लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अनिल अंबानी

सूची अनिल अंबानी

--> अनिल अंबानी (४ जून, १९५९ को जन्मे) एक भारतीय व्यवसायी हैं। ६ अक्टूबर २००७ को उनके पास ४२ अरब अमरीकी डालर मूल्य की संपत्ति है, जिसके अनुसार वे विश्व के ६ठे सबसे धनी व्यक्ति हैं। प्रतिशत के आधार पर वे विश्व के सबसे तेज गति से प्रगति करने वाले बहु-अरब-डॉलर वाले समृद्धशाली व्यक्ति हैं क्योंकि उनकी संपत्ति १ वर्ष में तीन गुनी हो गई अनिल अंबानी रिलायंस कैपिटल और रिलायंस कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक और रिलायंस एनर्जी तथा पूर्व में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के उप अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनकी व्यक्तिगत हिस्सेदारी ६६% है। .

14 संबंधों: धीरूभाई अम्बानी सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संस्थान, धीरूभाई अंबानी, नरेन्द्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह, बाल ठाकरे, मुकेश अंबानी, रिलायन्स इण्डस्ट्रीज, रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह, स्वच्छ भारत अभियान, आनंद जैन, आकाश अम्बानी, इंडियन स्कूल ऑफ़ बिज़नेस, अंबानी परिवार, उद्योगपति, 2007 के अरबपतियों की सूची

धीरूभाई अम्बानी सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संस्थान

धीरूभाई अम्बानी सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संस्थान (Dhirubhai Ambani Institute of Information and Communication Technology (DA-IICT)) गुजरात के गांधीनगर में स्थित एक प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय है। इसका नाम भारत के महान उद्योगी तथा रिलाएंस समूह के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के नाम पर रखा गया है। इसका संचालन धीरूभाई अंबानी ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। .

नई!!: अनिल अंबानी और धीरूभाई अम्बानी सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

धीरूभाई अंबानी

धीरजलाल हीरालाल अंबानी (२८ दिसम्बर, १९३३, - ६ जुलाई, २००२) जिन्हें धीरुभाई भी कहा जाता है) भारत के एक चिथड़े से धनी व्यावसायिक टाइकून बनने की कहानी है जिन्होनें रिलायंस उद्योग की स्थापना मुम्बई में अपने चचेरे भाई के साथ की। कई लोग अंबानी के अभूतपूर्व/उल्लेखनीय विकास के लिए अन्तरंग पूंजीवाद और सत्तारूढ़ राजनीतिज्ञों तक उनकी पहुँच को मानते हैं क्योंकि ये उपलब्धि अति दमनकारी व्यावसायिक वातावरण में पसंदीदा वर्ताव द्वारा प्राप्त की गई थी। (लाइसेंस राज ने भारतीयों को दबाया। १९९० तक भारतीय व्यवसाय का गला घोंट दिया और उन्हीं को राजनीतिज्ञों ने लाइसेंस प्रदत्त किया जो की उनके इष्ट थे, जिसने प्रतियोगिता के कोई आसार नहीं छोड़े)। अंबानी ने अपनी कंपनी रिलायंस को १९७७ में सार्वजानिक क्षेत्र में सम्मिलित किया और २००७ तक परिवार (बेटे अनिल और मुकेश) की सयुंक्त धनराशी १०० अरब डॉलर थी, जिसने अम्बानियों को विश्व के धनी परिवारों में से एक बना दिया। .

नई!!: अनिल अंबानी और धीरूभाई अंबानी · और देखें »

नरेन्द्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह

राष्ट्रपति भवन का प्रांगण जहाँ समारोह हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी का २६ मई २०१४ से भारत के १५वें प्रधानंत्री का कार्यकाल आरम्भ हुआ। मोदी के साथ ४५ अन्य मंत्रियों ने भी समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। मोदी सहित कुल ४६ में से ३६ मंत्रियों ने हिन्दी में शपथ ली जबकि अन्य १० ने अंग्रेज़ी में शपथ ग्रहण की। .

नई!!: अनिल अंबानी और नरेन्द्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह · और देखें »

बाल ठाकरे

बालासाहेब केशव ठाकरे (२३ जनवरी १९२६ - १७ नवम्बर २०१२) भारत के महाराष्ट्र प्रदेश के प्रसिद्ध राजनेता थे जिन्होने शिव सेना के नाम से एक प्रखर हिन्दू राष्ट्रवादी दल का गठन किया था। उन्हें लोग प्यार से बालासाहेब भी कहते थे। वे मराठी में सामना नामक अखबार निकालते थे। इस अखबार में उन्होंने अपनी मृत्यु से कुछ दिन पूर्व अपने सम्पादकीय में लिखा था-"आजकल मेरी हालत चिन्ताजनक है किन्तु मेरे देश की हालत मुझसे अधिक चिन्ताजनक है; ऐसे में भला मैं चुप कैसे बैठ सकता हूँ?" उनके अनुयायी उन्हें हिन्दू हृदय सम्राट कहते थे। ठाकरे ने अपने जीवन का सफर एक कार्टूनिस्ट के रूप में शुरू किया था। पहले वे अंग्रेजी अखबारों के लिये कार्टून बनाते थे। बाद में उन्होंने सन १९६० में मार्मिक के नाम से अपना एक स्वतन्त्र साप्ताहिक अखबार निकाला और अपने पिता केशव सीताराम ठाकरे के राजनीतिक दर्शन को महाराष्ट्र में प्रचारित व प्रसारित किया। सन् १९६६ में उन्होंने शिव सेना की स्थापना की। मराठी भाषा में सामना के अतिरिक्त उन्होंने हिन्दी भाषा में दोपहर का सामना नामक अखबार भी निकाला। इस प्रकार महाराष्ट्र में हिन्दी व मराठी में दो-दो प्रमुख अखबारों के संस्थापक बाला साहब ही थे। खरी-खरी बात कहने और विवादास्पद बयानों के कारण वे मृत्यु पर्यन्त अखबार की सुर्खियों में बने रहे। १७ नवम्बर २०१२ को मुम्बई में अपने मातोश्री आवास पर दोपहर बाद ३ बजकर ३३ मिनट पर उन्होंने अन्तिम साँस ली। .

नई!!: अनिल अंबानी और बाल ठाकरे · और देखें »

मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी (जन्म 19 अप्रैल 1957 को यमन में) एक भारतीय व्यवसायी हैं और फ़ोर्ब्स सूची के अनुसार अगस्त 2016 में लगभग 22.2 अरब डॉलर की निजी सम्पत्ती के साथ दुनिया के छत्तीसवें सबसे अमीर आदमी हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और कंपनी के सबसे बड़े शेयर धारक हैं। यह भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी तथा फोर्च्यून ५०० कंपनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनकी व्यक्तिगत हिस्सेदारी 48 % है। उनकी संपत्ति का मूल्य (फोर्ब्स के अनुसार) 22.2 अरब अमेरिकी डॉलर है, जिस से वे भारत के सबसे अमीर आदमी साबित होते हैं। मुकेश और उनके छोटे भाई अनिल रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक स्वर्गीय धीरू भाई अम्बानी के बेटे हैं। मुकेश इंडियन प्रीमियर लीग की टीम मुंबई इंडियंस के मालिक भी हैं। .

नई!!: अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी · और देखें »

रिलायन्स इण्डस्ट्रीज

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड.

नई!!: अनिल अंबानी और रिलायन्स इण्डस्ट्रीज · और देखें »

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह

रिलायंस अनिल धीरूभाई अम्बानी समूह कई कम्पनियों वाला एक औद्योगिक घराना या समूह है। अनिल अंबानी इसके मालिक हैं। मुकेश अंबानी एवं अनिल अम्बाणी के आपसी झगड़े के कारण रिलायंस इण्डस्ट्रीज के विभाजन हुआ और यह समूह अस्तित्व में आया। इसके लगभग ८० लाख शेयर धारक हैं जिससे यह विश्व का सबसे अधिक अंशधारकों वाला समूह बन गया है। इस समूह के अन्तर्गत निम्नलिखित कम्पनियाँ हैं.

नई!!: अनिल अंबानी और रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह · और देखें »

स्वच्छ भारत अभियान

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना है। यह अभियान महात्मा गाँधी के जन्मदिवस 02 अक्टूबर 2014 को आरंभ किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने देश को गुलामी से मुक्त कराया, परन्तु 'स्वच्छ भारत' का उनका सपना पूरा नहीं हुआ। महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। स्वच्छ भारत का उद्देश्य व्यक्ति, क्लस्टर और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के माध्यम से खुले में शौच की समस्या को कम करना या समाप्त करना है। स्वच्छ भारत मिशन लैट्रिन उपयोग की निगरानी के जवाबदेह तंत्र को स्थापित करने की भी एक पहल करेगा। सरकार ने 2 अक्टूबर 2019, महात्मा गांधी के जन्म की 150 वीं वर्षगांठ तक ग्रामीण भारत में 1.96 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित लागत (यूएस $ 30 बिलियन) के 1.2 करोड़ शौचालयों का निर्माण करके खुले में शौंच मुक्त भारत (ओडीएफ) को हासिल करने का लक्ष्य रखा है। .

नई!!: अनिल अंबानी और स्वच्छ भारत अभियान · और देखें »

आनंद जैन

आनंद जैन (जन्म 1957) एक भारतीय व्यापारिक कार्यकारी हैं। वे जय कॉर्प लिमिटेड, नवी मुम्बई एसईजेड प्राइवेट लिमिटेड, मुम्बई एसईजेड लिमिटेड, रिलायंस हरियाणा सेज लिमिटेड और अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर वेंचर कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड (UIVCPL) के अध्यक्ष हैं। उनके पास विभिन्न व्यवसायों में 25 वर्ष का अनुभव है और रिअल इस्टेट, वित्त और पूंजी-बाज़ार में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। आनंद जैन 2007 में फ़ोर्ब्स की भारत के 40 सर्वाधिक अमीर की सूची में #19 पर थे। उन्हें मुकेश अंबानी का एक निकट सहयोगी माना जाता है। .

नई!!: अनिल अंबानी और आनंद जैन · और देखें »

आकाश अम्बानी

आकाश मुकेश अंबानी (जन्म 23 अक्टूबर 1991) एक भारतीय व्यापारी हैं, जो एक 4 जी सेवा प्रदाता कंपनी जियो के रणनीति का प्रमुख हैं। ये रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल) के प्रबंध निदेशक व चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अम्बानी के बड़े बेटे हैं। .

नई!!: अनिल अंबानी और आकाश अम्बानी · और देखें »

इंडियन स्कूल ऑफ़ बिज़नेस

इंडियन स्कूल ऑफ़ बिज़नेस (आईएसबी) हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, भारत, में स्थित एक अंतरराष्ट्रीय बिज़नेस स्कूल है। यह स्कूल मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर कार्यक्रम (पीजीपी), पोस्ट-डॉक्टरेट कार्यक्रम और साथ ही साथ व्यावसायिक अधिशाषी के लिए प्रबंधक शिक्षा कार्यक्रम प्रदान करता है। इसके विचार की कल्पना आंध्र प्रदेश राज्य सरकार के साथ मिलकर फॉर्च्यून 500 उद्यमी समूह के द्वारा 1995 में की गयी थी। रजत गुप्ता, मैकिन्से एंड कंपनी विश्वव्यापी के पूर्व प्रबंध निदेशक और नारा चंद्रबाबू नायडू, आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री, ने संस्था की स्थापना में निर्णायक भूमिका निभाई.

नई!!: अनिल अंबानी और इंडियन स्कूल ऑफ़ बिज़नेस · और देखें »

अंबानी परिवार

अंबानी परिवार भारत का एक औद्योगिक घराना है। धीरूभाई अंबानी द्वारा छोटे स्तर पर शुरु किया गयी एक कंपनी भारत और एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक घरानों में से है। तेल, टेलीकाम से ले कर बहुत से क्षेत्रों में इस परिवार का दबदबा है। आजकल धीरूभाई के बेटों अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी में चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण यह परिवार विवाद और चर्चा का विषय बना | .

नई!!: अनिल अंबानी और अंबानी परिवार · और देखें »

उद्योगपति

बड़े उद्योगों को स्थापित करने वाले व्यक्ति। स्थापना ना भी की हो, तो स्वामित्व सहित संचालन करने वाले व्यक्ति। उदाहरणतः भारत में:-.

नई!!: अनिल अंबानी और उद्योगपति · और देखें »

2007 के अरबपतियों की सूची

यह फोर्ब्स पत्रिका द्वारा विश्व के सबसे दौलतमंद लोगों की सूची है। पत्रिका द्वारा प्रकाशित आँकड़ों के अनुसार इस साल लगभग 946 अरबपति हैं जिसमें 178 नये नाम शामिल हैं। इन लोगों की सकल आय का आकलन अमरीकी डालर में 9 फ़रवरी 2007 को स्टाक मूल्य बंद होने के समय मौज़ूद मूल्यों पर आधारित है। .

नई!!: अनिल अंबानी और 2007 के अरबपतियों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »