लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आईएसओ ४२१७

सूची आईएसओ ४२१७

Exchange rates display at a Bureau de change listing currency names in English and their ISO 4217 codes. This list displays the United Kingdom as 'England', one of its constituent countries, in addition to displaying the Republic of China as 'Taiwan' and South Korea as 'Korea'. € आईएसओ ४२१७ (अंग्रेज़ी:ISO 4217) एक अंतर्राष्ट्रीय मानक है, जो तीन-अक्षरीय मुद्रा कूट बताता है। इसको अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन द्वारा मानकीकृत किया गया है। .

31 संबंधों: थाई बाट, दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन, नेपाली रुपया, नीदरलैण्ड, पापुआ न्यू गिनीयाई किना, पाउंड (मुद्रा), प्रचलित मुद्राओं की सूची, फ़रो द्वीपसमूह, फ्रांस की रूपरेखा, भारत सारावली, भारतीय रुपया, भारतीय रुपया चिह्न, मापन प्रणालियाँ, मंगोलियाई तोगरोग, मुद्रा चिह्न, मेक्सिकन पेसो, मॉरिशियाई रुपया, यूरोपीय संघ की मुद्राएँ, सिंगापुर डॉलर, वियतनामी दोंग, खाड़ी सहयोग परिषद, इण्डोनेशियाई रुपिया, कम्बोडियाई रिएल, कुक द्वीपसमूह, क्यूबा, क्रोनर, कैनिडियाई डॉलर, कोरियाई प्रायद्वीप, अरब लीग, उरुग्वे, ISO मानकों की सूची

थाई बाट

बात (चिह्न: ฿; कोड: THB) थाईलैंड की मुद्रा है। यह 100 सतांग () में विभाजित होता है। मुद्रा जारी करने की ज़िम्मेदारी थाईलैंड के बैंक की है। स्विफ्ट के अनुसार, अक्टूबर 2014 तक, थाई बात दुनिया का दसवाँ सबसे अधिक भुगतान में इस्तेमाल होने वाला मुद्रा है।  .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और थाई बाट · और देखें »

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) दक्षिण एशिया के आठ देशों का आर्थिक और राजनीतिक संगठन है। संगठन के सदस्य देशों की जनसंख्या (लगभग 1.5 अरब) को देखा जाए तो यह किसी भी क्षेत्रीय संगठन की तुलना में ज्यादा प्रभावशाली है। इसकी स्थापना ८ दिसम्बर १९८५ को भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान द्वारा मिलकर की गई थी। अप्रैल २००७ में संघ के 14 वें शिखर सम्मेलन में अफ़ग़ानिस्तान इसका आठवा सदस्य बन गया। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन · और देखें »

नेपाली रुपया

रुपया (रूपैयाँ) नेपाल का आधिकारिक मुद्रा है। वर्तमान मुद्रा का कोड है ISO 4217 NPR और इसका सामान्यत: चिन्ह रू है। नेपाली रुपया 100 पैसों में बँटे हुए हैं। नेपाल राष्ट्र बैंक द्वारा इस मुद्रा के निर्गमन पर नियंत्रण रहता है। कई अन्य राष्ट्रों के मुद्रा भी रुपया कहलाते हैं। नेपाली मुद्रा का भारतीय रुपया के साथ स्थिर विनिमय है। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और नेपाली रुपया · और देखें »

नीदरलैण्ड

नीदरलैण्ड नीदरलैंड युरोप महाद्वीप का एक प्रमुख देश है। यह उत्तरी-पूर्वी यूरोप में स्थित है। इसकी उत्तरी तथा पश्चिमी सीमा पर उत्तरी समुद्र स्थित है, दक्षिण में बेल्जियम एवं पूर्व में जर्मनी है। नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम है। "द हेग" को प्रशासनिक राजधानी का दर्जा दिया जाता है। नीदरलैंड को अक्सर हॉलैंड के नाम संबोधित किया जाता है एवं सामान्यतः नीदरलैंड के निवासियों तथा इसकी भाषा दोनों के लिए डच शब्द का उपयोग किया जाता है। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और नीदरलैण्ड · और देखें »

पापुआ न्यू गिनीयाई किना

किना (कूट: PGK) पापुआ न्यू गिनी की मुद्रा है। यह १०० टोएआ में विभाजित है। किना को ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के स्थान पर १९ अप्रैल १९७५ को पापुआ न्यू गिनी की मुद्रा के रूप में स्वीकार किया गया। किना शब्द तोलाई क्षेत्र की तोलाई भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ मोती के खोल से है जिसका देश के तटीय व मुख्यभूमि दोनों क्षेत्रों में व्यापक रूप से व्यापर किया जाता है।.

नई!!: आईएसओ ४२१७ और पापुआ न्यू गिनीयाई किना · और देखें »

पाउंड (मुद्रा)

 पाउंड कुछ देशों की मुद्रा की इकाई है। इस शब्द की उत्पत्ति हुई ग्रेट ब्रिटेन में एक पाउंड (वजन) चाँदी से । शब्द पाउंड  (pound) लैटिन शब्द पोंडो (pondo) का अंग्रेज़ी अनुवः है, जिसका मतलब है "तराजू पर तोला गया" और रोमन साम्राज्य के खाते की इकाई थी।.

नई!!: आईएसओ ४२१७ और पाउंड (मुद्रा) · और देखें »

प्रचलित मुद्राओं की सूची

यहाँ विभिन्न देशों में प्रचलित मुद्राओं की सूची दी गयी है। मुद्रा, विनिमय की इकाई है। यह एक तरह से धन है क्योंकि यह विनिमय का माध्यम भी है। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और प्रचलित मुद्राओं की सूची · और देखें »

फ़रो द्वीपसमूह

नासा के उपग्रह द्वारा खींची गई फरो द्वीप की तस्वीर फरो द्वीप-समूह या फ़ायरो द्वीप या सिर्फ फरो या फ़ायरो नॉर्वेजीयन् सागर और उत्तर अंध महासागर के बीच स्थित एक द्वीप समूह है। डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ फरो द्वीप-समूह भी डेनमार्क राजशाही का एक हिस्सा है। फरो द्वीप-समूह १९४८ से डेनमार्क का एक स्वायत्तशासी प्रांत है। पिछले कुछ वर्षों में अधिकांश मामलों का नियंत्रण स्थानीय शासन ने अपने हाथ में ले लिया है। हालांकि, सैन्य सुरक्षा, विदेश मामले और कानून जैसे मसले अभी भी डेनमार्क की जिम्मेदारी में आते हैं। फरो का आइसलैंड, नॉर्वे, सेटलैंड, ओर्कने, द आउटर हेबराइड्स और ग्रीनलैंड से पारंपरिक रूप से घनिष्ट संबंद्ध हैं। यह द्वीपसमूह १८१४ में राजनीतिक नॉर्वे से अलग हो गया था। फरो नॉर्डिक परिषद ने डैनीश प्रतिनिधिमंडल के एक भाग के रूप में प्रतिनिधित्व करते हैं। श्रेणी:देश श्रेणी:यूरोप.

नई!!: आईएसओ ४२१७ और फ़रो द्वीपसमूह · और देखें »

फ्रांस की रूपरेखा

निम्नलिखित रूपरेखा, फ्रांस का एक अवलोकन और सामयिक गाइड के रूप में है: फ़्रांस – पश्चिमी यूरोप में कई विदेशी क्षेत्रों और क्षेत्रों के साथ एक देश है। मेट्रोपॉलिटन फ्रांस भूमध्य सागर से अंग्रेजी चैनल और उत्तरी सागर तक और राइन से अटलांटिक महासागर तक फैला हुआ है। इसके आकार से, इसे अक्सर फ्रेंच में 'षट्कोण' ("द हेक्सागोन") के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और फ्रांस की रूपरेखा · और देखें »

भारत सारावली

भुवन में भारत भारतीय गणतंत्र दक्षिण एशिया में स्थित स्वतंत्र राष्ट्र है। यह विश्व का सातवाँ सबसे बड़ देश है। भारत की संस्कृति एवं सभ्यता विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति एवं सभ्यताओं में से है।भारत, चार विश्व धर्मों-हिंदू धर्म, सिख धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म के जन्मस्थान है और प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का घर है। मध्य २० शताब्दी तक भारत अंग्रेजों के प्रशासन के अधीन एक औपनिवेशिक राज्य था। अहिंसा के माध्यम से महात्मा गांधी जैसे नेताओं ने भारत देश को १९४७ में स्वतंत्र राष्ट्र बनाया। भारत, १२० करोड़ लोगों के साथ दुनिया का दूसरे सबसे अधिक आबादी वाला देश और दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला लोकतंत्र है। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और भारत सारावली · और देखें »

भारतीय रुपया

भारतीय रुपया (प्रतीक-चिह्न: 8px; कोड: INR) भारत की राष्ट्रीय मुद्रा है। इसका बाज़ार नियामक और जारीकर्ता भारतीय रिज़र्व बैंक है। नये प्रतीक चिह्न के आने से पहले रुपये को हिन्दी में दर्शाने के लिए 'रु' और अंग्रेजी में Re.

नई!!: आईएसओ ४२१७ और भारतीय रुपया · और देखें »

भारतीय रुपया चिह्न

भारतीय रुपया चिह्न भारतीय रुपया चिह्न (₹) भारतीय रुपये (भारत की आधिकारिक मुद्रा) के लिये प्रयोग किया जाने वाला मुद्रा चिह्न है। यह डिजाइन भारत सरकार द्वारा १५ जुलाई २०१० को सार्वजनिक किया गया था। अमेरिकी डॉलर, ब्रिटिश पाउण्ड, जापानी येन और यूरोपीय संघ के यूरो के बाद रुपया पाँचवी ऐसी मुद्रा बन गया है, जिसे उसके प्रतीक-चिह्न से पहचाना जाएगा। भारतीय रुपये के लिये अन्तर्राष्ट्रीय तीन अंकीय कोड (अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) मानक ISO 4217 के अनुसार) INR है। ५ मार्च २००९ को भारत सरकार ने भारतीय रुपये के लिये एक चिह्न निर्माण हेतु एक प्रतियोगिता की घोषणा की। इसके अन्तर्गत सरकार को तीन हज़ार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। यूनियन बजट २०१० के दौरान वित्त मन्त्री प्रणव मुखर्जी ने कहा कि प्रस्तावित चिह्न भारतीय संस्कृति को प्रकट करेगा। प्राप्त ३३३१ आवेदनों में से मनॉन्दिता कोरिया-मेहरोत्रा, हितेश पद्मशैली, शिबिन केक, शाहरुख जे ईरानी तथा डी उदय कुमार द्वारा निर्मित किये गये पाँच चिह्न शॉर्ट लिस्ट किये गये तथा उनमें से एक २४ जून २०१० को यूनियन कैबिनेट की मीटिंग में फाइनल किया जाना था। वित्त मन्त्री के अनुरोध पर निर्णय स्थगित किया गया, तथा १५ जुलाई २०१० की मीटिंग में निर्णय लिया गया तथा उदय कुमार द्वारा निर्मित चिह्न चुना गया। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर की अध्यक्षता में गठित एक उच्चस्तरीय समिति ने भारतीय संस्कृति और भारतीय भाषाओं के साथ ही आधुनिक युग के बेहतर सामंजस्य वाले इस प्रतीक को अन्तिम तौर पर चयन करने की सिफारिश की थी। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और भारतीय रुपया चिह्न · और देखें »

मापन प्रणालियाँ

मापन प्रणाली एक इकाइयों का समूह है, जो कि प्रत्येक उस वस्तु के परिमाण को दर्शाने हेतु प्रयोग होता है, जिसे मापा जा सकता है। क्योंकि यह व्यापार और आंतरिक वाणिज्य हेतु महत्वपूर्ण थीं, इसलिये, इन्हें इन्हें संशोधित, नियमित कर मानकीकृत किया गया था। वैज्ञानिक दृष्टि से, जब शोध किये गये, तो पता चला, कि कुछ इकाइयां मानक होतीं हैं, जिनसे कि अन्य सभी को व्युत्पन्न किया जा सकता है। पूर्व में यह राज्यों के शासकों द्वारा निर्धारित कर लागू किये जाती थीं। इसलिये ये आवश्यक रूप से सर्वानुकूल, या आपस में सामन्जस्य रखने वाली नहीं होती थीं। चाहे हम यह राय बनायें, कि मिस्र निवासियों ने मापन कला की खोज की थी; परन्तु वे यूनानी ही थे, जिन्होंने मापन कला खोजी थी। यूनानियों की ज्यामिती का ज्ञान और उनके आरम्भिक भार एवं मापों के प्रयोग, जल्दी ही वैज्ञानिक स्तर पर उनकी मापन प्रणाली को स्थान देने लगे.

नई!!: आईएसओ ४२१७ और मापन प्रणालियाँ · और देखें »

मंगोलियाई तोगरोग

तोगरोग या तुगरिक (ᠲᠥᠭᠥᠷᠢᠭ, төгрөг, तोगरोग; चिह्न: ₮; कूट: MNT) मंगोलिया की आधिकारिक मुद्रा है। प्राचीन काल में यह १०० मोंगो (мөнгө) में विभाजित था। इस मुद्रा में सबसे कम मूल्य का १०-तोगरोग का तथा सबसे अधिक २०,००० तोगरोग का नोट है। यूनिकोड में मुद्रा का चिह्न U+20AE ₮ Tugrik sign है। २०१० में तोगरोग का मूल्य डॉलर के मुकाबले १५% तक बढ़ गया था, क्योंकि मंगोलिया में खनन उद्योगों में भारी बढ़ोत्तरी हुई थी। परन्तु विदेशी निवेश तथा खनन उद्योगों से प्राप्त राजस्व में गिरावट के कारण इसकी विनिमय दर २०१३ के पूर्वार्द्ध से जून २०१४ के मध्य २४% तक घट गयी। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और मंगोलियाई तोगरोग · और देखें »

मुद्रा चिह्न

मुद्रा चिह्न किसी देश की राष्ट्रीय मुद्रा को दर्शाने वाला आधिकारिक चिह्न होता है। अभी की स्थिति तक केवल पाँच मुद्राएँ ऐसी हैं जिनके प्रतीक-चिह्न हैं। ये मुद्राएँ हैं: अमेरिकी डॉलर, जापानी येन, ब्रिटिश पाउण्ड, भारतीय रुपया और यूरोपीय यूरो। इन मुद्राओं के चिह्न इस प्रकार हैं: अन्तर्राष्ट्रीय रूप से मुद्रा-चिह्नों के स्थान पर आईएसओ ४२१७ कोड का उपयोग किया जाता है, हालांकि क्रमशः मुद्रा-चिह्न विभिन्न देशों में अधिक उपयोग में हो सकता है। विश्व की अधिकान्श मुद्राओं का कोई प्रतीक-चिह्न नहीं है। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और मुद्रा चिह्न · और देखें »

मेक्सिकन पेसो

मेक्सिकन पेसो (चिह्न: $; कोड: MXN) मेक्सिको का मुद्रा है। आधुनिक पेसो और डॉलर मुद्राओं का मूल 15 वीं–19 वीं सदी के स्पेनी डॉलर में है, और ज़्यादातर अब भी "$" चिह्न का प्रयोग करते हैं।  मेक्सिकन पेसो 8वाँ सबसे अधिक कारोबारित मुद्रा है, और  महाअमेरिका में तीसरे स्थान पर है (अमेरिकी डॉलर और कनाडाई डॉलर के बाद), लैटिन अमेरिका का सर्वप्रथम।  इसका वर्तमान आईएसओ 4217 कोड है MXN; 1993 के पुनर्मूल्यांकन (नीचे देखें) से पहले कोड था MXP। पेसो को 100 सेंट  विभाजित किया जाता है, जिसका चिह्न "¢" है। 27 मई, 2016 में पेसो की विनिमय दर था $20.55 प्रति यूरो और $18.49 प्रति अमेरिकी डॉलर। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और मेक्सिकन पेसो · और देखें »

मॉरिशियाई रुपया

मॉरिशियाई रुपया (चिह्न: ₨; आईएसओ 4217 कोड: MUR) मॉरीशस का मुद्रा है। कई अन्य मुद्राओं को भी रुपया कहा जाता है। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और मॉरिशियाई रुपया · और देखें »

यूरोपीय संघ की मुद्राएँ

, यूरोपीय संघ के सदस्य राष्ट्रों द्वारा आधिकारिक रूप से ग्यारह मुद्राएँ प्रयोग की जा रही हैं। अधिकांश सदस्य राष्ट्रों के लिये यूरो खाते हैं जबकि उनकी मौद्रिक नीतियाँ स्वतंत्र रूप से चलती हैं। जिन यूरोपीय संघ के राष्ट्रों ने इसे अपनाया है वे यूरोक्षेत्र कहलाते हैं, साथ ही उनका यूरोपीय केन्द्रीय बैंक (ईसीबी) में शेयर भी हैं। ईसीबी तथा यूरोपीय संघ के सभी राष्ट्रों के राष्ट्रीय बैंक यूरोपीय केन्द्रीय बैंक प्रणाली के भाग हैं, जिनमे वे राष्ट्र भी शामिल है जिनकी अपनी अलग मुद्राएँ हैं। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और यूरोपीय संघ की मुद्राएँ · और देखें »

सिंगापुर डॉलर

सिंगापुर डॉलर (चिह्न: S$; कूट: SGD) सिंगापुर की आधिकारिक मुद्रा है। यह १०० सेण्ट में विभाजित है। इसे सामान्य रूप से $ चिह्न से अथवा अन्य डॉलर मुद्राओं से विभिन्नता दर्शाने के लिये S$ से प्रदर्शित किया जाता है। इसके नोट तथा सिक्के मॉनेटरी अथाॅरिटी ऑफ़ सिंगापुर द्वारा जारी किये जाते हैं। 2016 के अनुसार, सिंगापुर डॉलर विश्व की बारहवीं सबसे अधिक विनिमय होने वाली मुद्रा है। सिंगापुर डॉलर सिंगापुर के अलावा ब्रुनेई में भी प्रथागत निविदा के लिये मान्य है क्योंकि मॉनेटरी अथाॅरिटी ऑफ़ सिंगापुर तथा अथाॅरिटी मॉनेटरी ब्रुनेई दरुस्ल्लम के मध्य इस सम्बन्ध में मुद्रा विनिमय समझौता हुआ है। इसी प्रकार से ब्रुनेई डॉलर भी सिंगापुर में मुद्रा के रूप में मान्य है। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और सिंगापुर डॉलर · और देखें »

वियतनामी दोंग

दोंग (वियतनामी: đồng ɗôŋm; चिह्न: ₫; कोड: VND) 3 मई, 1978 से वियतनाम का मुद्रा है।  इसे स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम जारी करता है और इसका चिह्न "₫" है। पहले इसे 10 हाओ में विभाजित किया जाता था, और 1 हाओ 10 सू के बराबर था, लेकिन आज हाओ और सू का इस्तेमाल नहीं किया जाता।  .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और वियतनामी दोंग · और देखें »

खाड़ी सहयोग परिषद

खाड़ी सहयोग परिषद (Golf Cooperation Council) यह संगठन फारस की खाड़ी से घिरे देशो का एक क्षेत्रीय समूह है सदस्य देश बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात है इसका मुख्यालय सऊदी अरब रियाद स्थित मेँ है तथा अधिकारिक भाषा अरबी है। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और खाड़ी सहयोग परिषद · और देखें »

इण्डोनेशियाई रुपिया

रुपिया (Rp) इण्डोनेशिया की आधिकारिक मुद्रा है। इसका आईएसओ ४२१७ कोड IDR है तथा इसे बैंक इण्डोनेशिया द्वारा जारी किया जाता है। रुपिया एक शब्द भारतीय शब्द है जो कि संस्कृत भाषा के रूप्यकम् शब्द से लिया गया है। इण्डोनेशियाई लोग अनौपचारिक रूप से रुपिया के लिये "पेराक" शब्द का भी उपयोग करते हैं, जिसका अर्थ इण्डोनेशियाई भाषा में चांदी होता है। एक इण्डोनेशियाई रुपिया १०० सेन में विभाजित होता है, मगर महंगाई बढ़ने के कारण बैंक इण्डोनेशिया ने सारे सेन के नोट व सिक्के बंद कर दिये हैं। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और इण्डोनेशियाई रुपिया · और देखें »

कम्बोडियाई रिएल

रिएल (ख्मेर: រៀល; चिह्न: ៛; कूट: KHR) कम्बोडिया देश की मुद्रा है। अभी तक दो प्रकार की विभिन्न रिएल जारी हुई है, जिनमे पहली १९५३ से १९७५ के मध्य जारी हुई। १९७५ से १९८० के मध्य देश में कोई मौद्रिक नीति नहीं थी। वर्तमान रिएल २० मई १९८० को जारी हुई जो अब भी प्रचलन में है। इसके मुद्रा के बारे में यह मान्यता है कि इसका नाम मीकांग नदी की मछली रिएल (ख्मेर में "छोटी मछली") के नाम पर पड़ा है। हालाँकि अधिक मान्य मान्यता यह है कि इसका नाम का उद्भव मध्य १९वीं शताब्दी में मलय, भारतीय तथा चीनी व्यापारियों द्वारा उपयोग की जाने वाली उच्च मात्रा की मेक्सिकन रिएल मुद्रा से हुआ है। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और कम्बोडियाई रिएल · और देखें »

कुक द्वीपसमूह

कुक द्वीपसमूह (माओरी: Kūki 'Āirani) एक दक्षिण प्रशान्त महासागर में एक द्वीप देश है जो न्यूज़ीलैण्ड का मुक्त संघ है। यह १५ द्वीपों से मिलकर बना है जिसका कुल क्षेत्रफल है। कुक द्वीपसमूह का एक्सलूसिव इकनॉमी क्षेत्र समुद्र के को घेरता है। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और कुक द्वीपसमूह · और देखें »

क्यूबा

क्यूबा गणतंत्र कैरिबियाई सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। हवाना क्यूबा की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। क्यूबा दूसरा सबसे बड़ा शहर सेंटिआगो डे है। क्यूबा गणराज्य में क्यूबा द्वीप, इस्ला दी ला जुवेतुद आदि कई द्वीप समूह शामिल हैं। क्यूबा, कैरेबियाई समूह में सबसे ज्यादा आबादी वाला द्वीप है, जिसमें 11 लाख से ज्यादा लोग निवास करते हैं। वक्त के साथ अलग-अलग जगह से पहुंचे लोगों और उपनिवेश का असर यहां की संस्कृति पर स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ता है। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और क्यूबा · और देखें »

क्रोनर

क्रोना (मुद्रा चिह्न: kr; कोड: SEK) १८७३ से स्वीडन की मुद्रा रही है। इसका लघु रूप है kr। इसका बहुवचन है क्रोना। यह १०० ओर में बंटी होती है। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और क्रोनर · और देखें »

कैनिडियाई डॉलर

कैनिडियाई डॉलर (चिह्न: $; कूट: CAD; dollar canadien) कनाडा की मुद्रा है। इसे सामान्यतः डॉलर चिह्न $ से अथवा कभी-कभी अन्य डॉलर मुद्राओं से विलग दिखाने के लिये Can$ या C$ से भी प्रदर्शित किया जाता है। यह १०० सेण्ट में विभाजित है। एक डॉलर के सिक्के पर लून (जल पक्षी) का चित्र होने के कारण इसे कभी-कभी विदेशी मुद्रा व्यापारियों तथा समीक्षकों द्वारा लूनी भी कहा जाता है। कनाडा के लोग सामान्यतः इसे हुआर्ड कहते हैं। वैश्विक भण्डार में लगभग २% हिस्सेदारी के साथ कैनिडियाई डॉलर अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन तथा पाउण्ड स्टर्लिंग के बाद विश्व की पाँचवी सबसे अधिक भण्डारित मुद्रा है। कैनिडियाई डॉलर केन्द्रीय बैंकों में लोकप्रिय है। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और कैनिडियाई डॉलर · और देखें »

कोरियाई प्रायद्वीप

कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी एशिया का एक प्रायद्वीप है। यह एशिया महाद्वीप से १,१०० किमी दक्षिण प्रशांत महासागत की ओर बढ़ता है। इसके पूर्व में जापान सागर, पश्चिम में पीला सागर और दक्षिण में कोरिया जलसंधि है। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और कोरियाई प्रायद्वीप · और देखें »

अरब लीग

अरब राज्यों का लीग (جامعة الدول.), आमतौर पर अरब लीग (الجامعة अरबी.) कहा जाता है, यह उत्तरी अफ्रीका, पूर्वोत्तर अफ्रीका और दक्षिण पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) के अरब राज्यों का क्षेत्रीय संगठन है। इसका 22 मार्च 1945 को छह सदस्यों के साथ गठन किया गया था, जिसमें काहिरा में जॉर्डन) मिस्र, इराक, ट्रांसजॉर्डन (1949 में जॉर्डन), लेबनान, सऊदी अरब और सीरिया शामिल थे। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और अरब लीग · और देखें »

उरुग्वे

उरुग्वे दक्षिण अमेरिका के दक्षिणीपूर्वी हिस्से में स्थित एक देश है। देश में रहने वाली करीबन 35 लाख की आबादी में से 11 लाख लोग राजधानी मोंटेवीडियो और उसके महानगरीय क्षेत्र में निवास करते हैं। देश की 88–94% आबादी यूरोपीय अथवा मिश्रित वर्ण के लोग हैं। उरुग्वे की जमीनी सीमा केवल ब्राजील से, उत्तर में रियो ग्रांड दो सूल से मिलती है। इसके पश्चिम में उरुग्वे नदी, दक्षिणपश्चिम में रियो दी ला प्लाता का मुहाना और दक्षिणपूर्व में दक्षिण अंध महासागर स्थित है। उरुग्वे दक्षिण अमेरिका में सूरीनाम के बाद दूसरा सबसे छोटा देश है। उरुग्वे में सबसे पुरानी यूरोपीय कालोनी कोलोनिया डेल स्कारमेंटो की स्थापना पुर्तगाल द्वारा 1680 में की गई थी। मोटेवीडियो की स्थापना स्पेनियो ने 18वीं सदी के शुरुआती दौर में सैन्य गढ़ के रूप में की थी। उरुग्वे ने 1825-1928 के बीच स्पेन, अर्जेन्टीना और ब्राजील के बीच तीन तरफा लड़ाई के बाद स्वतंत्रता हासिल की। यहां संवैधानिक लोकतंत्र है, जहां राष्ट्रपति राज्य के साथ-साथ सरकार के भी मुखिया होते हैं। उरुग्वे की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि पर और राज्य सेवा पर आधारित है। ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल के अनुसार, उरुग्वे लेटिन अमेरिका में (चिली के साथ) सबसे कम भ्रष्ट देश है, जहां की राजनीतिक और कार्य परिस्थितियां महाद्वीप में सबसे ज्यादा खुली है। उरुग्वे उच्च मानव विकास सूचकांक और प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से लेटिन अमेरिका के सबसे विकसित अर्थव्यवस्था वाला देश है। .

नई!!: आईएसओ ४२१७ और उरुग्वे · और देखें »

ISO मानकों की सूची

This is a list of ISO standards that are discussed in Wikipedia articles.

नई!!: आईएसओ ४२१७ और ISO मानकों की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ISO 4217

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »