लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उबर कप

सूची उबर कप

उबर कप, जिसे कभी कभी महिलाओं की विश्व टीम प्रतियोगिता भी कहा जाता है एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता है जिसमें विभिन्न देशों की राष्ट्रीय महिला बैडमिंटन टीमें हिस्सा लेती हैं। पहली बार इसका आयोजन 1956–1957 में तीन वर्षों के अंतराल पर किया गया था। फिर 1984 से यह हर दो वर्षों के अंतराल पर होने लगी। इसका कार्यक्रम और आयोजन स्थल थॉमस कप के साथ मिला दिया गया जो पुरुष टीमों की वैश्विक प्रतियोगिता थी। उबर कप का नाम पूर्व ब्रिटिश महिला खिलाड़ी बेट्टी उबर के नाम पर पड़ा था जिन्होंने १९५० में पुरुषों के जैसी ही महिलाओं के लिये इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन की बात सोची थी। उन्होंने 1956–1957 के पहले प्रतियोगिता के लिये खिलाड़ियों का चुनाव भी किया जिसका आयोजन लंकाशायर, इंग्लैंड के लीथम सेंट ऐन्स में हुआ था। इस प्रतियोगिता का ढाँचा पुरुषों के थॉमस कप की ही तरह था। २०१४ की प्रतियोगिता में चीन की टीम सबसे सफल टीम रही जिसने यह खिताब सबसे ज्यादा १३ बार जीता। जापान ने पांच बार व इंडोनेशिया और अमेरिका ने ३-३ बार यह खिताब जीता। २०१६ की प्रतियोगिता कुन्शान, चीन में आयोजित की जानी है। .

7 संबंधों: पी॰वी॰ सिंधु, बैडमिंटन, ली झुइरुई, साइना नेहवाल, वांग झिन (बैडमिंटन), वांग यिहान, विश्व बैडमिंटन संघ

पी॰वी॰ सिंधु

पुसरला वेंकट सिंधु (तेलुगु:పూసర్ల వెంకట సింధు, जन्म: 5 जुलाई 1995) एक विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं तथा भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली वे पहली खिलाड़ी हैं। इससे पहले वे भारत की नैशनल चैम्पियन भी रह चुकी हैं। सिंधु ने नवंबर 2016 में चीन ऑपन का खिताब अपने नाम किया है। .

नई!!: उबर कप और पी॰वी॰ सिंधु · और देखें »

बैडमिंटन

बैडमिंटन रैकेट से खेला जानेवाला एक खेल है, जो दो विरोधी खिलाडियों (एकल) या दो विरोधी जोड़ों (युगल) द्वारा नेट से विभाजित एक आयताकार कोर्ट में आमने-सामने खेला जाता है खिलाड़ी अपने रैकेट से शटलकॉक को मारकर के अपने विरोधी पक्ष के कोर्ट के आधे हिस्से में गिराकर प्वाइंट्स प्राप्त करते हैं। एक रैली तब समाप्त हो जाती है जब शटलकॉक मैदान पर गिर जाता है। प्रत्येक पक्ष शटलकॉक के उस पार जाने से पहले उस पर सिर्फ़ एक बार वार कर सकता है। शटलकॉक (या शटल) चिड़ियों के पंखों से बना प्रक्षेप्य है, जिसकी अनोखी उड़ान भरने की क्षमता के कारण यह अधिकांश रैकेट खेलों की गेंदों की तुलना में अलग तरह से उड़ा करती है। खासतौर पर, पंख कहीं ज़्यादा ऊंचाई तक खिंची जा सकती हैं, जिस कारण गेंद की तुलना में शटलकॉक कहीं अधिक तेज़ी से अवत्वरण करता है। अन्य रैकेट के खेलों की तुलना में शटलकॉक की शीर्ष गति बहुत अधिक होती है। चूंकि शटलकॉक की उड़ान हवा से प्रभावित होती है, इसीलिए बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा इनडोर में ही खेलना अच्छा होता है। कभी-कभी मनोरंजन के लिए बगीचे या समुद्र तट पर भी खुले में बैडमिंटन खेला जाता है। सन् 1992 से, पांच प्रकार के आयोजनों के साथ बैडमिंटन एक ओलम्पिक खेल रहा है: पुरुषों और महिलाओं के एकल, पुरुषों और महिलाओं के युगल और मिश्रित युगल, जिसमें प्रत्येक जोड़ी में एक पुरूष और एक महिला होती है। खेल के उच्च स्तर पर, खेल उत्कृष्ट शारीरिक फिटनेस की मांग करता है: खिलाड़ियों को एरोबिक क्षमता, दक्षता, शक्ति, गति और दुरूस्तता की आवश्यकता होती है। यह एक तकनीकी खेल भी है, इसमें अच्छे संचालन समन्वय और परिष्कृत रैकेट जुम्बिशों के विकास की ज़रुरत होती है। .

नई!!: उबर कप और बैडमिंटन · और देखें »

ली झुइरुई

ली शुइरुई (Li Xuirui) (जन्म: जनवरी २४, १९९१ चौंगक़्विंग में) चीन की एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और अपने समय की सफलतम खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। लंबे समय तक शीर्ष पर रहने के बाद अब वह विश्व की चौथे वरीयता की महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और २०१२ की ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। २०१३ विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता में वह उपविजेता रह चुकी हैं। .

नई!!: उबर कप और ली झुइरुई · और देखें »

साइना नेहवाल

साइना नेहवाल (जन्म:१७ मार्च १९९०) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं तथा इस मुकाम तक पहुँचने वाली वे प्रथम भारतीय महिला हैं। साथ ही एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली भी वो अकेली महिला खिलाडी हैं। लंदन ओलंपिक २०१२ मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं। २००८ में बीजिंग में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों मे भी वे क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थी। वह बीडबल्युएफ विश्व कनिष्ठ प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय हैं। वर्तमान में वह शीर्ष महिला भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भारतीय बैडमिंटन लीग में अवध वैरियर्स की तरफ से खेलती हैं। साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। .

नई!!: उबर कप और साइना नेहवाल · और देखें »

वांग झिन (बैडमिंटन)

वांग शिन (जन्म नवम्बर 10, 1985 शेनयांग, लिओनिंग) चीन की एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जो कि पूर्व शीर्ष वरीय महिला खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में चीन का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक के मुकाबले तक बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन घुटनों में चोटिल हो जाने की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा और कांस्य पदक का मैच भारत की साइना नेहवाल ने 21–18, 1–0 (आगे) अंकों से जीत लिया। .

नई!!: उबर कप और वांग झिन (बैडमिंटन) · और देखें »

वांग यिहान

वांग यिहान (Wang Yihan) (जन्म जनवरी 18, 1988 शंघाई) चीन की एक पेशेवर महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भूतपूर्व महिला एकल विश्व विजेता भी हैं। वांग ने अपने बैडमिंटन सफर की शुरुआत मात्र ९ वर्ष की उम्र में अपने प्रशिक्षक वांग पेंग्रेन की देखरेख में शुरु की। उन्हें चीन की कनिष्ठ टीम के लिए २००४ में चुना गया और २००६ में वरिष्ठ टीम में चुने जाने के बाद वह विश्व बैडमिंटन पटल पर छा गयीं। अक्टूबर २००९ तक वह शीर्ष महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी बन चुकी थीं। वर्तमान में वह पूर्व ओलम्पिक स्वर्ण विजेता झांग निंग से प्रशिक्षण ले रही हैं। .

नई!!: उबर कप और वांग यिहान · और देखें »

विश्व बैडमिंटन संघ

विश्व बैडमिंटन संघ (Badminton World Federation) (बीडब्ल्युएफ) बैडमिंटन के खेल के प्रबंधन के लिये अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसे अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी से मान्यता प्राप्त है। इसकी स्थापना १९३४ में इंटरनैशनल बैडमिंटन फ़ेडरेशन के नाम से ९ सदस्य देशों (कनाडा, डेनमार्क, इंग्लैंड, फ्रांस, आयरलैंड, नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स) के साथ हुई। तब से अब तक बीडब्ल्युएफ १७६ देशों में अपने पाँव पसार चुका है। २४ सितम्बर २००६ को मैड्रिड में आयोजित एक सामान्य सभा में बैडमिंटन वर्ल्ड फ़ेडरेशन नाम अपनाने का फैसला लिया गया। स्थापना के वक्त इसका मुख्यालय चेल्टेन्हैम, यूके में था लेकिन १ अक्टूबर २००५ को इसे कुआलाल्मपुर स्थानांतरित कर दिया गया। इसके वर्तमान अध्यक्ष पॉल एरिक हैं। .

नई!!: उबर कप और विश्व बैडमिंटन संघ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »