लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अल्ताई गणराज्य

सूची अल्ताई गणराज्य

अल्ताई गणराज्य का नक़्शा अल्ताई गणराज्य या अल्ताई गणतंत्र (रूसी: Респу́блика Алта́й, अंग्रेज़ी: Altai Republic) रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। यह साइबेरिया क्षेत्र में स्थित है और इसकी राजधानी गोरनो-अल्तायिस्क शहर है। .

9 संबंधों: तूवा, तेलेत्स्कोये झील, बिया नदी, रूस, सयल्यूगेम पर्वत, कतुन नदी, अल्ताई भाषा, अल्ताई लोग, अल्ताई क्राय

तूवा

तूवा, जिसका सरकारी नाम तूवा गणतंत्र (तूवी: Тыва Республика तिवा रयिसपुब्लिका) है, मध्य एशिया के दक्षिणी साइबेरिया क्षेत्र में स्थित रूस का एक राज्य है जो रूस की संघ व्यवस्था में गणतंत्र की हैसियत रखता है। भौगोलिक दृष्टि से तूवा ठीक एशिया के महाद्वीप के भौगोलिक केंद्र में बैठता है। तूवा की सरहदें कुछ अन्य रूसी राज्यों से लगतीं हैं और दक्षिण की ओर मंगोलिया से लगतीं हैं। तूवा की राजधानी किज़िल है। इस राज्य में अधिकतर लोग तूवी भाषा बोलते हैं, हालांकि की रूसी भी कई लोगों द्वारा समझी और बोली जाती है। १९४४ तक तूवा एक तन्नू तूवा नाम का अलग राष्ट्र था, लेकिन १९४४ में इसका रूस और सोवियत संघ में विलय हो गया। .

नई!!: अल्ताई गणराज्य और तूवा · और देखें »

तेलेत्स्कोये झील

झील का दक्षिणी छोर तेलेत्स्कोये झील (रूसी: Теле́цкое о́зеро, ओज़ेरो तेलेत्स्कोए; अल्ताई: Алтын Кӧл, अलत्यिन कोल, अर्थ: सुनहरी झील; अंग्रेज़ी: Lake Teletskoye) रूस के अल्ताई गणतंत्र विभाग में अल्ताई पर्वतों के दरम्यान स्थित एक झील है। समुद्र तल से ४३४ मीटर ऊपर स्थित यह झील ७८ किमी लम्बी, ५ किमी चौड़ी और ३२५ मीटर गहरी है। यह अल्ताई पहाड़ों में सयल्यूगेम​ पर्वत शृंखला और पश्चिमी सायन पर्वत शृंखला के मिलन स्थल पर स्थित है। .

नई!!: अल्ताई गणराज्य और तेलेत्स्कोये झील · और देखें »

बिया नदी

बिया नदी का एक नज़ारा बिया नदी (रूसी: Бия, अंग्रेज़ी: Biya) रूस के साइबेरिया क्षेत्र में अल्ताई गणतंत्र और अल्ताई क्राय विभागों में स्थित एक ३०१ किमी लम्बी नदी है। यह तेलेत्स्कोये झील (Озеро Телецкое, Teletskoye lake) से शुरू होती है और आगे चलकर बियस्क शहर से २६ किमी दक्षिण-पश्चिम में इसका कतुन नदी के साथ विलय हो जाता है, जिसके बाद मिली हुई धारा साइबेरिया की महान ओब नदी कहलाती है।, Egon T. Degens, Stephan Kempe, International Council of Scientific Unions.

नई!!: अल्ताई गणराज्य और बिया नदी · और देखें »

रूस

रूस (रूसी: Росси́йская Федера́ция / रोस्सिज्स्काया फ़ेदेरात्सिया, Росси́я / रोस्सिया) पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल आकार वाला देश। कुल १,७०,७५,४०० किमी२ के साथ यह विश्व का सब्से बड़ा देश है। आकार की दृष्टि से यह भारत से पाँच गुणा से भी अधिक है। इतना विशाल देश होने के बाद भी रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व विश्व में सब्से कम में से है। रूस की अधिकान्श जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी हुई है। इसकी राजधानी मॉस्को है। रूस की मुख्य और राजभाषा रूसी है। रूस के साथ जिन देशों की सीमाएँ मिलती हैं उनके नाम हैं - (वामावर्त) - नार्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया। रूसी साम्राज्य के दिनों से रूस ने विश्व में अपना स्थान एक प्रमुख शक्ति के रूप में किया था। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ विश्व का सबसे बड़ा साम्यवादी देश बना। यहाँ के लेखकों ने साम्यवादी विचारधारा को विश्व भर में फैलाया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इसकी वर्षों तक प्रतिस्पर्धा चली जिसमें सामरिक, आर्थिक, राजनैतिक और तकनीकी क्षेत्रों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ थी। १९८० के दशक से यह आर्थिक रूप से क्षीण होता चला गया और १९९१ में इसका विघटन हो गया जिसके फलस्वरूप रूस, सोवियत संघ का सबसे बड़ा राज्य बना। वर्तमान में रूस अपने सोवियत संघ काल के महाशक्ति पद को पुनः प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। यद्यपि रूस अभी भी एक प्रमुख देश है लेकिन यह सोवियत काल के पद से भी बहुत दूर है। .

नई!!: अल्ताई गणराज्य और रूस · और देखें »

सयल्यूगेम पर्वत

सयल्यूगेम​ (रूसी: Сайлюгем, अंग्रेज़ी: Saylyugem या Sailughem) उत्तरी एशिया के साइबेरिया क्षेत्र में रूस के अल्ताई गणतंत्र और मंगोलिया में स्थित एक पर्वत शृंखला है। यह अल्ताई पर्वतों की एक दक्षिणपूर्वी उपशृंखला है।, pp.

नई!!: अल्ताई गणराज्य और सयल्यूगेम पर्वत · और देखें »

कतुन नदी

तुन्गुर गाँव के पास कतुन नदी अल्ताई गणतंत्र में कतुन नदी का एक दृश्य कतुन नदी (रूसी: Катунь, अंग्रेज़ी: Katun) रूस के साइबेरिया क्षेत्र में अल्ताई गणतंत्र और अल्ताई क्राय विभागों में स्थित एक ६८८ किमी लम्बी नदी है। यह अल्ताई पर्वत शृंखला के सबसे ऊँचे पहाड़, बेलुख़ा पर्वत (Белуха, Belukha) पर स्थित हिमानी (ग्लेशियर) से शुरू होती है और आगे चलकर बियस्क शहर से २६ किमी दक्षिण-पश्चिम में इसका बिया नदी के साथ विलय हो जाता है, जिसके बाद मिली हुई धारा साइबेरिया की महान ओब नदी कहलाती है।, Egon T. Degens, Stephan Kempe, International Council of Scientific Unions.

नई!!: अल्ताई गणराज्य और कतुन नदी · और देखें »

अल्ताई भाषा

२०वीं सदी की शुरुआत में कुछ अल्ताई लोग अल्ताई भाषा (रूसी: Горно-алтайские языки, अंग्रेज़ी: Altay language) रूस के साइबेरिया क्षेत्र के अल्ताई गणतंत्र और अल्ताई क्राय विभागों में बसने वाले अल्ताई लोगों की मातृभाषा हैं जो तुर्की भाषा-परिवार की सदस्य है। सन् १९९२ में इसे मातृभाषा के रूप में बोलने वालों की संख्या २०,००० अनुमानित की गई थी जबकि सन् २००२ में इसे मातृभाषा या अन्य रूप में जानने वालों की संख्या ७०,००० गिनी गई। इसकी दो मुख्य उपभाषाएँ हैं - उत्तरी अल्ताई और दक्षिणी अल्ताई। इस भाषा को मुख्यतः सिरिलिक लिपि के प्रयोग से लिखा जाता है। रूस के अलावा यह मंगोलिया और चीन के कुछ पड़ोसी इलाक़ों में भी बोली जाती है।, Barbara A. West, pp.

नई!!: अल्ताई गणराज्य और अल्ताई भाषा · और देखें »

अल्ताई लोग

२०वीं सदी की शुरुआत में कुछ अल्ताई लोग अल्ताई (रूसी: Алтайцы, अंग्रेज़ी: Altay people) रूस के साइबेरिया क्षेत्र के अल्ताई गणतंत्र और अल्ताई क्राय विभागों में बसने वाले तुर्क लोग हैं। सन् २०१० में इनकी कुल आबादी ३,६७,००० अनुमानित की गई थी। इस समुदाय की अल्ताई भाषा नामक अपनी अलग तुर्की भाषा है। .

नई!!: अल्ताई गणराज्य और अल्ताई लोग · और देखें »

अल्ताई क्राय

रूस के नक़्शे में अल्ताई क्राय की स्थिति बरनाऊल शहर के पास गुज़रती ओब नदी अल्ताई क्राय (रूसी: Алта́йский край, अल्ताईस्कीय क्राय) रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित एक 'क्राय' का दर्जा रखने वाला संघीय खंड है। सन् २०१० में की गई एक जनगणना के अनुसार इसकी आबादी २४,१९,७५५ थी। इस क्राय का क्षेत्रफल १,६९,१०० वर्ग किलोमीटर है, जो तुलना के लिए भारत के उड़ीसा और कर्नाटक राज्यों के क्षेत्रफलों के बीच है। दक्षिण से घड़ी की दिशा में घुमते हुए इस क्राय की सरहदें कज़ाख़स्तान, नोवोसिबिर्स्क ओब्लास्त, केमेरोवो ओब्लास्त और अल्ताई गणराज्य से लगती हैं। इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था कृषि-प्रधान है। अल्ताई क्राय की राजधानी ओब नदी के किनारे बसा बरनाऊल (Барнау́л, Barnaul) शहर है।, A. J. Haywood, pp.

नई!!: अल्ताई गणराज्य और अल्ताई क्राय · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अल्ताई गणतंत्र

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »