क्षेत्रों से बाहर निकाला। उसने अफ़्शरी वंश की स्थापना की थी और उसका उदय उस समय हुआ जब ईरान में पश्चिम से उस्मानी साम्राज्य (ऑटोमन) का आक्रमण हो रहा था और पूरब से अफ़गानों ने सफ़ावी राजधानी इस्फ़हान पर अधिकार कर लिया था। उत्तर से रूस भी फ़ारस में साम्राज्य विस्तार की योजना बना रहा था। इस परिस्थिति में भी उसने अपनी सेना संगठित की और अपने सैन्य अभियानों की वज़ह से उसे फ़ारस का नेपोलियन या एशिया का अन्तिम महान सेनानायक जैसी उपाधियों से सम्मानित किया जाता है। वो भारत विजय के अभियान पर भी निकला था। दिल्ली की सत्ता पर आसीन मुग़ल बादशाह मुहम्मद शाह आलम को हराने के बाद उसने वहाँ से अपार सम्पत्ति अर्जित की जिसमें कोहिनूर हीरा भी शामिल था। इसके बाद वो अपार शक्तिशाली बन गया और उसका स्वास्थ्य भी बिगड़ता गया। अपने जीवन के उत्तरार्ध में वो बहुत अत्याचारी बन गया था। सन् १७४७ में उसकी हत्या के बाद उसका साम्राज्य जल्द ही तितर-बितर हो गया। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और नादिर शाह · और देखें »

पश्चिमी संस्कृति

पश्चिमी संस्कृति (जिसे कभी-कभी पश्चिमी सभ्यता या यूरोपीय सभ्यता के समान माना जाता है), यूरोपीय मूल की संस्कृतियों को सन्दर्भित करती है। यूनानियों के साथ शुरू होने वाली पश्चिमी संस्कृति का विस्तार और सुदृढ़ीकरण रोमनों द्वारा हुआ, पंद्रहवी सदी के पुनर्जागरण एवं सुधार के माध्यम से इसका सुधार और इसका आधुनिकीकरण हुआ और सोलहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी तक जीवन और शिक्षा के यूरोपीय तरीकों का प्रसार करने वाले उत्तरोत्तर यूरोपीय साम्राज्यों द्वारा इसका वैश्वीकरण हुआ। दर्शन, मध्ययुगीन मतवाद एवं रहस्यवाद, ईसाई एवं धर्मनिरपेक्ष मानवतावाद की एक जटिल श्रृंखला के साथ यूरोपीय संस्कृति का विकास हुआ। ज्ञानोदय, प्रकृतिवाद, स्वच्छंदतावाद (रोमेन्टिसिज्म), विज्ञान, लोकतंत्र और समाजवाद के प्रयोगों के साथ परिवर्तन एवं निर्माण के एक लंबे युग के माध्यम से तर्कसंगत विचारधारा विकसित हुई.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और पश्चिमी संस्कृति · और देखें »

पहला विश्व युद्ध

पहला विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक मुख्य तौर पर यूरोप में व्याप्त महायुद्ध को कहते हैं। यह महायुद्ध यूरोप, एशिया व अफ़्रीका तीन महाद्वीपों और समुंदर, धरती और आकाश में लड़ा गया। इसमें भाग लेने वाले देशों की संख्या, इसका क्षेत्र (जिसमें यह लड़ा गया) तथा इससे हुई क्षति के अभूतपूर्व आंकड़ों के कारण ही इसे विश्व युद्ध कहते हैं। पहला विश्व युद्ध लगभग 52 माह तक चला और उस समय की पीढ़ी के लिए यह जीवन की दृष्टि बदल देने वाला अनुभव था। क़रीब आधी दुनिया हिंसा की चपेट में चली गई और इस दौरान अंदाज़न एक करोड़ लोगों की जान गई और इससे दोगुने घायल हो गए। इसके अलावा बीमारियों और कुपोषण जैसी घटनाओं से भी लाखों लोग मरे। विश्व युद्ध ख़त्म होते-होते चार बड़े साम्राज्य रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी (हैप्सबर्ग) और उस्मानिया ढह गए। यूरोप की सीमाएँ फिर से निर्धारित हुई और अमेरिका निश्चित तौर पर एक 'महाशक्ति ' बन कर उभरा। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और पहला विश्व युद्ध · और देखें »

पाउंड (मुद्रा)

 पाउंड कुछ देशों की मुद्रा की इकाई है। इस शब्द की उत्पत्ति हुई ग्रेट ब्रिटेन में एक पाउंड (वजन) चाँदी से । शब्द पाउंड  (pound) लैटिन शब्द पोंडो (pondo) का अंग्रेज़ी अनुवः है, जिसका मतलब है "तराजू पर तोला गया" और रोमन साम्राज्य के खाते की इकाई थी।.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और पाउंड (मुद्रा) · और देखें »

पुराना यरुशलम शहर

पुराना शहर (העיר העתיקה, हा'लर हा'अतिकाह, البلدة القديمة, अल-बलद अल-कदीम) वर्तमान यरुशलम के अंतर्गत एक 0.9 वर्ग किलीमीटर दीवारों से घिरा क्षेत्र है। पुराना शहर कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का घर है: टेम्पल माउंट और पश्चिमी दीवार यहूदियों के लिये, पवित्र कब्र वाला चर्च ईसाईयों के लिये तथा डोम ऑफ़ द रॉक और अल-अक्सा मस्जिद मुस्लिमों के लिये पवित्र धार्मिक स्थल है। युनेस्को ने इसे 1981 में इसे विश्व धरोहर घोषित किया। पारम्परिक रूप से पुराना शहर चार खण्डों में विभक्त है; ये हैं मुस्लिम खण्ड, ईसाई खण्ड, अर्मेनियाई खण्ड और यहूदी खण्ड। शहर की रक्षा प्राचीरें तथा द्वार उस्मान साम्राज्य के सुल्तान सुलेमान प्रथम द्वारा 1535–1542 ईस्वी के मध्य बनवायी गयी थी। 2007 के अनुसार पुराने शहर में 27,500 मुस्लिम, 5,681 ईसाई, 790 अर्मेनियाई तथा 3,089 यहूदी रहते हैं। अरब-इजराइल युद्ध (१९४८) के बाद जॉर्डन ने पुराने शहर पर कब्ज़ा कर लिया और यहूदियों को यहाँ से बाहर निकाल दिया। छः दिन के युद्ध के दौरान इजराइल ने पुराने शहर सहित पूरे पूर्व यरुशलम पर कब्ज़ा कर लिया और इसे पश्चिम यरुशलम के साथ मिला दिया। वर्तमान में यह पूरा क्षेत्र इसरायली सरकार के नियंत्रण में है, जो इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का अंग मानती है। हालांकि इसरायली सरकार के 1980 के यरुशलम एकीकरण को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमान्य घोषित कर दिया है। पूर्व यरुशलम को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय अब फिलिस्तानी क्षेत्र का अंग मानता है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और पुराना यरुशलम शहर · और देखें »

प्रतिरक्षण (चिकित्सा)

प्रतिरक्षा एक जैविक प्रक्रिया है जो संक्रमण, बीमारी या अन्य अवांछित जैविक हमलावरों के लिए पर्याप्त जैविक रोग प्रतिरोध होने कि स्थिति का वर्णन करती है। रोगक्षमता दोनों विशिष्ट और गैर विशिष्ट घटकों को शामिल करती है। गैर विशिष्ट घटक प्रतिजनी विशिष्टता के बावजूद व्यापक श्रेणी के रोगजनकों के लिए बाधाओं या eliminators के रूप में कार्य करते हैं। प्रतिरक्षा प्रणाली के अन्य घटक खुद को हर बीमारी के अनुकूल बना लेते हैं और रोगजन विशिष्ट रोगक्षमता को उत्पन्न करते हैं। अनुकूली उन्मुक्ति अक्सर दो प्रमुख प्रकारों में विभाजित की जाती है जो उन्मुक्ति के प्रारंभ पर निर्भर करता है। स्वाभाविक रूप से अर्जित प्रतिरक्षा रोग पैदा करने वाले एजेंट के साथ संपर्क के माध्यम से होता है जब संपर्क जानबूझकर नहीं किया गया था, जबकि कृत्रिम अर्जित रोगक्षमता टीकाकरण जैसे जानबूझकर किये गए माध्यम से ही विकसित करता है। दोनों स्वाभाविक रूप से और कृत्रिम अर्जित रोगक्षमता, क्या उन्मुक्ति मेजबान में प्रेरित है या निष्क्रिय रूप से एक प्रतिरक्षा मेजबान से स्थानांतरित क़ी गयी है, इस आधार पर बांटे जा सकते है। निष्क्रिय उन्मुक्ति प्रतिरक्षी (एंटीबॉडी) के स्थानांतरण या रोगक्षम पोषद की क्रियात्मक टी कोशिकाओं से अर्जित किया जाता है जो कम समय के लिए जीवित रहते हैं - आम तौर पर कुछ महीने - जबकि सक्रिय रोगक्षमता प्रतिजन द्वारा पोषद में ही प्रेरित है और बहुत लंबे समय तक रहता है, कभी कभी जीवन भर| नीचे दिया गया चित्र उन्मुक्ति के विभाजन का सार है। 600x300px अनुकूली उन्मुक्ति के उपखंड शामिल कोशिकाओं के द्वारा विभाजित किये जाते हैं, humoral प्रतिरक्षारोगक्षमता का पहलू है जो secreted प्रतिपक्षियों से मध्यस्थ है, जबकि कोशीय रोगक्षमता द्वारा प्रदान की सुरक्षामें टी lymphocytes अकेले शामिल होते हैं। Humoral उन्मुक्ति तब सक्रिय हो जाती है जब जीव अपने एंटीबॉडी उत्पन्न करता है और निष्क्रिय जब एंटीबॉडी व्यक्तियों के बीच स्थानांतरित करते हैं। इसी प्रकार, सेल द्वारा मध्यस्थ रोगक्षमता तब सक्रिय होती है जब जीवों की अपनी टी कोशिकाएं उत्तेजित होती हैं और निष्क्रिय होती है जब टी कोशिकाएं किसी अन्य जीव से आती हैं। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और प्रतिरक्षण (चिकित्सा) · और देखें »

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सेना

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सेना (जिसे कभी-कभी ब्रिटिश भारतीय सेना कहा जाता है) ने प्रथम विश्व युद्ध में यूरोपीय, भूमध्यसागरीय और मध्य पूर्व के युद्ध क्षेत्रों में अपने अनेक डिविजनों और स्वतंत्र ब्रिगेडों का योगदान दिया था। दस लाख भारतीय सैनिकों ने विदेशों में अपनी सेवाएं दी थीं जिनमें से 62,000 सैनिक मारे गए थे और अन्य 67,000 घायल हो गए थे। युद्ध के दौरान कुल मिलाकर 74,187 भारतीय सैनिकों की मौत हुई थी। 1903 में किचनर को भारत का कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किये जाने के बाद भारतीय सेना में प्रमुख सुधार किये गए थे। उनहोंने बड़े पैमाने पर सुधारों की शुरुआत की जिनमें प्रेसीडेंसियों की तीनों सेनाओं को एकीकृत कर एक संयुक्त सैन्य बल बनाना और उच्च-स्तरीय संरचनाओ तथा दस आर्मी डिविजनों का गठन करना शामिल है। प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सेना ने जर्मन पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी मोर्चे पर जर्मन साम्राज्य के खिलाफ युद्ध किया। यप्रेस के पहले युद्ध में खुदादाद खान विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बने। भारतीय डिवीजनों को मिस्र, गैलीपोली भी भेजा गया था और लगभग 700,000 सैनिकों ने तुर्क साम्राज्य के खिलाफ मेसोपोटामिया में अपनी सेवा दी थी। जबकि कुछ डिवीजनों को विदेश में भेजा गया था, अन्य को उत्तर पश्चिम सीमा की सुरक्षा के लिए और आंतरिक सुरक्षा तथा प्रशिक्षण कार्यों के लिए भारत में ही रहना पड़ा था। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सेना · और देखें »

पूर्वी प्रान्त, सउदी अरब

गर्मी के मौसम में हफ़र अल-बातिन शहर में रेत का तूफ़ान पूर्वी प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ अश​-शर्क़ीयाह कहते हैं, सउदी अरब का सबसे बड़ा प्रान्त है। सउदी अरब का अधिकतर खनिज तेल इसी प्रान्त में निकाला जाता है। इस प्रान्त में सउदी राजवंश के खिलाफ़ सक्रीय भावनाएँ रहीं हैं और कुछ उपद्रव हुए हैं। इस प्रान्त में भारी शिया आबादी है जो अक्सर सउदी अरब की सख़्त वहाबी सुन्नी विचारधारा से असंतुष्ट रही है।, Pepe Escobar, 6 अप्रैल 2012, Asia Times Online, Accessed 6 अप्रैल 2012 यहाँ के कुछ क्षेत्रों में तो शियाओं की भारी बहुसंख्या है, मसलन क़तीफ़ शहर में, जहाँ ७५% लोग शिया हैं।, Mai Yamani, Contemporary Arab Affairs, Volume 2, Issue 1, 2009, Page 90-105, Accessed 11 अप्रैल 2012,...

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और पूर्वी प्रान्त, सउदी अरब · और देखें »

पूर्वी समस्या

राजनय के इतिहास में पूर्वी समस्या या प्राच्य समस्या (Eastern Question) से आशय उस्मानी साम्राज्य के कमजोर होने पर यूरोप की महाशक्तियों के बीच उपजे रणनीतिक स्पर्धा एवं राजनैतिक स्थिति से है। १८वीं शताब्दी के अन्त से लेकर २०वीं शताब्दी के अन्त तक उस्मानी साम्राज्य राजनैतिक एवं आर्थिक अस्थिरता से जूझ रहा था। इसे 'यूरोप का रोगी' (sick man of Europe) कहते थे। 'पूर्वी समस्या' के अन्तर्गत एक-दूसरे से जुड़ी अनेकों समस्याएँ थीं, जैसे उस्मानी साम्राज्य की सैनिक पराजय, संस्थानों का दिवाला, उस्मानी साम्राज्य के राजनैतिक एवं आर्थिक आधुनीकरण का अभाव, प्रान्तों में सामाजिक-धार्मिक राष्ट्रीयता का उदय, तथा महाशक्तियों की आपसी प्रतिद्वन्द्विता। पूर्वी समस्या यूरोप के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित तुर्की साम्राज्य की ईसाई जनता की आजादी की समस्या थी। वस्तुतः पतनोन्मुख तुर्की साम्राज्य ने यूरोप के इतिहास में 19वीं शताब्दी में जिस समस्या को जन्म दिया उसे पूर्वी समस्या कहते हैं। यह बहुत ही जटिल, उलझी हुई तथा विभिन्न देशों के परस्पर विरोधी हितों से सम्बन्धित थी। इस समस्या ने प्रथम युद्ध की पृष्ठभूमि का कार्य किया। इतिहासकार सी.डी.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और पूर्वी समस्या · और देखें »

पेलोपोनीज़

पेलोपोनीज़ का नक़्शा पेलोपोनीज़ में मानी प्रायद्वीप का दृश्य पेलोपोनीज़ (यूनानी: Πελοπόννησος, पेलोपोन्निसोस; अंग्रेज़ी: The Peloponnese, द पॅलोपोनीज़) यूनान के दक्षिणी भाग में स्थित एक बड़ा प्रायद्वीप (पॅनिन्सुला) है। इसके और यूनान के मुख्य भाग के बीच में कौरिन्थ की खाड़ी आती है। उस्मानी साम्राज्य के काल में, जब यूनान पर तुर्की-केन्द्रित उस्मानियों का राज था, वे इस प्रायद्वीप को मोरेआ (Μωρέας) कहा करते थे और यह नाम अभी भी अनुपचारित रूप से इस्तेमाल होता है। सन् १८९३ में कौरिन्थ नहर खोदी गई जिस से वास्तव में यह एक द्वीप बन गया लेकिन आम तौर पर इसे अब भी प्रायद्वीप ही बुलाया जाता है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और पेलोपोनीज़ · और देखें »

पोप कॅलिक्स्टस तृतीय

पोप कॅलिक्स्टस तृतीय या कॅलिक्स्टस तृतीय (Pope Callixtus III; 31 दिसम्बर 1378 – 6 अगस्त 1458) 8 अप्रैल 1455 से 1458 में अपनी मृत्यु तक पोप थे, जो कि रोमन कैथोलिक गिरजाघर के राजाध्यक्ष होता है। ये ऐसे अंतिम पोप थे जिन्होंने चुनाव के पश्चात 'कॅलिक्स्टस' नाम ग्रहण किया। चुनाव से पूर्व इनका नाम अल्फोंस डी बोर्हा था। पश्चिमी मतभेद के दौरान कॅलिक्स्टस ने प्रतिपोप बेनेडिक्ट तृतीय का समर्थन किया था और 1429 में प्रतिपोप क्लेमेंट अष्टम को पोप मार्टिन पंचम के आधीन करने में ये प्रेरक शक्ति थे। अपने कैरियर की शुरुआती इन्होंने येइडा विश्विद्यालय में कानून के प्राध्यापक के रूप में गुजरा। इसके पश्चात ये आरागोन के महाराज की सेवा में राजनयिक बन गए। पोप यूजीन चतुर्थ की आरागोन के महाराज अल्फोंसो पंचम के साथ संधि कराने के पश्चात ये कार्डिनल बने व 1455 के पापल सम्मेलन में पोप चुने गए। धार्मिक रूप से ये बहुत कट्टर थे। पोप के पद पर रहते हुए इन्होंने कई विवादित व नवीन आदेश जारी किए थे, जिनमें से अफ्रीकियो और काफ़िरो को गुलाम बनाने का बुल जारी करना व दोपहर को गिरजाघर के घंटे बजाना कुछ प्रमुख हैं। कैथोलिक गिरजाघर की गतिविधियों में इन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को काफ़ी समर्थन किया व उन्हें लाभ भी पहुँचाया और शायद इन्ही की वजह से इनके एक भतीजे आगे चल कर पोप अलेक्जेंडर छठे बने। जोन ऑफ़ आर्क की मृत्यु के 24 साल बाद एक मुकदमे के पश्चात कॅलिक्स्टस ने उन्हें निर्दोष घोषित किया था। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और पोप कॅलिक्स्टस तृतीय · और देखें »

फ़ारसी साम्राज्य

६०० ईस्वी में फारस साम्राज्य फारसी साम्राज्य (ईसापूर्व 559-1935) फारस (आज का ईरान और उसके प्रभाव के इलाके) से शासन करने वाले विभिन्न वंशों के साम्राज्य को सम्मिलित रूप से कहा जाता है। फारस के शासकों ने अपना साम्राज्य आधुनिक ईरान के बाहर कई प्रदेशों तक फैला दिया था - इराक, अर्मेनिया, तुर्की, अज़रबैजान, अफ़गानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ताज़िकिस्तान, पाकिस्तान, मध्यपूर्व, मिस्र आदि। लेकिन ये सभी प्रदेश हमेशा फारस के नियंत्रण में नहीं रहे थे। खुद फारस सातवीं से दसवीं सदी तक अरबों के प्रभुत्व में रहा था। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और फ़ारसी साम्राज्य · और देखें »

बद्रिया होशगर

बद्रिया होशगर (1889 उस्मान साम्राज्य – 1968, तुर्की) एक तुर्क संगीतकार थी। होशगर लेक्के संगीत परम्परा से बचपन से प्रभावित थी क्योंकि उनका बचपन कोनया में गुज़रा। जब वे और उनका परिवार इस्तांबुल स्थानांतरित हुए,होशगर ने औद का प्रशिक्षण इस्मत आफ़न्दी लिया और उसूल के प्रशिक्षण ख़ालिद बेग से लिया जो राज दरबार के मुअज़्ज़न थे। होशगर तानबुरी जमील बेग के साथ भी काम लिया जिनसे उनका सम्पर्क एक जनसभा में हुआ था। जमील ने होशगर को दारुल-बिदाई मौसीक़ी-ए-उस्मानी में शिक्षा पाने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे संगीत का ज्ञान और बढ़ गया। होशगर ने उदी नवरस बेग के साथ भी काम किया। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और बद्रिया होशगर · और देखें »

बर्लिन कांग्रेस

बर्लिन कांग्रेस बर्लिन कांग्रेस (13 जून – 13 जुलाई 1878) बर्लिन में सम्पन्न एक सम्मेलन था जिसमें उस समय की महाशक्तियाँ (रूस, ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, आस्ट्रिया-हंगरी, इटली तथा जर्मनी), चार बाल्कन राज्य (ग्रीस, सर्बिया, रोमानिया, मान्टीनिग्रो) और उस्मानी साम्राज्य ने भाग लिया था। इसका उद्देश्य १८७७-७८ के रूस-तुर्की युद्ध के बाद बाल्कन प्रायद्वीप के राज्यों की सीमायें तय करना था। इस सम्मेलन के परिणामस्वरूप बर्लिन की संधि पर हस्ताक्षर हुए जिसने रूस और उस्मानी साम्राज्य में मात्र तीन माह पूर्व सम्पन्न सान स्टिफानों की संधि का स्थान ग्रहण किया। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और बर्लिन कांग्रेस · और देखें »

बसरा प्रान्त

बसरा प्रान्त, जिसे अरबी में मुहाफ़ज़ात​ अल-बसरा कहते हैं, इराक़ का एक प्रान्त है। इस प्रान्त की राजधानी बसरा शहर है। बसरा प्रान्त की पूर्वी सीमा ईरान से और दक्षिणी सीमा कुवैत से लगती है। इस प्रान्त की एक छोटा सा हिस्सा फ़ारस की खाड़ी को लगता है जहाँ बसरा शहर की बंदरगाह व अन्य बंदरगाहें हैं। यह इराक़ का समुद्र छूने वाला इकलौता क्षेत्र है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और बसरा प्रान्त · और देखें »

बायज़ीद द्वितीय

बायज़ीद द्वितीय (3 दिसम्बर 1447 – 26 मई 1512) (उस्मानी तुर्कीयाई: بايزيد ثانى बायज़ीद-इ सानी, तुर्कीयाई: II. Bayezid या II. Beyazıt) महमद द्वितीय के ज्येष्ठ पुत्र तथा उनके उत्तराधिकारी थे। वे 1481 से 1512 तक उस्मानिया के सुल्तान रहे। इनके शासनकाल के दौरान, बायज़ीद द्वितीय ने साम्राज्य को संयुक्त व सशक्त बनाया और साथ-ही-साथ उन्होंने सफ़वी राजवंश की तरफ़ से एक विद्रोह को ख़त्म कर दिया था। जब यूरोप के कैथोलिक राजाओं ने संपूर्ण यूरोप और ख़ास करके स्पेन से सभी सेपहार्दी यहूदियों को निकालने की घोषणा, अलहम्बरा फ़रमान, जारी किया, बायज़ीद द्वितीय ने इन यहूदियों को सहायता दिया और उन्होंने उस्मानिया साम्राज्य के इलाक़ों में इनके घर पुनः बसाने की योजना बनाई। अतः बायज़ीद द्वितीय यूरोपीय यहूदियों को बचाने के लिए उल्लेखनीय हैं। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और बायज़ीद द्वितीय · और देखें »

बायज़ीद प्रथम

बायज़ीद प्रथम, (بايزيد اول; 1.; उपनाम Yıldırım यिलदरम (उस्मानी तुर्कीयाई: یلدیرم), "बिजली, वज्र"; 1360 – 8 मार्च 1403) 1389 से 1402 तक उस्मानिया साम्राज्य के चौथे शासक रहे। उन्होंने अपने वालिद मुराद प्रथम के बाद राजकीय शक्ति संभाली जो प्रथम कोसोवो युद्ध में मारे गए थे। उनके साम्राज्य-विस्तार और सैन्य अभियानों की वजह से बायज़ीद को ख़िताब "सुल्तान-ए रूम" (रोम के सम्राट) हासिल था। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और बायज़ीद प्रथम · और देखें »

बाल्कन युद्ध

बाल्कन का आधुनिक इतिहास (सन १८०० के बाद) बाल्कन लीग का प्रचारात्मक पोस्टर बाल्कन युद्ध, सन् १९१२ - १९१३ में हुए थे। ये युद्ध प्रथम विश्वयुद्ध के महत्वपूर्ण कारणों में से माने जाते है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और बाल्कन युद्ध · और देखें »

बाइज़ेंटाइन साम्राज्य

समय के साथ बाईज़न्टाइन साम्राज्य के क्षेत्र में परिवर्तन बाईज़न्टाइन साम्राज्य (या 'पूर्वी रोमन साम्राज्य') मध्य युग के दौरान रोमन साम्राज्य को दिया गया नाम था। इसकी राजधानी क़ुस्तुंतुनिया (कॉन्स्टैन्टिनोप्ल) थी, जोकि वर्तमान में तुर्की में स्थित है, और अब इसे इस्तांबुल के नाम से जाना जाता है। पश्चिमी रोमन साम्राज्य के विपरीत, इसके लोग यूनानी बोलते थे, नाकि लैटिन और यूनानी संस्कृति और पहचान का प्रभुत्व था। यह साम्राज्य लगभग ३२४ ई से १४५३ ई तक (एक हजार वर्षों से अधिक) अस्तित्व में रहा। 'बाइजेंटाइन साम्राज्य' या 'बाइजेंटियम' का इस्तेमाल १९वीं सदी से मध्यकाल के ग्रीक भाषा बोलने वाले रोमन साम्राज्य के लिए किया जाता था जो की वहां की राजधानी क़ुस्तुंतुनिया के आसपास बसा था। इस साम्राज्य को पूर्वी रोमन साम्राज्य के नाम से भी जाना जाता था। इस राज्य के रहने वालों के लिए ये सिर्फ रोमन साम्राज्य के नाम से जान जाता था और यहाँ से शासकों ने रोमन शाशकों पर बहुत कब्ज़े किये। इस्लाम की दुनिया में ये 'रोमानिया' के नाम से जाना जाता था। राज्य की शुरुआत के बारे में कुछ भी निश्चित जानकारी नहीं है। बहुत लोग सम्राट कोन्स्तान्तिन प्रथम (306–337 ई.) को पहला बीजान्टिन शासक मानते हैं। जिन्होंने 330 ई. में अपनी राजधानी रोम से स्थानांतरित कर बिजिन्तिऊम नामक एक क़स्बे में कर दिया और इन्होंने इसका पुनर्निर्माण कराया और इसे कोंस्तान्तिनोपाल या फिर 'नया रोम' नाम दिया। कुछ लोग इस साम्राज्य की शुरुआत को थेओदोस्सिस (379–395) के राज्य की शुरुआत के वक्त को मानते हैं। साम्राज्य के गिरने की शुरुआत तब मानी जाती है जब ओट्टोमन तुर्कों ने कोंस्तान्तिनोपाल पर 1453 में कब्ज़ा कर लिया, पर ग्रीकों का राज साम्राज्य के दुसरे हिस्सों में कुछ और सालों तक चलता रहा जब तक मिस्त्रास 1460 में और ट्रेबिजोंद 1461 में गिर गए। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और बाइज़ेंटाइन साम्राज्य · और देखें »

बिलेसिक प्रांत

बिलेसिक (तुर्कः Bilecik) तुर्की के मध्यपूर्व में स्थित एक प्रांत है, जिसके पूर्व में बुर्सा, उत्तर में कोसेइलि और साकार्या, पश्चिम में बोलू, दक्षिणपूर्व में एस्किसेहिर और दक्षिण में कुताह्या है। इसका कुल क्षेत्रफल ४,३०७ किमी२ और जनसंख्या १,९८,८०९ है। प्रांत का अधिकतर भाग मरमारा क्षेत्र में है लेकिन गोल्पाज़ारि और सोगुत जिलो के कुछ पूर्वी भाग और इन्हिसार और येनिपज़र जिले काले सागर क्षेत्र में पड़ते हैं, दक्षिणपूर्व के छोटे भाग, बोज़ुयुक और सोगुत मध्य एनाटोलियाई क्षेत्र में हैं और बोज़ुयुक का दक्षिणपश्चिमी भाग एजियन क्षेत्र में पड़ता है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और बिलेसिक प्रांत · और देखें »

बुरहानुद्दीन देरान

बुरहानुद्दीन देरान (जन्म. उस्मान साम्राज्य, 1902 - मृत्यु., तुर्की, 9 मार्च 1965) एक तुर्क संगीतकार थे और क़ानून चलाने के लिए प्रसिद्ध थे। उनका जन्म 1902 में हुआ था और मृत्यु 9 मार्च 1965 हुई। उन्हें इस्तांबुल के कोज़लू क़बरिस्तान में दफ़न किया गया। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और बुरहानुद्दीन देरान · और देखें »

ब्लिट्जक्रेग

शब्द के दूसरे उपयोगों के लिए, इसे देखें: ब्लिट्जक्रेग (अन्य अर्थ) जिसे आम तौर पर ब्लिट्जक्रेग के नाम से जाना जाता है उसकी आदर्श विशेषता पैदल सेना और तोपची सैनिकों के संयुक्त हथियारबंद दलों का अत्यंत गतिशील स्वरुप है। ब्लिट्जक्रेग (जर्मन, "बिजली युद्ध"); एक अंग्रेजीनुमा शब्द है जिसका मतलब टैंकों, पैदल सेना, तोपची सैनिक और वायु शक्ति के सभी यंत्रीकृत सैन्य बलों का संयुक्त प्रहार है, जिसमें शत्रु पंक्तियों पर कामयाबी हासिल करने के लिए संयुक्त रूप से जबरदस्त ताकत और तीव्र गति से हमला किया जाता है और जब एक बार शत्रु पंक्ति छिन्न-भिन्न हो जाती है तो अपने किनारे की फिक्र किये बगैर तेजी से आगे बढ़ा जाता है। एक निरंतर गति से ब्लिट्जक्रेग, अपने दुश्मन को असंतुलित किये रखने की कोशिश करता है, जिससे उसके लिए किसी भी समय प्रभावी ढंग से जवाब देना मुश्किल हो जाता है जब तक कि अगली पंक्ति पहले ही आगे ना बढ़ गयी हो.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और ब्लिट्जक्रेग · और देखें »

बेथलहम

बेथलहम (بَيْتِ لَحْمٍ,, प्रकाशित “हाउस ऑफ मीट (House of Meat)"; בֵּית לֶחֶם, बीट लेहम (Beit Lehem), प्रकाशित "हाउस ऑफ ब्रेड (House of Bread);" बेथलीम (Bethleém)) मध्य वेस्ट-बैंक में, येरुशलम से लगभग दक्षिण में स्थित एक फिलिस्तीनी शहर है, जिसकी जनसंख्या लगभग 30,000 है।अमरा, 1999,.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और बेथलहम · और देखें »

बेली डांस

रक़्स शर्क़ी नर्तकी क्राईसैन्थी साहर शार्फ़, हाईडलबर्ग. माराकेच (मोरक्को) में एक बेली नर्तकी बेली डांस या बेलीडांस परंपरागत मध्य पूर्वी नृत्य, विशेषकर रक़्स शर्क़ी (رقص شرقي) का एक पश्चिम में गढ़ा हुआ नाम है। पश्चिम में इसे कभी-कभी मध्य पूर्वी नृत्य या अरबी नृत्य भी कहा जाता है या इसे ग्रीको-तुर्की शब्द çiftetelli (सिफ्टेटेली) (τσιφτετέλι.) के रूप में भी जाना जाता है। "बेली डांस" शब्द फ्रांसीसी "डेंस ड्यू वेंत्रे (danse du ventre)" का एक अनुवाद है जिसे विक्टोरियन युग में नृत्य के लिए प्रयोग किया गया था। यह कुछ हद तक एक मिथ्या नाम है क्योंकि इस नृत्य में शरीर का हर हिस्सा हरकत करता है; इसमें कूल्हे का उपयोग आमतौर पर सबसे अधिक किया जाता है। बेली नृत्य देश और क्षेत्र के आधार पर पोशाक और नृत्य शैली दोनों के मामले में कई अलग-अलग रूपों में होता है और क्योंकि इसकी लोकप्रियता दुनिया भर में फ़ैल गयी है, पश्चिम में इसकी नई शैलियां विकसित की गयी हैं। हालांकि इस नृत्य के समकालीन रूपों का प्रदर्शन आम तौर पर महिलाओं द्वारा किया जाता रहा है, केन डांस जैसे कुछ नृत्यों का मूल, प्रदर्शन के पुरुष स्वरूपों में निहित है।.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और बेली डांस · और देखें »

मदर टेरेसा

मदर टेरेसा (२६ अगस्त १९१० - ५ सितम्बर १९९७) जिन्हें रोमन कैथोलिक चर्च द्वारा कलकत्ता की संत टेरेसा के नाम से नवाज़ा गया है, का जन्म अग्नेसे गोंकशे बोजशियु के नाम से एक अल्बेनीयाई परिवार में उस्कुब, उस्मान साम्राज्य (वर्त्तमान सोप्जे, मेसेडोनिया गणराज्य) में हुआ था। मदर टेरसा रोमन कैथोलिक नन थीं, जिन्होंने १९४८ में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ले ली थी। इन्होंने १९५० में कोलकाता में मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी की स्थापना की। ४५ सालों तक गरीब, बीमार, अनाथ और मरते हुए लोगों की इन्होंने मदद की और साथ ही मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी के प्रसार का भी मार्ग प्रशस्त किया। १९७० तक वे गरीबों और असहायों के लिए अपने मानवीय कार्यों के लिए प्रसिद्द हो गयीं, माल्कोम मुगेरिज के कई वृत्तचित्र और पुस्तक जैसे समथिंग ब्यूटीफुल फॉर गॉड में इसका उल्लेख किया गया। इन्हें १९७९ में नोबेल शांति पुरस्कार और १९८० में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। मदर टेरेसा के जीवनकाल में मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी का कार्य लगातार विस्तृत होता रहा और उनकी मृत्यु के समय तक यह १२३ देशों में ६१० मिशन नियंत्रित कर रही थीं। इसमें एचआईवी/एड्स, कुष्ठ और तपेदिक के रोगियों के लिए धर्मशालाएं/ घर शामिल थे और साथ ही सूप, रसोई, बच्चों और परिवार के लिए परामर्श कार्यक्रम, अनाथालय और विद्यालय भी थे। मदर टेरसा की मृत्यु के बाद इन्हें पोप जॉन पॉल द्वितीय ने धन्य घोषित किया और इन्हें कोलकाता की धन्य की उपाधि प्रदान की। दिल के दौरे के कारण 5 सितंबर 1997 के दिन मदर टैरेसा की मृत्यु हुई थी। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और मदर टेरेसा · और देखें »

मसूद जमील

मसूद जमील (जन्म 1902 – मृत्यु अकतूबर 31, 1963) एक तुर्क संगीत तथा तानपूरा-नवाज़ थे। उनके पिता का नाम तानबुरी जमील बेग था। मसूद ने 1932 में अरब संगीत की काहिरा बैठक में भाग लिया था। मसूद ने तशेलो (एक संगीत यंत्र) और वाइलिन में प्रशिक्षण प्राप्त किया और बर्लिन संगीत अकादमी में तशेलो के विध्यार्थी के रूप में शिक्षा प्राप्त की। 1927 में उन्हें इस्तान्बुल रेडियो में काम का अवसर प्राप्त हुआ। मसूद को कई भूमिकाएँ दी गई थी जिनमें घोषणाकर्ता, निर्माता, संगीत सेवाओं के अध्यक्ष और तानपूरा नवाज़ शामिल हैं। मसूद को अंकारा के स्थानीय संगीत समूह बनाने के श्रेय प्राप्त है। हालांकि 1960 में वे सेवानिवृत हुए पर इस्तांबुल रेडियो पर सामूहिक संगीत उनके निर्देशानुसार में प्रस्तुत होती रही। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और मसूद जमील · और देखें »

महमद चतुर्थ

सुल्तान महमद चतुर्थ महमद चतुर्थ (उस्मानी तुर्कीयाई: محمد رابع महमद-इ राबीʿ; आधुनिक तुर्कीयाई: IV. Mehmet; 2 जनवरी 1642 – 6 जनवरी 1693) 1648 से 1687 तक उस्मानी साम्राज्य के सुल्तान रहे। एक तख़्तापलट में उनके पिता सुल्तान इब्राहीम को तख़्त से निकाला गया था और छह साल की उम्र में महमद तख़्त पर आसीन हो गए। महमद उस्मानी इतिहास के दूसरे सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले सुल्तान हैं। उनके शासनकाल के शुरुआती दौर में साम्राज्य की स्थिति सैन्य पराजय और राजनीतिक अस्थिरता से चिह्नित थी, लेकिन उनके मध्यवर्ती दौर में काफ़ी सुधार हुए। महमद चतुर्थ एक बहुत धर्मनिष्ठ शासक माने जाते हैं, और उनके लंबे शासनकाल में हुए सैन्य विजयों में उनकी भूमिका हेतु उन्हें ग़ाज़ी या "पवित्र योद्धा" कहा जाता था। उनके दौर में यूरोप में उस्मानी साम्राज्य का क्षेत्रीय विस्तार सबसे बड़ा था। छोटी उम्र से उन्हें शिकारी करने का शौक़ था, इसलिए उन्हें अवज (avcı - "शिकारी करने वाला") कहा जाता था। 1687 में, पवित्र लीग के ख़िलाफ़ चालू युद्ध के दौरान महमद अपने सैनिकों द्वारा तख़्त से उतारा गया था। बाद में वे आदरना (एदिर्ने) में सेवानिवृत्त हो गए, जहाँ 1693 में उनकी मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और महमद चतुर्थ · और देखें »

महमद तृतीय

महमद तृतीय (महमद-इ सालिस; III.; 26 मई 1566–21 दिसम्बर 1603) 1595 से अपनी मौत तक उस्मानिया साम्राज्य के सुल्तान थे। वे अपने पिता मुराद तृतीय की जगह सुल्तानी तख़्त पर आसीन हुए। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और महमद तृतीय · और देखें »

महमद द्वितीय

महमद द्वितीय फ़ातिह (محمد ثانى،; II.; उर्फ़ ، الفاتح) 1444 से 1446 और 1451 से 1481 तक उस्मानिया साम्राज्य के सुलतान रहे। उन्होंने क़रीब 21 साल की उम्र में क़ुस्तुंतुनिया पर फ़तह करके बाज़न्तीनी साम्राज्य को हमेशा के लिए ख़त्म कर दिया था। इस विशाल फ़तह के बाद उन्होंने "क़ैसर" (रोम के शासक) का ख़िताब प्राप्त किया। कई लोग मानते हैं कि सुलतान महमद द्वितीय ने ईसाई जगत के इस महत्वपूर्ण केंद्र और बाज़न्तीनी साम्राज्य के इस महानतम क़िले पर क़ब्ज़ा करके पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद की इच्छा को पूरा कर दिखाया। कुछ हदीसों के अनुसार पैग़म्बर मुहम्मद ने अपनी ज़िंदगी में क़ुस्तुंतुनिया फ़तह की इच्छा का अभिव्यक्तिकरण करते हुए कहा कि उस के फ़ातिहों को जन्नत जाने का आशीर्वाद प्राप्त होंगे। क़ुस्तुंतुनिया पर क़ब्ज़ा करके सुलतान महमद ने इस्लाम की नामवर हस्तियों में एक प्रतिष्ठित शख़्सियत की हैसियत प्राप्त कर ली। महमद फ़ातिह ने एंज़, गलाता और कैफ़े के इलाक़ों को उस्मानिया साम्राज्य में सम्मिलित किया था जबकि बलग़राद की घेराबन्दी के दौरान वे बहुत ज़ख़्मी हुए। 1458 में उन्होंने पेलोपोनीज़ का अधिकतर हिस्सा और एक साल बाद सर्बिया पर क़ब्ज़ा कर लिया। 1461 में मास्रा और असफ़ंडर उस्मानिया साम्राज्य में सम्मिलित हुए। इसके साथ-साथ उन्होंने यूनानी तराबज़ोन साम्राज्य को ख़त्म कर दिया और 1462 में उन्होंने रोमानिया, याइची और मदीली को भी अपने साम्राज्य में सम्मिलित किया। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और महमद द्वितीय · और देखें »

महमद प्रथम

दरबार में अपने उच्चपदधारियों के साथ बैठे हुए महमद प्रथम। उस्मानी लघु चित्रकला, इस्तांबुल विश्वविद्यालय में स्थित। महमद प्रथम (1381 – 26 मई 1421), महमद चलबी (چلبی محمد, "महान-जन्मे"), किरिश्जी (Kirişci यूनानी "किर्त्ज़ेस"/Kyrtzes से, मतलब: "जवान श्रीमन्त"), उस्मानिया साम्राज्य के सुल्तान और दूसरे संस्थापक थे। वे बायज़ीद प्रथम और दौलत ख़ातून के पुत्र थे। अंकरे के युद्ध में बायज़ीद यिल्दरम की अमीर तैमूर के हाथों पराजय और उस्मानिया साम्राज्य के टुकड़ों में विभाजित होने के बाद महमद प्रथम ने अदरना (आद्रियानोपल) में तख़्त संभाला और राजधानी बुर्सा से अदरना स्थानांतरित करके साम्राज्य को समाप्त होने से बचाया और विद्रोहों को ख़त्म करने के साथ-साथ अल्बानिया समेत कई इलाक़ों पर विजय हासिल करके अपने साम्राज्य में सम्मिलित किए। महमद प्रथम की उम्र निधन के वक़्त केवल 40 साल थी और उन्होंने सिर्फ़ 8 साल तक शासन किया। उनके मज़ार बुर्सा की हरी मस्जिद में स्थित है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और महमद प्रथम · और देखें »

मानव जाति विज्ञान

मानव जाति विज्ञान (यूनानी शब्द एथनॉस, अर्थ "लोग, राष्ट्र, नस्ल") मानव शास्त्र की एक शाखा है जो मानवों के सजातीय, नस्ली और/या राष्ट्रीय वर्गों के उद्गमों, वितरण, तकनीकी, धर्मं, भाषा तथा सामाजिक संरचना की तुलना तथा विश्लेषण करती है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और मानव जाति विज्ञान · और देखें »

मिशेल अफ्लाक

मिशेल अफलाक: Michel Aflaq (ميشيل عفلق‏ अरब बाथ सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक थे। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और मिशेल अफ्लाक · और देखें »

मंगोल साम्राज्य

हलाकू (बायें), खलीफा अल-मुस्तसिम को भूख से मारने के लिये उसके खजाने में कैद करते हुए मांगके खान की मृत्यु के समय (१२५९ ई में) मंगोल साम्राज्य मंगोल साम्राज्य 13 वीं और 14 वीं शताब्दियों के दौरान एक विशाल साम्राज्य था। इस साम्राज्य का आरम्भ चंगेज खान द्वारा मंगोलिया के घूमन्तू जनजातियों के एकीकरण से हुआ। मध्य एशिया में शुरू यह राज्य अंततः पूर्व में यूरोप से लेकर पश्चिम में जापान के सागर तक और उत्तर में साइबेरिया से लेकर दक्षिण में भारतीय उपमहाद्वीप तक फैल गया। आमतौर पर इसे दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ा सन्निहित साम्राज्य माना जाना जाता है। अपने शीर्ष पर यह 6000 मील (9700 किमी) तक फैला था और 33,000,000 वर्ग कि॰मी॰ (12,741,000 वर्ग मील) के क्षेत्र को कवर करता था। इस समय पृथ्वी के कुल भू क्षेत्रफल का 22% हिस्सा इसके कब्ज़े में था और इसकी आबादी 100 करोड़ थी। मंगोल शासक पहले बौद्ध थे, लेकिन बाद में धीरे-धीरे तुर्कों के सम्पर्क में आकर उन्होंने इस्लाम को अपना लिया। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और मंगोल साम्राज्य · और देखें »

मुराद चतुर्थ

मुराद चतुर्थ (مراد رابع, मुराद-ए राबीʿ; 26/27 जुलाई 1612 – 8 फ़रवरी 1640) 1623 से 1640 तक उस्मानिया साम्राज्य के सुल्तान रहे। उन्होंने राज्य पर सुल्तान के शासन की पुनःस्थापना की थी और उन्हें अपने गतिविधियों की क्रूरता के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म क़ुस्तुंतुनिया में हुआ था। वे सुल्तान अहमद प्रथम (दौर: 1603–17) और यूनानी मूल की कौसम सुल्तान के पुत्र थे। उनके चाचा मुस्तफ़ा प्रथम (दौर: 1617–18, 1622–23) को सुल्तान के पद से निकालने की साज़िश कामयाब होने के बाद मुराद चतुर्थ तख़्त पर आसीन हुए। उस वक़्त उनकी उम्र सिर्फ़ 11 साल की थी। उनके दौर में उस्मानी-सफ़वी युद्ध (1623–39) हुआ, जिसके नतीजे में संपूर्ण क़फ़क़ाज़ क्षेत्र दोनों साम्राज्यों के दरमियान विभाजित हुआ। इस विभजन ने लगभग वर्तमान तुर्की-ईरान-इराक़ देशों की सरहदों की नींव रखी। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और मुराद चतुर्थ · और देखें »

मुराद तृतीय

मुराद तृतीय (उस्मानी तुर्कीयाई: مراد ثالث मुराद-इ सालिस, तुर्कीयाई: III.Murat) (4 जुलाई 1546 – 15/16 जनवरी 1595) 1574 से 1595 में अपनी मौत तक उस्मानिया साम्राज्य के सुल्तान रहे। मुराद तृतीय एक कमज़ोर और ऐश-परस्त शासक थे जो हरम से बहुत ग्रस्त थे जहाँ पहले उनकी माँ नूरबानो सुल्तान और फिर उनकी पसंदीदा बीवी सफ़िया सुल्तान का ज़ोर चलता था। उनके दौर में साम्राज्य संभालने के ज़िम्मे मुख्य रूप से वज़ीरेआज़म महमद सौकुली पाशा के हाथों में था जो अक्तूबर 1579 में अपने क़तल तक पदाधिकारी रहे और सुल्तान की कमज़ोरी का असर साम्राज्य पर न पड़ने दिया। मुराद तृतीय के दौर में ईरान और ऑस्ट्रिया के साथ कई जंगें लड़ी गईं। उनके दौर में उसमानी अर्थव्यवस्था और अन्य संस्थाओं के पतन का आग़ाज़ हुआ था। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और मुराद तृतीय · और देखें »

मुराद द्वितीय

मुराद द्वितीय द्वितीय मुराद का राजकीय तुग़रा मुराद द्वितीय कोजा (जून 1404 – 3 फ़रवरी 1451) (उस्मानी तुर्कीयाई: مراد ثانى मुराद-इ सानी, तुर्कीयाई:II. Murat) 1421 से 1451 तक और 1444 से 1446 तक उस्मानिया के सुल्तान रहे। अठारह साल की उम्र में, उनके पिता महमद प्रथम की मौत के बाद, मुराद द्वितीय विराजमान हो गए। उनके शासनकाल को बाल्कन के ईसाई जनजातियाँ और अनातोलिया के अन्य तुर्क अमीरातों के साथ 25 साल का लम्बा युद्ध द्वारा चिह्नित किया गया था। 1450–1451 की सर्दी में मुराद बीमार हो गए और एदिर्ने में उनका देहांत हुआ। इसके बाद उनके बेटे महमद द्वितीय विराजमान हुए। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और मुराद द्वितीय · और देखें »

मुराद प्रथम

मुराद प्रथम (مراد اول, I., उपनाम Hüdavendigâr फ़ारसी "ख़ुदावन्दगार" से, जिसका मतलब "स्वतंत्र" है) 1362 से 1389 तक उस्मान साम्राज्य के शासक थे। वे औरख़ान प्रथम और वालिदा नीलोफ़र ख़ातून के बेटे थे। उन्होंने बाज़न्तीनी शहर आद्रियानोपल पर फ़तह हासिल कर इसका नाम आदरना (एदिर्ने) रखा। मुराद प्रथम ने इस शहर को राजधानी घोषित कर यूरोप में उस्मान साम्राज्य का विस्तार किया। उन्होंने बाल्कन प्रायद्वीप के अधिकांश क्षेत्र पर क़ब्ज़ा किया और बाज़न्तीनी साम्राज्य को श्रद्धांजलि देने के लिए मजबूर किया। मुराद प्रथम पहले शासक थे जिन्होंने उस्मानी रियासत को पहली बार उस्मान साम्राज्य में परिवर्तित किया। उन्होंने 1383 में सुल्तान का ख़िताब हासिल किया और साम्राज्य के सरकार के लिए दीवान प्रणाली को स्थापित किया। उन्होंने साम्राज्य को दो राज्य, अनातोलिया और रुमेलिया (बाल्कन) में विभाजित किया। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और मुराद प्रथम · और देखें »

मुस्तफ़ा द्वितीय

मुस्तफ़ा द्वितीय (उस्मानी तुर्कीयाई: مصطفى ثانى मुस्तफ़ा-यि स्आनी) (6 फ़रवरी 1664 – 29/30 दिसम्बर 1703) 1695 से 1703 तक उस्मानी साम्राज्य के सुल्तान रहे। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और मुस्तफ़ा द्वितीय · और देखें »

मुस्तफ़ा प्रथम

मुस्तफ़ा प्रथम (24 जून 1591 – 20 जनवरी 1639), पुण्य मुस्तफ़ा (Veli Mustafa) या पागल मुस्तफ़ा (Deli Mustafa) के नामों से भी पहचाने जाते हैं, महमद तृतीय एवं हलीमा सुल्तान के पुत्र और 1617 से 1618 तक और फिर 1622 से 1623 तक उस्मानिया साम्राज्य के सुल्तान रहे। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और मुस्तफ़ा प्रथम · और देखें »

मूरिश दीवार

मूरिश दीवार (Moorish Wall), जिसे फिलिप द्वितीय दीवार (Philip II Wall) के नाम से भी जाना जाता है तथा भूतकाल में म्यूरॅला डे सान रेमोनडो (हिन्दी: सेंट रेमंड की दीवार) के नाम से संदर्भित किया जाता था, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक रक्षात्मक पर्दा दीवार है। इस दीवार का निर्माण 16वी शताब्दी में हुआ था तथा यह जिब्राल्टर की दक्षिणी किलेबंदी का हिस्सा है। इसका निर्माण कार्य वर्ष 1575 में पूर्ण हुआ था। दीवार खड़ी चट्टान के ऊपर से चार्ल्स पंचम दीवार के निचले अनुभाग के ऊपर से होती हुई जिब्राल्टर की चट्टान की ढलान पर आगे बढ़ती हुई उसके शिखर तक जाती है। यह चार्ल्स पंचम दीवार के उपरी अनुभाग के पूर्व में है तथा अब अपर रॉक नेचर रिजर्व का हिस्सा है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और मूरिश दीवार · और देखें »

मेरा सुल्तान

मेरा सुल्तान या मुह्तेशेम यूज़्यिल (तुर्कीयाई: Muhteşem Yüzyıl) ऐतिहासिक तुर्कीयाई धारावाहिक है जो उस्मानी शासक सुलेमान प्रथम की हरम की ज़िन्दगी पर आधारित है। शुरूआत में यह धारावाहिक टीवी तुर्की चैनल पर प्रसारित हो रहा था जो बाद में स्टार टीवी चैनल पर हस्तान्तरित हो गया। सुलेमान प्रथम उस्मान साम्राज्य के दसवें सुल्तान थे, उनके ज़माने में ख़िलाफ़त में उस्मानी सल्तनत अपने चरम पर जा पहुँची थी। इस धारावाहिक में वास्तविक इतिहास को बदल करके सुलेमान प्रथम और एक कनीज़ रॉक्सिलाना जो बाद में ख़ुर्रम सुल्तान के नाम से सुलेमान की बीवी बनी, की निजी ज़िन्दगी को बदनुमा अंदाज़ में दिखा गया है। इस कारण से इस धारावाहिक को दुनिया-भर में आलोचना का सामना करना पड़ा। इस सीरियल का नाम मुह्तेशेम यूज़्यिल का अर्थ "स्वर्ण युग" या "महान सदी" है जिसे मेरा सुल्तन के नाम से जियो कहानी ने पाकिस्तान में प्रसारित किया। श्रेणी:तुर्की के टेलीविज़न धारावाहिक.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और मेरा सुल्तान · और देखें »

मीलाद उन-नबी

मीलाद उन-नबी इस्लाम धर्म के मानने वालों के कई वर्गों में एक प्रमुख त्यौहार है। इस शब्द का मूल मौलिद (Mawlid) है जिसका अर्थ अरबी में "जन्म" है। अरबी भाषा में 'मौलिद-उन-नबी' (مَولِد النَّبِي) का मतलब है हज़रत मुहम्मद का जन्म दिन है। यह त्यौहार 12 रबी अल-अव्वल को मनाया जाता है मीलाद उन नबी संसार का सबसे बड़ा जशन माना जाता है। 1588 में उस्मानिया साम्राज्य में यह त्यौहार का प्रचलन जन मानस में सर्वाधिल प्रचलित हुआ। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और मीलाद उन-नबी · और देखें »

यरुशलम का युद्ध

यरुशलम का युद्ध प्रथम विश्व युद्ध के दौरान हुआ एक युद्ध है जो कि ब्रिटिश साम्राज्य के उस्मानी साम्राज्य के विरुद्ध "यरुशलम अभियान" के दौरान हुआ। युद्ध का आरम्भ 17 नवम्बर को हुआ तथा 30 दिसम्बर 1917 को समाप्त हुआ। श्रेणी:यरुशलम श्रेणी:प्रथम विश्व युद्ध श्रेणी:1917 में संघर्ष.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और यरुशलम का युद्ध · और देखें »

यरुशलम की दीवारें

यरुशलम की दीवारें (Walls of Jerusalem, أسوار القدس, חומות ירושלים) पुराने यरुशलम में स्थित प्राचीन दीवार (लगभग 1 वर्ग कि.मी.) के क्षेत्र घेरती है। जब 1535 ईस्वी में, यरूशलम शहर उस्मान साम्राज्य का हिस्सा बना था, सुल्तान सुलेमान प्रथम ने शहर की ध्वस्त दीवारों का पुनर्निर्माण करने का आदेश दिया। 1537 से 1541 के बीच इस निर्माण में चार साल लगे। दीवार की लंबाई 4,018 मीटर (2.4 9 66 मील) है, औसत ऊंचाई 12 मीटर (39.37 फीट) है और औसत मोटाई 2.5 मीटर (8.2 फीट) है। दीवार में 34 पहरे वाली मीनारें (वॉचटावर) और सात मुख्य द्वार यातायात के लिए खुले हैं। पुरातत्वविदों द्वारा दो छोटे द्वार फिर से खोले गए हैं। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और यरुशलम की दीवारें · और देखें »

यहूदीवाद

थियोडोर हर्जल को यहूदीवाद का जनक माना जाता है। यहूदीवाद (Zionism; हिब्रू: צִיּוֹנוּת Tsiyyonut IPA: after Zion) यहूदियों का तथा यहूदी संस्कृति का राष्ट्रवादी राजनैतिक आन्दोलन है जो इसराइल के ऐतिहासिक भूभाग में यहूदी देश की पुनर्स्थापना का समर्थन करता है। यहूदीवाद का आरम्भ मध्य एवं पूर्वी यूरोप में १९वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में हुआ। यह यूरोप के सिमेटिकविरोधी राष्ट्रवादी आन्दोलनों के प्रतिक्रियास्वरूप एक राष्ट्रीय पुनरुज्जीवन आन्दोलन के रूप में शुरू हुआ। इसके शीघ्र बाद इस आन्दोलन के अधिकांश नेताओं ने फिलिस्तीन के अन्दर अपना देश बनाने का लक्ष्य स्वीकार किया। फिलिस्तीन उस समय उसमानी साम्राज्य के अधीन था। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और यहूदीवाद · और देखें »

युवा तुर्क आन्दोलन

युवा तुर्कों का झण्डा जिस पर 'पितृभूमि अमर रहे!', 'राष्ट्र अमर रहे', 'स्वतंत्रता अमर रहे!' लिखा हुआ है। युवा तुर्क आन्दोलन (तुर्की भाषा: Jön Türkler, फ्रांसीसी भाषा के Les Jeunes Turcs से, या तुर्की: Genç Türkler) २०वीं शताब्दी के आरम्भिक दिनों में आरम्भ हुआ एक राजनीतिक सुधार का आन्दोलन था। इसका उद्देश्य उस्मानिया साम्राज्य के पूर्ण राजतंत्र (absolute monarchy) को समाप्त करके वहाँ संवैधानिक राजतंत्र स्थापित करना था। बाद में इस आन्दोलन को 'एकता और प्रगति समिति' (तुर्की भाषा में - İttihat ve Terakki Cemiyeti) नाम से जाना गया। १९०८ में इसके नेताओं ने सुल्तान अब्दुल हमीद द्वितीय के एकछत्र शासन के विरुद्ध विद्रोह का नेतृत्व किया किया। इस आन्दोलन के फलस्वरूप १९०८ में द्वितीय संवैधानिक युग आरम्भ हुआ और तुर्की के इतिहास में पहली बार बहुदलीय लोकतांत्रिक शासन पद्धति आरम्भ हुई। बीसवीं शताब्दी में तुर्की को ‘यूरोप के मरीज’ कहा करते थे। यह आन्दोलन तुर्की को एक नया जीवन प्रदान करने के लिए चला, जिसके फलस्वरूप सुलतान अब्दुल हमीद की निरंकुशता का अन्त हो गया। इस आन्दोलन को चलाने वाला तुर्कों का युवावर्ग था, इसलिए इसे ‘युवा तुर्क’ आन्दोलन कहते हैं। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और युवा तुर्क आन्दोलन · और देखें »

यूनान

यूनान यूरोप महाद्वीप में स्थित देश है। यहां के लोगों को यूनानी अथवा यवन कहते हैं। अंग्रेजी तथा अन्य पश्चिमी भाषाओं में इन्हें ग्रीक कहा जाता है। यह भूमध्य सागर के उत्तर पूर्व में स्थित द्वीपों का समूह है। प्राचीन यूनानी लोग इस द्वीप से अन्य कई क्षेत्रों में गए जहाँ वे आज भी अल्पसंख्यक के रूप में मौज़ूद है, जैसे - तुर्की, मिस्र, पश्चिमी यूरोप इत्यादि। यूनानी भाषा ने आधुनिक अंग्रेज़ी तथा अन्य यूरोपीय भाषाओं को कई शब्द दिये हैं। तकनीकी क्षेत्रों में इनकी श्रेष्ठता के कारण तकनीकी क्षेत्र के कई यूरोपीय शब्द ग्रीक भाषा के मूलों से बने हैं। इसके कारण ये अन्य भाषाओं में भी आ गए हैं।ग्रीस की महिलाएं देह व्यापार के धंधे में सबसे आगे है.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और यूनान · और देखें »

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और यूरोप · और देखें »

यूरोप का इतिहास

एक '''सामी''' परिवार यूरोप में मानव ईसापूर्व 35,000 के आसपास आया। इसके बाद ७००० इस्वी पूर्व से संगठित बसाव यानि बस्तियों के प्रमाण मिलते हैं। काँस्य युगीन सभ्यता (३००० ईसा पूर्व) के समय यहाँ कुछ अधिक बसाव नहीं हुआ - भ़ासकर मिस्र, इराक, चीन और भारतीय सभ्यता के मुकाबले। लेकिन ५०० ईसापूर्व से रोमन और यूनानी साम्राज्यों का उदय हुआ जिसने यूरोप की संस्कृति को बहुत प्रभावित किया। सैन्य, कला और चिंतन के मामले में यूनानियों ने यूरोप के एक कोने में होते हुए भी पूरे यूरोप और बाद में विश्वभर में अपना प्रभाव जमाया। आज यूरोप के देश यूरोपीय संघ के सदस्य हैं जो एक मुद्रा यूरो चलाता है। मध्यकाल में यूरोप छोटे राज्यों में विभक्त हो गया था। विज्ञान और शोध के मामले में धार्मिक मान्यताओं ने अपना प्रभाव बना रखा था। पंद्रहवीं सदी के बाद यह पुनः विकसित हुआ। सैनिक इतिहास का एक छोटा ब्यौरा नीचे लिखा है, कृपया वहाँ देखें। यूरोप के इतिहास को समझने के लिए दक्षिणी (रोम, यूनान और स्पेन), पूर्वी (यानि स्लाविक) और उत्तरी क्षेत्र जिसनें जर्मन मूल की नौर्ड और वाइकिंग तथा केल्ट और गॉल को समझना आवश्यक है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और यूरोप का इतिहास · और देखें »

राष्ट्र संघ

राष्ट्र संघ (लंदन) पेरिस शांति सम्मेलन के परिणामस्वरूप संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्ववर्ती के रूप में गठित एक अंतर्शासकीय संगठन था। 28 सितम्बर 1934 से 23 फ़रवरी 1935 तक अपने सबसे बड़े प्रसार के समय इसके सदस्यों की संख्या 58 थी। इसके प्रतिज्ञा-पत्र में जैसा कहा गया है, इसके प्राथमिक लक्ष्यों में सामूहिक सुरक्षा द्वारा युद्ध को रोकना, निःशस्त्रीकरण, तथा अंतर्राष्ट्रीय विवादों का बातचीत एवं मध्यस्थता द्वारा समाधान करना शामिल थे। इस तथा अन्य संबंधित संधियों में शामिल अन्य लक्ष्यों में श्रम दशाएं, मूल निवासियों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार, मानव एवं दवाओं का अवैध व्यापार, शस्त्र व्यपार, वैश्विक स्वास्थ्य, युद्धबंदी तथा यूरोप में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा थे। संघ के पीछे कूटनीतिक दर्शन ने पूर्ववर्ती सौ साल के विचारों में एक बुनियादी बदलाव का प्रतिनिधित्व किया। चूंकि संघ के पास अपना कोई बल नहीं था, इसलिए इसे अपने किसी संकल्प का प्रवर्तन करने, संघ द्वारा आदेशित आर्थिक प्रतिबंध लगाने या आवश्यकता पड़ने पर संघ के उपयोग के लिए सेना प्रदान करने के लिए महाशक्तियों पर निर्भर रहना पड़ता था। हालांकि, वे अक्सर ऐसा करने के लिए अनिच्छुक रहते थे। प्रतिबंधों से संघ के सदस्यों को हानि हो सकती थी, अतः वे उनका पालन करने के लिए अनिच्छुक रहते थे। जब द्वित्तीय इटली-अबीसीनिया युद्ध के दौरान संघ ने इटली के सैनिकों पर रेडक्रॉस के मेडिकल तंबू को लक्ष्य बनाने का आरोप लगाया था, तो बेनिटो मुसोलिनी ने पलट कर जवाब दिया था कि “संघ तभी तक अच्छा है जब गोरैया चिल्लाती हैं, लेकिन जब चीलें झगड़ती हैं तो संघ बिलकुल भी अच्छा नहीं है”.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और राष्ट्र संघ · और देखें »

रूस-तुर्की युद्ध १८७७-७८

सन १८७७-७८ का रूस-तुर्की युद्ध, उस्मानी साम्राज्य तथा रूसी साम्राज्य के नेतृत्व में पूर्वी आर्थोडोक्स समूह के बीच लड़ा गया। पूर्वी आर्थोडॉक्स समूह में बुल्गारिया, रोमानिया, सर्बिया और मॉन्टीनिग्रो थे। इस युद्ध ने १९वीं शताब्दी में बाल्कन राष्ट्रवाद के उदय में भारी भूमिका निभायी। इस युद्ध के परिणामस्वरूप रूस को काकेशस के कई प्रदेशों पर अपना दावा ठोकने में सफलता मिली। रोमानिया, सर्बिया, मोन्टीनिग्रो ने उस्मानी साम्राज्य से अपने स्वतन्त्र होने की घोषणा कर दी। लगभग पाँच शताब्दी तक (1396–1878) उस्मानी साम्राज्य के अधीन रहा बुल्गारिया भी स्वतन्त्र हो गया। बर्लिन कांग्रेस ने यह भी व्यवस्था दी कि आस्ट्रिया-हंगरी बोस्निया और हरजेगोविना पर अधिकार कर लें तथा ब्रिटेन साइप्रस पर अपना अधिकार कर ले। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और रूस-तुर्की युद्ध १८७७-७८ · और देखें »

रोमन साम्राज्य

अपने महत्तम विस्तार पर 117 इस्वी में '''रोमन साम्राज्य''' रोमन साम्राज्य का उत्थान एवं पतन रोमन साम्राज्य (27 ई.पू. –- 476 (पश्चिम); 1453 (पूर्व)) यूरोप के रोम नगर में केन्द्रित एक साम्राज्य था। इस साम्राज्य का विस्तार पूरे दक्षिणी यूरोप के अलावे उत्तरी अफ्रीका और अनातोलिया के क्षेत्र थे। फारसी साम्राज्य इसका प्रतिद्वंदी था जो फ़ुरात नदी के पूर्व में स्थित था। रोमन साम्राज्य में अलग-अलग स्थानों पर लातिनी और यूनानी भाषाएँ बोली जाती थी और सन् १३० में इसने ईसाई धर्म को राजधर्म घोषित कर दिया था। यह विश्व के सबसे विशाल साम्राज्यों में से एक था। यूँ तो पाँचवी सदी के अन्त तक इस साम्राज्य का पतन हो गया था और इस्तांबुल (कॉन्स्टेन्टिनोपल) इसके पूर्वी शाखा की राजधानी बन गई थी पर सन् १४५३ में उस्मानों (ऑटोमन तुर्क) ने इसपर भी अधिकार कर लिया था। यह यूरोप के इतिहास और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और रोमन साम्राज्य · और देखें »

रोमानिया

रोमानिया (प्राचीन: Rumania (रूमानिया), Roumania (रौमानिया);România) काले सागर की सीमा पर, कर्पेथियन चाप के बाहर और इसके भीतर, निचले डेन्यूब पर, बाल्कन प्रायद्वीप के उत्तर में, दक्षिणपूर्वी और मध्य यूरोप में स्थित एक देश है.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और रोमानिया · और देखें »

लेबनान

लेबनॉन, आधिकारिक रूप से लुबनॉन गणराज्य, पश्चिमी एशिया में भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर स्थित एक देश है। इसके उत्तर और पूर्व में सीरिया और दक्षिण में इसराइल स्थित है। भूमध्य बेसिन और अरब के भीतरी भाग के बीच में सेतु बने इस देश का इतिहास समृद्ध और मिश्रित है। यह भूमि फ़ीनिसियनों की अति-प्राचीन (2500 ईसापूर्व - 539 ईसापूर्व) संस्कृति का स्थल थी जहाँ से लेखन कला के विकास की कड़ी जुड़ी है। इसके बाद फ़ारसी, यूनानी, रोमन, अरब और उस्मानी तुर्कों के कब्जे में रहने के बाद यह फ्रांस के शासन में भी रहा। इसी ऐतिहासिक वजह से देश की धार्मिक और जातीय विविधता इसकी अनूठी सांस्कृतिक पहचान बनाती है। यहाँ 60 प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं जिनमें शिया और सुन्नी का लगभग समान हिस्सा है और लगभग 38 प्रतिशत ईसाई। 1943 में फ्रांस से स्वतंत्रता मिलने के बाद यहाँ एक गृहयुद्ध चला था और 2006 में इसराइल के साथ एक युद्ध। यहाँ एक विशेष प्राकर की गणतांत्रिक सरकार का शासन है जिसमें राष्ट्रपति एक ईसाई होता है, प्रधान मंत्री एक सुन्नी मुस्लिम, निव्राचित प्रतिनिधियों की सभा का अध्यक्ष एक शिया मुस्लिम और उप प्रधान मंत्री एक ग्रीक परंपरावादी धर्म का होता है। अरबी यहाँ की सबसे बोले जाने वाली और सांवैधानिक भाषा है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और लेबनान · और देखें »

सफ़वी वंश

सफ़वी वंश ईरान का एक राजवंश जिन्होने 1502 - 1730 तक राज किया। इस वंश के शासनकाल में पहली बार शिया इस्लाम राजधर्म के रूप में स्थापित हुआ। इसका पतन अफ़गानों के विद्रोहों और उस्मानी साम्राज्य के आक्रमणों के कारण 1720 में हुआ। मुग़ल बादशाह बाबर के भारत में प्रवेश करने से पहले बाबर को मध्य एशियाई सैन्य अभियानों में सफ़वियों ने बहुत मदद की और अपने सहायक के रूप में देखा। अज़ेरी या कुर्द मूल के माने गए सफ़वी वंश के शासकों ने ईरान को मुख्य रूप से शिया बनाया जो आधुनिक ईरान की पहचान है। आरंभिक तीन सुन्नी ख़लीफ़ाओं (अबू बकर, उमर और उस्मान) को गाली देने की परंपरा भी इन्हीं लोगों ने शुरु की। इस्माईल और अब्बास के शासन काल में साम्राज्य विस्तृत और मजबूत हुआ। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और सफ़वी वंश · और देखें »

सबसे बड़े साम्राज्यों की सूची

यह विश्व इतिहास के सबसे बड़े साम्राज्यों की सूची हैं, लेकिन इस सूची को पूरी तरह से माना नहीं जा सकता हैं क्योकि किस "साम्राज्य" को इस श्रेणी में रखा जाये बहुत ही कठिन हैं, और विद्यमानो की बीच विवाद का विषय रहा हैं। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और सबसे बड़े साम्राज्यों की सूची · और देखें »

सलीम द्वितीय

सलीम द्वितीय (उस्मानी तुर्कीयाई: سليم ثانى सेलिम-इ सानी, तुर्कीयाई: II.Selim; 28 मई 1524 – 12/15 दिसम्बर 1574), सार्होश सेलिम, मेश्त सेलिम (Sarhoş Selim; Mest Selim - शराबी सलीम) या सारे सेलिम (Sarı Selim - सुनहरे बालों का सलीम) के नामों से भी मशहूर हैं, 1566 से 1574 में उनकी मौत तक उस्मानिया साम्राज्य के सुल्तान रहे। वे शानदार सुलेमान और ख़ासकी ख़ुर्रम सुल्तान के पुत्र थे। सलीम उस्मानी तख़्त के लिए उम्मीदवार नहीं थे। जब उनके भाई शहज़ादे महमद की मौत चेचक की वजह से हुई, उनके सौतेले भाई शहज़ादे मुस्तफ़ा को उनके पिता के हुकम पर गला घोंटने से मार दिया गया और उनके भाई शहज़ादे बायज़ीद को उनके और उनके पिता द्वारा रचित साज़िश में मार दिया गया था; तब उनके पिता के गुज़रने के बाद वे साम्राज्य के आख़री जीवित वारिस थे। 1566 में शानदार सुलेमान के देहांत के बाद उनकी मौत की ख़बर 50 रोज़ तक जनता से छुपाई गई जिसके बाद सलीम द्वितीय क़ुस्तुंतुनिया में तख़्त नशीन हुआ। उस वक़्त उनकी उम्र 42 साल थी। उस्मानिया साम्राज्य उस वक़्त अपना चरम उत्कर्ष पर पहुँच चुका था। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और सलीम द्वितीय · और देखें »

सलीम प्रथम

एक अज्ञात यूरोतीय चित्रकार द्वारा सलीम प्रथम का चित्र सलीम प्रथम (उस्मानी तुर्कीयाई: سليم اول, आधुनिक तुर्कीयाई: I. Selim; 1470/1 – सितम्बर 1520) 1512 से 1520 तक उस्मानिया साम्राज्य के सुल्तान थे। सलीम के दौर में ही इस्लामी ख़िलाफ़त अब्बासी राजवंश के हाथों से उसमानी राजवंश में हस्तान्तरित हुई और मक्का और मदीना के मुक़द्दस शहर उसमानी साम्राज्य का हिस्सा बने। इनके सख़्त स्वभाव की वजह से तुर्क लोग इन्हें "यावुज़ सुल्तान सेलिम" (Yavuz Sultan Selim) अर्थात "साहसी सुल्तान सलीम" कहते हैं। उन्होंने अपने पिता बायज़ीद द्वितीय को तख़्त से उतारा और ख़ुद हुकूमत संभाली। क़ानून और उस वक़्त के प्रचलित उसूलों के मुताबिक़ उन्होंने तख़्त संभालते ही अपने सभी भाईयों और भतीजों को क़तल कर डाला। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और सलीम प्रथम · और देखें »

साल्ज़बर्ग

(Såizburg; वस्तुतः: "सॉल्ट सिटी") ऑस्ट्रिया का चौथा सबसे बड़ा शहर है और यह साल्ज़बोर्ग के संघीय राज्य का शहर है। साल्ज़बोर्ग के "ओल्ड टाउन" (Altstadt) में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त उच्छृंखल वास्तुकला है और यह आल्प्स के उत्तरी भाग के केन्द्र में स्थित सबसे बेहतरीन रूप से संरक्षित शहरों में से एक है। 1997 में इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया। यह शहर अपने अल्पाइन समायोजन के लिए विख्यात है। साल्ज़बोर्ग 18वीं सदी के संगीतकार वोल्फगैंग एमॅड्यूस मोज़ार्ट का जन्मस्थान था। 20वीं शताब्दी में मध्य में, इस शहर में अमेरिकी संगीत और फिल्म, साउंड ऑफ़ म्युज़िक के कुछ भागों को फिल्माया गया, जिसमें ऑस्ट्रिया के प्रसिद्ध स्थलों को दर्शाया गया है। यह संगीत रिचर्ड रोजर्स और ऑस्कर हैमरस्टेन द्वितीय के बीच एक साझेदारी थी। साल्ज़बोर्ग राज्य की राजधानी है (लैंड साल्ज़बोर्ग), इस शहर में तीन विश्वविद्यालय हैं। इसमें छात्रों की एक विशाल जनसंख्या मौजूद है जो उस क्षेत्र को सजीवता और ऊर्जा प्रदान करती है और ये विश्वविद्यालय जनसाधारण को संस्कृति प्रदान करते हैं। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और साल्ज़बर्ग · और देखें »

साइक्स-पिकाट समझौता

साइक्स-पिकाट समझौता, जो आधिकारिक तौर पर एशिया माइनर समझौते के रूप में जाना जाता है। ब्रिटेन और फ्रांस की सरकारों के बीच एक गुप्त समझौता था, जिसे रूस की स्वीकृति भी थी। यह समझौता पश्चिमी एशिया में ट्रिपल अंतेंत के अपने प्रस्तावित नियंत्रण और प्रभाव क्षेत्रों को परिभाषित करने के लिए था, अगर प्रथम विश्व युद्घ में ट्रिपल अंतेंत तुर्क साम्राज्य को हराने में सफल होता है। संधि की बातचीत नवंबर 1915 और मार्च 1916 के बीच हुई। समझौता 16 मई 1916 को संपन्न हुआ था। समझौते में प्रभावी ढंग से अरब प्रायद्वीप के बाहर तुर्क साम्राज्य के अरब प्रांतों को भविष्य के ब्रिटिश और फ्रांसीसी नियंत्रण या प्रभाव के क्षेत्रों में विभाजित किया गया था। इस पर फ्रांसीसी राजनयिक फ्रंकोईस जॉरजिस पिकाट और ब्रिटिश सर मार्क साइक्स से बातचीत हुई। रूसी जारिस्ट सरकार साइक्स - पिकाट समझौता के लिए एक छोटी मध्यस्थ पार्टी थी। और जब अक्टूबर 1917 की रूसी क्रांति के बाद बोल्शेविकों ने इस समझौते को उजागरकर दिया तब ब्रिटिश शर्मिंदा, अरब निराश और तुर्क खुश थे। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और साइक्स-पिकाट समझौता · और देखें »

सिंगापुर का इतिहास

सिंगापुर के इतिहास का विवरण 11वीं सदी से उपलब्ध है। 14वीं सदी के दौरान श्रीविजयन राजकुमार परमेश्वर के शासनकाल में इस द्वीप का महत्त्व बढ़ना शुरु हुआ और यह एक महत्वपूर्ण बंदरगाह बन गया, लेकिन दुर्भाग्यवश 1613 में पुर्तगाली हमलावरों द्वारा इसे नष्ट कर दिया गया। आधुनिक सिंगापुर के इतिहास की शुरुआत 1819 में हुई, जब एक अंग्रेज सर थॉमस स्टैमफोर्ड रैफल्स द्वारा इस द्वीप पर एक ब्रिटिश बंदरगाह की स्थापना की गयी। ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के तहत दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत-चीन व्यापार और भंडारगृह (एंट्रीपोट) व्यापार, दोनों के एक केंद्र के रूप में इसका महत्त्व काफी बढ़ गया और यह बड़ी तेजी से एक प्रमुख बंदरगाह शहर में तब्दील हो गया। द्वितीय विश्व युद्घ के समय जापानी साम्राज्य ने सिंगापुर को अपने अधीन कर लिया और 1942 से 1945 तक इसे अपने अधीन रखा। युद्ध समाप्त होने के बाद सिंगापुर वापस अंग्रेजों के नियंत्रण में चला गया और स्व-शासन के अधिकार के स्तर को वढ़ाया गया और अंततः 1963 में फेडरेशन ऑफ मलाया के साथ सिंगापुर का विलय कर मलेशिया का निर्माण किया गया। हालांकि, सामाजिक अशांति और सिंगापुर की सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी तथा मलेशिया की एलायंस पार्टी के बीच विवादों के परिणाम स्वरूप सिंगापुर को मलेशिया से अलग कर दिया गया। 9 अगस्त 1965 को सिंगापुर एक स्वतंत्र गणतंत्र बन गया। गंभीर बेरोजगारी और आवासीय संकट का सामना करने के कारण, सिंगापुर ने एक आधुनिकीकरण कार्यक्रम पर काम करना शुरू कर दिया जिसमें विनिर्माण उद्योग की स्थापना, बड़े सार्वजनिक आवासीय एस्टेट के विकास और सार्वजनिक शिक्षा पर भारी निवेश करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। आजादी के बाद से सिंगापुर की अर्थव्यवस्था में प्रति वर्ष औसतन नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। 1990 के दशक तक यह एक अत्यंत विकसित मुक्त बाजार अर्थव्यवस्था, सुदृढ़ अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक संबंध और जापान के बाहर एशिया में सर्वोच्च प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के साथ दुनिया के सबसे समृद्ध देशों में से एक बन गया था। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और सिंगापुर का इतिहास · और देखें »

सउदी अरब

सउदी अरब मध्यपूर्व में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है। यह एक इस्लामी राजतंत्र है जिसकी स्थापना १७५० के आसपास सउद द्वारा की गई थी। यहाँ की धरती रेतीली है तथा जलवायु उष्णकटिबंधीय मरुस्थल। यह विश्व के अग्रणी तेल निर्यातक देशों में गिना जाता है। सउदी अरब के पश्चिम की ओर लाल सागर है और उसके पार मिस्र। दक्षिण की ओर ओमान और यमन हैं और उनके दक्षिण में हिन्द महासागर। उत्तर में इराक और ज़ॉर्डन की सीमा लगती है जबकि पूरब में फारस की खाड़ी और कुवैत तथा संयुक्त अरब अमीरात। इसरायल-फ़िलिस्तीन का क्षेत्र इसके उत्तर की दिशा में है और अरबों ने इसके इतिहास को बहुत प्रभावित किया है। यहाँ इस्लाम के प्रवर्तक मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था और यहाँ इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना अवस्थित हैं। इस्लाम में हज का स्थान मक्का बताया गया है और दुनिया के सारे मुसलमान मक्का की ओर ही नमाज अदा करते हैं। यहाँ के मुसलमान मुख्यतः सुन्नी हैं और इस्लाम की राजनैतिक राजधानी के इस देश से बाहर रहने के बावजूद इस देश के लोगों ने इस्लाम धर्म पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और सउदी अरब · और देखें »

सुल्तान सलाउद्दीन का मकबरा

सलाउद्दीन का मकबरा मध्यकालीन मुस्लिम अय्युबीद सुल्तान सलाउद्दीन के आराम स्थान और कब्र है। यह दमिश्क, सीरिया में उमय्यद मस्जिद के निकट है। यह मकबरा सलाउद्दीन की मृत्यु के तीन साल बाद 1196 में बनाया गया था।.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और सुल्तान सलाउद्दीन का मकबरा · और देखें »

सुल्ताना (अंगूर)

सुल्ताना (थॉम्पसन बीजरहित) अंगूर सुल्ताना (सुल्तानिना के नाम से भी पुकारा जाता है) एक प्रकार का सफेद बीज रहित अंगूर है जो तुर्की, ग्रीस, दक्षिण अफ्रीकी या ईरानी मूल का है। कुछ देशों में, विशेष रूप से राष्ट्रकुल देशों में, इससे बनने वाली किशमिश को भी यह नाम दिया गया है; ऐसी सुल्ताना किशमिश को अक्सर केवल सुल्ताना या सुल्तानी कहा जाता है। ये आमतौर पर जैंटे किशमिश से बड़ी होती हैं (जो कि वास्तव में किशमिश के बजाए सूखे हुए अंगूर का एक प्रकार है), लेकिन सामान्य किशमिश से छोटी होती हैं। कभी-कभार,"सुल्ताना" नाम को सभी तरह की किशमिश के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है, यह नाम इतना लोकप्रिय है कि अमेरिका और अंग्रेजी बोली बोलने वाले ज्यादातर देशों में रेजिन ब्रैन नाम से जाने जाने-वाले नाश्ते के अनाज को ऑस्ट्रेलिया में सुल्ताना ब्रैन के नाम से पुकारा जाता है। सुल्ताना किशमिश काफी स्वादिष्ट और खास सुगंध वाली होती है और ये अपनी मिठास तथा सुनहरे रंग के लिए जानी जाती है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और सुल्ताना (अंगूर) · और देखें »

सुल्तानज़ादा सबाहुद्दीन

सुल्तानज़ादा सबाहुद्दीन प्रिंस सबाहत्तिन डी नेउशाटेल (जन्म: सुल्तानज़ादा महमद सबाहुद्दीन; 13 फरवरी 1879 इस्तांबुल में - 30 जून 1948, नेउशाटेल, स्विट्ज़रलैंड में) एक उस्मानी समाजशास्त्री और विचारक थे। 19वीं और शुरूआती 20वीं सदियों के दौरान उन्हें उस्मानिया साम्राज्य से निर्वासित किए गए क्योंकि वे लोकतंत्र की हिमायत में राजनीतिक गतिविधियों में शामिल थे। इसलिए राजकीय उस्मानी शाही ख़ानदान के नज़रिए से वे ख़तरनाक व्यक्तित्व थे। उस्मानी शाही ख़ानदान के सदस्य होने के बावजूद वे युवा तुर्क आन्दोलन में शामिल थे। प्रिंस सबाहत्तिन इमाईल दुर्खीम के बड़े हामी होते हुए ने तुर्की में समाजशास्त्र की शुरूआती बुनियाद रखी। आगे चलकर उन्होंने 1902 में 'निजी उद्यम और विकेंद्रीकरण एसोसिएशन' (Teşebbüs-i Şahsi ve Adem-i Merkeziyet Cemiyeti) नामक संगठन की स्थापना की थी। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और सुल्तानज़ादा सबाहुद्दीन · और देखें »

सुलेमान द्वितीय

सुलेमान द्वितीय (15 अप्रैल 1642 – 22/23 जून 1691) (उस्मानी तुर्कीयाई: سليمان ثانى सुलेमान-इ स्आनी) 1687 से 1691 तक उस्मानी साम्राज्य के सुल्तान रहे। सैन्य कार्रवाई में इन्हें तख़्त पर बिठाया गया। सुलेमान और उनके वज़ीर-ए-आज़म कोप्रुलु फ़ाज़िल मुस्तफ़ा पाशा पवित्र लीग की शक्तियों के ख़िलाफ़ युद्ध में उस्मानियों के पराजित होने के सिलसिले को समाप्त करने में काफ़ी सफल रहे थे। 1690 में उस्मानियों ने फिर से बलग़राद पर क़ब्ज़ा किया और शहरी प्रशासन में कई वित्तीय और सैन्य सुधार लाए गए। श्रेणी:उस्मानी साम्राज्य.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और सुलेमान द्वितीय · और देखें »

सुलेमान प्रथम

सुलेमान प्रथम, सुलेमान क़ानूनी, सुलेमान महान या शानदार सुलेमान (उस्मानी तुर्की: سلطان سليمان اول‎ सुल्तान सुलेमान अव्वल, आधुनिक तुर्की: Süleyman I या Kanunî Sultan Süleyman) उस्मानी सल्तनत के दसवें शासक थे जिन्होंने 1520 से 1566, 46 साल तक शासन किया। वे सम्भवतः उस्मानी सल्तनत के सबसे महान शासकों में से एक थे जिन्होंने अपने अनोखी न्यायप्रणाली और अतुलनीय प्रबन्धन की बदौलत समस्त इस्लामी विश्व को समृद्धि और विकास का मार्ग पर लाया था। उन्होंने सल्तनत के लिए क़ानून की विशेष व्यवस्था स्थापित की थी और इस कारण से उन्हें सुलेमान क़ानूनी के नाम से याद किया जाता है। पश्चिमी विश्व उनकी महानता से इतने प्रभावित हुए कि पश्चिमी लेखकों ने उन्हें शानदार सुलेमान का नाम दिया। उनकी सरकार के मुख्य इलाक़ों में हिजाज़, तुर्की, मिस्र, अल्जीरिया, इराक़, कुर्दिस्तान, यमन, शाम, फ़ारस की खाड़ी और भूमध्य तटीय क्षेत्र, यूनान और हंगरी शामिल थे। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और सुलेमान प्रथम · और देखें »

स्त्रियों की सल्तनत

स्त्रियों की सल्तनत (Kadınlar Saltanatı, क़दिनलार साल्तानति, सल्तनत-ए ख़्वातीन) सोलहवीं और सत्रहवीं सदी के दौरान लगभग 130 साल की अवधि थी जिसमें उस्मानिया साम्राज्य की शाही महिलाओं ने राज्य के मामलों में (मर्द) उसमानी सुल्तान से असामान्य राजनैतिक प्रभाव हासिल कर लिया था। यह सिलसिला सुलेमान प्रथम के दौर से शुरू हुआ, जब ख़ुर्रम सुल्तान ने दरबार में ख़ास राजनैतिक प्रभाव हासिल किया। बाद के समय में वालिदा सुलतान (सुल्तान की माँ अथवा राजमाता) और ख़ासकी सुलतान (सुल्तान की सबसे पसन्दीदा बीवी) को असामान्य राजनैतिक प्रभाव हासिल रहा, जो वास्तविक रूप से सल्तनत पर हकूमत चलाती रहीं। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और स्त्रियों की सल्तनत · और देखें »

स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्र का वार्षिक उत्सव या सालगिरह होता है। अधिकांश देशों में अपने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय छुट्टी होती हैं। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और स्वतंत्रता दिवस · और देखें »

सीनाई प्रायद्वीप

सीनाई प्रायद्वीप का नक़्शा सीनाई प्रायद्वीप या सीनाई या सीना प्रायद्वीप (अरबी भाषा: سيناء‎, अंग्रेज़ी: Sinai) मिस्र का एक त्रिकोणरुपी प्रायद्वीप है जो उत्तर में भूमध्य सागर और दक्षिणपश्चिम में लाल सागर की सुएज़ की खाड़ी और दक्षिणपूर्व में लाल सागर की अक़ाबा की खाड़ी के बीच में स्थित है। लगभग ६०,००० वर्ग किमी का यह इलाक़ा मिस्र का इकलौता क्षेत्र है जो एशिया के महाद्वीप पर पड़ता है (बाक़ी मिस्र उत्तर अफ़्रीका में है)। भौगोलिक दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के महाद्वीपों के बीच एक ज़मीनी पुल है। सीनाई और मिस्र की मुख्यभूमि के बीच सुएज़ नहर और सुएज़ की खाड़ी आती है। पूर्व में सीनाई की अकेली ज़मीनी सरहद इस्राइल से लगती है।, R. W. McColl, pp.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और सीनाई प्रायद्वीप · और देखें »

सीरियन पाउंड

सीरियन पाउंड: Syrian pound (الليرة السورية‏‎ सीरियन पाउंड सीरिया की आधिकारिक मुद्रा है, यह सौ पियास्त्रे से विभाजित है, लेकिन मुद्रा स्फीति की वजह से यह चलन से बाहर है। प्रथम विश्व युद्ध से पहले ओटोमन लीरा इस्तेमाल किया जाता था। ओटोमन साम्राज्य के पतन के बाद 1918 में मिस्री पाउंड का चलन शुरू हो गया। सीरिया और लेबनान पर फ्रांस के नियंत्रण के बाद दोनों देशों के लिए एक नई मुद्रा सीरियन पाउंड जारी किया गया, जो फ्रांसीसी फ्रेंक से जुड़ा हुआ था। लेकिन लेबनान ने 1924 से स्वयं के सिक्के और 1925 से स्वयं के बैंकनोट जारी किए। 1939 में लेबनान की मुद्रा आधिकारिक तौर पर सीरिया की मुद्रा से अलग हो गई। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और सीरियन पाउंड · और देखें »

हनफ़ी पन्थ

हनफ़ी (अरबी الحنفي) सुन्नी इस्लाम के चार पन्थों में से सबसे पुराना और सबसे ज़्यादा अनुयायियों वाला पन्थ है। अबु खलीफ़ा, तुर्क साम्राज्य और मुगल साम्राज्य के शासक हनाफी पन्थ के अनुयायी थे। आज हनाफी स्कूल लिवैन्ट, इराक, अफ़गानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत, चीन, मारीशस, तुर्की, अल्बानिया, मैसेडोनिया में बाल्कन में प्रमुख है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और हनफ़ी पन्थ · और देखें »

हरम

हरम का एक दृश्य हरम किसी एक पुरुष की अनेक स्त्रियों के रहने के उस स्थान को कहते हैं जहाँ अन्य मर्दों का जाना वर्जित होता है। यह प्रथा मध्य पूर्व से शुरु हुई और अब पाश्चात्य सभ्यता में इसे उसमानी साम्राज्य से जोड़कर देखा जाता है। दक्षिणी एशिया में इसको पर्दा प्रथा कहते हैं। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और हरम · और देखें »

हलवा

पिस्ता के साथ बाल्कन शैली में ताहिनी आधारित हलवा हलवा (या हलावा, हलेवेह, हेलवा, हलवाह, हालवा, हेलावा, हेलवा, हलवा, अलुवा, चालवा, चलवा) कई प्रकार की घनी, मीठी मिठाई को संदर्भित करता है, जिसे पूरे मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया, मध्य एशिया, पश्चिम एशिया, उत्तरी अफ्रीका, अफ्रीका का सींग, बाल्कन, पूर्वी यूरोप, माल्टा और यहूदी जगत में खाने के लिए पेश किया जाता है। शब्द हलवा (अरबी हलवा حلوى से) का प्रयोग दो प्रकार की मिठाई के वर्णन के लिए किया जाता है.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और हलवा · और देखें »

जॉर्डन

जॉर्डन, आधिकारिक तौर पर इस हेशमाइट किंगडम ऑफ जॉर्डन, दक्षिण पश्चिम एशिया में अकाबा खाड़ी के दक्षिण में, सीरियाई मरुस्थल के दक्षिणी भाग में अवस्थित एक अरब देश है। देश के उत्तर में सीरिया, उत्तर-पूर्व में इराक, पश्चिम में पश्चिमी तट और इज़रायल और पूर्व और दक्षिण में सउदी अरब स्थित हैं। जॉर्डन, इज़रायल के साथ मृत सागर और अकाबा खाड़ी की तट रेखा इज़रायल, सउदी अरब और मिस्र के साथ नियंत्रण करता है। जॉर्डन का ज्यादातर हिस्सा रेगिस्तान से घिरा हुआ है, विशेष रूप से अरब मरुस्थल; हालाँकी, उत्तर पश्चिमी क्षेत्र, जॉर्डन नदी के साथ, उपजाऊ चापाकार का हिस्सा माना जाता है। देश की राजधानी अम्मान उत्तर पश्चिम में स्थित है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और जॉर्डन · और देखें »

ईरान का इतिहास

सुसा में दारुश (दारा) के महल के बाहर बने "अमर सेनानी"। यह उपाधि कुछ चुनिन्दा सैनिकों को दी जाती थी जो महल रक्षा तथा साम्राज्य विस्तार में प्रमुख माने जाते थे। ईरान का पुराना नाम फ़ारस है और इसका इतिहास बहुत ही नाटकीय रहा है जिसमें इसके पड़ोस के क्षेत्र भी शामिल रहे हैं। इरानी इतिहास में साम्राज्यों की कहानी ईसा के ६०० साल पहले के हख़ामनी शासकों से शुरु होती है। इनके द्वारा पश्चिम एशिया तथा मिस्र पर ईसापूर्व 530 के दशक में हुई विजय से लेकर अठारहवीं सदी में नादिरशाह के भारत पर आक्रमण करने के बीच में कई साम्राज्यों ने फ़ारस पर शासन किया। इनमें से कुछ फ़ारसी सांस्कृतिक क्षेत्र के थे तो कुछ बाहरी। फारसी सास्कृतिक प्रभाव वाले क्षेत्रों में आधुनिक ईरान के अलावा इराक का दक्षिणी भाग, अज़रबैजान, पश्चिमी अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान का दक्षिणी भाग और पूर्वी तुर्की भी शामिल हैं। ये सब वो क्षेत्र हैं जहाँ कभी फारसी सासकों ने राज किया था और जिसके कारण उनपर फारसी संस्कृति का प्रभाव पड़ा था। सातवीं सदी में ईरान में इस्लाम आया। इससे पहले ईरान में जरदोश्त के धर्म के अनुयायी रहते थे। ईरान शिया इस्लाम का केन्द्र माना जाता है। कुछ लोगों ने इस्लाम कबूल करने से मना कर दिया तो उन्हें यातनाएं दी गई। इनमें से कुछ लोग भाग कर भारत के गुजरात तट पर आ गए। ये आज भी भारत में रहते हैं और इन्हें पारसी कहा जाता है। सूफ़ीवाद का जन्म और विकास ईरान और संबंधित क्षेत्रों में ११वीं सदी के आसपास हुआ। ईरान की शिया जनता पर दमिश्क और बग़दाद के सुन्नी ख़लीफ़ाओं का शासन कोई ९०० साल तक रहा जिसका असर आज के अरब-ईरान रिश्तों पर भी देखा जा सकता है। सोलहवीं सदी के आरंभ में सफ़वी वंश के तुर्क मूल लोगों के सत्ता में आने के बाद ही शिया लोग सत्ता में आ सके। इसके बाद भी देश पर सुन्नियों का शासन हुआ और उन शासकों में नादिर शाह तथा कुछ अफ़ग़ान शासक शामिल हैं। औपनिवेशक दौर में ईरान पर किसी यूरोपीय शक्ति ने सीधा शासन तो नहीं किया पर अंग्रेज़ों तथा रूसियों के बीच ईरान के व्यापार में दखल पड़ा। १९७९ की इस्लामिक क्रांति के बाद ईरान की राजनैतिक स्थिति में बहुत उतार-चढ़ाव आता रहा है। ईराक के साथ युद्ध ने भी देश को इस्लामिक जगत में एक अलग जगह पर ला खड़ा किया है। २३ जनवरी २००८ .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और ईरान का इतिहास · और देखें »

ईवान आईवाज़ोवस्की

ईवान कॉन्स्टेनटिनोविच आईवाज़ोवस्की (Ива́н Константи́нович Айвазо́вский, Հովհաննես Այվազովսկի Hovhannes Ayvazovski); 29 जुलाई 18172 मई 1900) एक रूसी प्रकृतवादी चित्रकार थे। उन्हें इतिहास के महानतम सामुद्रिक कलाकारों में से एक माना जाता है। बचपन में ईसाई बनने पर इनका नाम Hovhannes Aivazian रखा गया था। इनका जन्म काला सागर के तटीय शहर फिओदोसिया में एक आर्मेनियाई परिवार में हुआ था और ये जीवन भर मुख्यत: अपने मूल प्रांत क्रीमिया में ही रहे। इम्पीरियल अकादमी ऑफ आर्ट्स में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद ये यूरोप घूमने गये और १८४० में कुछ समय तक इटली में रहे। फ़िर वो रूस वापस आ गये और रूसी नौसेना में आधिकारिक चित्रकार की हैसियत से नौकरी करने लगे। आईज़ोवस्की के तत्कालीन रूसी साम्राज्य के सैन्य व राजनीतिक प्रबुद्ध जनों से अच्छे संबंध थे और वो अक्सर सैन्य सम्मेलनों में शामिल हुआ करते थे। शासक रोमानोव घराना उन्हें बहुत मानता था, उनके कार्यों को प्रायोजित करता था व साम्राज्य में उनका आजीवन बहुत सम्मान रहा। रूस में किसी अत्यंत ही मनोरम व खूबसुरत वस्तु या दृश्य की प्रशंसा करने के लिये एंटोन शेखोव द्वारा आईज़ोवस्की के सम्मान में कहा गया वाक्य यह तो आईज़ोवस्की के चित्रकारी के काबिल है ("worthy of Aivazovsky's brush") अभी भी प्रयोग किया जाता है। अपने काल के सर्वाधिक प्रसिद्ध रूसी कलाकारों में से एक आईज़ोवस्की रूस के बाहर भी उतने ही प्रचलित थे। संयुक्त राज्य अमेरिका व यूरोप में उनके कई सारे व्यक्तिगत प्रदर्शनियाँ लगीं जो बहुत सराही गयीं। अपने लगभग ६० वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने ६००० से ज्यादा चित्र बनाए, जिसकी वजह से उन्हें उस काल का सफलतम चित्रकार माना जाता है। उनके अधिकतर कार्य समुद्री दृश्य हैं, लेकिन उन्होंने युद्ध के दृश्य, आर्मेनियाई विषय-वस्तु और वर्णनात्मक चित्रांकन भी किए हैं। आईज़ोवस्की के अधिकतर कार्य रूसी, आर्मेनियाई व यूक्रेनी संग्रहालयों में रक्खे हैं। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और ईवान आईवाज़ोवस्की · और देखें »

वली

मुहम्मद अली पाशा, जो उसमानी साम्राज्य के दौरान मिस्र के वली थे वाली या वली (अरबी) एक उपाधि है जो अरब ख़िलाफ़त और उसमानी साम्राज्य द्वारा किसी प्रशासनिक विभाग के अध्यक्ष के लिए प्रयोग की जाती थी। यह आज भी बहुत सी अरब-भाषी देशों में इस्तेमाल होती है। जिस प्रांत या ज़िले को वाली चलाये उसे 'विलायाह' या 'विलायत' कहा जाता है।, Miangul Jahanzeb, Fredrik Barth, Columbia University Press, 1985, ISBN 978-0-231-06162-9,...

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और वली · और देखें »

विलियम सरोइयन

विलियम सरोइयन (William Saroyan) अर्मीनियाई मूल के एक अमेरिकी लेखक थे। उनके माता-पिता तथा विस्तृत परिवार अर्मीनियाई था और उस समय के उस्मानी साम्राज्य के क्षेत्र से अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य के फ्रेज़नो शहर में आ बसा था। वे कैलिफ़ोर्निया की अर्मीनियाई-अमेरिकी ज़िन्दगी पर आधारित अपनी रोचक कहानियों के लिए जाने जाते हैं।, Nona Balakian, Bucknell University Press, ISBN 978-0-8387-5368-2 .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और विलियम सरोइयन · और देखें »

विश्व का इतिहास

अंकोरवाट मंदिर विश्व के इतिहास से आशय अतीत से लेकर आजतक पृथ्वी के सभी स्थानों की मानवजाति के इतिहास से है। इसमें गैरमानव इतिहास जैसे प्राकृतिक इतिहास और भूवैज्ञानिक इतिहास शामिल नहीं हैं। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और विश्व का इतिहास · और देखें »

विश्वमारी

विश्वमारी (यूनानी (ग्रीक) शब्द πᾶν पैन "सब" + δῆμος डेमोस "लोग" से), संक्रामक रोगों की एक महामारी है जो मानव आबादी के माध्यम से एक विशाल क्षेत्र, उदाहरण के लिए, एक महाद्वीप, या यहां तक कि दुनिया भर में भी फ़ैल रहा है। एक व्यापक स्थानिक रोग जो इस दृष्टि से स्थिर होता है कि इससे कितने लोग बीमार हो रहे हैं, एक विश्वमारी नहीं है। इसके अलावा, फ्लू विश्वमारियों में मौसमी फ्लू को तब तक शामिल नहीं किया जाता है जब तक मौसम का फ्लू एक विश्वमारी न हो। सम्पूर्ण इतिहास में चेचक और तपेदिक जैसी असंख्य विश्वमारियों का विवरण मिलता है। अधिक हाल की विश्वमारियों में एचआईवी (HIV) विश्वमारी और 2009 की फ्लू विश्वमारी शामिल है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और विश्वमारी · और देखें »

वंडर वूमन (2017 फ़िल्म)

वंडर वूमन 2017 की एक अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है जो डीसी कॉमिक्स के इसी नाम के एक चरित्र पर आधारित है। वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा वितरित वंडर वूमन डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स (डीसीईयू) में चौथी फ़िल्म है। पैटी जेंकिन्स द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म की पटकथा एलन हेंबर्ग द्वारा जबकि कहानी हेंबर्ग, ज़ैक स्नायडर और जेसन फूक्स द्वारा लिखी गयी है। गैल गैडट ने फ़िल्म के शीर्षक चरित्र की भूमिका निभाई है, जबकि क्रिस पाइन, रॉबिन राइट, डैनी हस्टन, डेविड थ्यूलिस, कॉनी नील्सन और ऐलेना अनाया अन्य सहायक भूमिकाओं में नज़र आये हैं। 2016 की बैटमैन वर्सेस सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस के बाद, यह वंडर वूमन के चरित्र को दर्शाने वाली दूसरी लाइव एक्शन फिल्म है। वंडर वूमन में, अमेज़न की राजकुमारी डायना प्रथम विश्व युद्ध को रोकने का प्रयास करती है, यह मानते हुए कि यह युद्ध अमेज़ॅन के पुराने दुश्मन एरीस द्वारा शुरू किया गया है, जब एक अमेरिकी पायलट और जासूस स्टीव ट्रेवर दुर्घटनाग्रस्त होकर थेमिस्कीरा पर आ गिरा, और उसने इस युद्ध के बारे में अमेज़न वासियों को सूचित किया। वंडर वूमन पर आधारित एक लाइव एक्शन फ़िल्म का विकास 1996 में शुरू हुआ, जब इवान रीटमैन इसके निर्माता और निर्देशक बनने को राज़ी हो गए थे। इसके बाद यह परियोजना कई वर्षों तक अधर में रही; जॉन कोहेन, टोड अल्कोट, और जोस व्हीडन किसी न किसी बिंदु पर इस परियोजना से जुड़े। 2010 में आख़िरकार वार्नर ब्रदर्स ने फ़िल्म की आधिकारिक घोषणा की, और 2015 में जेंकिन्स को इसे निर्देशित करने के लिए अनुबंधित किया गया। चरित्र निर्माण में विलियम मॉल्टन मार्स्टन की 1940 की कहानियों और जॉर्ज पेरेज़ की 1980 की कहानियों के साथ-साथ वंडर वूमन के न्यू 52 अवतार को भी प्रेरणास्त्रोत के रूप में माना गया। प्रिंसिपल फोटोग्राफी 21 नवंबर 2015 को यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और इटली में शुरू हुई, और फिर 9 मई 2016 को मार्स्टन की 123 वीं जयंती तक इसका फिल्मांकन समाप्त हो गया। नवंबर 2016 में फ़िल्म के कुछ अतिरिक्त दृश्य फिल्माए गए। 15 मई 2017 को शंघाई में वंडर वूमन का प्रीमियर आयोजित किया गया था, और फिर 2 जून 2017 को इसे 2डी, 3डी और आईमैक्स 3डी प्रारूपों में संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज़ किया गया। फिल्म को समीक्षकों से काफी हद तक सकारात्मक समीक्षाऐं मिली, जिन्होंने इसकी दिशा, एक्शन सीक्वेंस, अभिनय (विशेष रूप से गैडट और पाइन द्वारा) और संगीत-स्कोर को काफी सराहा। फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड सेट किए; यह संयुक्त राज्य अमेरिका में छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो फिल्म और 22वीं सबसे ज्यादा घरेलू कमाई करने वाली फिल्म है। फ़िल्म ने दुनिया भर में 821 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की, जिसने इसे 2017 की दसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना दिया। फरवरी 2018 तक, रॉटेन टमेटोज़ की "बेस्ट सुपरहीरो मूवीज़ ऑफ़ ऑल टाइम" की सूची में इसे दूसरे स्थान पर सूचीबद्ध किया गया है, और अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट ने इसे वर्ष की शीर्ष 10 फिल्मों में से एक चुना। फिल्म को 23वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में तीन नामांकन प्राप्त हुए, जिनमे से इसने सर्वश्रेष्ठ एक्शन मूवी का पुरस्कार जीता भी था। फ़िल्म का एक सीक्वल, वंडर वूमन 1984 1 नवंबर 2019 को रिलीज होना प्रस्तावित है; यह जेंकिन्स द्वारा निर्देशित होगा और गैडट इसमें फिर अपनी भूमिका को दोहराएंगी। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) · और देखें »

ख़लीफ़ा

ख़लीफ़ा (अरबी:, अंग्रेज़ी: Caliph या Khalifa) अरबी भाषा में ऐसे शासक को कहते हैं जो किसी इस्लामी राज्य या अन्य शरिया (इस्लामी क़ानून) से चलने वाली राजकीय व्यवस्था का शासक हो। पैग़म्बर मुहम्मद की ६३२ ईसवी में मृत्यु के बाद वाले ख़लीफ़ा पूरे मुस्लिम क्षेत्र के राजनैतिक नेता माने जाते थे। ख़लीफ़ाओं का सिलसिला अंत में जाकर उस्मानी साम्राज्य के पतन पर १९२५ में ही ख़त्म हुआ।, David Nicolle, pp.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और ख़लीफ़ा · और देखें »

ख़िलाफ़त

इस्लाम की विजय यात्रा मुहम्मद साहब की मृत्यु के बाद इस्लाम के प्रमुख को खलीफ़ा कहते थे। इस विचारधारा को खिलाफ़त कहा जाता है। प्रथम चार खलीफाओं को राशिदुन कहते हैं। उम्मयद, अब्बासी और फ़ातिमी खलीफा क्रमशः दमिश्क, बग़दाद और काहिरा से शासन करते थे। इसके बाद उस्मानी (ऑटोमन तुर्क) खिलाफ़त आया। मुहम्मद साहब के नेतृत्व में अरब बहुत शक्तिशाली हो गए थे। उन्होंने एक बड़े साम्राज्य पर अधिकार कर लिया था जो इससे पहले अरबी इतिहास में शायद ही किसी ने किया हो। खलीफ़ा बनने का अर्थ था - इतने बड़े साम्राज्य का मालिक। अतः इस पद को लेकर विवाद होना स्वाभाविक था। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और ख़िलाफ़त · और देखें »

ख़ुर्रम सुल्तान

''ला सुल्ताना रोज़्ज़ा'', तितियन द्वारा चित्र, 1550. ख़ुर्रम सुल्तान (तुर्कीयाई: हुर्रेम सुल्टान, उच्चारण:, उस्मान तुर्कीयाई: خرم سلطان) जो पश्चिमी दुनिया में रोक्सेलाना (Roxelana) के नाम से प्रसिद्ध सुलैमान प्रथम की पत्नी और शहज़ादा महमद, महर माह सुल्तान, शहज़ादा अब्दुल्लाह, सलीम द्वितीय, शहज़ादा बायज़ीद और शहज़ादा जहाँगीर की माँ थीं वे ख़ासकी सुल्तान के पद की सर्वप्रथम पदाधिकारी थीं और इसलिए उस्मान साम्राज्य के इतिहास में सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक थीं। वे महिलाओं की सल्तनत की एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थीं। उन्होंने अपने पति के माध्यम से उस्मान साम्राज्य में राजकीय शक्ति प्राप्त की और राजनीति में उन्होंने एक प्रभावशाली भूमिका निभाई थीं। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और ख़ुर्रम सुल्तान · और देखें »

खाड़ी युद्ध

कोई विवरण नहीं।

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और खाड़ी युद्ध · और देखें »

खान अल-उमदान

खान अल-उमदान इज़राइल देश के आकेर के पुराने शहर में स्थित एक "खान", यीने कारवां सराय है। इसका निर्माण अहमद पाशा अल जज्जर के शासन के दौरान उस्मान साम्राज्य में हुआ था। ये खान-ए-अवामीद के नाम से भी जानी जाती है। इस नाम का शाब्दिक अर्थ "खंबोंकी सराय" होता है। इस दो मंजिला इमारत का निर्माण सन् १७८४ में पुर्ण हुआ। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और खान अल-उमदान · और देखें »

गणित का इतिहास

ब्राह्मी अंक, पहली शताब्दी के आसपास अध्ययन का क्षेत्र जो गणित के इतिहास के रूप में जाना जाता है, प्रारंभिक रूप से गणित में अविष्कारों की उत्पत्ति में एक जांच है और कुछ हद तक, अतीत के अंकन और गणितीय विधियों की एक जांच है। आधुनिक युग और ज्ञान के विश्व स्तरीय प्रसार से पहले, कुछ ही स्थलों में नए गणितीय विकास के लिखित उदाहरण प्रकाश में आये हैं। सबसे प्राचीन उपलब्ध गणितीय ग्रन्थ हैं, प्लिमपटन ३२२ (Plimpton 322)(बेबीलोन का गणित (Babylonian mathematics) सी.१९०० ई.पू.) मास्को गणितीय पेपाइरस (Moscow Mathematical Papyrus)(इजिप्ट का गणित (Egyptian mathematics) सी.१८५० ई.पू.) रहिंद गणितीय पेपाइरस (Rhind Mathematical Papyrus)(इजिप्ट का गणित सी.१६५० ई.पू.) और शुल्बा के सूत्र (Shulba Sutras)(भारतीय गणित सी. ८०० ई.पू.)। ये सभी ग्रन्थ तथाकथित पाईथोगोरस की प्रमेय (Pythagorean theorem) से सम्बंधित हैं, जो मूल अंकगणितीय और ज्यामिति के बाद गणितीय विकास में सबसे प्राचीन और व्यापक प्रतीत होती है। बाद में ग्रीक और हेल्लेनिस्टिक गणित (Greek and Hellenistic mathematics) में इजिप्त और बेबीलोन के गणित का विकास हुआ, जिसने विधियों को परिष्कृत किया (विशेष रूप से प्रमाणों (mathematical rigor) में गणितीय निठरता (proofs) का परिचय) और गणित को विषय के रूप में विस्तृत किया। इसी क्रम में, इस्लामी गणित (Islamic mathematics) ने गणित का विकास और विस्तार किया जो इन प्राचीन सभ्यताओं में ज्ञात थी। फिर गणित पर कई ग्रीक और अरबी ग्रंथों कालैटिन में अनुवाद (translated into Latin) किया गया, जिसके परिणाम स्वरुप मध्यकालीन यूरोप (medieval Europe) में गणित का आगे विकास हुआ। प्राचीन काल से मध्य युग (Middle Ages) के दौरान, गणितीय रचनात्मकता के अचानक उत्पन्न होने के कारण सदियों में ठहराव आ गया। १६ वीं शताब्दी में, इटली में पुनर् जागरण की शुरुआत में, नए गणितीय विकास हुए.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और गणित का इतिहास · और देखें »

ऑटोमन ख़िलाफ़त

ऑटोमन ख़िलाफ़त (1517-19 24), तुर्क साम्राज्य के तुर्क राजवंश के अधीन, मध्यकालीन और शुरुआती आधुनिक युग के आखिरी सुन्नी इस्लामिक ख़िलाफ़त साम्राज्य था। तुर्क विकास की अवधि के दौरान, तुर्क शासक मुराद ने खिलाफत अधिकार का दावा किया।.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और ऑटोमन ख़िलाफ़त · और देखें »

ओलंपिक में तुर्की

तुर्की, तब ओटोमन साम्राज्य ने पहले 1908 में ओलंपिक खेलों में भाग लिया और तब से एथलीट्स को ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के अधिकांश संस्करणों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए भेजा है। तुर्की ने सबसे शीतकालीन ओलंपिक खेलों में भी भाग लिया है क्योंकि 1936 में उनकी पहली उपस्थिति थी। तुर्की एथलीटों ने कुल 91 पदक जीते हैं, जो 39 स्वर्ण, 24 रजत और 28 कांस्य पदक में विभाजित है। कुश्ती में तुर्की ने सबसे ज्यादा पदक जीता। तुर्की के लिए राष्ट्रीय ओलंपिक समिति, तुर्की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति 1908 में बनाई गई थी और 1911 में मान्यता प्राप्त थी। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और ओलंपिक में तुर्की · और देखें »

औरख़ान प्रथम

औरख़ान औरख़ान प्रथम का तुग़रा (विशेष हस्ताक्षर) औरख़ान प्रथम या औरख़ान ग़ाज़ी 1324 से 1362 तक उभरता हुआ उस्मान साम्राज्य के दूसरे मुखिया रहे। उस वक़्त उस्मान साम्राज्य एक अमीरात थी। वे उस्मान प्रथम के पुत्र थे। उन्होंने उत्तर-पश्चिम अनातोलिया पर क़ब्ज़ा किया। श्रेणी:उस्मानी साम्राज्य.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और औरख़ान प्रथम · और देखें »

आन (रूसी सम्राज्ञी)

रूसी सम्राज्ञी '''आन''' आन (Anna) (7 फ़रवरी 1693 – 28 अक्टूबर 1740); रूस की सम्राज्ञी, महान्‌ पीटर के भाई ईवान पंचम की पुत्री। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और आन (रूसी सम्राज्ञी) · और देखें »

आर्मीनियाई जनसंहार

सशत्र ऑटोमान सैनिक आर्मीनियाई नागरिकों को मार्च कराकर जेल ले जाते हुए (अप्रैल १०१५) ऑटोमान सरकार द्वारा योजनाबद्ध रूप से अल्पसंख्यक आर्मीनियों का जो संहार कराया गया वह आर्मीनियाई नरसंहार (Armenian Genocide या Armenian Holocaust) कहलाता है। (Hayots Tseghaspanutyun)। इस दौरान १० लाख से १५ लाख लोगों की हत्या का अनुमान है। यह जनसंहार २४ अप्रैल १९१५ से शुरू हुआ जब ऑटोमान सरकार ने 250 आर्मीनियाई बुद्धिजीवियों को कांन्स्टेनटीनोपोल में बन्दी बना लिया। इसके बाद प्रथम विश्वयुद्ध और उसके बाद तक नरसंहार जारी रहा। इसे दो चरणों में किया गया: पुरुषों की एकमुश्त हत्याएँ, सेना द्वारा जबरन गुलामी व महिलाओं, बच्चों व बूढों को सीरिया के रेगिस्तान में मौत की पदयात्रा (डेथ मार्च) पर भेजना। सैनिकों द्वारा खदेडे जाते हुए प्राय ही इन लोगो के साथ बार बार लूटपाट, भूखे रखे जाने, बलात्कार, मारपीट व हत्याएँ हुईं। इनके साथ ही अन्य ईसाई समूहों जैसे कि असीरियाई व ओट्टोमन के यूनानियों को भी निशाना बनाया गया। इतिहासकार इसे ओट्टोमन साम्राज्य की उसी नरसंहार नीति का हिस्सा मानते हैं। राफाएल लेम्किन इस घटना से इतने आहत हुए थे कि उन्होने १९४३ में नरसंहार genocide शब्द की परिभाषा दी। अपने प्रायोजित व योजनाबद्ध कत्लेआम के लिये आर्मीनियाई नरसंहार को आधुनिक काल के पहले नरसंहारों में गिना जाता है। यहूदी नरसंहार के बाद यह दूसरा सबसे ज्यादा अध्ययन किया जाने वाला नरसंहार है। हालाँकि तुर्की हमेशा ही इस घटना को नरसंहार कहे जाने का विरोध करता रहा है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और आर्मीनियाई जनसंहार · और देखें »

आस्त्राख़ान

आस्त्राख़ान के मध्यकालीन भारतीय व्यापारियों के केंद्र का रूसी भाषा में स्मारक (Индийское торговое подворье, इन्दिस्कोए तोरगोवोए पोदवोरए) आस्त्राख़ान (रूसी: Астрахань, अंग्रेज़ी: Astrakhan) रूस के यूरोपीय हिस्से के दक्षिणी भाग में वोल्गा नदी के किनारे स्थित एक शहर है जो रूस के आस्त्राख़ान ओब्लास्त (प्रांत) का प्रशासनिक केंद्र भी है। यह वोल्गा नदी के कैस्पियन सागर में विलय हो जाने वाले स्थान के काफ़ी पास है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और आस्त्राख़ान · और देखें »

आक़ा गुन्दुज़

आक़ा गुन्दुज़ तुर्की के एक संगीतकार थे। उन्होंने गलतसराय के एक हाई स्कूल से शिक्षा प्राप्त की थी। उन्हे थेस्सालोनिकी भेजकर देश से निकाल दिया गया था क्योंकि वे राजनैतिक मामलों में अब्दुल हमीद के शासनकाल में गहरी रुचि रखते थे। इस्तांबुल पर क़ब्ज़ा होने के पश्चात गुन्दुज़ को कुछ समय के लिए माल्टा द्वीप भेजा गया था। तुर्की में गणराज्य की स्थापना के पश्चात उन्होंने मुस्तफ़ा कमाल पाशा की विचारधारा को अपनाया, और 1932-46 के बीच वे अंकारा से तुर्की के सांसद बने रहे। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और आक़ा गुन्दुज़ · और देखें »

इब्राहीम (उस्मानी साम्राज्य)

इब्राहीम (ابراهيم, İbrahim; 5 नवम्बर 1615 – 18 अगस्त 1648) 1640 से 1648 तक उस्मानी साम्राज्य के सुल्तान रहे। उनका जन्म क़ुस्तंतुनिया में हुआ था। उनके पिता अहमद प्रथम थे और उनकी माँ नस्लन यूनानी कौसम सुल्तान थीं, जिनका मूल नाम आनास्तासिया था। उनकी ख़राब दिमाग़ी हालत की वजह से बीसवीं सदी के इतिहासकारों ने उनका नाम पागल इब्राहीम रखा। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और इब्राहीम (उस्मानी साम्राज्य) · और देखें »

इराक़

इराक़ पश्चिमी एशिया में स्थित एक जनतांत्रिक देश है जहाँ के लोग मुख्यतः मुस्लिम हैं। इसके दक्षिण में सउदी अरब और कुवैत, पश्चिम में जोर्डन और सीरिया, उत्तर में तुर्की और पूर्व में ईरान अवस्थित है। दक्षिण पश्चिम की दिशा में यह फ़ारस की खाड़ी से भी जुड़ा है। दजला नदी और फरात इसकी दो प्रमुख नदियाँ हैं जो इसके इतिहास को ५००० साल पीछे ले जाती हैं। इसके दोआबे में ही मेसोपोटामिया की सभ्यता का उदय हुआ था। इराक़ के इतिहास में असीरिया के पतन के बाद विदेशी शक्तियों का प्रभुत्व रहा है। ईसापूर्व छठी सदी के बाद से फ़ारसी शासन में रहने के बाद (सातवीं सदी तक) इसपर अरबों का प्रभुत्व बना। अरब शासन के समय यहाँ इस्लाम धर्म आया और बगदाद अब्बासी खिलाफत की राजधानी रहा। तेरहवीं सदी में मंगोल आक्रमण से बगदाद का पतन हो गया और उसके बाद की अराजकता के सालों बाद तुर्कों (उस्मानी साम्राज्य) का प्रभुत्व यहाँ पर बन गया २००३ से दिसम्बर २०११ तक अमेरिका के नेतृत्व में नैटो की सेना की यहाँ उपस्थिति बनी हुई थी जिसके बाद से यहाँ एक जनतांत्रिक सरकार का शासन है। राजधानी बगदाद के अलावा करबला, बसरा, किर्कुक तथा नजफ़ अन्य प्रमुख शहर हैं। यहाँ की मुख्य बोलचाल की भाषा अरबी और कुर्दी भाषा है और दोनों को सांवैधानिक दर्जा मिला है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और इराक़ · और देखें »

इस्लाम

इस्लाम (अरबी: الإسلام) एक एकेश्वरवादी धर्म है, जो इसके अनुयायियों के अनुसार, अल्लाह के अंतिम रसूल और नबी, मुहम्मद द्वारा मनुष्यों तक पहुंचाई गई अंतिम ईश्वरीय पुस्तक क़ुरआन की शिक्षा पर आधारित है। कुरान अरबी भाषा में रची गई और इसी भाषा में विश्व की कुल जनसंख्या के 25% हिस्से, यानी लगभग 1.6 से 1.8 अरब लोगों, द्वारा पढ़ी जाती है; इनमें से (स्रोतों के अनुसार) लगभग 20 से 30 करोड़ लोगों की यह मातृभाषा है। हजरत मुहम्मद साहब के मुँह से कथित होकर लिखी जाने वाली पुस्तक और पुस्तक का पालन करने के निर्देश प्रदान करने वाली शरीयत ही दो ऐसे संसाधन हैं जो इस्लाम की जानकारी स्रोत को सही करार दिये जाते हैं। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और इस्लाम · और देखें »

इस्लाम का इतिहास

इस्लाम का उदय सातवीं सदी में अरब प्रायद्वीप में हुआ। इसके अन्तिम नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्म 570 ईस्वी में मक्का में हुआ था। लगभग 613 इस्वी के आसपास मुहम्मद साहब ने लोगों को अपने ज्ञान का उपदेशा देना आरंभ किया था। इसी घटना का इस्लाम का आरंभ जाता है। हँलांकि इस समय तक इसको एक नए धर्म के रूप में नहीं देखा गया था। परवर्ती वर्षों में मुहम्म्द स्० के अनुयायियों को मक्का के लोगों द्वारा विरोध तथा मुहम्म्द के मदीना प्रस्थान (जिसे हिजरा नाम से जाना जाता है) से ही इस्लाम को एक धार्मिक सम्प्रदाय माना गया। अगले कुछ वर्षों में कई प्रबुद्ध लोग मुहम्मद स्० (पैगम्बर नाम से भी ज्ञात) के अनुयायी बने। उनके अनुयायियों के प्रभाव में आकर भी कई लोग मुसलमान बने। इसके बाद मुहम्मद साहब ने मक्का वापसी की और बिना युद्ध किए मक्काह फ़तह किया और मक्का के सारे विरोधियों को माफ़ कर दिया गया। इस माफ़ी की घटना के बाद मक्का के सभी लोग इस्लाम में परिवर्तित हुए। पर पयम्बर (या पैगम्बर मुहम्मद) को कई विरोधों और नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ा पर उन्होंने हर नकारात्मकता से सकारात्मकता को निचोड़ लिया जिसके कारण उन्होंने जीवन के हर क्षेत्र में जीत हासिल की। उनकी वफात के बाद अरबों का साम्राज्य और जज़्बा बढ़ता ही गया। अरबों ने पहले मिस्र और उत्तरी अफ्रीका पर विजय हासिल की और फिर बैजेन्टाइन तथा फारसी साम्राज्यों को हराया। यूरोप में तो उन्हें विशेष सफलता नहीं मिली पर फारस में कुछ संघर्ष करने के बाद उन्हें जीत मिलने लगी। इसके बाद पूरब की दिशा में उनका साम्राज्य फेलता गया। सन् 1200 तक वे भारत तक पहुँच गए। । .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और इस्लाम का इतिहास · और देखें »

इस्लामी दुनिया

विश्व में मुस्लिम आबादी का प्रतिशत. इस्लामी दुनिया; Islamic World or Muslim World): और मुस्लिम विश्व सामान्यतः इस्लामी समुदाय (उम्मत) का उल्लेख करता है, जिसमें वह सभी शामिल हैं जो इस्लाम धर्म का पालन करते हैं, या उस समाज के लिए जहां इस्लाम का अभ्यास होता है। एक आधुनिक भू- राजनीतिक अर्थ में, ये शब्द उन देशों का उल्लेख करता हैं जहां इस्लाम व्यापक है, हालांकि इसमें शामिल होने के लिए कोई मान्य मानदंड नहीं है। मुस्लिम दुनिया का इतिहास लगभग 1400 वर्ष पूराना है और इसमें विभिन्न सामाजिक- राजनीतिक विकास शामिल हैं, साथ ही कला, विज्ञान, दर्शन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रिम, विशेषकर इस्लामी स्वर्ण युग के दौरान। सभी मुसलमान कुरान के मार्गदर्शन की तलाश करते हैं और हजरत मुहम्मद सहाब की बातो में विश्वास करते हैं, लेकिन अन्य मामलों पर असहमति ने इस्लाम के भीतर विभिन्न धार्मिक स्कूलों और शाखाओं का प्रदर्शन किया है। आधुनिक युग में, अधिकांश मुस्लिम दुनिया यूरोपीय शक्तियों के प्रभाव या औपनिवेशिक वर्चस्व में आई थी। इतिहास बताता है कि औपनिवेशिक युग के बाद उभरे विभिन्न राजनीतिक और आर्थिक मॉडलों को अपनाया है, और वे धर्मनिरपेक्ष और धार्मिक प्रवृत्तियों से प्रभावित हुए हैं। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और इस्लामी दुनिया · और देखें »

क़फ़स

तोपकाप महल में वलीअहदों के हुजरे, जिसे ''क़फ़स'' भी कहा जाता था। क़फ़स, (उस्मानी तुर्कीयाई: قفس, शाब्दिक मतलब "पिंजरा") उस्मानी महल के शाही हरम का अंग था जहाँ तख़्त के संभावित उत्तराधिकारी (वलीअहद) महल के सिपाहियों द्वारा गिरफ़्तार, नज़रबंद और निरंतर निगरानी में रखे गए थे। उस्मानी साम्राज्य के प्रारंभिक इतिहास में मृत सुल्तान के प्रतिद्वंद्वी पुत्रों के बीच युद्ध छिड़ गया। एक नए सुल्तान के लिए अपने तमाम भाइयों का क़तल करना एक आम सी बात थी। शिशुओं भी क़तल किए गए थे। 'भ्रातृवध' की इस प्रथा ने उस्मानी तख़्त के दावेदारों की तादाद को निहायत कम कर दिया था, जिसके कारण कई अवसरों पर पूरे उस्मानी शाही ख़ानदान समाप्त होने लगा था। अहमद प्रथम द्वारा इस प्रथा की समाप्ति के बाद क़फ़स में संभावित वलीअहदों की नज़रबंदी ने मौजूदा सुल्तान के लिए सुरक्षा सुनिश्चित की और शाही ख़ानदान के लिए निरंतरता सुनिश्चित की। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और क़फ़स · और देखें »

क़ज़ा

क़ज़ा (अरबी:, अंग्रेज़ी: Qadaa) या क़दा कुछ अरब देशों में द्वितीय स्तर के प्रशासनिक विभाग होते हैं जिनका दर्जा लगभग भारत के ज़िलों के बराबर होता है। उदाहरण के लिये इराक़ के प्रान्तों को क़ज़ाओं में बांटा जाता है। इसका नाम उसमानी साम्राजय के ज़माने में पड़ा था - क़ज़ा उस क्षेत्र को कहा जाता था जो किसी क़ाज़ी की निगरानी में रखा गया हो।Gökhan Çetinsaya.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और क़ज़ा · और देखें »

क़ुस्तुंतुनिया

क़ुस्तुंतुनिया या कांस्टैंटिनोपुल (यूनानी: Κωνσταντινούπολις कोन्स्तान्तिनोउपोलिस या Κωνσταντινούπολη कोन्स्तान्तिनोउपोली; लातीनी: Constantinopolis कोन्स्तान्तिनोपोलिस; उस्मानी तुर्कीयाई: قسطنطینية, Ḳosṭanṭīnīye कोस्तान्तिनिये‎), बोस्पोरुस जलसन्धि और मारमरा सागर के संगम पर स्थित एक ऐतिहासिक शहर है, जो रोमन, बाइज़ेंटाइन, और उस्मानी साम्राज्य की राजधानी थी। 324 ई. में प्राचीन बाइज़ेंटाइन सम्राट कोन्स्टान्टिन प्रथम द्वारा रोमन साम्राज्य की नई राजधानी के रूप में इसे पुनर्निर्मित किया गया, जिसके बाद इन्हीं के नाम पर इसे नामित किया गया। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और क़ुस्तुंतुनिया · और देखें »

किस्वह

काबा के स्वर्ण द्वार का किस्वह जो काबे का एक उल्लेखनीय हिस्सा है । तुर्क साम्राज्य. 'किस्वह' या कस्वः (كسوة الكعبة, kiswat Al-ka'bah) है कि कपड़े को शामिल किया गया काबा में मक्का, सऊदी अरब के शहर मक्का में स्थित काबा गृह पर उढ़ाया गया गिलाफ़ है.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और किस्वह · और देखें »

कुस्तुन्तुनिया का पतन

महमद द्वितीय का क़ुस्तुंतुनिया में प्रवेश (Fausto Zonaro द्वारा चित्रित) २९ मई १४५३ को उस्मानी साम्राज्य की आक्रमणकारी सेनाओं द्वारा बाज़न्तीनी साम्राज्य की राजधानी क़ुस्तुंतुनिया पर अधिकार कर लेने की घटना क़ुस्तुंतुनिया विजय (अंग्रेजी: Fall of Constantinople, यूनानी: Άλωση της Κωνσταντινούπολης, Alōsē tēs Kōnstantinoupolēs; तुर्की: İstanbul'un Fethi) कहलाती है। यह एक अति महत्वपूर्ण घटना थी। उस्मानी सेना का सेनापति २१ वर्षीय सुल्तान महमद द्वितीय था। यह विजय ७ सप्ताह की घेराबन्दी के बाद मिली थी। इस घटना के फलस्वरूप रोमन साम्राज्य का अन्त हो गया जो लगभग १५०० वर्षों से चला आ रहा था। इस घटना से ईसाईवाद को भी धक्का पहुँचा और उस्मानी सेनाओं के यूरोप में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त हो गया था। इस विजय के बाद उस्मानी साम्राज्य की राजधानी एदिर्न (Edirne) से हटाकर क़ुस्तुंतुनिया ला दी गयी। विजय के पहले और बाद में अनेकों यूनानी एवं अन्य बुद्धिजीवी क़ुस्तुंतुनिया छोड़कर भाग निकले। इनमें से अधिकांश इटली जा पहुँचे जिससे यूरोपीय पुनर्जागरण को बहुत बल मिला। यह घटना मध्यकालीन इतिहास की एक अत्यन्त महत्वपूर्ण घटना थी। कुछ इतिहासकार इसे मध्यकाल की समाप्ति की घटना मानते हैं। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और कुस्तुन्तुनिया का पतन · और देखें »

क्राइमियाई ख़ानत

सन् १६०० ईसवी में क्राइमियाई ख़ानत (नारंगी रंग में) क्राइमियाई ख़ानत (क्राइमियाई तातारी:, क़िरीम ख़ानलिग़ी; अंग्रेज़ी: Crimean Khanate) एक ख़ानत थी जिसपर सन् १४४१ से १७८३ ईसवी तक क्राइमियाई तातार लोगों का राज रहा था। इसके ख़ान शासक तोक़ा तैमूर के वंशज थे जो स्वयं जोची ख़ान का तेहरावाँ पुत्र और मंगोल साम्राज्य के संस्थापक चंगेज़ ख़ान का पोता था। सुनहरा उर्दू नामक ख़ानत के अंत होने पर जितनी भी तातार ख़ानतें उभरीं उनमें से क्राइमियाई ख़ानत ही सबसे दीर्घायु थी।, Charles J. Halperin, Indiana University Press, 1985, ISBN 9780253204455,...

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और क्राइमियाई ख़ानत · और देखें »

क्रीमिया

युक्रेन में क्रीमिया प्रायद्वीप की स्थिति (लाल रंग में) right ख़ान का महल क्रीमिया या क्राईमिया (अंग्रेज़ी: Crimea, क्राईमिया; रूसी: Крым, क्र्यिम; यूक्रेनी: Крим, क्रिम) पूर्वी यूरोप में युक्रेन देश का एक स्वशासित अंग है जो उस राष्ट्र की प्रशासन प्रणाली में एक 'स्वशासित गणराज्य' का दर्जा रखता है। यह कृष्ण सागर के उत्तरी तट पर स्थित एक प्रायद्वीप (पेनिनसुला) है। इस क्षेत्र के इतिहास में क्रीमिया का महत्व रहा है और बहुत से देशों और जातियों में इस पर क़ब्ज़े को लेकर झड़पें हुई हैं। 18 मार्च 2014 को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन क्रीमिया को रूसी संघ में मिलाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए। इसके साथ ही क्रीमिया रूसी संघ का हिस्सा बन गया है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और क्रीमिया · और देखें »

कौसम सुल्तान (टीवी धारावाहिक)

मुह्तेशेम यूज़्यिल: कॉव्सेम (तुर्कीयाई: Muhteşem Yüzyıl: Kösem, उच्चारण: , अर्थ: कौसम की स्वर्ण सदी) एक ऐतिहासिक तुर्कीयाई टीवी धारावाहिक है। धारावाहिक मेरा सुल्तान के बाद यिलमाज़ शाहीन ने इस नया धारावाहिक को लिखा है। इसके पहले सत्र का प्रीमियर स्टार टीवी नामक चैनल पर प्रसारित हुआ और दूसरे सत्र के दौरान यह फ़ोक्स टीवी पर पर हस्तान्तरित हो गया। यह धारावाहिक कौसम सुल्तान की ज़िन्दगी पर आधारित है, जो उस्मान साम्राज्य के बादशाह अहमद प्रथम की हरम से एक कनीज़ और बाद में उनकी पत्नी जो उस्मान साम्राज्य के इतिहास की सबसे शक्तिशाली स्त्रियों में से एक बन जाती है। उर्दू 1 नामक चैनल इस धारावाहिक को कौसम सुल्तान के नाम से पाकिस्तान में प्रसारित किया जा रहा है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और कौसम सुल्तान (टीवी धारावाहिक) · और देखें »

अबुल कलाम आज़ाद

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद या अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन (11 नवंबर, 1888 - 22 फरवरी, 1958) एक प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान थे। वे कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। भारत की आजादी के वाद वे एक महत्त्वपूर्ण राजनीतिक रहे। वे महात्मा गांधी के सिद्धांतो का समर्थन करते थे। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए कार्य किया, तथा वे अलग मुस्लिम राष्ट्र (पाकिस्तान) के सिद्धांत का विरोध करने वाले मुस्लिम नेताओ में से थे। खिलाफत आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 1923 में वे भारतीय नेशनल काग्रेंस के सबसे कम उम्र के प्रेसीडेंट बने। वे 1940 और 1945 के बीच काग्रेंस के प्रेसीडेंट रहे। आजादी के वाद वे भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के रामपुर जिले से 1952 में सांसद चुने गए और वे भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने। वे धारासन सत्याग्रह के अहम इन्कलाबी (क्रांतिकारी) थे। वे 1940-45 के बीट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे जिस दौरान भारत छोड़ो आन्दोलन हुआ था। कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेताओं की तरह उन्हें भी तीन साल जेल में बिताने पड़े थे। स्वतंत्रता के बाद वे भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना में उनके सबसे अविस्मरणीय कार्यों में से एक था। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और अबुल कलाम आज़ाद · और देखें »

अमाराह

अमाराह (अरबी:, अल-अमाराह; अंग्रेज़ी: Amarah) दक्षिणपूर्वी इराक़ का एक शहर है और उस देश के मयसान प्रान्त की राजधानी है। बग़दाद से दक्षिण में स्थित यह शहर दजला नदी के किनारे बसा हुआ है और ईरान की सरहद से लगभग ५० किमी दूर है।, Karen Dabrowska, Geoff Hann, pp.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और अमाराह · और देखें »

अरब का इतिहास

अरबी प्रायद्वीप की सबसे बड़ी घटना है इस्लाम का जन्म। यह सातवीं सदी के पूर्वार्ध में हुआ था जिसके पहले का इतिहास तथाज्ञात नहीं है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और अरब का इतिहास · और देखें »

अल-हुदैदाह प्रान्त

अल-हुदैदाह प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Al Hudaydah) यमन का एक प्रान्त है। लाल सागर के साथ लगा यह प्रान्त अरबी प्रायद्वीप के तिहामाह नामक तटवर्ती क्षेत्र का हिस्सा है। इस प्रान्त की राजधानी अल-हुदैदाह भी एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है। तट से ज़रा दूर लाल सागर में स्थित कमरान द्वीप भी प्रशासनिक रूप से इसी प्रान्त का हिस्सा है। अरबी प्रायद्वीप पर उस्मानी साम्राज्य के शासनकाल में हज आ रहे कुछ तीर्थयात्रियों को इस द्वीप पर कुछ समय के लिए रोका जाता था ताकि बीमार लोगों से मक्का में लाखों तीर्थयात्रियों की भीड़ में कोई महामारी न फैल सके। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और अल-हुदैदाह प्रान्त · और देखें »

अल्बानिया

अल्बानिया गणराज्य (अल्बानियाई: Republika e Shqipërisë) उत्तरपूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी भूसीमाएं उत्तर में कोसोवो, उत्तरपश्चिम में मोन्टेनेग्रो, पूर्व में भूतपूर्व यूगोस्लाविया और दक्षिण में यूनान से मिलती हैं। तटीय सीमाएं दक्षिण पश्चिम में आड्रियाटिक सागर और आयोनियन सागर से मिलती हैं। अल्बानिया एक संसदीय लोकतंत्र और अवस्थांतर अर्थव्यवस्था है। अल्बानिया की राजधानी, तिराना, लगभग ८,९५,००० निवासियों वाला नगर है जो देश की ३६ लाख की जनसंख्या का चौथाई भाग है और यह नगर अल्बानिया का वित्तीय केन्द्र भी है। मुक्त बाजार सुधारों के कारण विदेशी निवेश के लिए देश की अर्थव्यस्था खोल दी गई है मुख्यतः ऊर्जा के विकास और परिवहन आधारभूत ढांचे में। अल्बानिया संयुक्त राष्ट्र, नाटो, यूरोपीय सुरक्षा और सहयोग संगठन, यूरोपीय परिषद, विश्व व्यापार संगठन, इस्लामिक सम्मेलन संगठन इत्यादि का सदस्य है और भूमध्य क्षेत्र संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक था। अल्बानिया जनवरी २००३ से यूरोपीय संघ में विलय के लिए एक संभावित प्रत्याशी रहा है और इसने औपचारिक रूप से २८ अप्रैल, २००९ को यूरोपीय संघ की सदस्यता के लिए आवेदन किया। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और अल्बानिया · और देखें »

असद पाशा अल अज्म

असद पाशा अल अज्म; अंग्रेजी: As'ad Pasha al-Azm (أسعد باشا العظم, ‏‎ (जन्म मार्च 1758) दमिश्क का गर्वनर था तुर्क साम्राज्य में गर्वनर के लियेँ वली शब्द का प्रयोग होता था। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और असद पाशा अल अज्म · और देखें »

अहमद तृतीय

अहमद तृतीय (उस्मानी तुर्कीयाई: احمد ثالث, अहमद-इ सालिस, 30/31 दिसंबर 16731 जुलाई 1736) उस्मानी साम्राज्य के सुल्तान रहे थे। वे महमद चतुर्थ (शासनकाल. 1648–87) के बेटे थे। उनकी माँ अमतुल्लाह राबिया गुलनुश सुल्तान थीं, जिनका मूल नाम एवमानिया वोरिया था, उनकी नस्ल यूनानी थी। उनका जन्म हाजीओलु पाज़ारजक, दोब्रुजा में हुआ था। वे 1703 में तख़्तनशीन हो गए, जब उनके भाई मुस्तफ़ा द्वितीय (1695–1703) ने तख़्त को त्याग दिया था। वज़ीर-ए-आज़म नौशहरी दामाद इब्राहीम पाशा और सुल्तान की बेटी फ़ातिमा सुल्तान (जो नौशहरी की बीवी भी थी) ने 1718 से 1730 तक असल हकूमत संभाली, यह दौर ट्यूलिप युग कहा जाता है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और अहमद तृतीय · और देखें »

अहमद द्वितीय

अहमद द्वितीय (उस्मानी तुर्कीयाई: احمد ثانى अहमद-इ स्आनी) (25 फ़रवरी 1643 – 6 फ़रवरी 1695) 1691 से 1695 तक उस्मानी साम्राज्य के सुल्तान रहे। अहमद द्वितीय का जन्म तोपकापी महल, क़ुस्तंतुनिया में हुआ था। उनके पिता सुल्तान इब्राहीम (1640–48) थे और उनकी माँ मुआज़ीज़ सुल्तान थीं। उनके भाई सुलेमान द्वितीय (1687–91) के बाद अहमद द्वितीय 1691 में विराजमान हुए। श्रेणी:उस्मानी साम्राज्य.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और अहमद द्वितीय · और देखें »

अहमद प्रथम

अहमद प्रथम (احمد اول; I.; 18 अप्रैल 1590 – 22 नवम्बर 1617) 1603 से 1617 उनकी मौत तक उस्मानिया साम्राज्य के सुल्तान रहे। अहमद के दौर में "भ्रातृवध" की शाही उस्मानी परंपरा समाप्त हुई थी, इसके बाद किसी उस्मानी शासक ने तख़्त आसीन होने पर इनके सभी भाइयों का वध नहीं किया। वे नीली मस्जिद, तुर्की की सबसे जानी पहचानी मस्जिदों में से एक, के निर्माण करने हेतु प्रसिद्ध हैं। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और अहमद प्रथम · और देखें »

अहमद मूख्तार बबन

कोई विवरण नहीं।

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और अहमद मूख्तार बबन · और देखें »

अहमद हसन अल वकर

कोई विवरण नहीं।

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और अहमद हसन अल वकर · और देखें »

अज़रबैजान का इतिहास

अज़रबैजान का इतिहास सातवीं सदी से भी पूर्व का है, जब इस क्षेत्र के लोगों का स्थानीय अरब राष्ट्रों ने इस्लाम में परिवर्तन किया। १६वीं और १७वीं शताब्दियों में, यह क्षेत्र हख़ामनी साम्राज्य और उस्मानी साम्राज्य के बीच विवाद का कारण था। अजरबैजान या अज़रबैजान प्रांत (آذربایجان, Azərbaycan.) पूर्वी यूरोप और पश्चिमी एशिया की सीमा पर एक ऐतिहासिक और भौगोलिक क्षेत्र है। यह कैस्पियन सागर द्वारा पूर्व में घिरा है, रूस के उत्तर पश्चिमोत्तर, तुर्की और आर्मेनिया के लिए दक्षिण पश्चिम करने के लिए जॉर्जिया को दागेस्तान क्षेत्र और ईरान के दक्षिण में.

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और अज़रबैजान का इतिहास · और देखें »

अंकारा, तुर्की

अंकारा तुर्की की राजधानी और इस्तांबुल के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। शहर पहले अंगोरा के नाम से जाना जाता था। आनातोलिया में स्थित अंकारा एक प्रमुख व्यापारिक और औद्योगिक केन्द्र भी है। यह शहर तुर्की सरकार का केन्द्र है एवं यहाँ सभी विदेशी दूतावास भी स्थित हैं। तुर्की के राज्यमार्गों एवं रेलमार्ग के जाल के मध्य में स्थित होने के कारण यह व्यापार का केन्द्र है। अंगोरा शहर लम्बे बालों वाली अंगोरा बकरी और उसके कीमती ऊन, अंगोरा खरगोश, नाशपाती और शहद के लिये प्रसिद्ध था। अंकारा एक प्राचीन शहर है, जिसमें कई हत्ती, फ्रीजियन, हेलेनिस्टिक, रोमन, बीज़ान्टिन, उस्मानी पुरातात्विक स्थल मौजूद हैं। तुर्किश सांख्यिकीय संस्थान के मुताबिक, २०११ में शहर की आबादी ४३,३८,६२० थी। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और अंकारा, तुर्की · और देखें »

उस्मान द्वितीय

उस्मान द्वितीय (عثمان ثانى ‘ओसमान-इ सआनी; 3 नवम्बर 1604 – 20 मई 1622), जो तुर्की में गेंच ओस्मान (Genç Osman, जवान उस्मान) के नाम से भी पहचाने जाते हैं, 1618 से 20 मई 1622, अपनी हत्या तक उस्मानिया साम्राज्य के सुल्तान रहे। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और उस्मान द्वितीय · और देखें »

उस्मान प्रथम

उस्मान प्रथम (1579/80) उस्मान प्रथम या उस्मान ग़ाज़ी (उस्मानी तुर्की: عثمان بن أرطغرل ओस्मान बिन एर्तुग़रुल, आधुनिक तुर्की: I.Osman एव्वेला ओस्मान; 1258–1326) उस्मान सल्तनत और उस्मानी शाही ख़ानदान के संस्थापक थे। उनकी सल्तनत का शासनकाल छह सदियों तक रहा था। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और उस्मान प्रथम · और देखें »

१४५१

१४५१ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और १४५१ · और देखें »

३ फ़रवरी

३ फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३४वॉ दिन है। वर्ष में अभी और ३३१ दिन बाकी है (लीप वर्ष में ३३२)। इस दिन जापान में सेत्सुबुन मनाया जाता है जिसका अर्थ है ऋतु विभाजक दिवस। इसको वसंत और शीत ऋतु के बीच के दिन के रूप में हर साल मनाया जाता है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और ३ फ़रवरी · और देखें »

३ मार्च

3 मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 62वॉ (लीप वर्ष में 63 वॉ) दिन है। साल में अभी और 303 दिन बाकी है। .

नई!!: उस्मानी साम्राज्य और ३ मार्च · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

तुर्क साम्राज्य, ऑटोमन साम्राज्य, ओट्टोमन साम्राज्य, उसमानी साम्राजय, उसमानी साम्राज्य, उस्मान साम्राज्य, उस्मानिया, उस्मानिया साम्राज्य

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »