लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा

सूची अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा

१८० डिग्री देशान्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा प्रशान्त महासागर के बीचों-बीच १८० डिग्री याम्योत्तर पर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची गई एक काल्पनिक रेखा है। इस रेखा पर तिथि का परिवर्तन होता है। इस रेखा का निर्धारण १८८४ में वाशिंगटन में संपन्न एक सम्मेलन में किया गया। जब कोई जलयान पश्चिम दिशा में यात्रा करता है, तो उसकी तिथि में एक दिन जोड़ दिया जाता हैं और यदि वह पूर्व की ओर यात्रा करता हैं तो एक दिन घटा दिया जाता हैं। एक देश के विभिन्न भागों या द्वीपों का समय एक समान रखने के लिए इस रेखा को आर्कटिक महासागर में ७५ डिग्री उत्तरी अक्षांश पर महाद्वीप से बचने के लिए पूर्व की ओर मोड़ बेरिंग जल सन्धि से निकाली गई। बेरिंग सागर में यह पाश्चिम की ओर मोड़ी गई हैं। फिजी द्वीप समूह तथा न्यूजीलैण्ड को दूर रखनें के लिए यह दक्षिण प्रशान्त महासागर में यह पूर्व की ओर मुड़ती है। रेखा, अन्तर्राष्ट्रीय तिथि.

5 संबंधों: डायोमीड द्वीप, यूटीसी+१२:००, यूटीसी+१३:००, समोआ, किरिबाती

डायोमीड द्वीप

डायोमीड द्वीप (रूस: острова Диомида, ओस्त्रोवा दिओमीदा; अंग्रेज़ी: Diomede Islands, डायोमीड आएलॅन्ड्ज़​), जिन्हें रूसी भाषा में ग्वोज़देव द्वीप (острова Гвоздева, ओस्त्रोवा ग्वोज़द्येवा) भी बुलाया जाता है, उत्तरी प्रशांत महासागर में दो चट्टानी द्वीपों हैं -.

नई!!: अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा और डायोमीड द्वीप · और देखें »

यूटीसी+१२:००

यूटीसी+१२:००, UTC+12:00 यूटीसी से १२ घंटे आगे का समय मंडल है। .

नई!!: अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा और यूटीसी+१२:०० · और देखें »

यूटीसी+१३:००

यूटीसी+१३:०० या (UTC+13:00) ग्रीनविच मीन समय से १३ घंटे आगे का समय मंडल है। इसे लिखने का तरीका है .

नई!!: अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा और यूटीसी+१३:०० · और देखें »

समोआ

समोआ, यानि आदिवासी भील आधिकारिक रूप से स्वतंत्र समोआ राज्य, को पहले पश्चिमी समोआ और जर्मन समोआ के रूप में जाना जाता था, जो दक्षिणी प्रशांत महासागर के समोआई द्वीप के पश्चिमी भाग में एक शासित देश है। यह न्यूजीलैंड से 1962 में स्वतंत्र हुआ। समोआ के दो मुख्य द्वीपों में उपोलु और सवाई'इ, पोलीनेशिया में सबसे बड़े द्वीपों में एक, हैं। राजधानी शहर एपिया और फलेओलो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा उपोलु के द्वीप पर स्थित हैं। 15 दिसम्बर 1976 को समोआ को संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल किया गया। समोआवासियों के समुद्री कार्य संबंधी योग्यता के कारण 20वीं सदी से पहले यूरोपीय खोजकर्ताओं द्वारा अमेरिकी समोआ सहित पूरे द्वीप समूह को नाविकों का द्वीप कहा जाता था। .

नई!!: अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा और समोआ · और देखें »

किरिबाती

किरिबाती, आधिकारिक तौर पर किरिबाती गणराज्य, मध्य उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप देश है। यह ३५,००,००० वर्ग किलोमीटर (१३,५१,००० वर्ग मील) में बिखरे ३२ द्वीपों (एटॉल) और एक उठे हुए प्रवाल द्वीप से बना देश है। भूमध्य रेखा में विस्तारित इस देश के पूर्व से अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा गुजरती है। किरिबाती को स्थानीय जबान में "गिल्बेर्ट्स" कहा जाता है, जो मुख्य द्वीप श्रृंखला गिल्बर्ट द्वीप से ली गई है। किरिबाती 1979 में ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ। यह राष्ट्रमंडल, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष व विश्व बैंक का सदस्य है, १९९९ में यह देश संयुक्त राष्ट्र का पूर्ण सदस्य बन गया। श्रेणी:प्रशान्त महासागर के द्वीप श्रेणी:माइक्रोनेशिया श्रेणी:अविकसित देश श्रेणी:गणराज्य श्रेणी:अंग्रेज़ी भाषी देश श्रेणी:राष्ट्रमंडल का सदस्य श्रेणी:१९७९.

नई!!: अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा और किरिबाती · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा, अंतरराष्ट्रीय दिनांक रेखा, अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »