लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अवेस्ती भाषा

सूची अवेस्ती भाषा

अवेस्ती भाषा एक पूर्वी इरानी भाषा है। यह भाषा पारसी धर्म जोरोस्ट्रियन अभेस्ता के पवित्र भजन एवं ग्रंथ में प्रयोजित है। यह भाषा इरानी भाषाऔं में से एक है। इरानी भाषा व भारतीय भाषा मिलकर भारतीय-इरानी भाषा समूह बनता है जो भारोपेली भाषा परिवार का एक शाखा है। अवेस्तन भाषा के इस आधुनिक भाषाई वर्गीकरण के बावजूद, अवेस्तन भाषा की भौगोलिक स्थिति का निर्धारण किसी भी आधार से पूर्ण नहीं है। आधुनिक विद्वानों के मत अनुसार पूर्वी ईरान में अवेस्तन भाषा का उत्त्पत्ति हुआ था परन्तु अवेस्तन भाषा उत्त्पतिस्थल उत्तर पश्चिम इरान होने वाले प्रमाण भी प्राप्त हुए हैं। अवेस्तन भाषा दो अलग रूपों में विभक्त है: १) प्राचीन अवेस्तन वा गाथिक अवेस्तन: अवस्तन भाषा के इस रूप को गाथा एवं यस्न के प्राचीन खण्ड रचना करने के लिए प्रयोग किया गया था। गाथिक अवेस्तन एक जटिल व्याकरणयुक्त प्राचीन भाषा है जिसमें आठ case forms और एक उच्च inflected नाम प्रणाली शामिल है। यह भाषा वैदिक संस्कृत से निकट संबन्ध रखता है और संस्कृत से बहुत cognates बांटता है। २)Young Avestan: इस भाषाइ रूप को अभेस्ता के अधीक भाग निर्माण में प्रयोग किया गया है। इस का प्रयोजन यश्त, विस्पेराद, भेम्दिदाद और यस्न के कुछ खण्ड निर्माण के लिए किया गया था। भाषा, अवेस्ती श्रेणी:पूर्वी ईरानी भाषाएँ श्रेणी:हिन्द-ईरानी भाषाएँ.

3 संबंधों: पारसी धर्म, हिन्दू धर्म, ज़रथुश्त्र

पारसी धर्म

पारसी धर्म ईरान का प्राचीन काल से प्रचलित धर्म है। ये ज़न्द अवेस्ता नाम के धर्मग्रंथ पर आधारित है। इसके प्रस्थापक महात्मा ज़रथुष्ट्र हैं, इसलिये इस धर्म को ज़रथुष्ट्री धर्म (Zoroastrianism) भी कहते हैं। .

नई!!: अवेस्ती भाषा और पारसी धर्म · और देखें »

हिन्दू धर्म

हिन्दू धर्म (संस्कृत: सनातन धर्म) एक धर्म (या, जीवन पद्धति) है जिसके अनुयायी अधिकांशतः भारत,नेपाल और मॉरिशस में बहुमत में हैं। इसे विश्व का प्राचीनतम धर्म कहा जाता है। इसे 'वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म' भी कहते हैं जिसका अर्थ है कि इसकी उत्पत्ति मानव की उत्पत्ति से भी पहले से है। विद्वान लोग हिन्दू धर्म को भारत की विभिन्न संस्कृतियों एवं परम्पराओं का सम्मिश्रण मानते हैं जिसका कोई संस्थापक नहीं है। यह धर्म अपने अन्दर कई अलग-अलग उपासना पद्धतियाँ, मत, सम्प्रदाय और दर्शन समेटे हुए हैं। अनुयायियों की संख्या के आधार पर ये विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। संख्या के आधार पर इसके अधिकतर उपासक भारत में हैं और प्रतिशत के आधार पर नेपाल में हैं। हालाँकि इसमें कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है, लेकिन वास्तव में यह एकेश्वरवादी धर्म है। इसे सनातन धर्म अथवा वैदिक धर्म भी कहते हैं। इण्डोनेशिया में इस धर्म का औपचारिक नाम "हिन्दु आगम" है। हिन्दू केवल एक धर्म या सम्प्रदाय ही नहीं है अपितु जीवन जीने की एक पद्धति है। .

नई!!: अवेस्ती भाषा और हिन्दू धर्म · और देखें »

ज़रथुश्त्र

ज़रथुश्त्र, ज़रथुष्ट्र (फ़ारसी: زرتشت ज़रतोश्त, अवेस्तन: ज़र.थुश्त्र, संस्कृत: हरित् + उष्ट्र, सुनहरी ऊंट वाला) प्राचीन ईरान के पारसी धर्म के संस्थापक माने जाते हैं जो प्राचीन ग्रीस के निवासियों तथा पाश्चात्य लेखकों को इसके ग्रीक रूप जारोस्टर के नाम से ज्ञात है। फारसी में जरदुश्त्र: गुजराती तथा अन्य भारतीय भाषाओं में जरथुश्त। उनके जन्म और मरण के काल के बारे में इतिहासकारों में मतभेद है। उनके जीवन काल का अनुमान विभिन्न विद्वानों द्वारा १४०० से ६०० ईपू है। ज़रथुश्त्र (अहुरा मज़्दा) के सन्देशवाहक थे। उन्होंने सर्वप्रथम दाएवों (बुरी और शैतानी शक्तिओं) की निन्दा की और अहुरा मज़्दा को एक, अकेला और सच्चा ईश्वर माना। उन्होंने एक नये धर्म "ज़रथुश्त्री धर्म" (पारसी धर्म) की शुरुआत की और पारसी धर्मग्रन्थ अवेस्ता में पहले के कई काण्ड (गाथाएँ) लिखे। सबसे पहले शुद्ध अद्वैतवाद के प्रचारक जोरोस्ट्रीय धर्म ने यहूदी धर्म को प्रभावित किया और उसके द्वारा ईसाई और इस्लाम धर्म को। इस धर्म ने एक बार हिमालय पार के प्रदेशों तथा ग्रीक और रोमन विचार एवं दर्शन को प्रभावित किया था, किंतु 600 वर्ष ad के लगभग इस्लाम धर्म ने इसका स्थान ले लिया। यद्यपि अपने उद्भवस्थान आधुनिक ईरान में यह धर्म वस्तुत: समाप्त है, प्राचीन जोरोस्ट्रीयनों के मुट्ठीभर बचे खुचे लोगों के अतिरिक्त, जो विवशताओं के बावजूद ईरान में रहे और उनके वंशजों के अतिरिक्त जो अपने धर्म को बचाने के लिए बारह शताब्दियों से अधिक हुआ पूर्व भारत भाग आए थे, उनमें उस महान प्रभु की वाणी अब भी जीवित है और आज तक उनके घरों और उपासनागृहों में सुनी जाती है। गीतों के रूप में गाथा नाम से उनके उपदेश सुरक्षित हैं जिनका सांराश है अच्छे विचार, अच्छी वाणी, अच्छे कार्य। .

नई!!: अवेस्ती भाषा और ज़रथुश्त्र · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अवेस्तन भाषा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »