लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आताकामा मरुस्थल

सूची आताकामा मरुस्थल

आताकामा नासा वर्ल्ड विंड के द्वारा आताकामा मरुस्थल के किनारे स्थित पैन दे एजुकार राष्ट्रीय उद्यान में एक चिल्ला आताकामा मरुस्थल, दक्षिण अमेरिका में स्थित एक लगभग शुष्क पठार है और इसका विस्तार एण्डीज़ पर्वतमाला के पश्चिम में महाद्वीप के प्रशांत तट पर लगभग 1000 किमी (600 मील) की दूरी तक है। नासा, नेशनल ज्योग्राफिक तथा अन्य कई प्रकाशनों के अनुसार यह दुनिया का सबसे शुष्क मरुस्थल है।चिली की तट शृंखला और एण्डीज़, के अनुवात पक्ष का वृष्टिछाया प्रदेश और शीतल अपतटीय हम्बोल्ट धारा द्वारा निर्मित तटीय प्रतिलोम परत, इस 20 करोड़ साल से ज्यादा पुराने मरुस्थल को कैलिफोर्निया स्थित मौत की घाटी से 50 गुणा अधिक शुष्क बनाते हैं। उत्तरी चिली में स्थित अटाकामा मरुस्थल का कुल क्षेत्रफल है और इसका अधिकांश नमक बेसिनों (सलारेस), रेत, और बहते लावा से बना है। .

4 संबंधों: चरमपसंदी, द मोटरसाइकिल डायरीज़ (फिल्म), दक्षिण अमेरिका, कोहरा रेगिस्तान

चरमपसंदी

स्पेन की रिओ तिन्तो (नदी) जिसके तेज़ाब-युक्त पानी को उसमें रह रहे चरमपसंदी जीवाणु एक पीला-नारंगी सा रंग दे देते हैं चरमपसंदी ऐसे जीव को कहा जाता है, जो ऐसे चरम वातावरण में फलता-फूलता हो जहाँ पृथ्वी पर रहने वाले साधारण जीव बहुत कठिनाई से जीवित रह पाते हो या बिलकुल ही रह न सके। ऐसे चरम वातावरणों में ज्वालामुखी चश्मों का खौलता-उबलता हुऐ पानी, तेज़ाब से भरपूर वातावरण और आरसॅनिक जैसे ज़हरीले पदार्थों से युक्त वातावरण शामिल हैं। .

नई!!: आताकामा मरुस्थल और चरमपसंदी · और देखें »

द मोटरसाइकिल डायरीज़ (फिल्म)

द मोटरसाइकिल डायरीज़ (2004, Diarios de motocicleta) 23 वर्षीय अर्नेस्टो ग्वेरा की यात्रा और लिखित संस्मरण पर आधारित एक जीवनीक फ़िल्म है, जो वर्षों बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आइकानिक मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा के रूप में विख्यात हुए.

नई!!: आताकामा मरुस्थल और द मोटरसाइकिल डायरीज़ (फिल्म) · और देखें »

दक्षिण अमेरिका

दक्षिण अमेरिका (स्पेनी: América del Sur; पुर्तगाली: América do Sul) उत्तर अमेरिका के दक्षिण पूर्व में स्थित पश्चिमी गोलार्द्ध का एक महाद्वीप है। दक्षिणी अमेरिका उत्तर में १३० उत्तरी अक्षांश (गैलिनस अन्तरीप) से दक्षिण में ५६० दक्षिणी अक्षांश (हार्न अन्तरीप) तक एवं पूर्व में ३५० पश्चिमी देशान्तर (रेशिको अन्तरीप) से पश्चिम में ८१० पश्चिमी देशान्तर (पारिना अन्तरीप) तक विस्तृत है। इसके उत्तर में कैरीबियन सागर तथा पनामा नहर, पूर्व तथा उत्तर-पूर्व में अन्ध महासागर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर तथा दक्षिण में अण्टार्कटिक महासागर स्थित हैं। भूमध्य रेखा इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से एवं मकर रेखा मध्य से गुजरती है जिसके कारण इसका अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में पड़ता है। दक्षिणी अमेरिका की उत्तर से दक्षिण लम्बाई लगभग ७,२०० किलोमीटर तथा पश्चिम से पूर्व चौड़ाई ५,१२० किलोमीटर है। विश्व का यह चौथा बड़ा महाद्वीप है, जो आकार में भारत से लगभग ६ गुना बड़ा है। पनामा नहर इसे पनामा भूडमरुमध्य पर उत्तरी अमरीका महाद्वीप से अलग करती है। किंतु पनामा देश उत्तरी अमरीका में आता है। ३२,००० किलोमीटर लम्बे समुद्रतट वाले इस महाद्वीप का समुद्री किनारा सीधा एवं सपाट है, तट पर द्वीप, प्रायद्वीप तथा खाड़ियाँ कम हैं जिससे अच्छे बन्दरगाहों का अभाव है। खनिज तथा प्राकृतिक सम्पदा में धनी यह महाद्वीप गर्म एवं नम जलवायु, पर्वतों, पठारों घने जंगलों तथा मरुस्थलों की उपस्थिति के कारण विकसित नहीं हो सका है। यहाँ विश्व की सबसे लम्बी पर्वत-श्रेणी एण्डीज पर्वतमाला एवं सबसे ऊँची टीटीकाका झील हैं। भूमध्यरेखा के समीप पेरू देश में चिम्बोरेजो तथा कोटोपैक्सी नामक विश्व के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत हैं जो लगभग ६,०९६ मीटर ऊँचे हैं। अमेजन, ओरीनिको, रियो डि ला प्लाटा यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। दक्षिण अमेरिका की अन्य नदियाँ ब्राज़ील की साओ फ्रांसिस्को, कोलम्बिया की मैगडालेना तथा अर्जेण्टाइना की रायो कोलोरेडो हैं। इस महाद्वीप में ब्राज़ील, अर्जेंटीना, चिली, उरुग्वे, पैराग्वे, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर, कोलोंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना (ब्रिटिश, डच, फ्रेंच) और फ़ाकलैंड द्वीप-समूह आदि देश हैं। .

नई!!: आताकामा मरुस्थल और दक्षिण अमेरिका · और देखें »

कोहरा रेगिस्तान

दक्षिण अमेरिका में पेरू के लीमा और त्रुहिलो के बीच का कोहरा रेगिस्तान। पीछे कोहरे से आधे ढके ऐन्डीयाई पर्वत​ कोहरा रेगिस्तान या कोहरा मरुभूमि (fog desert) ऐसे रेगिस्तान को कहते हैं जहाँ पड़ने वाला अधिकतर जल कोहरे द्वारा पहुँची नमी से आता है। ऐसे क्षेत्रों में कोहरे से ही वनस्पतियों और जानवरों को जल मिलता है।, Federico Norte, University of Oklahoma Press, Page 224, 1999, ISBN 978-0-8061-3146-7 दक्षिणी अमेरिका में पेरू और चिली के तट पर स्थित आताकामा रेगिस्तान, अफ़्रीका में नामीबिया का नामीब रेगिस्तान, उत्तरी अमेरिका में मेक्सिको का बाहा कैलिफ़ोरनिया रेगिस्तान और अरबी प्रायद्वीप का तटीय कोहरा रेगिस्तान इसके कुछ उदाहरण हैं।, WildWorld Ecoregion Profiles, National Geographic Society, Accessed 2011-07-02 इन रेगिस्तानों में कोहरा आकर धरती, पेड़-पौधों, कीटों और जानवरों पर पड़ता है और इसी से वे जल ग्रहण करते हैं। नामीब रेगिस्तान में देखा गया है कि वहाँ वाहनों के चलने से स्थानीय लाइकेन को हानि पहुँची है। गाड़ियों के पहियों के निशानों में तापमान अन्य स्थानों से लगभग २ °सेंटीग्रेड ज़्यादा गर्म पाया गया। इस से वहाँ कोहरा जमने की रफ़्तार कम हुई और वनस्पति को हानि पहुँची। अध्ययन से पता चला है कि कोहरा रेगिस्तानों में ऐसे छोटे बदलावों का बड़ा प्रभाव दिखता है।Do vehicle track disturbances affect the productivity of soil-growing lichens in a fog desert?, J.S. Lalley, Wiley, Page 548–556, volume 20, issue 3, doi 10.1111/j.1365-2435.2006.01111.x, Accessed 2008-11-04 .

नई!!: आताकामा मरुस्थल और कोहरा रेगिस्तान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आताकामा रेगिस्तान, अटाकामा मरुस्थल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »