लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आरोग्य मंदिर

सूची आरोग्य मंदिर

आरोग्य मन्दिर भारत के उत्तर प्रदेश के गोरखपुर नगर में स्थित एक प्राकृतिक चिकित्सालय है। यह गोरखपुर रेलवे स्टेशन से पाँच किलोमीटर की दूरी पर, बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज रोड पर, आम बाजार एवं राप्तीनगर के निकट अवस्थित है। इसकी स्थापना सन् 1940 में डॉ॰ विट्ठलदास मोदी के द्वारा की गयी थी। 140 शैयाओं वाला यह प्राकृतिक चिकित्सालय प्राकृतिक परिवेश में अवस्थित है। इसके आस-पास युक्लिप्टस और अशोक के अनेकों पेड़ और आम का बाग है। भवन के सामने सुन्दर, सुगन्धित पुश्पों का उद्यान है। .

2 संबंधों: विट्ठलदास मोदी, गोरखपुर

विट्ठलदास मोदी

विट्ठलदास मोदी (२५ अप्रैल १९१२ - २३ मार्च २०००) भारत के एक प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक थे। इन्होने गोरखपुर में आरोग्य मंदिर की स्थापना की तथा प्राकृतिक चिकित्सा पर हिन्दी एवं अंग्रेजी में अनेकों पुस्तकों की रचना की। अपने जीवन के 60 वर्ष प्राकृतिक चिकित्सा को समर्पित किए। मोदी जी ने प्राकृतिक चिकित्सा में मानस के निर्मलीकरण के लिए भगवान बुद्ध द्वारा प्रवर्तित विपश्यना ध्यान-साधना का समावेश किया। .

नई!!: आरोग्य मंदिर और विट्ठलदास मोदी · और देखें »

गोरखपुर

300px गोरखपुर उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्वी भाग में नेपाल के साथ सीमा के पास स्थित भारत का एक प्रसिद्ध शहर है। यह गोरखपुर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। यह एक धार्मिक केन्द्र के रूप में मशहूर है जो बौद्ध, हिन्दू, मुस्लिम, जैन और सिख सन्तों की साधनास्थली रहा। किन्तु मध्ययुगीन सर्वमान्य सन्त गोरखनाथ के बाद उनके ही नाम पर इसका वर्तमान नाम गोरखपुर रखा गया। यहाँ का प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर अभी भी नाथ सम्प्रदाय की पीठ है। यह महान सन्त परमहंस योगानन्द का जन्म स्थान भी है। इस शहर में और भी कई ऐतिहासिक स्थल हैं जैसे, बौद्धों के घर, इमामबाड़ा, 18वीं सदी की दरगाह और हिन्दू धार्मिक ग्रन्थों का प्रमुख प्रकाशन संस्थान गीता प्रेस। 20वीं सदी में, गोरखपुर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक केन्द्र बिन्दु था और आज यह शहर एक प्रमुख व्यापार केन्द्र बन चुका है। पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय, जो ब्रिटिश काल में 'बंगाल नागपुर रेलवे' के रूप में जाना जाता था, यहीं स्थित है। अब इसे एक औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिये गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा/GIDA) की स्थापना पुराने शहर से 15 किमी दूर की गयी है। .

नई!!: आरोग्य मंदिर और गोरखपुर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »