लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अफ़ग़ानिस्तान गृहयुद्ध (1978–वर्तमान)

सूची अफ़ग़ानिस्तान गृहयुद्ध (1978–वर्तमान)

′′′अफ़ग़ानिस्तान गृहयुद्ध′′′ 1989 में सोवियत सेना के प्रस्थान के साथ ही अफगानिस्तान में गणतंत्र की स्थापना हुई पर मुजाहिदीनों का आक्रमण जारी रहा। 1992 में मुजाहिदीनों ने सत्ता पर अधिकार कर लिया। 1992-1996 तक मुजाहिदीन सत्ता में तो रहे पर उनके बीच आपसी संघर्ष शुरू हो गया। 1994 में दक्षिण अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान आन्दोलन आरंभ हुआ और 1996 में तालिबान ने अपना सैन्य अधिकार लगभग सभी (95%) इलाकों पर कायम कर लिया। 2001 में अमेरिकी हस्तक्षेप के बाद तालिबान भूमिगत हो गया। .

5 संबंधों: तालिबान आन्दोलन, गणराज्य, आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध, अफ़ग़ानिस्तान, अफ़्गानिस्तान के युद्ध

तालिबान आन्दोलन

तालिबान आंदोलन (طالبان) जिसे तालिबान या तालेबान के नाम से भी जाना जाता है, एक सुन्नी इस्लामिक आधारवादी आन्दोलन है जिसकी शुरूआत 1994 में दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में हुई थी। तालिबान पश्तो भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है ज्ञानार्थी (छात्र)। ऐसे छात्र, जो इस्लामिक कट्टरपंथ की विचारधारा पर यकीन करते हैं। तालिबान इस्लामिक कट्टपंथी राजनीतिक आंदोलन हैं। इसकी सदस्यता पाकिस्तान तथा अफ़ग़ानिस्तान के मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को मिलती है। 1996 से लेकर 2001 तक अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के दौरान मुल्ला उमर देश का सर्वोच्च धार्मिक नेता था। उसने खुद को हेड ऑफ सुप्रीम काउंसिल घोषित कर रखा था। तालेबान आन्दोलन को सिर्फ पाकिस्तान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने ही मान्यता दे रखी थी। अफगानिस्तान को पाषाणयुग में पहुँचाने के लिए तालिबान को जिम्मेदार माना जाता है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान गृहयुद्ध (1978–वर्तमान) और तालिबान आन्दोलन · और देखें »

गणराज्य

एक गणराज्य या गणतंत्र (रेस पब्लिका) सरकार का एक रूप है जिसमें देश को एक "सार्वजनिक मामला" माना जाता है, न कि शासकों की निजी संस्था या सम्पत्ति। एक गणराज्य के भीतर सत्ता के प्राथमिक पद विरासत में नहीं मिलते हैं। यह सरकार का एक रूप है जिसके अंतर्गत राज्य का प्रमुख राजा नहीं होता। गणराज्य की परिभाषा का विशेष रूप से सन्दर्भ सरकार के एक ऐसे रूप से है जिसमें व्यक्ति नागरिक निकाय का प्रतिनिधित्व करते हैं और किसी संविधान के तहत विधि के नियम के अनुसार शक्ति का प्रयोग करते हैं, और जिसमें निर्वाचित राज्य के प्रमुख के साथ शक्तियों का पृथक्करण शामिल होता हैं, व जिस राज्य का सन्दर्भ संवैधानिक गणराज्य या प्रतिनिधि लोकतंत्र से हैं। 2017 तक, दुनिया के 206 सम्प्रभु राज्यों में से 159 अपने आधिकारिक नाम के हिस्से में "रिपब्लिक" शब्द का उपयोग करते हैं - निर्वाचित सरकारों के अर्थ से ये सभी गणराज्य नहीं हैं, ना ही निर्वाचित सरकार वाले सभी राष्ट्रों के नामों में "गणराज्य" शब्द का उपयोग किया गया हैं। भले राज्यप्रमुख अक्सर यह दावा करते हैं कि वे "शासितों की सहमति" से ही शासन करते हैं, नागरिकों को अपने स्वयं के नेताओं को चुनने की वास्तविक क्षमता को उपलब्ध कराने के असली उद्देश्य के बदले कुछ देशों में चुनाव "शो" के उद्देश्य से अधिक पाया गया है। गणराज्य (संस्कृत से; "गण": जनता, "राज्य": रियासत/देश) एक ऐसा देश होता है जहां के शासनतन्त्र में सैद्धान्तिक रूप से देश का सर्वोच्च पद पर आम जनता में से कोई भी व्यक्ति पदासीन हो सकता है। इस तरह के शासनतन्त्र को गणतन्त्र(संस्कृत; गण:पूरी जनता, तंत्र:प्रणाली; जनता द्वारा नियंत्रित प्रणाली) कहा जाता है। "लोकतंत्र" या "प्रजातंत्र" इससे अलग होता है। लोकतन्त्र वो शासनतन्त्र होता है जहाँ वास्तव में सामान्य जनता या उसके बहुमत की इच्छा से शासन चलता है। आज विश्व के अधिकान्श देश गणराज्य हैं और इसके साथ-साथ लोकतान्त्रिक भी। भारत स्वयः एक लोकतान्त्रिक गणराज्य है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान गृहयुद्ध (1978–वर्तमान) और गणराज्य · और देखें »

आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध

आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध तीन युद्धों को सम्मिलित रूप से कहा जाता है जिसे पहले सिर्फ अफ़ग़ान युद्ध के नाम से जाना जाता था। पहले अफ़ग़ानिस्तान की लड़ईयां ब्रिटिश राज के खिलाफ हुई थी पर 2001 में अमेरिका तथा उससे पहले 1980 के दशक में सोवियतो के साथ संघर्ष ने इन युद्धो के नाम आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध कर दिये। ये तीन युद्ध हैं -.

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान गृहयुद्ध (1978–वर्तमान) और आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध · और देखें »

अफ़ग़ानिस्तान

अफ़ग़ानिस्तान इस्लामी गणराज्य दक्षिणी मध्य एशिया में अवस्थित देश है, जो चारो ओर से जमीन से घिरा हुआ है। प्रायः इसकी गिनती मध्य एशिया के देशों में होती है पर देश में लगातार चल रहे संघर्षों ने इसे कभी मध्य पूर्व तो कभी दक्षिण एशिया से जोड़ दिया है। इसके पूर्व में पाकिस्तान, उत्तर पूर्व में भारत तथा चीन, उत्तर में ताजिकिस्तान, कज़ाकस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान तथा पश्चिम में ईरान है। अफ़ग़ानिस्तान रेशम मार्ग और मानव प्रवास का8 एक प्राचीन केन्द्र बिन्दु रहा है। पुरातत्वविदों को मध्य पाषाण काल ​​के मानव बस्ती के साक्ष्य मिले हैं। इस क्षेत्र में नगरीय सभ्यता की शुरुआत 3000 से 2,000 ई.पू.

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान गृहयुद्ध (1978–वर्तमान) और अफ़ग़ानिस्तान · और देखें »

अफ़्गानिस्तान के युद्ध

अफगानिस्तान में पिछले 150 सालों में कई लड़ाईया लड़ी गईं हैं -.

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान गृहयुद्ध (1978–वर्तमान) और अफ़्गानिस्तान के युद्ध · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अफ़ग़ानिस्तान का गृहयुद्ध

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »