लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस

सूची अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष, 8 मार्च को मनाया जाता है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। कुछ क्षेत्रों में, यह दिवस अपना राजनीतिक मूलस्वरूप खो चूका है, और अब यह मात्र महिलाओं के प्रति अपने प्यार को अभिव्यक्त करने हेतु एक तरह से मातृ दिवस और वेलेंटाइन डे की ही तरह बस एक अवसर बन कर रह गया हैं। हालांकि, अन्य क्षेत्रों में, संयुक्त राष्ट्र द्वारा चयनित राजनीतिक और मानव अधिकार विषयवस्तु के साथ महिलाओं के राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए अभी भी इसे बड़े जोर-शोर से मनाया जाता हैं। कुछ लोग बैंगनी रंग के रिबन पहनकर इस दिन का जश्न मनाते हैं। सबसे पहला दिवस, न्यूयॉर्क शहर में 1909 में एक समाजवादी राजनीतिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया था। 1917 में सोवियत संघ ने इस दिन को एक राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया, और यह आसपास के अन्य देशों में फैल गया। इसे अब कई पूर्वी देशों में भी मनाया जाता है। .

9 संबंधों: ऐश्वर्या रजनीकान्त धनुष, महत्त्वपूर्ण दिवस, सुधा कार संग्रहालय, स्त्री शक्ति पुरस्कार, इंडियाज़ डॉटर, कमलादेवी चट्टोपाध्याय, १९११, ८ मार्च, 8 मार्च वर्कशॉप एवं एडिटआथोन

ऐश्वर्या रजनीकान्त धनुष

ऐश्वर्या रजनीकांत धनुष (जन्म 1 जनवरी 1982) एक भारतीय फिल्म निर्देशक है। वे दक्षिण भारतीय अभिनेता रजनीकांत की बड़ी बेटी है। उनकी एक छोटी बहन, सौंदर्या है, जो तमिल फिल्म उद्योग में निर्देशिका हैं। ऐश्वर्या का विवाह भारतीय फिल्म अभिनेता धनुष से हुआ तथा उनके दो बेटे हैं, यात्रा (जन्म- 2006) और लिंगा (जन्म- 2010)।उन्होने अपने पति अभिनेता धनुष अभिनीत फिल्म 3 (2012) के साथ अपनी पहली फीचर फिल्म की शुरुआत की। उन्होने प्लेबैक गायन भी किया है। अगस्त 2016 में, ऐश्वर्या को संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन के लिए भारत की सद्भावना राजदूत(goodwill ambassador) के रूप में चुना गया था। .

नई!!: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस और ऐश्वर्या रजनीकान्त धनुष · और देखें »

महत्त्वपूर्ण दिवस

कोई विवरण नहीं।

नई!!: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस और महत्त्वपूर्ण दिवस · और देखें »

सुधा कार संग्रहालय

सुधा कार संग्रहालय हैदराबाद, भारत में स्थित एक मोटर-गाड़ी संबंधी संग्रहालय हैं। यह संग्रहालय असाधारण गाड़ियाँ प्रदर्शित करता है जो रोज़मर्रा की वस्तुओं के समान दिखती हैं। ये गाड़ियाँ सुधाकर यादव द्वारा हाथ से बनाई गईं हैं। इन्होंने ये कार्य महाविद्यालय में अपने शौक के रूप में शुरू किया और २०१० में यह समर्पित संग्रहालय खोला। .

नई!!: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस और सुधा कार संग्रहालय · और देखें »

स्त्री शक्ति पुरस्कार

स्त्री शक्ति पुरस्कार (महिला शक्ति पुरस्कार), भारत का राष्ट्रीय सम्मान की एक श्रृंखला है, जो अपनी असाधारण उपलब्धि के लिए व्यक्तिगत महिलाओं को प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार महिलाओं और बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छह श्रेणियों में दिया गया है। यह कठिन परिस्थितियों में एक महिला की हिम्मत की भावना को पहचानता है, जिसने अपने निजी या पेशेवर जीवन में साहस की भावना स्थापित की है। यह पुरस्कार महिलाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं के मुद्दों को बढ़ाने में एक व्यक्ति के अग्रणी योगदान को भी पहचानता है। १९९१ में स्थापित, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा प्रत्येक वर्ष नई दिल्ली में ८ मार्च को पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार में एक लाख रुपये (१००,००० रुपये) और एक प्रमाण पत्र का नकद पुरस्कार दिया जाता है। भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने २०१२ में रानी लक्ष्मीबाई स्त्री शक्ति पुरस्कार मृत्यु के बाद दिल्ली में हुए सामूहिक बलात्कार मामला पीड़ित निर्भया को दिया गया था। .

नई!!: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस और स्त्री शक्ति पुरस्कार · और देखें »

इंडियाज़ डॉटर

इंडियाज़ डॉटर (India's Daughter) लेस्ली उडविन द्वारा निर्देशित एक वृत्तचित्र है जो बीबीसी की जारी शृंखला स्टोरीविले का एक भाग है। यह वृत्तचित्र २३ वर्षीया फीजियोथैरेपी छात्रा ज्योति सिंह (निर्भया) के साथ २०१२ में दिल्ली में हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या पर आधारित है। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ८ मार्च २०१५ को भारत में एनडीटीवी २४x७ और संयुक्त राजशाही में बीबीसी फ़ोर पर प्रसारित करने के साथ-साथ डेनमार्क, स्वीडेन, स्विट्ज़रलैंड, नार्वे और कनाडा में भी प्रसारित किए जाने की योजना थी। भारत सरकार द्वारा इस पर प्रतिबंध लगाने के कारण यह चर्चा में आ गई। .

नई!!: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस और इंडियाज़ डॉटर · और देखें »

कमलादेवी चट्टोपाध्याय

कमलादेवी चट्टोपाध्याय (3 अप्रैल 1903 29 अक्टूबर 1988) भारतीय समाजसुधारक, स्वतंत्रता सेनानी, तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला थीं। उन्हें सबसे अधिक भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान के लिए; स्वतंत्र भारत में भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा, और थियेटर के पुनर्जागरण के पीछे प्रेरणा शक्ति के लिए; और सहयोग की अगुआई करके भारतीय महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक स्तर के उत्थान के लिए याद किया जाता था। उन्हे समाज सेवा के लिए १९५५ में पद्म भूषण से अलंकृत किया गया। डॉ॰ कमलादेवी ने आजादी के तुरंत बाद शिल्पों को बचाए रखने का जो उपक्रम किया था उसमें उनकी नजर में बाजार नहीं था। उनकी पैनी दृष्टि यह समझ चुकी थी कि बाजार को हमेशा सहायक की भूमिका में रखना होगा। यदि वह कर्ता की भूमिका में आ गया तो इसका बचना मुश्किल होगा, परंतु पिछले तीन दशकों के दौरान भारतीय हस्तशिल्प जगत पर बाजार हावी होता गया और गुणवत्ता में लगातार उतार आता गया। भारतभर के हस्तशिल्प विकास निगमों ने शिल्पों को बाजार के नजरिये से देखना शुरू कर दिया। उनको इसमें आसानी और सहजता भी महसूस हो रही थी। .

नई!!: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस और कमलादेवी चट्टोपाध्याय · और देखें »

१९११

1911 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस और १९११ · और देखें »

८ मार्च

8 मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 67वॉ (लीप वर्ष में 68 वॉ) दिन है। साल में अभी और 298 दिन बाकी है। अंतराष्ट्रीय नारी दिवस (संयुक्त राष्ट्र संघ) .

नई!!: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस और ८ मार्च · और देखें »

8 मार्च वर्कशॉप एवं एडिटआथोन

दिनांक ८ मार्च को अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय में एक कार्यशाला एवं एडिटथ‘ओन का आयोजन किया गया। यह महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं से संबंधित लेखों पर विशेष जोर दिये जाने से संबंधित भी था। 8 मार्च अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस को अटल वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय में एडिटथोन किया जिसमे सदस्यों ने, प्रसिद्द भारतीय महिलओं के लेख बनाएँ /विस्तारित करें तथा सही श्रेणीकरण किया गया। .

नई!!: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस और 8 मार्च वर्कशॉप एवं एडिटआथोन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

महिला दिवस, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »