लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़

सूची इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़

इंडोनेशिया ओपन एक वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता है जो पेर्सातुआन बुलुटॉंग्किस सेलुरुह इंडोनेशिया (पी.एस.बी.आई.) द्वारा सन १९८३ के बाद से इंडोनेशिया में आयोजित की जाती रही है। २००७ के बाद से यह बीडब्ल्युएफ सुपर सीरीज़ का हिस्सा बन गयी और २०११ में इसे प्रीमियर सुपर सीरीज़ का दर्ज़ा मिल गया। .

4 संबंधों: मारिया क्रिस्टीन युलिआंती, ली झुइरुई, साइना नेहवाल, वांग यिहान

मारिया क्रिस्टीन युलिआंती

मारिया क्रिस्टीन युलिआंती (जन्म जून 2, 1985 तुबान) इंडोनेशिया के लिए खेलने वाली एक महिला एकल बैडमिंटन खिलाडी हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ और मारिया क्रिस्टीन युलिआंती · और देखें »

ली झुइरुई

ली शुइरुई (Li Xuirui) (जन्म: जनवरी २४, १९९१ चौंगक़्विंग में) चीन की एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और अपने समय की सफलतम खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। लंबे समय तक शीर्ष पर रहने के बाद अब वह विश्व की चौथे वरीयता की महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और २०१२ की ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। २०१३ विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता में वह उपविजेता रह चुकी हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ और ली झुइरुई · और देखें »

साइना नेहवाल

साइना नेहवाल (जन्म:१७ मार्च १९९०) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं तथा इस मुकाम तक पहुँचने वाली वे प्रथम भारतीय महिला हैं। साथ ही एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली भी वो अकेली महिला खिलाडी हैं। लंदन ओलंपिक २०१२ मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं। २००८ में बीजिंग में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों मे भी वे क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थी। वह बीडबल्युएफ विश्व कनिष्ठ प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय हैं। वर्तमान में वह शीर्ष महिला भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भारतीय बैडमिंटन लीग में अवध वैरियर्स की तरफ से खेलती हैं। साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ और साइना नेहवाल · और देखें »

वांग यिहान

वांग यिहान (Wang Yihan) (जन्म जनवरी 18, 1988 शंघाई) चीन की एक पेशेवर महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भूतपूर्व महिला एकल विश्व विजेता भी हैं। वांग ने अपने बैडमिंटन सफर की शुरुआत मात्र ९ वर्ष की उम्र में अपने प्रशिक्षक वांग पेंग्रेन की देखरेख में शुरु की। उन्हें चीन की कनिष्ठ टीम के लिए २००४ में चुना गया और २००६ में वरिष्ठ टीम में चुने जाने के बाद वह विश्व बैडमिंटन पटल पर छा गयीं। अक्टूबर २००९ तक वह शीर्ष महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी बन चुकी थीं। वर्तमान में वह पूर्व ओलम्पिक स्वर्ण विजेता झांग निंग से प्रशिक्षण ले रही हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ और वांग यिहान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »