लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उप्साला

सूची उप्साला

उपसाला स्वीडेन का एक शहर है जो उप्साला लैन नामक प्रदेश की राजधानी भी है। उपसाला नगर मालर झील की जल-यातायात-योग्य एक शाखा के तट पर, जिसका नाम फैरिस नदी है, स्टॉकहोम नगर से 41 मील उत्तर की ओर स्थित है। इस नगर का फैरिस नदी तथा मालर झील की जलप्रणाली द्वारा स्टॉकहोम से सीधा संबंध है। आधुनिक नग उस प्राचीन उपसाला से संबद्ध है जो आधुनिक नगर से प्राय: दो मील उत्तर की ओर बसा हुआ था। नगर का यह प्राचीन भाग नदी के पश्चिमी किनारे की ढाल पर स्थित है। इस उपसाला नगर का वर्णन नवीं शताब्दी के लेखों में मिलता है; उस समय के लोगों के स्वर्णजटित मंदिर के लिए यह विख्यात था। यहाँ स्वीडेन के गिरजाघरों के एकमात्र प्रधान धर्माचार्य का निवास स्थान है। सन्‌ 1702 ई. में विनाशकारी अग्नि द्वारा नगर के अधिकांश भाग नष्ट हो गए थे। उपसाला प्रदेश का क्षेत्रफल 5,252 वर्ग कि॰मी॰ है। यह स्वीडेन के मध्य-पूर्व में स्टॉकहोम से दक्षिण में सटा हुआ है। इसकी तटीय सीमा बाल्टिक सागर तथा बोथीनिया की खाड़ी द्वारा प्रक्षालित होती रहती है। यह प्रदेश खनिज पदार्थों की दृष्टि से धनी है। यहाँ की अधिकांश जनसंख्या कृषि करने, जंगल काटने, मत्स्य उद्योग तथा लौह उद्योग में संलग्न है। .

5 संबंधों: ऐन्डर्स सेल्सियस, स्वीडन की काउंटियाँ, कार्ल लीनियस, उप्साला लैन, उप्साला विश्वविद्यालय

ऐन्डर्स सेल्सियस

उप्साला, स्वीडन (२७ नवंबर १७०१ – २५ अप्रैल १७४४) एक स्वीडिश खगोलज्ञ थे। ये उप्साला विश्वविद्यालय, स्वीडन में १७३०-१७४४ तक प्रोफेसर रहे और १७३२ से १७३५ तक जर्मनी, इटली एवं फ्रांस की उल्लेखानीय वेधशालाओं की यात्राएं कीं। इन्होंने ही १७४१ में उप्साला विश्वविद्यालय वेधशाला की स्थापना की। १७४२ में इन्होंने सेल्सियस तापमान स्केल प्रस्तावित किया। इस स्केल को बाद में कार्ल लीनियस ने १७४५ में इसे बदल दिया। .

नई!!: उप्साला और ऐन्डर्स सेल्सियस · और देखें »

स्वीडन की काउंटियाँ

स्वीडन की काउंटियाँ स्वीडन की काउंटियाँ स्वीडन के सबसे ऊंचे स्तर के प्रशासनिक विभाग हैं। इन्हें स्वीडी भाषा में 'लैन' (स्वीडी: län) कहा जाता है। वर्तमान में स्वीडन 21 काउंटियों में बाँटा गया है। इन्हें सन् 1634 में स्थापित किया गया था। उस से पहले स्वीडन कुछ प्रान्तों में विभाजित था जिन्हें तब रद्द कर दिया गया।, Leif Schack-Nielsen, pp.

नई!!: उप्साला और स्वीडन की काउंटियाँ · और देखें »

कार्ल लीनियस

कार्ल लीनियस (लैटिन: Carolus Linnaeus) या कार्ल वॉन लिने (२३ मई १७०७ - १० जनवरी १७७८) एक स्वीडिश वनस्पतिशास्त्री, चिकित्सक और जीव विज्ञानी थे, जिन्होने द्विपद नामकरण की आधुनिक अवधारणा की नींव रखी थी। इन्हें आधुनिक वर्गिकी (वर्गीकरण) के पिता के रूप में जाना जाता है साथ ही यह आधुनिक पारिस्थितिकी के प्रणेताओं मे से भी एक हैं। .

नई!!: उप्साला और कार्ल लीनियस · और देखें »

उप्साला लैन

उप्साला लैन (स्वीडी: Uppsala län, अंग्रेज़ी: Uppsala) स्वीडन का एक लैन है। 'लैन' स्वीडन का उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग होता है, जिसे कभी-कभी 'काउंटी' भी कहते हैं।, Ulf Johansson, Penguin, 2011, ISBN 978-0-7566-8332-0, Statistics Sweden, Accessed: 02 दिसम्बर 2012 .

नई!!: उप्साला और उप्साला लैन · और देखें »

उप्साला विश्वविद्यालय

उप्साला विश्वविद्यालय स्वीडन के उप्साला शहर में स्थित एक विश्वविद्यालय है। उप्साला विश्वविद्यालय का प्रवॆश द्वार से जुड़ा हॉल .

नई!!: उप्साला और उप्साला विश्वविद्यालय · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उपसाला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »