लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उत्तर अमेरिकी प्लेट

सूची उत्तर अमेरिकी प्लेट

border.

10 संबंधों: दक्षिण अमेरिकी प्लेट, प्रशांत प्लेट, प्लेट विवर्तनिकी, फ़ारालोन प्लेट, यूरेशियाई प्लेट, हुआन दे फ़ूका प्लेट, कैरीबियाई प्लेट, कॅरीबियाई सागर, कोकोस प्लेट, अफ़्रीकी प्लेट

दक्षिण अमेरिकी प्लेट

border.

नई!!: उत्तर अमेरिकी प्लेट और दक्षिण अमेरिकी प्लेट · और देखें »

प्रशांत प्लेट

2.

नई!!: उत्तर अमेरिकी प्लेट और प्रशांत प्लेट · और देखें »

प्लेट विवर्तनिकी

प्लेट विवर्तनिकी (Plate tectonics) एक वैज्ञानिक सिद्धान्त है जो पृथ्वी के स्थलमण्डल में बड़े पैमाने पर होने वाली गतियों की व्याख्या प्रस्तुत करता है। साथ ही महाद्वीपों, महासागरों और पर्वतों के रूप में धरातलीय उच्चावच के निर्माण तथा भूकम्प और ज्वालामुखी जैसी घटनाओं के भौगोलिक वितरण की व्याख्या प्रस्तुत करने का प्रयास करता है। यह सिद्धान्त बीसवीं शताब्दी के प्रथम दशक में अभिकल्पित महाद्वीपीय विस्थापन नामक संकल्पना से विकसित हुआ जब 1960 के दशक में ऐसे नवीन साक्ष्यों की खोज हुई जिनसे महाद्वीपों के स्थिर होने की बजाय गतिशील होने की अवधारणा को बल मिला। इन साक्ष्यों में सबसे महत्वपूर्ण हैं पुराचुम्बकत्व से सम्बन्धित साक्ष्य जिनसे सागर नितल प्रसरण की पुष्टि हुई। हैरी हेस के द्वारा सागर नितल प्रसरण की खोज से इस सिद्धान्त का प्रतिपादन आरंभ माना जाता है और विल्सन, मॉर्गन, मैकेंज़ी, ओलिवर, पार्कर इत्यादि विद्वानों ने इसके पक्ष में प्रमाण उपलब्ध कराते हुए इसके संवर्धन में योगदान किया। इस सिद्धान्त अनुसार पृथ्वी की ऊपरी लगभग 80 से 100 कि॰मी॰ मोटी परत, जिसे स्थलमण्डल कहा जाता है, और जिसमें भूपर्पटी और भूप्रावार के ऊपरी हिस्से का भाग शामिल हैं, कई टुकड़ों में टूटी हुई है जिन्हें प्लेट कहा जाता है। ये प्लेटें नीचे स्थित एस्थेनोस्फीयर की अर्धपिघलित परत पर तैर रहीं हैं और सामान्यतया लगभग 10-40 मिमी/वर्ष की गति से गतिशील हैं हालाँकि इनमें कुछ की गति 160 मिमी/वर्ष भी है। इन्ही प्लेटों के गतिशील होने से पृथ्वी के वर्तमान धरातलीय स्वरूप की उत्पत्ति और पर्वत निर्माण की व्याख्या प्रस्तुत की जाती है और यह भी देखा गया है कि प्रायः भूकम्प इन प्लेटों की सीमाओं पर ही आते हैं और ज्वालामुखी भी इन्हीं प्लेट सीमाओं के सहारे पाए जाते हैं। प्लेट विवर्तनिकी में विवर्तनिकी (लातीन:tectonicus) शब्द यूनानी भाषा के τεκτονικός से बना है जिसका अर्थ निर्माण से सम्बंधित है। छोटी प्लेट्स की संख्या में भी कई मतान्तर हैं परन्तु सामान्यतः इनकी संख्या 100 से भी अधिक स्वीकार की जाती है। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी प्लेट और प्लेट विवर्तनिकी · और देखें »

फ़ारालोन प्लेट

फ़ारालोन प्लेट का एक बड़ा-सा टुकड़ा (नीले रंग में) पूर्वी उत्तर अमेरिका के नीचे बहुत गहराई पर मिला है फ़ारालोन प्लेट एक प्राचीन भौगोलिक प्लेट था जो उत्तर अमेरिकी प्लेट की पश्चिमी सीमा से टकराकर उसके नीचे धंसने लगा। इसका मध्य भाग तो पूरा उत्तर अमेरिकी प्लेट के नीचे दब चुका है और अब इसके सिर्फ़ तीन अंश बचे हैं - हुआन दे फ़ूका प्लेट, कोकोस प्लेट और नाज़का प्लेट। नीचे दबी हुए प्लेट का एक बड़ा टुकड़ा पूर्वी उत्तर अमेरिका के नीचे बहुत गहराई पर स्थित है। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी प्लेट और फ़ारालोन प्लेट · और देखें »

यूरेशियाई प्लेट

यूरेशियाई प्लेट, हरे रंग में यूरेशियाई प्लेट एक भौगोलिक प्लेट है जिसपर यूरेशिया (जिसमें यूरोप और एशिया के महाद्वीप आते हैं) का ज़्यादातर भूभाग और उसके इर्द-गिर्द के समुद्र का कुछ क्षेत्र स्थित है। इसके पश्चिम में उत्तर अमेरिकी प्लेट, दक्षिण-पश्चिम में अफ़्रीकी प्लेट, दक्षिण में अरबी प्लेट और हिन्द-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट और पूर्व में फिर उत्तर अमेरिकी प्लेट है। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी प्लेट और यूरेशियाई प्लेट · और देखें »

हुआन दे फ़ूका प्लेट

हुआन दे फ़ूका प्लेट का नक़्शा - लाल बिंदु इस प्लेट से सम्बंधित भूकंप हैं हुआन दे फ़ूका प्लेट एक भौगोलिक प्लेट है जिसके ऊपर उत्तरपूर्वी प्रशांत महासागर का छोटा सा हिस्सा और उत्तर अमेरिका के महाद्वीप के सुदूर पश्चिमी भाग का कुछ हिस्सा स्थित है। यह पृथ्वी के सारे भौगोलिक तख़्तों में सब से छोटा है। करोड़ों वर्ष पूर्व एक बहुत बड़ा फारालोन प्लेट हुआ करता था जो उत्तर अमेरिकी प्लेट से टकराया और धीरे-धीरे उसके नीचे धंस गया। अब उसके कुछ बचेकुचे हिस्से हैं जिसमें से एक हुआन दे फ़ूका प्लेट है और दूसरा कोकोस प्लेट है। हुआन दे फ़ूका प्लेट के ख़ुद तीन हिस्से बन रहें हैं - जिनके उत्तरी हिस्से को "ऍक्स्प्लोरर प्लेट" और दक्षिणी हिस्से को "गोर्दा प्लेट" कहा जाता है। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी प्लेट और हुआन दे फ़ूका प्लेट · और देखें »

कैरीबियाई प्लेट

कैरीबियाई तख़्ता इस नक़्शे के ठीक बीच में है कैरीबियाई प्लेट एक भौगोलिक प्लेट है जिसके ऊपर कैरीबियन सागर और मध्य अमेरिका के कुछ भाग स्थित हैं। इस प्लेट का क्षेत्रफल ३२ लाख वर्ग किमी है। इसकी सीमाएँ उत्तर अमेरिकी प्लेट, दक्षिण अमेरिकी प्लेट, नाज़का प्लेट और कोकोस प्लेट को लगती हैं। इन सीमाओं पर कई ज्वालामुखी स्थित हैं और कभी-कभी भूकंप भी आते हैं। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी प्लेट और कैरीबियाई प्लेट · और देखें »

कॅरीबियाई सागर

कैरिबियाई सागर दोमिनिकी गणतंत्र के इस्ला साओना द्वीप का एक तटीय क्षेत्र कॅरीबियाई सागर (अंग्रेज़ी: Caribbean Sea) अंध महासागर के मध्य-पश्चिमी भाग से जुड़ा हुआ एक समुद्र है। यह उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में पश्चिमी गोलार्ध में आता है। इसके पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में मेक्सिको और मध्य अमेरिका हैं, उत्तर में बड़े ऐंटिलीस के द्वीप हैं और पूर्व में छोटे ऐंटिलीस के द्वीप हैं। इस सागर का कुल क्षेत्रफल २७,५४,००० वर्ग किमी है। इसका सबसे गहरा बिंदु केमन खाई (Cayman Trough) में पड़ता है और सतह से ७,६८६ मीटर नीचे है। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी प्लेट और कॅरीबियाई सागर · और देखें »

कोकोस प्लेट

कोकोस प्लेट इस नक़्शे के लगभग बीच में स्थित है कोकोस प्लेट एक भौगोलिक प्लेट है जो मध्य अमेरिका के पश्चिमी तट से मिले हुए प्रशांत महासागर के नीचे स्थित है। करोड़ों वर्ष पूर्व एक बहुत बड़ा फारालोन प्लेट हुआ करता था जो उत्तर अमेरिकी प्लेट से टकराया और धीरे-धीरे उसके नीचे धंस गया। अब उसके कुछ बचेकुचे हिस्से हैं जिसमें से एक हुआन दे फ़ूका प्लेट है और दूसरा कोकोस प्लेट है। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी प्लेट और कोकोस प्लेट · और देखें »

अफ़्रीकी प्लेट

border.

नई!!: उत्तर अमेरिकी प्लेट और अफ़्रीकी प्लेट · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उत्तर अमेरिकी तख़्ता, उत्तर अमेरिकी तख़्ते

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »