लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इन्द्र कुमार

सूची इन्द्र कुमार

इन्द्र कुमार हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता - निर्देशक हैं। .

15 संबंधों: दिल (फ़िल्म), बेटा (फ़िल्म), मन (1999 फ़िल्म), मस्ती (2004 फ़िल्म), माधुरी दीक्षित की फ़िल्में, राजा (1995 फ़िल्म), रिया सेन, रिश्ते (फ़िल्म), हिंदी चलचित्र, १९९० दशक, हेरा फेरी (फिल्म शृंखला), वांटेड, आशिक (2001 फ़िल्म), इश्क, करिश्मा कपूर की फ़िल्में, 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में

दिल (फ़िल्म)

दिल बॉलीवुड की एक फ़िल्म है जो 1990 में प्रदर्शित हुई थी। आमिर खान, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर और सईद जाफ़री प्रमुख कलाकार हैं। इन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में संगीत दिया है आनंद-मिलिंद ने। .

नई!!: इन्द्र कुमार और दिल (फ़िल्म) · और देखें »

बेटा (फ़िल्म)

बेटा इन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। मुख्य भूमिकाओं में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और अरुणा ईरानी है। यह एक तमिल फिल्म की रीमेक है जिसमें राधा अभिंनेत्री थी। जो बी. पुट्टस्वामय्या द्वारा रचित एक कन्नड़ उपन्यास पर आधारित थी। बेटा 1992 की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इसने पाँच फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। इसका संगीत भी काफी लोकप्रिय हुआ था। .

नई!!: इन्द्र कुमार और बेटा (फ़िल्म) · और देखें »

मन (1999 फ़िल्म)

मन 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: इन्द्र कुमार और मन (1999 फ़िल्म) · और देखें »

मस्ती (2004 फ़िल्म)

मस्ती 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: इन्द्र कुमार और मस्ती (2004 फ़िल्म) · और देखें »

माधुरी दीक्षित की फ़िल्में

माधुरी का 2012 का चित्र माधुरी दीक्षित भारतीय अभिनेत्री है जिन्हें बॉलीवुड की फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। 1984 की फिल्म अबोध में उन्होंने एक युवा दुल्हन की भूमिका के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अगले चार वर्षों में माधुरी ने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें आवारा बाप (1985), स्वाति (1986), उत्तर दक्षिण (1987) और दयावान (1988) शामिल थीं। हालांकि उनमें से कोई भी उन्हें ज्यादा पहचान नहीं दिला पाई। उनकी सफलता की शुरुआत 1988 में एन चन्द्रा की थ्रिलर तेज़ाब के साथ हुई, जो उस वर्ष की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। उन्होंने व्यावसायिक रूप से सफल एक्शन-नाटकीय फ़िल्में राम लखन (1989), त्रिदेव (1989), और किशन कन्हैया (1990) में मुख्य भूमिका निभाई। 1990 की रूमानी नाटकीय फ़िल्म दिल में एक अमीर बिगड़ैल लड़की की भूमिका के लिये उन्होंने पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार अर्जित किया। अगले वर्ष उन्होंने साजन में अभिनय किया जो 1991 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म थी। 1992 में बेटा में अपनी चालाक सास के खिलाफ विद्रोह करने वाली महिला का किरदार निभाने के लिये उन्होंने अपना दूसरा फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीता। माधुरी ने जैकी श्रॉफ और संजय दत्त के साथ एक्शन थ्रिलर खलनायक (1993) में अभिनय किया जो उस वर्ष की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। उसके बाद उन्होंने अंजाम (1994) में सकारात्मक समीक्षाओं के साथ प्रतिशोधी की भुमिका अदा की। माधुरी की अगली फ़िल्म सूरज बड़जात्या की परिवारिक नाटक हम आपके हैं कौन (1994) थी, जो उस बिंदु तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। उसने उन्हें बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया। अगले वर्ष उनकी राजा और याराना आई। दोनों फ़िल्में सफल रही। हालांकि 1996 की उनकी दोनों फ़िल्में, राजकुमार और प्रेम ग्रंथ वित्तीय विफलता थीं। यश चोपड़ा की 1997 की रोमांटिक फिल्म दिल तो पागल है, उनके लिए बड़ी सफलता थी। इस फिल्म में उनके अभिनय के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए चौथा फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। तीन साल बाद समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फ़िल्म पुकार में, उन्हें अनिल कपूर के साथ देखा गया। जिसके बाद उन्होंने प्रयोगात्मक फिल्म गज गामिनी में पाँच भूमिकाएं चित्रित कीं। 2001 में महिलाओं के अधिकारों पर फ़िल्म, लज्जा में लिंग भेदभाव के खिलाफ लड़ने वाली महिला के रूप में उनकी सहायक भूमिका के लिए माधुरी की प्रशंसा की गई। वर्ष 2002 में दीक्षित ने दो रोमांटिक फ़िल्मों में अभिनय किया, जिसमें शाहरुख खान के विपरीत देवदास भी शामिल थी। इसमें उन्होंने चंद्रमुखी चरित्र निभाया था। जिसके लिये उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री श्रेणी में फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। फ़िल्मों से पांच साल की अनुपस्थिति के बाद, माधुरी ने नृत्य फिल्म आजा नचले (2007) में एक प्रमुख भूमिका निभाई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की विफलता के बावजूद, उनके प्रदर्शन की सराहना की गई। अभिषेक चौबे की ब्लैक कॉमेडी फिल्म डेढ़ इश्किया (2014) में एक जालसाज महिला की भूमिका उनकी सात साल में पहली अभिनय भूमिका थी। उन्होंने आगे जूही चावला के साथ अपराध नाटकीय फ़िल्म गुलाब गैंग में एक नेता की भूमिका चित्रण की। उनके फिल्म के कार्य के अलावा, माधुरी ने नृत्य रियलिटी शो झलक दिखला जा के चार सत्रों के लिए प्रतिभा जज (judge) के रूप में कार्य किया है। .

नई!!: इन्द्र कुमार और माधुरी दीक्षित की फ़िल्में · और देखें »

राजा (1995 फ़िल्म)

राजा इन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित 1995 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। मुख्य कलाकार माधुरी दीक्षित, संजय कपूर, परेश रावल, मुकेश खन्ना और दलीप ताहिल हैं। यह फिल्म प्रेम के बाद संजय कपूर की दूसरी फिल्म थीं। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, करन अर्जुन और कुली नम्बर वन के बाद ये साल 1995 की सबसे हिट फिल्म थी। .

नई!!: इन्द्र कुमार और राजा (1995 फ़िल्म) · और देखें »

रिया सेन

रिया सेन (রিয়া সেন, pron.) (जन्म: रिया देव वर्मा, २४ जनवरी १९८१) एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। उनकी नानी सुचित्रा सेन, माँ मुनमुन सेन और बहन राइमा सेन भी अभिनेत्रियाँ रही हैं, इस तरह रिया मूलतः अभिनेताओं के परिवार में से है। उन्होंने अपना अभिनय करियर सन् १९९१ में फ़िल्म विषकन्या में एक बाल कलाकार के रूप में शुरू किया। उनको अपने फिल्म कैरियर की पहली व्यवसायिक सफलता सन् २००१ में एन. चंद्रा द्वारा दिग्दर्शित कम बजट वाली सेक्स कॉमेडी हिन्दी फ़िल्म स्टाइल में मिली। उनकी कुछ अन्य फ़िल्मों में निर्माता प्रीतिश नंदी की संगीतमय हिंगलिश (Hinglish) फ़िल्म झंकार बीट्स (2001), शादी नं. 1 (2005) और मलयालम में हॉरर फ़िल्म अनंथाभाद्रम (2005) शामिल है। सोलह साल की उम्र में जब रियाने फाल्गुनी पाठक के संगीत विडियो याद पिया की आने लगी में काम किया, तब पहली बार उनको एक मॉडल के रूप में पहचाना गया। तब से वह संगीत वीडियो, टेलिविजन विज्ञापनों, फैशन शो में और पत्रिका के आवरण पर दिखाई देने लगी। रिया ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी काम किया है और ऐड्स (AIDS) के प्रति जागरुकता फैलाने वाले एक संगीत विडियो में आयी, जिसका लक्ष्य लोगों के बीच इस बीमारी के बारे में बडे पैमाने में फैली गलतफ़हमियां को दूर करने का था। उन्होंने बाल नेत्र-चिकित्सा के लिया धन जुटाने में भी मदद की। अब तक रिया को अभिनेता अश्मित पटेल के साथ एम्एम्एस (MMS) क्लिप, फोटोग्राफर दब्बू रत्नानी के वार्षिक कैलेंडर में उनके अर्धनग्न चित्र और रूढ़िवादी भारतीय फ़िल्म उद्योग में बड़े परदे पर चुम्बन देनें को ले कर विवादों का सामना करना पड़ा हैं। .

नई!!: इन्द्र कुमार और रिया सेन · और देखें »

रिश्ते (फ़िल्म)

रिश्ते 2002 की इन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म में अनिल कपूर, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी और अमरीश पुरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। .

नई!!: इन्द्र कुमार और रिश्ते (फ़िल्म) · और देखें »

हिंदी चलचित्र, १९९० दशक

1990 दशक के हिंदी चलचित्र। .

नई!!: इन्द्र कुमार और हिंदी चलचित्र, १९९० दशक · और देखें »

हेरा फेरी (फिल्म शृंखला)

हेरा फेरी भारतीय कॉमेडी फिल्मों की एक शृंखला है। शृंखला की पहली फिल्म प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और एजी नडियादवाला द्वारा निर्मित की गयी, दूसरी फिल्म नीरज वोरा द्वारा निर्देशित की गयी, जबकि तीसरी फिल्म इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित और फिरोज नडियादवाला द्वारा निर्मित की जाएगी। सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार ने इस शृंखला में मुख्य भूमिकाऐं निभाई हैं। शृंखला की तीसरी फिल्म अभी निर्माणाधीन है, और इसमें भी तीनों प्रमुख सितारे अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे। यह शृंखला अब बॉलीवुड में बीसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म शृंखला है। .

नई!!: इन्द्र कुमार और हेरा फेरी (फिल्म शृंखला) · और देखें »

वांटेड

वांटेड २००९ मे क्राइम एक्शन हिन्दी फ़िल्म है जो डायरेक्टर प्रभु देवा द्वारा फिल्मायी गयी है| इस फिल्म मे सलमान खान, आयशा टाकिया,प्रकाश राज, विनोद खन्ना,महेश मांजरेकर ने मुख्य भूमिका अदा की है। इस फिल्म मे सलमान खान ने एक आईपीएस अफसर की भूमिका निभायी है| यह फिल्म एक तेलुगु फिल्म पोक्किरि का रिमेक है|यह फिल्म १८ सितम्बर २००९ को रिलीज हुई थी, और जिसने रिलीज होने के साथ बोक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड दिए और वो भी सलमान खान के वापसी पर| वान्टेड वर्ष २००९ की बॉलीवुड की दुसरी सबसे बडी ग्रॉसिग फिल्म थी| .

नई!!: इन्द्र कुमार और वांटेड · और देखें »

आशिक (2001 फ़िल्म)

आशिक 2001 की इन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म में बॉबी देओल और करिश्मा कपूर मुख्य कलाकार हैं। .

नई!!: इन्द्र कुमार और आशिक (2001 फ़िल्म) · और देखें »

इश्क

इश्क 1997 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। इसका निर्देशन इन्द्र कुमार द्वारा किया गया और प्रमुख भूमिकाओं में आमिर खान, अजय देवगन, जूही चावला और काजोल हैं। नाजायज़ (1995) के बाद जूही चावला और अजय देवगन की एक साथ यह दूसरी फिल्म थी। साथ ही काजोल और आमिर खान की एक साथ यह पहली फिल्म थी। बाद में वे फना (2006) में मिलकर काम किए। जूही चावला और काजोल की एक साथ यह एकमात्र फिल्म भी है। .

नई!!: इन्द्र कुमार और इश्क · और देखें »

करिश्मा कपूर की फ़िल्में

श्रेणी:फ़िल्मों की सूची.

नई!!: इन्द्र कुमार और करिश्मा कपूर की फ़िल्में · और देखें »

2011 की बॉलीवुड फ़िल्में

यह बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री द्वारा २०११ में निर्मित फ़िल्मों की सूची है। वर्ष के दौरान व्यावसायिक तौर पर एवं समीक्षकों की दृष्टि से विभिन्न सफल फ़िल्में जारी की गई। आठ फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली शीर्ष 30 हिन्दी फ़िल्मों की सूची में जगह बनाई। प्रमुख दर्शनीय फ़िल्मों का संक्षिप्त विश्लेषण निम्न प्रकार है.

नई!!: इन्द्र कुमार और 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

इंद्र कुमार

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »