लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इंडिया टीवी

सूची इंडिया टीवी

इंडिया टीवी एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक समाचार चैनल है। .

15 संबंधों: एपीएन लाइव हिन्दी, डीडी फ्री डिश, न्यूज़ २४ (इंडिया), प्रिया आनन्द, भारतीय आम चुनाव, 2014, भारतीय आम चुनाव, 2014 के लिए चुनाव पूर्व सर्वेक्षण, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची, राजीव जैन, रजत शर्मा, लाइव मीडिया झाबुआ, हिंदी टेलीविजन चैनलों की सूची, आशा न्यूज़, काशीपुर, उत्तराखण्ड, असम विधान सभा चुनाव, 2016, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017

एपीएन लाइव हिन्दी

एपीएन एक हिंदी समाचार टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व ईएनसी नेटवर्क’ प्राइवेट लिमिटेड के पास है। एपीएन भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी समाचार चैनलों में से एक है। एपीएन का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में स्थित है एपीएन लाइव चैनल की शुरुआत सन: २०१४ में हुई थी भारत के तमाम समाचार चैनलों में चुनिंदा ही है, जिन की खबरें विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती हैं। एपीएन न्यूज चैनल  ऐसे कुछ चुनिंदा समाचार चैनलों में से एक है। एपीएन न्यूज आज भारत में सर्वाधिक देखा जाने वाला और सबसे विश्वसनीय और सम्मानित समाचार चैनल है। एपीएन न्यूज एक प्रकार से समाचार क्रांति का अगुआ रहा है। एपीएन न्यूज  को गहनता, विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग और ज्वलंत मुद्दों पर मुश्किल और गंभीर चर्चाओं के लिए भी जाना जाता है। एपीएन न्यूज का अपना स्टूडियो है, जो नोएडा सेक्टर 68 में स्थित 10 एकड़ के परिसर में स्थापित है। एपीएन के पास देश भर में कार्यालय और स्टूडियो हैं, जिनके साथ रचनात्मक टीमों का जुड़ाव है। कई बड़े और विश्वसनीय राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण और निगरानी रिपोर्टों से पता चला है कि एपीएन न्यूज के पास सभी हिंदी राज्यों में सबसे ज्यादा दर्शकों की संख्या है। बीएआरसी ने एपीएन को सबसे ज्यादा विश्वसनीय विश्वसनीय चैनल बताया है।। एपीएन न्यूज देश की जनता की नब्ज पहचानने का दावा करता है। हम खबर देने में 'सबसे पहले और सबसे सही' होने का प्रयास करते हैं, जिसकी खबरें निष्पक्ष और बिना डर के तय होती हैं। क्यों कि हमारी टैग लाईन ही है…खबर है तो दिखेगी। हिन्दी हिन्दी.

नई!!: इंडिया टीवी और एपीएन लाइव हिन्दी · और देखें »

डीडी फ्री डिश

डीडी फ्री डिश प्रसार भारती के स्वामित्व में निःशुल्क उपग्रह टेलीविजन सेवा प्रदान करने वाली भारत की पहली उपग्रह सेवा है। डीडी फ्री डिश को पहले डीडी डायरेक्ट+ के नाम से भी जाना जाता था। यह सुविधा भारत के सभी राज्यों में उपलब्ध है और इसने ग्रामीण इलाकों में मनोरंजन की एक बाढ़ सी ला दी है, जिससे लोगों में एक नई जिज्ञासा जगी है। .

नई!!: इंडिया टीवी और डीडी फ्री डिश · और देखें »

न्यूज़ २४ (इंडिया)

न्यूज़ २४ (इंडिया) एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक समाचार चैनल है। न्यूज 24 24 घंटे हिंदी समाचार टीवी B.A.G. के स्वामित्व वाले चैनल है फिल्म्स एंड मीडिया लिमिटेड सुश्री अनुराधा प्रसाद न्यूज 24 से प्रचारित बीएजी नेटवर्क है, जो उत्पादन में विविध हितों के साथ एक मीडिया समूह, टेलीविजन प्रसारण, एफएम रेडियो, न्यू मीडिया वेंचर्स और शिक्षा का हिस्सा है .

नई!!: इंडिया टीवी और न्यूज़ २४ (इंडिया) · और देखें »

प्रिया आनन्द

प्रिया आनन्द भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। मुख्यत दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में कार्य करती हैं। कई हिन्दी फिल्मों में भी कार्य किया है। विशेषकर फुकरे के लिये जानी जाती हैं। .

नई!!: इंडिया टीवी और प्रिया आनन्द · और देखें »

भारतीय आम चुनाव, 2014

भारत में सोलहवीं लोक सभा के लिए आम चुनाव ७ अप्रैल से १२ मई २०१४ तक ९ चरणों में हुए। मतगणना १६ मई को हुई। इसके लिए भारत की सभी संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले गये। वर्तमान में पंद्रहवी लोक सभा का कार्यकाल ३१ मई २०१४ को ख़त्म हो रहा है। ये चुनाव अब तक के इतिहास में सबसे लंबा कार्यक्रम वाला चुनाव था। यह पहली बार होगा, जब देश में ९ चरणों में लोकसभा चुनाव हुए। निर्वाचन आयोग के अनुसार ८१.४५ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी नौ चरणों में औसत मतदान ६६.३८% के आसपास रहा जो भारतीय आम चुनाव के इतिहास में सबसे उच्चतम है। चुनाव के परिणाम १६ मई को घोषित किये गये। ३३६ सीटों के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सबसे बड़ा दल और २८२ सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने ५९ सीटों पर और कांग्रेस ने ४४ सीटों पर जीत हासिल की।, Election Commission of India बीजेपी ने केवल 31.0% वोट जीते, जो आजादी के बाद से भारत में बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए पार्टी का सबसे कम हिस्सा है, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का संयुक्त वोट हिस्सा 38.5% था। 1984 के आम चुनाव के बाद बीजेपी और उसके सहयोगियों ने सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनाने का अधिकार जीता, और यह चुनाव पहली बार हुआ जब पार्टी ने अन्य पार्टियों के समर्थन के बिना शासन करने के लिए पर्याप्त सीटें जीती हैं। आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सबसे खराब हार थी। भारत में आधिकारिक विपक्षी दल बनने के लिए, एक पार्टी को लोकसभा में 10% सीटें (54 सीटें) हासिल करनी होंगी; हालांकि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस नंबर को हासिल करने में असमर्थ थी। इस तथ्य के कारण, भारत एक आधिकारिक विपक्षी पार्टी के बिना बना हुआ है। .

नई!!: इंडिया टीवी और भारतीय आम चुनाव, 2014 · और देखें »

भारतीय आम चुनाव, 2014 के लिए चुनाव पूर्व सर्वेक्षण

भारतीय आम चुनाव, 2014 के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा सर्वेक्षण कराए जा रहे हैं जिससे भारत के मतदान के मिजाज़ का पता चलता है। इन्ही चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों को इस लेख में शामिल किया जा रहा है। सभी चुनाव पूर्व सर्वेक्षण जनवरी 2013 से लेकर अब तक के हैं। .

नई!!: इंडिया टीवी और भारतीय आम चुनाव, 2014 के लिए चुनाव पूर्व सर्वेक्षण · और देखें »

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एक केंद्र-दक्षिणपंथी राजनीतिक गठबंधन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) करती है। २०१५ के अनुसार, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संसद का सत्तारूढ़ गठबंधन है, और १३ राज्यों पर राज करता है। राजग का निर्माण १९९८ के आम चुनावों में भाजपा द्वारा किया गया था; इसमें भाजपा के तत्कालीन सहयोगी दलों (जैसे समता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना) के अलावा ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और बीजू जनता दल शामिल थे। इन क्षेत्रीय दलों में केवल एक शिवसेना ही थी, जिसकी विचारधारा भाजपा की विचारधारा के समान थी। गठबंधन पहली बार केन्द्र में सत्ता पर १९९८ के आम चुनाव के बाद आया, और २००४ तक शासन किया। सितंबर २०१५ की स्थिति के अनुसार, राजग में पैंतीस सदस्य दल है (उनमें से दो राजनीतिक मोर्चे हैं और एक संगठन है), जिसमें से भाजपा एकमात्र राष्ट्रीय दल है। तेरह राजग सदस्यों (शिवसेना, तेलुगु देशम पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस, नागा पीपुल्स फ्रंट, लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन, नेशनल पीपुल्स पार्टी, और पाट्टाली मक्कल कॉची) को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा "राज्यीय दल" का दर्जा दिया गया है। सितंबर २०१५ की स्थिति के अनुसार, राजग के पास लोकसभा और राज्यसभा में क्रमानुसार ३३७ और ६४ सदस्य हैं। .

नई!!: इंडिया टीवी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची · और देखें »

राजीव जैन

राजीव जैन (जन्म 29 नवंबर, 1964) एक भारतीय छायाकार है। .

नई!!: इंडिया टीवी और राजीव जैन · और देखें »

रजत शर्मा

रजत शर्मा एक हिंदी समाचार चैनल इंडिया टीवी के मालिक व मुख्य संपादक है। वह भारत के प्रमुख पत्रकारों में से है।.

नई!!: इंडिया टीवी और रजत शर्मा · और देखें »

लाइव मीडिया झाबुआ

लाइव मीडिया झाबुआ (લાઇવ મીડિયા જબુઆ, Live Media Jhabua) एक हिन्दी टी वी चैनल है। जितेंद्र पटेल द्वारा स्वामित्व वाली 24 घंटे हिंदी समाचार चैनल है, .

नई!!: इंडिया टीवी और लाइव मीडिया झाबुआ · और देखें »

हिंदी टेलीविजन चैनलों की सूची

हिंदी भाषा में प्रसारण करने वाले टेलीविजन चैनल .

नई!!: इंडिया टीवी और हिंदी टेलीविजन चैनलों की सूची · और देखें »

आशा न्यूज़

आशा न्यूज़ एक हिन्दी टी वी चैनल है। आशा ग्रुप द्वारा स्वामित्व वाली 24 घंटे हिंदी समाचार चैनल है, यह चैनल आशा ब्रॉडकास्ट और मीडिया प्रोडक्शन के अधीन संचालित है .

नई!!: इंडिया टीवी और आशा न्यूज़ · और देखें »

काशीपुर, उत्तराखण्ड

काशीपुर भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उधम सिंह नगर जनपद का एक महत्वपूर्ण पौराणिक एवं औद्योगिक शहर है। उधम सिंह नगर जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित काशीपुर जनसंख्या के मामले में कुमाऊँ का तीसरा और उत्तराखण्ड का छठा सबसे बड़ा नगर है। भारत की २०११ की जनगणना के अनुसार काशीपुर नगर की जनसंख्या १,२१,६२३, जबकि काशीपुर तहसील की जनसंख्या २,८३,१३६ है। यह नगर भारत की राजधानी, नई दिल्ली से लगभग २४० किलोमीटर, और उत्तराखण्ड की अंतरिम राजधानी, देहरादून से लगभग २०० किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। काशीपुर को पुरातन काल से गोविषाण या उज्जयनी नगरी भी कहा जाता रहा है, और हर्ष के शासनकाल से पहले यह नगर कुनिन्दा, कुषाण, यादव, और गुप्त समेत कई राजवंशों के अधीन रहा है। इस जगह का नाम काशीपुर, चन्दवंशीय राजा देवी चन्द के एक पदाधिकारी काशीनाथ अधिकारी के नाम पर पड़ा, जिन्होंने इसे १६-१७ वीं शताब्दी में बसाया था। १८ वीं शताब्दी तक यह नगर कुमाऊँ राज्य में रहा, और फिर यह नन्द राम द्वारा स्थापित काशीपुर राज्य की राजधानी बन गया। १८०१ में यह नगर ब्रिटिश शासन के अंतर्गत आया, जिसके बाद इसने १८१४ के आंग्ल-गोरखा युद्ध में कुमाऊँ पर अंग्रेजों के कब्जे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। काशीपुर को बाद में कुमाऊँ मण्डल के तराई जिले का मुख्यालय बना दिया गया। ऐतिहासिक रूप से, इस क्षेत्र की अर्थव्यस्था कृषि तथा बहुत छोटे पैमाने पर लघु औद्योगिक गतिविधियों पर आधारित रही है। काशीपुर को कपड़े और धातु के बर्तनों का ऐतिहासिक व्यापार केंद्र भी माना जाता है। आजादी से पहले काशीपुर नगर में जापान से मखमल, चीन से रेशम व इंग्लैंड के मैनचेस्टर से सूती कपड़े आते थे, जिनका तिब्बत व पर्वतीय क्षेत्रों में व्यापार होता था। बाद में प्रशासनिक प्रोत्साहन और समर्थन के साथ काशीपुर शहर के आसपास तेजी से औद्योगिक विकास हुआ। वर्तमान में नगर के एस्कॉर्ट्स फार्म क्षेत्र में छोटी और मझोली औद्योगिक इकाइयों के लिए एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एस्टेट निर्माणाधीन है। भौगोलिक रूप से काशीपुर कुमाऊँ के तराई क्षेत्र में स्थित है, जो पश्चिम में जसपुर तक तथा पूर्व में खटीमा तक फैला है। कोशी और रामगंगा नदियों के अपवाह क्षेत्र में स्थित काशीपुर ढेला नदी के तट पर बसा हुआ है। १८७२ में काशीपुर नगरपालिका की स्थापना हुई, और २०११ में इसे उच्चीकृत कर नगर निगम का दर्जा दिया गया। यह नगर अपने वार्षिक चैती मेले के लिए प्रसिद्ध है। महिषासुर मर्दिनी देवी, मोटेश्वर महादेव तथा मां बालासुन्दरी के मन्दिर, उज्जैन किला, द्रोण सागर, गिरिताल, तुमरिया बाँध तथा गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब काशीपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। .

नई!!: इंडिया टीवी और काशीपुर, उत्तराखण्ड · और देखें »

असम विधान सभा चुनाव, 2016

असम में 4 अप्रैल 2016 और 11 अप्रैल 2016 को विधान सभा चुनाव हुए। इनमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को जीत मिली। भाजपा सरकार के सर्वानंद सोनोवाल ने 15 वर्षों से असम में जारी तरूण गोगोई की कांग्रेस सरकार को हराकर भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाई। सोनोवाल खेल एवं युवा मामलों के मंत्री एवं असम के लखीमपुर से सांसद भी हैं। भाजपा गठबंधन ने इतिहास रचते हुए पहली बार पूर्वोत्तर के किसी राज्य में सरकार बनाई थी। .

नई!!: इंडिया टीवी और असम विधान सभा चुनाव, 2016 · और देखें »

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017

उत्तर प्रदेश की सत्तरहवीं विधानसभा के लिए आम चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक सात चरणों में आयोजित हुए। इन चुनावों में मतदान प्रतिशत लगभग 61% रहा। भारतीय जनता पार्टी ने 312 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत प्राप्त किया जबकि सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी गठबन्धन को 54 सीटें और बहुजन समाज पार्टी को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा। पिछले चुनावों में समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनायीं थी। 18 मार्च 2017 को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य एवं दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। .

नई!!: इंडिया टीवी और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017 · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

इण्डिया टीवी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »