लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उत्तर प्रदेश विधान परिषद

सूची उत्तर प्रदेश विधान परिषद

उत्तर प्रदेश विधान परिषद या उत्तर प्रदेश लेजिस्लेटिव काउंसिल, उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के द्विमासिक विधानमंडल का ऊपरी सदन है। उत्तर प्रदेश भारत के सात राज्यों में से एक है, जहां राज्य विधानमंडल द्विगुणित है, इसमें दो सदन शामिल हैं: विधान सभा (लेजिस्लेटिव असेंबली) और विधान परिषद (लेजिस्लेटिव काउंसिल)। विधान परिषद एक स्थायी सभा है, इसमें 100 सदस्य हैं। .

5 संबंधों: यज्ञदत्त शर्मा (उत्तर प्रदेश के राजनेता), विजय बहादुर पाठक, अंबिका प्रसाद बाजपेयी, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017, उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची

यज्ञदत्त शर्मा (उत्तर प्रदेश के राजनेता)

डॉ यज्ञदत्त शर्मा उत्तर प्रदेश के एक रजनेता हैं। सम्प्रति वे भारतीय जनता पार्टी से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के विधायक हैं। श्रेणी:उत्तर प्रदेश के राजनेता.

नई!!: उत्तर प्रदेश विधान परिषद और यज्ञदत्त शर्मा (उत्तर प्रदेश के राजनेता) · और देखें »

विजय बहादुर पाठक

विजय बहादुर पाठक उत्तर प्रदेश के एक भारतीय राजनेता हैं। वे सम्प्रति भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव के रूप में कार्यरत हैं। वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। .

नई!!: उत्तर प्रदेश विधान परिषद और विजय बहादुर पाठक · और देखें »

अंबिका प्रसाद बाजपेयी

अंबिका प्रसाद बाजपेयी का जन्म दिसम्बर मास में १८८० में कानपुर में हुआ। शिक्षा कानपुर में हुई। इन्होंने संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी तथा फारसी भाषाओं का अध्ययन किया। सन् १९०० ई. में आपने इंट्रेस परीक्षा पास की। कलकत्ता से प्रकाशित 'हिन्दी बंगवासी' तथा 'भारतमित्र' (१९११- १९१९) के आप संपादक रहे। १९२० से १९३० तक स्वतंत्र का संपादन किया। सन् १९०४ से १९१९ ई. तक व्याकरण का अध्ययन कर आपने 'हिन्दी कौमुदी' नामक पुस्तक लिखी। 'हिन्दी पर फारसी का प्रभाव' आपका प्रसिद्ध निबंध है। हिन्दी सेवा, संपादन कला तथा विद्वता से प्रभावित होकर 'हिन्दी साहित्य सम्मेलन' काशी ने आपको अपना सभापति बनाया। आप उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मनोनीत सदस्य भी रहे। .

नई!!: उत्तर प्रदेश विधान परिषद और अंबिका प्रसाद बाजपेयी · और देखें »

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017

उत्तर प्रदेश की सत्तरहवीं विधानसभा के लिए आम चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक सात चरणों में आयोजित हुए। इन चुनावों में मतदान प्रतिशत लगभग 61% रहा। भारतीय जनता पार्टी ने 312 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत प्राप्त किया जबकि सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी गठबन्धन को 54 सीटें और बहुजन समाज पार्टी को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा। पिछले चुनावों में समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनायीं थी। 18 मार्च 2017 को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य एवं दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। .

नई!!: उत्तर प्रदेश विधान परिषद और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017 · और देखें »

उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची

उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री, उत्तर भारत के राज्य उत्तराखण्ड का प्रमुख होता होता है। यहाँ पर उत्तराखण्ड राज्य के मुख्यमंत्रियों की सूची दी गई है। सन 2000 में उत्तर प्रदेश पर्वतीय जिलों को अलग कर के उत्तराखण्ड राज्य बनाया गया था। इस राज्य में अब तक 7 मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जिनमे से चार भारतीय जनता पार्टी से व शेष तीन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हैं। नित्यानन्द स्वामी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे। .

नई!!: उत्तर प्रदेश विधान परिषद और उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »